वाराणसी चौक थाने से चंद कदम दूर ठठेरी बाजार मोड़ स्थित संजय अग्रवाल की सराफा दूकान पर असलहे से लैस बदमाशों ने शनिवार को दिनदहाड़े हुए लूट के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। प्राथमिकी के मुताबिक 4 करोड़ की लूट की घटना को चैलेन्ज के रुप में स्वीकार कर जनपद पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही है। हालाँकि मंत्रियों के हस्तक्षेप के कारण पुलिस को सफल अनावरण करने का निर्देश मिल चुका है। सत्ता परिवर्तन के बाद जनपद में यह पहली व्यापारियों संग बड़ी वारदात है। घटना के बाद रविवार होने से ज्यादातर दुकानें तो बन्द रही लेकिन पुलिस को लेकर व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश रहा। घटना के दूसरे दिन सूबे के होमगार्ड, राजनीतिक, पेशन, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर करीब डेढ़ बजे व्यापारी के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर आश्वस्त किया कि घटना का अनावरण जल्द से जल्द होगा। इसके बाद अनिल राजभर ने पुलिस अधिकारियों से बैठक की और पेच कसते हुए कहा कि पुलिस महकमा अपनी कार्यप्रणाली सुधार ले और जल्द से जल्द जनपद की जनता को सुरक्षा मुहैया कराए ताकि उनके भीतर पुलिस और सरकार को लेकर सकारात्मक संदेश जाए।
*बीत गए 24 घंटे*
घटना के बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। हालाँकि 24 घंटे से ऊपर का समय बीत जाने के बाद पुलिस हवा में तीर चला रही है। सीओ दशाश्वमेघ ने बताया कि रविवार होने के कारण सीसीटीवी फुटेज मिल पाने में सफलता नही मिली। जल्द ही सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस घटना का अनावरण करेगी। उन्होंने बताया कि इस घटना को हम लोगों ने चैलेन्ज के रुप में स्वीकार किया है जिसमे एसटीएफ , क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस भी लगी हुई है। रविवार होने के कारण काम धीरे हुआ लेकिन जल्द ही अपराधी हमारे चंगुल में होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me