Blog

सोमवार, 13 मार्च 2017

तीखी आवाज़ उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

दिल्ली- बीजेपी ने सीएम चयन के लिए पर्यवेक्षक तय किए,वेंकैया नायडू और भूपेंद्र यादव होंगे यूपी के पर्यवेक्षक,उत्तराखंड जाएंगे सरोज पांडेय और नरेंद्र तोमर,पर्यवेक्षक विधायकों से मिलकर अमित शाह को देंगे रिपोर्ट

दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन,देशवासियों को होली की शुभकामनाएं-पीएम मोदी,हमारे हर उत्सव आगे बढ़ने की सीख देते हैं-मोदी,हमारे जीवन की कमियों को दूर करना सिखाते हैं-मोदी,लोकतंत्र में चुनाव सरकार बनाने का काम होता है-मोदी,साथ ही लोक शिक्षण का महापर्व भी चुनाव है-मोदी,चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ता जा रहा है-मोदी,लोकतंत्र के दृष्टि से ये शुभ संकेत है-पीएम मोदी,लोकतंत्र में विजय होने के अनेक कारण होते हैं-मोदी,विकास चुनाव का कठिन मुद्दा होता है-पीएम मोदी,'राजनैतिक दल 50 सालों से विकास के मुद्दे पर कतरा रहे','विकास के मुद्दे पर देश के गरीब भी मतदान को आगे आ रहे',इससे नए हिन्दुस्तान के दर्शन हो रहे हैं मुझे-पीएम मोदी,देश की राजनैतिक दिशा तय करता है उत्तर प्रदेश-पीएम मोदी,65 फीसदी 35 साल से कम उम्र के लोगों का नया इंडिया-मोदी,गरीब अपने बल बूते आगे जाना चाहता है-पीएम मोदी,आगे जाने के लिए गरीब को अवसर की जरूरत-मोदी,इस चुनाव में कौन जीता,कौन हारा मैं नहीं सोचता-मोदी,चुनाव विजय भारतीय जनता का पवित्र आदेश होता है-मोदी,उस आदेश को पूरा करने के लिए कोशिश करनी चाहिए-मोदी,ऊंचा पेड़ भी फल लगने के बाद झुक जाता है-पीएम मोदी,'बीजेपी में विजय रूपी फल लगे,प्रकृति हमें प्रेरणा देती है',सत्ता पद की शोभा नहीं,सेवा करने का अवसर होता है-मोदी,देश के लोगों के सपनों के अनूरूप कार्य हो रहा-पीएम मोदी,इस चुनाव के नतीजे इमोश्नल मुद्दा है-पीएम मोदी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय की यूपी कर्म भूमि रहा है-मोदी,गरीबों को देखकर उनकी शक्ति पहचान पाता हूं-मोदी,गरीबों को शिक्षित होने से समाज और तरक्की करेगा-मोदी,गरीब ही देश की सबसे बड़ी ताकत है-पीएम मोदी,मध्यम वर्ग के लोग ज्यादा बोझ झेल रहे-पीएम मोदी,मध्यम वर्ग के लोगों में क्षमता होती है-पीएम मोदी,गरीब को ताकत मिलने से मध्यम वर्ग का बोझ हटेगा-मोदी,हर चुनाव में बीजेपी का समर्थन बढ़ता जा रहा-पीएम मोदी,हिन्दुस्तान के हर क्षेत्र में बीजेपी ने पहले से अच्छा किया-मोदी,अमित शाह ने सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ा-मोदी,भारत के हर भू भाग पर बीजेपी को पहुंचाया गया-पीएम मोदी,दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बीजेपी है-पीएम मोदी,ये बीजेपी की विजय यात्रा में स्वर्णिम समय है-पीएम मोदी,कठोर परिश्रम,त्याग,तपस्या से हम यहां पहुंचे है-पीएम मोदी,हम लोगों को सौगात में कुछ नहीं मिला-पीएम मोदी,हम समाज और देश के लिए कुछ करना चाहते हैं-मोदी,हम समाज में कुछ करने का संकल्प लेकर निकले हैं-मोदी,हमारा अगला मुकाम 2022 हैं-पीएम मोदी,2022 में भारत की आजादी के 75 साल होंगे-पीएम मोदी,'जिसे भी सीएम,पीएम को अवसर मिला उसने काम किया',2022 तक हमारे पास 5 साल का वक्त है-पीएम मोदी,2022 के भारत के सपने को पूरा करेंगे-पीएम मोदी,मतदाताओं के बीजेपी पर भरोसे को नहीं तोड़ूंगा-मोदी,अच्छा करने के लिए नई चीज सीखनी पड़ी तो सीखेंगे-मोदी,तीन बातें मैंने कही थी,एक कि हम नए हैं-पीएम मोदी,'संकल्प पत्र रखते समय बोला था हमसे गलती हो सकती है',लेकिन गलत इरादे से कोई काम नहीं करेंगे-पीएम मोदी,दूसरी बात कि हम परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे-पीएम मोदी,तीसरा,जो कुछ भी हम करेंगे प्रमाणिकता के साथ करेंगे-मोदी,पांचों राज्यों के मतदाताओं,नागरिकों को धन्यवाद देता हूं-मोदी,लोकतंत्र में सरकार बनती बहुमत से,चलती है सर्वमत से-मोदी,'ये सरकार वोट देने वालों की और जिन्होंने नहीं दिया उनकी भी',जो साथ चले उसकी भी जो न चले उनकी भी है-पीएम मोदी,सरकार सबकी और सबके लिए होती है-पीएम मोदी,हम इस पवित्र विचार को लेकर आगे बढ़ रहे-पीएम मोदी,हम नए हिन्दुस्तान बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे- मोदी

दिल्ली- बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का संबोधन,कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत-अमित शाह,देश के सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं-शाह,भाजपाइयों के लिए होली अलग रंग लेकर आई-शाह,पीएम मोदी के कामों पर जनता ने मुहर लगाई-शाह,उत्तर प्रदेश की जीत बहुत बड़ी जीत है-अमित शाह,उत्तराखंड में भी बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार-शाह,मणिपुर और गोवा में बीजेपी को लोगों का साथ मिला- शाह,बीजेपी की जो सरकार बनी गरीबों,पिछड़ों की है- अमित शाह,नोटबंदी के कदम से गरीब मोदी और बीजेपी से जुड़ा- शाह,गैस चूल्हा और शौचालय बनाना बड़ी उपलब्धि- अमित शाह,आजादी के बाद किसी नेता ने गरीबों के मन में जगह बनाई- शाह,बीजेपी और मोदी पर जनता ने भरोसा दिखाया- अमित शाह,बीजेपी लोगों के भरोसे पर खरा उतरेगी-अमित शाह,गरीब,मजदूर,पिछड़े मोदी से जुड़कर गौरव महसूस कर रहे-शाह,'2019 में भी बीजेपी का विजय रथ पूर्ण बहुमत लेकर आएगा',राज्यों के चुनाव में बीजेपी को जनता का साथ मिला-शाह,बीजेपी रथ के विजय के नायक नरेंद्र मोदी है-अमित शाह,मोदी के नेतृत्व में बीजेपी बहुमत के साथ विजय होगी-शाह

लखनऊ- यादव सिंह से ईडी की पूछताछ हुई खत्म,घोटाले के आरोपी यादव सिंह को वापस जेल भेजा गया,मनी लॉंड्रिंग मामले में ईडी ने कस्टडी रिमांड पर लिया था

लखनऊ- समाजवादी पार्टी ने नव निर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई,16 मार्च को 11 बजे पार्टी दफ्तर पर होगी विधायकों की बैठक

लखनऊ- बीजेपी नेता सुरेश खन्ना दिल्ली में मौजूद,मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सुरेश खन्ना का नाम भी शामिल,आज ही दिल्ली से सुरेश खन्ना को लौटना था लखनऊ

बांदा- मामूली विवाद में युवक को दबंगों ने मारी गोली,गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में कराया भर्ती,बांदा कोतवाली क्षेत्र के नुनिया मोहल्ला की घटना 

मथुरा- कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,महिला और बच्चा घायल,अस्पताल में भर्ती,हाईवे थाना क्षेत्र के नवादा इलाके की घटना

कानपुर-तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ी,बाइक सवार युवती की मौके पर मौत,युवक घायल,गंभीर घायल युवक हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया,चकेरी थाना क्षेत्र के हरजेंदरनगर की घटना

आगरा- ताज महोत्सव की तैयारियों में मजदूरों की जान से खिलवाड़,40 फ़ीट ऊंचे पंडाल पर बिना सेफ्टी के मजदूर कर रहे हैं काम,ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही से हो सकता है हादसा

चंदौली- मुगलसराय रेलवे यार्ड के तालाब में लगी भीषण आग,रेलवे के पेट्रोलियम पदार्थ तालाब में होते इक्कठा,घटना स्थल के पास है पेट्रोलियम पदार्थ की टंकी,आग लगने से आस पास के इलाकों में मचा हड़कम्प

वाराणसी- बीएचयू की छात्रा का बाथरूम में वीडियो बनाने की कोशिश,आरोपी ने विरोध पर छात्रा को जान से मारने का किया प्रयास,शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने आरोपी युवक को पीटा,लंका थाने में पीड़ित छात्रा ने आरोपी पर दर्ज कराया केस

रामपुर-कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,शाहबाद-रामपुर मार्ग की घटना

बांदा- छात्रा ने कांच पीकर आत्महत्या का किया प्रयास,कॉलेज की फीस जमा न होने के कारण थी परेशान,गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती,बबेरु कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुरगांव का मामला

पीलीभीत- लूट के विरोध पर शराब सेल्समैन को मारी गोली,सेल्समैन की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,पुलिस ने आरोपी दो बदमाशों को पकड़ा,अमरिया इलाके में शराब की दुकान की घटना

बहराइच-बाइक और कार की टक्कर में 1 बच्ची की मौत,3 घायल सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,थाना पयागपुर के इंद्रपुर की घटना  

बलरामपुर-ट्रक और मैजिक में भीषण टक्कर,1 युवक की मौत,1 गम्भीर रूप से घायल
कोतवाली देहात के सेखुईकला की घटना

बदायूं-अज्ञात बदमाशो ने युवक को मारी गोली,गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती,शहर कोतवाली के मोहल्ला कबूलपुरा का  मामला

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me