लखनऊ-नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां तेज,शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लखनऊ पुलिस ने कसी कमर,SSP लखनऊ ने आस-पास के जिलों SP-SSP को लिखा पत्र,पत्र में प्रस्तावित शपथ ग्रहण में पीएम की यात्रा का जिक्र,शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पीएम नरेन्द्र मोदी,बड़ी संख्या में समर्थकों,कार्यकर्ताओं के लखनऊ आने का जिक्र,ईटीवी के पास लखनऊ के एसएसपी का पत्र की कॉपी मौजूद
लखनऊ-योजना आयोग के उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा,नवीन चंद्र बाजपेयी ने पद से दिया इस्तीफा,हिन्दी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा,उदय प्रताप सिंह ने दिया इस्तीफा,डॉ सरिता शर्मा ने नाट्य अकादमी अध्यक्ष से दिया इस्तीफा,कल ईटीवी ने प्रमुखता से दिखाई थी खबर,अखिलेश सरकार की विदाई के बाद भी पदों पर बने थे अफसर,संवैधानिक पदों को छोड़ बाकी पदों से इस्तीफा देने की है परम्परा
मिर्जापुर-मिर्जापुर में DIOS फूलचंद यादव की करतूत,कल से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा में किया खेल,अवैध प्रिंसिपल को बना दिया केंद्र व्यवस्थापक,एएस जुबली इंटर कॉलेज में बनाया केंद्र व्यवस्थापक,फर्जी डिग्रीधारी अवैध प्रिंसिपल को बनाया केंद्र व्यवस्थापक,डायरेक्टर माध्यमिक की जांच में साबित हो चुकी है फर्जी डिग्री,निजामुद्दीन के खिलाफ डायरेक्टर ने की है कार्रवाई की संस्तुति
लखीमपुर-फूलबेहड़ में 11वीं की छात्रा से गैंगरेप, हत्या का मामला,गैंगरेप के एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा,दूसरा फरार,होली के दिन पेड़ से लटकी मिली थी किशोरी की लाश,परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ लिखाई है रिपोर्ट,लिस के मुताबिक हैंगिंग आया है पीएम रिपोर्ट में,रेप के आरोप में जांच को लैब भेजी गई है स्लाइड
कानपुर-कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के रिसाव से हड़कंप,अमोनिया के रिसाव से कोल्ड स्टोरेज छत समेत ढहा,आधा दर्जन लोगों को निकाला गया,अस्पताल रेफर,3 दर्जन लोगों के फंसे होने की आशंका,राहत-बचाव जारी,अमोनिया गैस के रिसाव से कर्मचारियों में आफरातफरी,राहत-बचाव के लिए सेना के जवान मौके पर पहुंचे,शिवराजपुर के कटियार कोल्ड स्टोरेज का मामला
कानपुर-शिवराजपुर में कोल्ड स्टोरेज इमारत ढहने का मामला,7 घायलों को हैलट अस्पताल में कराया गया भर्ती,हैलट अस्पताल के सामने BSF के जवान तैनात किए गए,शिवराजपुर में मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी,अमोनिया गैस के रिसाव से हुआ बड़ा हादसा
कानपुर-शिवराजपुर में हादसे के बाद हैलट अस्पताल में एलर्ट,घायलों के लिए दो वार्ड किए गए आरक्षित,प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे अस्पताल
कानपुर-कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के रिसाव का मामला,भगदड़ में घायल लोगों के नाम ईटीवी के पास,बिहार के बेगूसराय के मनीष,गोरेलाल,रंजीत घायल,कानपुर के शिवराजपुर के पवन,राजकुमार घायल
लखनऊ-पहुंच गया पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति जेल के बैरक में,आम कैदियों की तरह पूर्व खनन मंत्री की हुई जामा तलाशी,कोरेंटाइन बैरक में जेबकतरों के साथ रहेगा गायत्री प्रजापति,ज्यूडिशियल कस्टडी के दौरान कोरेंटाइन बैरक में ही रखे जाएंगे,जेल में पहुंचे तो धरी रह गई रसूखदार मंत्री की हनक
उन्नाव-युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या से हड़कंप,पुरानी रंजिश के चलते हत्याकर शव बाग में फेंका,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,माखी थाना क्षेत्र के तिलवल गांव के बाग में मिला शव
दिल्ली-यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने की इस्तीफे की पेशकश,यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश,राज बब्बर ने विधानसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी ली,कांग्रेस संगठन में है बदलाव की जरुरत-राज बब्बर
हापुड़-हाईस्कूल और इंटर के 38 छात्रों को नहीं मिले प्रवेश पत्र,छात्रों ने स्कूल प्रिंसिपल पर लापरवाही का लगाया आरोप,हाईस्कूल,इंटर के छात्र डीएम ऑफिस पर दे रहे धरना,डीआईओएस ने स्कूल के खिलाफ FIR के आदेश दिए,हापुड़ के बीआर इंटर कॉलेज समाना का मामला
गोरखपुर-कैश वैन से 98 लाख की लूट का मामला,6 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी,कैश वैन के गार्ड,कैशियर,चालक पर संदेह,क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम कर रही जांच,कल कैश वैन के गार्ड को पीटकर हुई थी लूट,खोराबार के फोरलेन पर हुई थी सबसे बड़ी लूट
लखनऊ-चुनाव में बेइमानी के आरोप पर बोले विजय बहादुर पाठक-बीएसपी का बयान जनादेश का अपमान -विजय बहादुर,इलेक्शन को चुनाव आयोग कराता है -विजय बहादुर पाठक,ईमानदार को सफाई की जरुरत नहीं होती-विजय बहादुर
मेरठ-32 लाख के गांजे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार,चेकिंग के दौरान पुलिस ने तस्करों को दबोचा,पल्लवपुर थाना क्षेत्र के मोदीपुरम का मामला
मऊ-जिला अस्पताल के डॉक्टर को धमकी देने का मामला,मामले में डॉक्टरों की पुलिस से कई बार वार्ता विफल,दबंग दारोगा ने जिला अस्पताल में डॉक्टर को दी थी धमकी,दारोगा पर अगवाकर गोली मारने की धमकी का आरोप,डॉक्टर दारोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पर अड़े
मथुरा-लापता किशोर का शव मिलने से मचा हड़कंप,लोगों ने जताई हत्याकर शव फेंकने की आशंका,राया क्षेत्र के कोयला गांव के तालाब में मिला शव
आगरा-चोरी के आरोपी किशोर ने फांसी लगाकर दी जान,जेल भिजवाने की दहशत में किशोर ने लगाई फांसी,सदर थाना क्षेत्र में मृतक को चोरी पर लोगों ने पीटा था,मृतक के परिजनों ने मामले की थाने में की शिकायत
महोबा-घर के बाहर खेल रही बच्ची से छेड़छाड़,परिजनों की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज,खरेला थाने में परिजनों ने दर्ज कराया केस
मैनपुरी-जेल से चार कैदियों के फरार होने का मामला,जेलर,बंदी रक्षकों ने जेल अधीक्षक पर लगाया आरोप,'ड्यूटी के दौरान भी जेल से नदारद थे अधीक्षक','जेल अधीक्षक ने क्यों नहीं किए सुरक्षा के इंतजाम'
आगरा-दबंग से परेशान मां,दो बेटियों ने एसएसपी से लगाई गुहार,दबंग की दहशत से एक की छूटी पढ़ाई,दूसरी की नौकरी,दबंग की छेड़छाड़ से परेशान मां और बेटियां SSP से मिली,एसएसपी ने सीओ लोहा मंडी को दिए जांच के आदेश,जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बोदला इलाके का मामला
गोरखपुर-EVM के खिलाफ राजन यादव ऊर्फ अर्थी बाबा का अऩशन,अर्थी बाबा ने राप्ती नदी में श्मसान घाट पर किया अनशन,EVM में छेड़छाड़ कर चुनाव जीतने का लगाया आरोप
मऊ-जिले में 1,03,444 छात्र कल देंगे बोर्ड की परीक्षा,236 परीक्षा केंद्र,4 जोन,68 सेक्टर,100 संवेदनशील सेंटर बने,जिला प्रशासन ने नकल विहीन परीक्षा कराने का दावा किया
हाथरस-महिला सिपाही ने थानाध्यक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया,महिला सिपाही ने पुलिस के अधिकारियों से की शिकायत,थानाध्यक्ष की अभद्रता की ऑडियो भी वायरल ,हाथरस के हसायन थाने का मामला
वाराणसी-रोडवेज-ऑटो की भिड़ंत में 3 लोग गंभीर घायल,तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,चोलापुर थाना क्षेत्र के मोहव आजमगढ़ रोड की घटना
मथुरा-लड़की से छेड़छाड़ के विरोध में फायरिंग का मामला,पिता-पुत्र पर दबंगों ने की थी फायरिंग,पुत्र की मौत,24 घंटे के बाद भी हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं,आक्रोशित लोगों ने मथुरा राया रोड पर लगाया जाम
लखनऊ-दहेज के आरोपी को पकड़ने गया दारोगा लापता,5 दिन से मुरादाबाद गया दारोगा राकेश यादव लापता,जांच दहेज के मामले की,5 दिन से मौज काट रहा दारोगा,गोमतीनगर का दागी दारोगा राकेश जांच के नाम पर लापता
वाराणसी-योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाने की उठी मांग,विश्वहिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने किया यज्ञ,शास्त्री घाट के किनारे किया नवग्रह शांति यज्ञ
कन्नौज-नाले के पास मिट्टी में दबा मिला युवक का शव,13 दिन से घर से लापता था युवक,परिजनों ने हत्याकर शव दफनाने का लगाया आरोप,ठठिया थाना क्षेत्र के घनेपुरवा गांव का मामला
ग्रेटर नोएडा-अवैध संबंधों को लेकर पत्नी ने कराई पति की हत्या,10 मार्च से लापता पति, NTPC रेलवे लाइन के किनारे मिला शव,पत्नी ने थाना सूरजपुर में दर्ज कराई थी पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट
मेरठ-घर में घुसकर दिनदहाड़े महिला से लूट,लोगों ने बदमाशों को पकड़ा,पुलिस को सौंपा,सरधना थाना क्षेत्र के आदर्श नगर की घटना
देवरिया-282 परीक्षा केंद्रो पर 145748 छात्र देंगे परीक्षा,जिले में नकल विहीन परीक्षा की तैयारियां तेज,कलेक्ट्रेट में बनाया गया है परीक्षा कंट्रोल रूम
ग्रेटर नोएडा-युवक की दोस्त ने गोली मारकर की हत्या,आरोपी गिरफ्तार,हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद,ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र की घटना
लखीमपुर-इंडो नेपाल बार्डर पर आवागमन अब भी बन्द,जिले की सीमा से सटे नेपाल के सभी मार्ग बन्द,आवागमन बंद होने से बॉर्डर के बाजारों में सन्नाटा,दोनों तरफ के व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान,बसही के पास नोमेन्स लैंड पर पुलिया बनाने को लेकर तकरार जारी
फतेहपुर-जिला कारागार में कैदी की मौत से मचा हड़कम्प,सीने में दर्द के चलते अस्पताल ले जाते समय मौत,जिला जेल में दुष्कर्म के आरोप में 1 साल से था बन्द
रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में युवती को लगी गोली,परिजनों ने पुरानी रंजिश का दिया हवाला,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया,महराजगंज थाने के राजा कंसपुर का मामला
जालौन-जिले में 49624 छात्र-छात्राएं बोर्ड की परीक्षा में होंगे सम्मिलित,
95 केंद्रों को 7 जोन में बांटा गया,20 संवेदनशील और 7 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र,15 सेक्टर और 7 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी परीक्षा
लखनऊ-BJP के बहुमत में आने के बाद ऊर्जा क्षेत्र ने पकड़ी तेजी,2019 तक 'सभी को बिजली' देने पर मंथन जारी,केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की 5 सदस्यीय टीम लखनऊ पहुंची,टीम ने यूपीपीसीएल के चेयरमैन और एमडी के साथ की बैठक,विद्युत प्राधिकरण के मुख्य अभियंता घनश्याम प्रसाद ने की बैठक,मोदी सरकार ने एक साल पहले दिया था 'पावर टू ऑल' का नारा,'पॉवर टू ऑल' के तहत सभी को बिजली पहुंचाने का लक्ष्य
हमीरपुर-हाईकोर्ट की रोक के बावजूद हमीरपुर में अवैध खनन,धड़ल्ले से हो रहा है दो दर्जन खदानों में अवैध खनन,खनन अधिकारी रामकुमार की शह पर अवैध खनन,अवैध खनन के खेल में एक एमएलसी भी शामिल,सरकार बदलते ही डीएम ने मारा खदानों पर छापा,खनन में लगी 5 लिफ्टर मशीनों को कराया सीज,ललपुरा क्षेत्र के टीकापुर,सौरापुर खदान का मामला,शीतलपुर,कनौटा,बेरीगांव में भी बड़े पैमाने पर अवैध खनन
सीतापुर-राधा कृष्ण मंदिर से गुरुग्रंथ साहब चोरी,काफी प्राचीन है हस्त लिखित गुरुग्रंथ साहब,लहरपुर के खत्रियाना में स्थित है राधाकृष्ण मंदिर
देवरिया-नशे में धुत BSF के दो जवानों का कारनामा,वाहन चेकिग के दौरान लोगों पर तानी AK 47,नशे में धुत जवानो की भीड़ ने की पिटाई,भीड़ ने दोनों जवानो को पुलिस को सौंपा
गाजियाबाद-NRHM घोटाले के मामले में बाबू सिंह कुशवाहा कोर्ट में हुए पेश,सीबीआई कोर्ट में बाबू सिंह कुशवाहा की हुई पेशी,अंतरिम जमानत हुई ख़ारिज,1 दिन के लिए भेजे गए जेल,कल भी सीबीआई कोर्ट में होगी मामले पर सुनवाई
लखनऊ-चौक के मुकुंद ज्वैलर्स में डकैती का मुखबिर गिरफ्तार,जेवर बनाने वाला कारीगर विनीत रस्तोगी हुआ गिरफ्तार,विनीत की मुखबिरी पर ही पड़ी थी 15 करोड़ की डकैती,क्राइम ब्रांच ने किया मुखबिर विनीत को चौक से गिरफ्तार,डकैती के माल से 40 लाख की मिलनी थी रकम
ग़ाज़ीपुर-मनोज सिन्हा को सीएम बनाने के लिए पूजा-पाठ,स्कूली बच्चों ने कॉलेज में किया पूजा पाठ,मेदनीपुर के सती अनुसुइया कॉलेज में हुआ रामायण पाठ
सीतापुर-बाजार गयी नाबालिग लड़की के साथ दुराचार,गांव के ही युवक ने वारदात को दिया अंजाम,इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र का मामला
सीतापुर-विवाहिता के साथ युवक ने किया दुराचार का प्रयास,विरोध करने पर विवाहिता को जमकर पीटा,जान से मारने की धमकी देते हुए युवक फरार,लहरपुर कोटवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव का मामला
गोंडा-व्यापारी अंशुमान पाण्डेय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,कांग्रेसी नेता विजय कृष्ण पांडेय के बेटे थे अंशुमान पाण्डेय,परिजनों ने जहर देकर मारने का लगाया आरोप,शहर के आवास विकास कालोनी में हुई मौत
मेरठ-जवाहर नवोदय विद्यालय से तीन छात्र हुए लापता,संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं के 3 छात्र हुए लापता,प्रधानाचार्या ने थाने में दी छात्रों की गुमशुदगी की तहरीर,सरधना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का मामला
आगरा-जगदीशपुरा के सेक्टर-1 में व्यापारियों का हंगामा,प्रदर्शन के दौरान सड़क पर पलट दिया रिक्शा,मिठाई की दुकान में FSDA टीम की चेकिंग का विरोध,सड़क जामकर की नारेबाज़ी,पुलिस ने खुलवाया जाम
सीतापुर-5 साल पहले मरे व्यक्ति को पुलिस ने किया पाबन्द,धरना देने के आरोप में पुलिस ने मुर्दे को भेजा नोटिस,पीड़ित परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार,रामकोट पुलिस ने किया अजब-गजब कारनामा
कानपुर-नहर में किशोर के डुबने से मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,बिधनू थाना क्षेत्र के सेनगांव की घटना
झांसी-भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का मामला,पुलिस ने 3 आरोपी को किया गिरफ्तार,मतगणना की शाम को मारी गई थी गोली,थाना बड़ागांव क्षेत्र से किया गिरफ्तार
बांदा-रक-टैंपो की टक्कर में मां और बेटी की मौत,4 लोग गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती,तिंदवारी थाना क्षेत्र के माटा गांव की घटना
आगरा-डिप्टी रजिस्ट्रार ने रजिस्ट्रार के खिलाफ दी थाने में तहरीर,जातिसूचक शब्द और मारपीट करने का लगाया आरोप,हरीपर्वत थाना क्षेत्र के अम्बेडकर विश्वविद्यालय का मामला
अमरोहा-जिले में 113 केन्दों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा,53593 इंटर और हाईस्कूल के छात्र देंगे परीक्षा,जिला को 4 जोन और 6 सेक्टरों में बांटा गया,शिकायत के लिए कंट्रोलरुम भी बनाया गया
हापुड़-यूपी बोर्ड परीक्षा में 38 छात्रों के प्रवेश पत्र न आने का मामला,डीआईओएस ने प्रिंसिपल को किया संस्पेड,बीआर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल मुकदमा दर्ज,हाईस्कूल और इंटर के 38 नहीं दे सकेंगे परीक्षा,धौलाना थाना क्षेत्र के समाना गांव का मामला
बागपत-बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में युवक को मेरठ भेजा गया,लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली,दोघट थाना क्षेत्र गांगनौली गांव के पास की घटना
उन्नाव-शारदा नहर में नहाने के दौरान युवक डूबा,कई घंटे तलाश के बाद भी नहीं मिला युवक,दोस्तों संग शारदा नहर में नहाने गया था युवक,सफीपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव की घटना
मैनपुरी-रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग,युवक की मौत,गंभीर घायल युवक को अस्पताल भेजा गया,घिरोर थाना क्षेत्र के नगला आशा की घटना
मैनपुरी-चुनावी रंजिश में दबंगों ने की मारपीट,1 दर्जन लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,दन्नाहार के नगला गुलाम गांव की घटना
मिर्जापुर-तेज रफ्तार यात्रियों से भरी बस पलटी,आधा दर्जन घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा गया,मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र की घटना
मऊ-6 वर्षीय बच्ची स्कूल जाते समय से गायब,परेशान परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर,सरायलखंशी थाना क्षेत्र की घटना
फैजाबाद-मां-बेटी की गला रेतकर हत्या से सनसनी,देवगांव के जंगल में मिला दोनों का शव,फैजाबाद के कुमारगंज थाना क्षेत्र की घटना
कानपुर-शिवराजपुर में कोल्ड स्टोरेज में गैस रिसाव का मामला,हादसे में मरने वालों की संख्या 5 पहुंची,इलाज के दौरान हैलेट अस्पताल में हुई मौत
नोएडा-स्कूल प्रबंधक के बेटे पर छेड़छाड़ का केस दर्ज,स्कूल की छात्रा ने दी थी बेटे के खिलाफ तहरीर,सेक्टर 49 थाने में प्रबंधक के बेटे पर केस दर्ज
फैजाबाद-यूपी बोर्ड के एग्जाम की हुई तैयारी,जिले के 194 केन्द्रों पर होगी परीक्षा,95545 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड की परीक्षा,हाईस्कूल में 52976 व इंटर में 42569 परीक्षार्थी,जिले में बनाये गए 7 जोन व 18 सेक्टर
बिजनौर-मिस इंडिया फोटोजेनिक चुनी गईं शिल्पी त्यागी,दिल्ली के रेडिशन होटल में हुआ था कम्पटीशन,मिस्टर और मिस इंडिया कांटेस्ट में जीतीं शिल्पी
इलाहाबाद-यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कल से होंगी शुरु,नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए बोर्ड ने कसी कमर,हाईस्कूल में 3404715 परीक्षार्थी होंगे शामिल,इण्टरमीडिएट में 2656319 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा,प्रदेश में बनाये गए 11418 परीक्षा केन्द्र,1470 परीक्षा केन्द्र संवेदनशील घोषित,503 परीक्षा केन्द्र किए गए अतिसंवेदनशील घोषित,जेल में बनाये गए आठ सेन्टरों पर 222 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा,बोर्ड परीक्षा में पौने दो लाख कक्ष निरीक्षकों की लगाई गई ड्यूटी
जौनपुर-कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच को सफलता,उर्दूबाजार में ज्वैलर्स से लूट का आरोपी गिरफ्तार,100 ग्राम सोने के साथ 1 तमंचा, 2 कारतूस बरामद
कानपुर-कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के रिसाव का मामला,भगदड़ में घायल लोगों के नाम ईटीवी के पास ,बिहार के बेगूसराय के मनीष,गोरेलाल,रंजीत घायल,कानपुर के शिवराजपुर के पवन,राजकुमार घायल ,नेपाल के सुमान सिंह थापा हादसे में घायल ,बिहार के दरभंगा के रामानंद घायल ,बिहार के सहरसा के धनंजय राम हादसे में घायल
उन्नाव-रेप के आरोपी ने रेप पीड़िता की आंख फोड़ी,खेत में महिला को जमकर पीटा,आंख फोड़ी,गंभीर हालत में पीड़िता जिला अस्पताल रेफर,पुलिस अबतक कर रही मामले से इंकार,माखी थाना क्षेत्र के बलदेवखेड़ा की घटना
बुलंदशहर-बुलंदशहर का परमाणु वैज्ञानिक अमेरिका से लापता,डेढ़ महीने से वैज्ञानिक के लापता होने से परिजन परेशान,यू ट्यूब पर लापता वैज्ञानिक ने डाला था अपना वीडियो,वीडियो में वैज्ञानिक ने विदेश मंत्रालय से लगाई थी गुहार,2010 में पढ़ाई के लिए M&A विवि. में लिया था दाखिला,लापता वैज्ञानिक तरुण कुमार के परिवार में मचा कोहराम
मुरादाबाद-SSP आफिस में तैनात दारोगा के घर लाखों की चोरी,1 लाख की नगदी,ज्वैलरी लेकर चोर हुए फरार,सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर की घटना
लखनऊ-नव निर्वाचित विधायकों से मिलीं अनुप्रिया पटेल,विधायकों ने मंत्री अनुप्रिया पटेल का जताया आभार,यूपी सरकार में अपना दल को मिलेगी भागीदारी-अनुप्रिया,सोनेलाल पटेल का सपना पूरा होने की शुरुआत है-अनुप्रिया,विधायक पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे-अनुप्रिया
कानपुर-शिवराजपुर में कोल्ड स्टोरेज बिल्डिंग ढहने का मामला,रेस्क्यू ऑपरेशन में दो और लोगों को बाहर निकाला गया,अबतक 8 लोगों को मौके से किया गया रेस्क्यू,सभी घायलों का हैलट अस्पताल में चल रहा इलाज
सिद्धार्थनगर-एसडीएम डुमरियागंज अरुण कुमार राय की गुंडई,हाजिरी रजिस्टर देर से देने पर चपरासी को धुना,चपरासी की दबंग एसडीएम ने की पिटाई,तोड़ा हाथ
फैज़ाबाद-सड़क पार कर रहे दो भाई आये ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में,एक की मौके पर मौत, दूसरा बाल बाल बचा,कोतवाली बीकापुर के पिपरी मोड़ पर हुआ हादसा
हमीरपुर-अवैध खनन को रोकने के लिए डीएम ने की छापेमारी,खनन में लगी 5 लिफ्टर मशीनों को कराया सीज,खनन के प्वाइंटों पर एसडीएम-सीओ को दिए जांच के आदेश,ललपुरा थाना क्षेत्र के टीकापुर,सौरापुर खदान का मामला
इलाहाबाद-भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगम में किया हवन,सिद्धार्थनाथ सिंह को सीएम बनाने के लिए की पूजा अर्चना,इलाहाबाद की शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए हैं विधायक
कानपुर-सतीश महाना को सीएम बनाने के लिए हवन पूजन,महराजपुर विधासभा क्षेत्र के समर्थकों ने कराया हवन
कन्नौज-नक्सली हमले में शहीद जवान के घर पहुंचे शिवपाल,परिवार को हर संभव मदद दिलाने का दिया भरोसा,गायत्री प्रजापति से जुड़े सवालों को टाल गये शिवपाल
मेरठ-गल्ला व्यापारी समेत 3 स्थानों पर इनकमटैक्स का छापा,बी राम एंड कम्पनी और गोयल ट्रेडर्स पर भी छापेमारी,नवीन मंत्री के साथ सेंट्रल मार्केट में भी चल रही छापेमारी
बलिया-बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट,मारपीट में 8 लोग घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,आक्रोशित लोगों ने एक झोपड़ी में लगाई आग,मारपीट के बाद कार पर भी जमकर किया पथराव,पुलिस ने मौके से 4 लोगों को हिरासत में लिया,फेफना थाना क्षेत्र के मिढ्ढा गांव की घटना
आगरा-प्राइवेट डिग्री कॉलेज संचालकों का VC ऑफिस पर प्रदर्शन,छात्रों की फीस में गड़बड़ी करने का आरोप,छात्रों के हंगामे को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया,डॉ भीमराव अम्बेडकर विवि का मामला
लखनऊ-परिवहन विभाग ने आयोजित कराई कार्याशाला,कार्यशाला में यातायात के नियमों की दी गई जानकारी,प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला रहीं मुख्य अतिथि,यूपी में सड़क हादसों की संख्या सबसे ज्यादा-आराधना शुक्ला,यातायात के नियमों की लोगों में जागरुकता जरुरी-आराधना,2009 में 30 लोगों की जान बचाने वाले समरेश सम्मानित
आगरा-ताज महोत्सव की तैयारियां पहुंची अंतिम दौर में,ग्रामीण परिवेश की तर्ज पर हो रहीं हैं तैयारियां,18 से 27 मार्च तक चलेगा ताज महोत्सव,ताजमहल के पूर्वी गेट पर शिल्पग्राम में लगेगा महोत्सव
फैज़ाबाद-ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन,मलिकपुर गाँव के लोगों ने किया प्रदर्शन,एक माह से मलिकपुर गाँव की कटी है बिजली,कल से शुरू हो रही है बोर्ड परीक्षा,छात्र परेशान,डीएम ने एसडीएम सदर,एक्सईएन को भेजा मौके पर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me