Blog

गुरुवार, 16 मार्च 2017

तीखी आवाज़ उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें


लखनऊ-अपना दल (सोनेलाल) के अध्यक्ष जवाहर पटेल का इस्तीफा,आशीष कुमार सिंह होंगे अपना दल (सोनेलाल) के नए अध्यक्ष,कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी ने रखा आशीष के नाम का प्रस्ताव,केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति हैं इंजीनियर आशीष सिंह,अनुप्रिया पटेल का कहना जल्द होगा अध्यक्ष के नाम का ऐलान,लखनऊ में कार्यकर्ता सम्मेलन की बैठक में हुई चर्चा

मैनपुरी-नहीं रुक रहा चुनावी रंजिश में मारपीट का सिलसिला,समर्थित प्रत्याशी को वोट ने देने पर ग्रामीणों को पीटा,दबंगो ने ग्रामीणों को लाठी डंडों से जमकर पीटा,1 दर्जन से अधीक लोग घायल, अस्पताल में भर्ती,दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला गुलाम गांव की घटना

झांसी-माफिया मुन्ना बजरंगी को पड़ा दिल का दौरा,गंभीर हालत में मुन्ना बजरंगी को अस्पताल भेजा गया,झांसी जेल में बंद है माफिया मुन्ना बजरंगी,मौके पर भारी पुलिस बल किया गया तैनात 

लखनऊ-रिटायर्ड ज्वाइंट कमिश्नर के घर इनकम टैक्स की छापेमारी,छापेमारी में टीम ने बरामद किए 45 लाख के सोने के सिक्के,इंकम टैक्स की टीम ने प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात भी बरामद किए,करोड़ों रुपए के बैंक से जुड़े अहम कागजात भी बरामद किए गए,सेल्स टैक्स के रिटायर्ड ज्वाइंट कमिश्नर के घर पर छापेमारी,आशियाना क्षेत्र के सेक्टर के स्थित घर पर छापेमारी जारी,खजाना मार्केट स्थित अरविंद के ज्वैलरी शोरूम में भी छापेमारी,इंकम टैक्स की दो टीमों ने घर और शोरूम में की छापेमारी

पीलीभीत-पीलीभीत में डायल 100 की गाड़ी बनी मैखाना,डायल 100 पर खुलेआम शराब पीते दिखे सिपाही,होली पर खुलेआम शराब पीते पुलिसकर्मी कैमरे में कैद,त्योहार पर सुरक्षा के बजाय पुलिस कर्मी कर रहे नशेबाजी,सिपाहियों की नशेबाजी का वीडियो कैमरे में हुआ कैद

लखनऊ-नए विधायकों के लिए बंगला ढूंढ़ने में निकला पसीना,राज्य संपत्ति विभाग ने दारुलशफा में खोला कंट्रोल रुम,पहले से आवंटित बंगला खाली कराने में छूट रहे पसीने,संभावित 60 मंत्रियों के लिए बंगला आवंटन बना बड़ी चुनौती

सीतापुर में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत,अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगों को रौंदा,ट्रक चालक फरार,सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस,मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के कल्ली गांव की घटना 

बदायूं-किशोरी की छोड़छाड़ के बाद हत्या,रेप का विरोध करने पर युवक ने की हत्या,जरीफनगर थाना क्षेत्र की घटना

लखीमपुरखीरी-दुष्कर्म के बाद मासूम बच्ची की हत्या से सनसनी,आक्रोशित लोगों ने आरोप के घर का किया घेराव,खीरी क्षेत्र में आरोपी के घर पर लोगों का हंगामा जारी

अलीगढ़-पुलिस के सिपाही की दबंगई का वीडियो वायरल,बस में सीट के विवाद पर सिपाही ने की दबंगई,सिपाही ने जमकर मचाया उत्पात,यात्रियों को पीटा,सीट के लिए सिपाही ने महिलाओं से भी की अभद्रता,लखनऊ में डायल 100 में तैनात सिपाही की दबंगई,अतरौली थाने में आरोपी सिपाही पर मुकदमा दर्ज

बाराबंकी-शहर से पैदल चलकर देवा शरीफ पहुंचे सदर विधायक,सपा विधायक सुरेश यादव ने निकाली पदयात्रा,मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के लिए पदयात्रा

कानपुर-शिवराजपुर हादसे में 6 लोगों की मौत का मामला,कई घायलों का हैलट अस्पताल में चल रहा इलाज,मेडिकल कॉलेज प्रचार्य नवनीत कुमार का बयान,चोट के चलते नहीं अमोनिया गैस से हुई मौतें-प्राचार्य

भदोही-बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में युवक को वाराणसी भेजा गया,गोपीगंज थाना क्षेत्र के आनापुर की घाटना

कानपुर-शिवराजपुर में कोल्ड स्टोरेज में गैस रिसाव का मामला,हादसे में मरने वालों की संख्या 6 पहुंची,इलाज के दौरान हैलेट अस्पताल में हुई मौत

इलाहाबाद-पतंगबाजी के विवाद में दो पक्षों में जमकर पथराव,पथराव में कई लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,मुठ्ठीगंज क्षेत्र के पंचमुखी मंदिर के पास की घटना

कन्नौज-अनियंत्रित बोलेरो ने 3 वाहनों में मारी टक्कर,1 दर्जन लोग घायल,2 की हालत गंभीर,बोलेरो चालक को लोगों ने पकड़ा,गुरसहायगंज क्षेत्र के पूर्वी बाईपास की घटना 

इलाहाबाद-मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट,4 लोग घायल अस्पताल में कराए गए भर्ती,फूलपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की घटना

उन्नाव-रेप पीड़िता की आंख फोड़ने का मामला,एसपी उन्नाव ने पीड़िता से की मुलाकात,पीड़िता का निजी अस्पताल में कराएगा इलाज-SP,उन्नाव के मांखी थाना क्षेत्र की घटना

वाराणसी-प्रशासन ने की बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी,6 सचल दल,23 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात,7 जोलन मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई,जिले में 1.25 लाख छात्र देंगे बोर्ड की परीक्षा

फिरोजाबाद-बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या का मामला,जिला पंचायत अध्यक्ष,ब्लॉक प्रमुख मदनपुर पर केस दर्ज,नगला खंगर थाना क्षेत्र के नगलागुलाल की घटना

मेरठ-संदिग्ध परिस्थितियों में 3 छात्र लापता,नवोदय विद्यालय के कक्षा 11 के हैं छात्र,प्रिंसिपल ने सरधना थाने में दी तहरीर

इलाहाबाद- यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से होंगी शुरू,नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए बोर्ड ने कसी कमर,हाईस्कूल में 34,04,715 परीक्षार्थी होंगे शामिल,इंटरमीडिएट में 26,56,319 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा,प्रदेश में बनाए गए 11418 परीक्षा केन्द्र,1,470 परीक्षा केन्द्र संवेदनशील घोषित,503 परीक्षा केन्द्र किए गए अतिसंवेदनशील घोषित,जेल में बनाए गए 8 सेंटरों पर 222 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा,बोर्ड परीक्षा में पौने दो लाख कक्ष निरीक्षकों की लगाई गई ड्यूटी

लखनऊ- सपा विधायकों की आज पार्टी कार्यालय में होगी बैठक,आज सुबह 11 बजे सपा कार्यालय में विधायकों की बैठक,सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में रहेंगे मौजूद,मुलायम सिंह यादव बैठक में कर सकते हैं शिरकत,सपा विधान मंडल दल के नेता का भी आज होगा चुनाव,विधान मंडल के उपनेता,सचेतक के नाम पर होगी चर्चा,विधान परिषद में नेता विरोधी दल के नाम पर लग सकती है मुहर,सपा विधान मंडल दल की रेस में आज़म खां,रामगोविंद आगे,विधान परिषद में नेता विपक्ष की कुर्सी पर आ सकते हैं अखिलेश 

बाराबंकी- भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत,ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भीषण टक्कर,कार सवार 3 लोगों की मौके पर मौत,2 लोगों की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,सफदरगंज क्षेत्र के फैजाबाद हाईवे की घटना 

कन्नौज- यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग की तैयारियां पूरी,परीक्षा केंद्र के शिक्षक नहीं बनेंगे कक्ष निरीक्षक,154 परीक्षा केंद्रों पर 53 हजार 913 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा,नकल रोकने के लिए 35 स्टेटिक मैजिस्ट्रेट की तैनाती,12 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर फोर्स की तैनाती 

आगरा- घर में रखे केमिकल से लगी आग,1 बच्चे की मौत,दो की हालत गंभीर,दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,एत्माउद्दौला क्षेत्र के नुनहाई का मामला

झांसी- मुन्ना बजरंगी को दिल का दौरा पड़ने का मामला,माफिया बजरंगी को उपचार के बाद जेल भेजा गया,दौरे पड़ने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती,झांसी जेल में बंद है माफिया मुन्ना बजरंगी

नोएडा- झुग्गियों में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप,सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 76 इलाके की घटना

हमीरपुर- मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर पथराव,पथराव में रास्ते से गुजर रही महिला गंभीर घायल,महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,पुलिस ने मौके से दो आऱोपियों को किया अरेस्ट,जलालपुर थाना क्षेत्र के खंडौत गांव का मामला

आगरा- ट्रांसपोर्ट व्यापारी के घर को चोरों ने बनाया निशाना,5 लाख के जेवर,1.43 लाख नगदी चोरों ने किया पार,परिवार राजस्थान के बालाजी दर्शन करने गया था,एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के कालिंदी बिहार की घटना

बलिया- नशीले पाउडर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,कोतवाली पुलिस महिला से कर रही पूछताछ,सदर कोतवाली क्षेत्र से हुई महिला की गिरफ्तारी

मऊ- पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ कैदी,ट्रेन से बलिया से कानपुर जा रहा था कैदी,मऊ के इंदारा रेलवे स्टेशन का मामला

आगरा- हथियारबंद बदमाशों ने दंपती से की लूटपाट,एक लाख के जेवर,नगदी लेकर बदमाश फरार,खंदौली थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव की घटना

चंदौली- चाकू की नोक पर बदमाशों ने युवकों से की लूट,बदमाशों ने दो मोबाइल लूटे,पुलिस जांच में जुटी,शहाबगंज थाना के करनौल गांव का मामला

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me