Blog

रविवार, 30 अप्रैल 2017

तीखी आवाज़ पर ब्रेकिंग समाचार

आगरा-ताजनगरी आगरा में शहर की बत्ती गुल,ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के आगरा दौरे में बिजली गुल,आगरा के ताज ट्रपेजियम जोन की भी लाइट गुल,ऊर्जा मंत्री आगरा में, और आधे आगरा की बिजली गुल,दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की घोर लापरवाही,राजा मंडी, दयालबाग, केदारनगर समेत कई फीडर बन्द,कोर्ट आदेश के बाद भी टोरंट पॉवर बिजली देने में नाकाम,दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम से बड़े अफसर भी आगरा में

लखनऊ-पेट्रोल पंप में घटतौली के मामले में STF की बड़ी कार्रवाई,7 दर्ज एफआईआर में 23 आरोपी हुए गिरफ्तार,4 पेट्रोल पंप मालिक, 9 मैनेजर,9 स्टाफ, 1 टेक्नीशियन गिरफ्तार,7 पेट्रोल पंप स्टेशन का लाइसेंस निरस्त किया गया,यूपी STF की कार्रवाई पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने दी बधाई,केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कार्रवाई का दिया आश्वासन,मेडिकल कॉलेज,कैंट,अलीगंज में सीज पेट्रोल पंपों के मालिक अरेस्ट,ईटीवी ने पेट्रोल पंपों पर एसटीएफ की कार्रवाई को लाइव दिखाया था

लखनऊ-बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में 1 और 2 मई को,साइन्टिफिक कन्वेन्शन सेंटर लखनऊ में होगी बीजेपी की बैठक,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी कार्यसमिति का करेंगे उद्घाटन,1 मई को सुबह प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी,2 मई को शाम में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का देंगे समापन भाषण,प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों के साथ केन्द्र व प्रदेश के मंत्री मण्डल भी होगा मौजूद,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर भी रहेंगे मौजूद,राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश भी बैठक में करेंगे शिरकत,सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय मोर्चे के संयोजक आमंत्रित,लगभग 450 सदस्य बीजेपी कार्यसमिति बैठक में भाग लेंगे,बीजेपी कार्यसमिति में राजनैतिक प्रस्ताव होगा पास,जनता,कार्यकर्ताओं को भाजपा की जीत पर दिया जाएगा धन्यवाद,चुनाव के बाद यह पहली कार्यसमिति की हो रही बैठक

लखनऊ-चूड़ी कारखाने पर मजिस्ट्रेट का छापा,कारखाने से 18 बाल मजदूर मुक्त कराए,बाल कल्याण समिति के सामने पेश किए गए,बाल मजदूर बाजार खाला थाना क्षेत्र का मामला

बदायूं -हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली,घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती,बिसौली के धर्मपुर गांव का मामला 

गोरखपुर-इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत,महिला की मौत पर परिजनों का अस्पताल में हंगामा,मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को कराया शांत,गुलहरिया क्षेत्र के BRD मेडिकल कॉलेज का मामला  

लखनऊ-कृषि विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न,कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की समीक्षा,केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की गई समीक्षा,फसल बीमा योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश स्वॉइल हेल्थ कार्ड समय से उपलब्ध कराने के निर्देश,किसानों की आय दो गुना करने का लक्ष्य- शाही 

इलाहाबाद-गौतमबुद्ध नगर के किसानों की याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज,याचिका में बढ़ा हुआ मुआवजा और विकसित प्लाट की थी मांग,दुजाना ,कछेरा समेत 6 गांवों की जमीन प्राइवेट डेवलपर ने खरीदी थी,कोर्ट ने किसानों-कम्पनी में हुए समझौते में हस्तक्षेप से किया इंकार

गाजियाबाद-फार्रुखनगर में पटाखे के गोदाम में विस्फोट का मामला,घटनास्थल पर पहुंचे मंत्री अतुल गर्ग,पटाखा गोदाम में विस्फोट से 5 लोगों की हुई थी मौत

गोरखपुर-सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट,सीएम के कैम्प कार्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण,नगर निगम के जनसुनवाई का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण,जनता के कार्यों का समय से निस्तारण करने का दिया निर्देश

चित्रकूट-इंडियन ओवरसीज बैंक का फील्ड ऑफीसर घूस लेते गिरफ्तार,सीबीआई एन्टी करप्शन लखनऊ की टीम ने किया अरेस्ट,केसीसी लोन में 6 हजार रुपए की घूस लेते हुआ गिरफ्तार,इण्डियन ओवरसीज बैंक की चित्रकूट शाखा का मामला

एटा-पुलिस कर्मियों के पत्रकार से मारपीट करने पर कार्रवाई,एसएसपी ने 2 एसआई समेत 7 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित,आरोपी पुलिसकर्मियो पर शहर कोतवाली में केस दर्ज करने के निर्देश,कवरेज कर लौट रहे पत्रकार के साथ पुलिसकर्मियों ने की थी मारपीट

लखनऊ-सुनील प्रकाश असिस्टेंट कमिश्नर सेल्स टैक्स कानपुर सस्पेंड,कमिश्नर ने सस्पेंड के साथ विभागीय जांच का भी दिया निर्देश,राजस्व वसूली के बजाए व्यापारियों को लाभ पहुंचाने का आरोप

गोरखपुर-सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुरवासियों को देंगे कई सौगत,100 करोड़ की 20 परियोजनाओं का सीएम करेंगे शिलान्यास,जिला प्रशासन 10 परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट CM को देगा,गोलघर में अंडर ग्राउंड होगा विद्युतिकरण, 4 नए बिजली उपकेंद्र मिलेंगे,सीएम योगी आदित्यनाथ कई सड़कों का भी करेंगे शिलान्यास,मुख्यमंत्री कुछ और परियोजनाओं की भी कर सकते हैं घोषणा 

लखनऊ-पेट्रोल पंप पर चिप लगाकर घटतौली का मामला,स्पेशल टीम करेगी पूरे मामले की जांच-डीजीपी,डीजीपी ने दर्ज FIR की विशेष जांच के आदेश दिए,लखनऊ पुलिस की एसआईटी टीम करेगी जांच,डीजीपी सुलखान सिंह ने एसआईटी को जांच के आदेश दिए

नोएडा-आईपीएल में सट्टेबाजी पर एसटीएफ की छापेमारी,नोएडा के सेक्टर 93 में एसटीएफ ने की छापेमारी,नोएडा और लखनऊ एसटीएफ यूनिट की छापेमारी,20 लाख से अधिक कैश,कई मोबाइल,लैपटॉप बरामद

लखनऊ-पेट्रोल पंप पर चिप लगाकर घटतौली का मामला,लखनऊ के बाहर भी फैला है पंपों की घटतौली का खेल,चिप लगाने वाले इलेक्ट्रीशियन ने कबूले कई और नाम,5 सालों में लखनऊ के अधिकतर पंपों पर चिप का कबूलनामा,लखनऊ के बाहर भी यूपी एसटीएफ करेगी जांच,पंपों में चिप लगाने वाला एक और गैंग यूपी में सक्रिय

गोरखपुर-मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ कल आएंगे गोरखपुर,सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक चौबंद,ADG सुरक्षा विजय कुमार ने संभाली सीएम सुरक्षा की कमान,सीएम योगी की सुरक्षा में लगाई जाएंगी दस कंपनी पीएसी,तीन आईपीएस अतिरिक्त करेंगे मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा,सीएम सुरक्षा में नौ एडिश्नल एसपी की भी लगाई गई ड्यूटी,1500 सिपाही और 400 दारोगा सीएम सुरक्षा में रहेंगे मौजूद,आईजी जोन मोहित अग्रवाल रख रहे हैं हर मूवमेन्ट पर नजर,सीएम योगी की सुरक्षा में लगाए जाएंगे सीसीटीवी, ड्रोन कैमरे,डॉग स्क्वॉयड, बम निरोधक दस्ता भी रहेगा सुरक्षा में मौजूद

लखनऊ-बिजली बिल बकाएदारों के खिलाफ लेसा का अभियान जारी,लेसा के सभी वितरण खंड में बकाएदारों पर हुई कार्रवाई,81 टीमों ने 611 बिजली बकाएदारों का काटा कनेक्शन,113 बकाएदारों ने जमा किया 32.2 लाख का बकाया बिल,16 उपभोक्ताओं के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर,एमनेस्टी योजना में 1305 उपभोक्तओं ने कराया पंजीकरण

गोरखपुर-तीन तलाक की पीड़िता ने गोरक्षनाथ मंदिर में लगाई न्याय की गुहार,दहेज में डेढ़ लाख रुपए नहीं मिलने पर दिया था तलाक,गुस्से में ही शौहर ने बीबी को फोन पर दिया था तलाक,बाराबंकी के पीएसी कॉलोनी में 2014 में हुई थी शादी,दो साल की बच्ची को लेकर दर-दर भटक रही है पीड़िता

मीरजापुर समाचार

मीरजापुर डग्गामार, तीन सवारी व संदिग्ध वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग करायी गयी साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि जनपद मे बिना नम्बर कि गाडी व तीन सवारी दोपहिया वाहनो का चालान अधिक से अधिक किया जाये। इस दौरान प्रभारी यातायात एवं थाना प्रभारी सहित प्रत्येक थाने का अधिकांश पुलिस बल रोड पर था। चेकिंग के दौरान कुल 44 वाहनों का चालान व 5 वाहन से 1300 रूपया सम्मन शुल्क वसूल किया गया।

मीरजापुर। थाना कोतवाली कटरा व अदलहाट क्षेत्र के सत्रह लोगो के खिला मिनी गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कटरा के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव मय हमराही फोर्सगश्त में मामूर थे कि अभियुक्तगण शेखर पुत्र पन्नालाल निवासी भटवा की पोखरी आदि 06 नफर  जिनका जनता में भय व आतंक व्याप्त है और इसके विरूद्ध थाने पर विभिन्न अपराध पंजीकृत है जिसका स्वतंत्र रहना उचित नही है तथा कोई भी व्यक्ति इस अभियुक्त के विरूद्ध गवाही भी देने को तैयार नही होता है, अतः अभिलेखो के आधार पर इसके विरूद्ध धारा 110 जी द0प्र0सं0 पंजीकृत कर रिपोर्ट चालानी प्रेषित की गयी।
इसी क्रम में थाना अदलहाट के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक द्वारा अभियुक्तगण संजय कुमार पुत्र अर्जुन निवासी रामपुर आदि 11 नफर  जिनका जनता में भय व आतंक व्याप्त है। अभिलेखो के आधार पर इनके विरूद्ध धारा 110 जी द0प्र0सं0 पंजीकृत कर रिपोर्ट चालानी प्रेषित की गयी।

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाये गए अभियान में थाना मड़िहान क्षेत्रान्तर्गत राजगढ़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राकेश कुमार वर्मा मय हमराही गश्त मे मामूर थे कि ग्राम राजगढ़ के पास से अभियुक्त सुधीर कुमार पुत्र किशन लाल निवासी कंजड़ बस्ती राजगढ़ को 10 लीटर कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसका धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर जेल भेजा दिया गया।

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा सादे कपड़ों में किये गए आकस्मिक चेकिंग के दौरान ऑफिस से गायब रहने वाले सभी बाबुओं की जांच के आदेश दिए गए। दोषी पाये जाने पर उनके विरुद्ध की जायेगी कठोर कार्यवाही

मीरजापुर। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो में यू0पी0-100 पीआरवी द्वारा किये गये सराहनीय कार्य । मिली जानकारी के अनुसार थाना जमालपुर अन्तर्गत कालर झुल्लन ने यूपी 100 को सूचना दिया कि ग्राम धारा चौराहे पर एक्सीडेन्ट हो गया है, इस सूचना पर पीआरवी 1076 तत्काल मौके पर पहुची तो ज्ञात हुआ कि कालर सायकिल से कही जा रहा था कि सामने से आ रही मोटरसायकिल से धक्का लग गया था, जिसमें कालर को चोटे आयी थी, पीआरवी द्वारा घायल को र्इलाज हेतु अस्पाल पहुचाया गया। वहीँ थाना विन्ध्याचल अन्तर्गत कालर सतीश ने यूपी 100 को सूचना दिया कि गहरौरा पुल के पास एक्सीडेन्ट हो गया है, इस सूचना पर पीआरवी 1081 तत्काल मौके पर पहुची तो ज्ञात हुआ कि रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर हो गयी थी, बस में चालक और परिचालक के अलावा कोर्इ भी मौजुद नही था, दोनो वाहनो के चालक और परिचालक को चोटे आयी थी, पीआरवी द्वारा घायलो को एम्बुलेन्स की सहायता से अस्पताल भेजा गया। इसी क्रम में थाना विन्ध्याचल अन्तर्गत कालर जंगली सिंह ने यूपी 100 को सूचना दिया कि अष्टभुजा में इनके पड़ोसी इनकी जमीन पर कब्जा कर रहे है, इस सूचना पर पीआरवी 1075 तत्काल मौके पर पहुची तो ज्ञात हुआ कि जमीन बटवारे के बाद कालर ने अपना घर बनवा लिया था, कालर के पट्टीदार अपनी जमीन में अपना घर बनवा रहे थे तो कालर उनसे आने जाने का रास्ता मांगने लगे जिसको लेकर विवाद हो रहा था, अग्रिम कार्यवाही हेतु पीआरवी द्वारा दोनो पक्षो को थाने के सुपुर्द कर दिया गया।

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा शनिवार की रात्रि सादे कपड़ों में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में मोटरसाइकिल से भ्रमण कर गोपनीय तरीके से पुलिस बल की सक्रियता की जाँच की गयी तो कोतवाली शहर सेल ड्यूटी से गैर हाज़िर आरक्षी शमसाद अहमद को लाइन हाज़िर कर दिया गया। ड्यूटी में लगे अन्य कर्मचारी गण को आवश्यक निर्देश व चेतावनी दी गयी। साथ ही चौकी प्रभारी नटवा पंकज कुमार सिंह के मुस्तैदी से वाहन चेकिंग करते हुए मिलाने पर उनके कार्य की सराहना करते हुए उनको प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

मिर्ज़ापुर। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले निरीक्षक ना0पु0 मातादीन कन्नौजिया को माला पहनाकर शाल एवं घड़ी भेंट कर गले लगाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी एवं सुखी व आनंदमय जीवन व्यतीत करने की शुभकामना दी गयी।

लचर संसाधनों के चलते गांवों में खराब हैंडपंप नहीं सुधर पा रहे



डॉ ए के यादव

सिंगरामऊं - -गर्मी की शुरुआत में ही बदलापुर ब्लॉक में पानी के लिए ग्रामीणों का संघर्ष शुरू हो गया है। पहले से ही ड्राइजोन में शुमार बदलापुर ब्लॉक ग्रामीण अंचलों में भू-जल स्तर इस बार रिकॉर्ड 70 फिट नीचे खिसक चुका है। वाटर लेबल में भारी गिरावट आने से अधिकांश हैंडपंप हवा फेंकने लगे हैं। वहीं जलनिगम विभाग में अमले की बेहद कमी और लचर संसाधनों के चलते गांवों में खराब हैंडपंप नहीं सुधर पा रहे हैं। इसलिए ग्रामीण अंचल में पानी की समस्या खड़ी हो गई है। वर्तमान में दर्जनों गांव ऐसे हैं, जहां अधिकांश हैंडपंप खराब हैं। इनमें कुछ गांव में जल संकट के हालात और भी विकट हो गए हैं। प्यास बुझाने लायक पानी के इंतजाम के लिए ग्रामीणों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। उधर जलनिगम एवं प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कोशिश में जुटे होने की बात कह रहे हैं।  बदलापुर ब्लॉक  का जल संकट के साथ चोली-दामन जैसा साथ रहा है। प्रशासन द्वारा पेयजल की उपलब्धता के लिए करोड़ों रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है। लेकिन हालात नहीं सुधरे।बदलापुर ब्लॉक में वाटर लेबल तेजी से बैठ रहा है। अप्रेल के महीने में वाटर लेबल 60 से 70 फिट पर है। यही कारण है कि लोगों का पूरा दिन पानी की व्यवस्था करने में गुजर रहा है। हालांकि ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। विभाग द्वारा हैंडपंपों के संधारण के नाम पर कागजी खानापूर्ति की जा रही है। क्षेत्र के मेढ़ा, डड़ारी, बघाड़ी, अनुसार, लारपुर, जमऊपट्टी, रतासी बहरीपुर, जगदीशपुर, महमूदपुर, कछौरा, घाघरपारा, महदा, बर्रैया, नकहरा खानदेव सहित अधिकांश गॉवों में हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि भूजल स्तर गिरने के कारण हैंडपंपों से कम पानी निकलता है। इसमें भी दो -तीन लोगों को मिलकर हत्था चलाना पड़ता है, तब जाकर मुश्किल से पानी ऊपर आता है। तथा कुछ नलों से तो कीचड़युक्त दुर्गन्धित पानी निकलता है। इस बावत एक्सइएन जलनिगम जौनपुर एम आई अंसारी से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि हैंडपंप मरम्मत का काम पंचायत का है जिसमें आधा खर्च लाभार्थी को वहन करना पड़ता है शेष पंचायत के जिम्मे रहता है रही बात रिबोर की तो सूचना एंव प्रस्ताव मिलने पर हम रिबोर कराते हैं।

तीखी आवाज़ पर ब्रेकिंग समाचार

वाराणसी- जिलाधिकारी ने राजकोष में जमा कराए 46,105 रुपए,सरकारी आवास परिसर की भूमि की आय से जमा हुए थे पैसे,जिलाधिकारी ने राशि को राजकोष में कराया जमा

मेरठ- हिन्दू व्यक्ति का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया अंतिम संस्कार,हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल बनी युवक की अंतिम यात्रा,परिवार का कोई नहीं होने की वजह से मुस्लिमों ने किया संस्कार, लिसाड़ी गेट क्षेत्र के खुशहालनगर का मामला

कानपुर देहात- दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत,दर्दनाक हादसे में दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल,गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,अकबरपुर कोतवाली के अकबरपुर-रूरा मार्ग का मामला

लखीमपुर- जमीनी विवाद में युवक की धारदार हथियार से हत्या,पीड़ितों ने 6 नामजद लोगों के खिलाफ कराया केस,सदर कोतवाली के बड़ा गांव की घटना

लखनऊ- बाइक चोरी करने वाले गैंग का खुलासा,चौक पुलिस ने 3 बाइकों के साथ 2 चोर किए गिरफ्तार,ट्रायल लेने के नाम पर करते थे बाइक चोरी 

ग़ाज़ीपुर- पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत,सैदपुर क्षेत्र के मौधिया मोड़ की घटना

कानपुर- टैंकर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर,हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत 3 की मौत,मौके से आरोपी चालक टैंकर सहित फरार,अरमापुर क्षेत्र में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के पास की घटना

ग़ाज़ीपुर- गंगा में डूबने से दो बच्चों की मौत,साथियों के साथ गंगा में नहाने गए थे बच्चे,मोहम्मदाबाद क्षेत्र के बच्छलपुर गांव की घटना

आगरा- तेज रफ़्तार से चली हवा ने ढाया क़हर,फतेहाबाद के महाराजपुर में दीवार गिरने से बुज़ुर्ग की मौत,शहर के गढ़ी बाईपुर सिकंदरा का निवासी था वृद्ध देवीसिंह,आंधी के बाद हल्की बरसात से बदला मौसम का मिज़ाज

मथुरा- बीयर शॉप के अंदर अवैध मॉडल शॉप पर छापा,पुलिस ने मौके से 21 शराबियों को किया अरेस्ट,सूचना के बाद भी 2 घंटे देर से पहुंचे आबकारी इंस्पेक्टर,कोतवाली,कृष्णा नगर पुलिस की ने की कार्रवाई 

बरेली- UP परिवहन की एसी बस पलटी, दर्जन भर यात्री घायल,7 गंभीर घायल जिला अस्पताल में कराए गए भर्ती,लखीमपुर से दिल्ली जा रही थी रोडवेज की बस,कैन्ट थाना क्षेत्र के नकटिया की घटना

कानपुर- बाउंड्री तोड़कर रेलवे ट्रैक पर घुसा ट्रक,दो घंटे बाद क्रेनों की मदद ट्रैक से हटाया गया ट्रक,गुमटी नंबर-5 रेलवे क्रॉसिंग के पास का मामला,कानपुर-फर्रुखाबाद रेलवे ट्रैक हुआ बाधित 

लखनऊ- बारात की आतिशबाजी में मड़ियांव इलाके में बड़ा अग्निकांड,5 घरों में लगी आग से 20 बाइकें जली, 9 मवेशियों की मौत,दमकल पहुंचने से पहले छप्पर के घर जलकर हुए खाक,बाइकों के मुआवजे को लेकर बाराती-लड़की पक्ष में तनाव,पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुईं विवाह की रस्में,मड़ियांव थाना क्षेत्र के सरोरा गांव का मामला

इलाहाबाद- पान विक्रेता की भाई ने गोली मारकर की हत्या,जमीनी विवाद में दोस्तों के साथ मारी गोली,सिविल लाइन क्षेत्र के बस अड्डे चौराहे का मामला

अमरोहा- भैंसा बुग्गी और बाइक की टक्कर में दो की मौत,हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत,थाना मंडी धनौरा इलाके की घटना

गौरा ग्राम मे अज्ञात कारणो से लगी आग के चलते दो परिवारों की पूरी गृहस्ती जल कर राख

महराजगंज क्षेत्र स्थित गौरा ग्राम मे अज्ञात कारणो से लगी आग के चलते दो परिवारों की पूरी गृहस्ती जल कर राख होगयी है ।

मिली जानकारी के अनुसार  गौरा गांव मे ग्राम वासी राम अवतार एवं बाबू नन्दन निषाद  के छप्पर मे लगी और जब तक बुझाई जाती तब तक आग मकान को अपने गिरफ्त मे लेली देखते -२ आग ने अनाज जेवरात कपड़ा टीबी आदि तमाम सम्पत्तियां जल कर राख हो गयी है।

खबर है सूचना के बाद भी अग्निशमन दल की टीम नही पहुच सकी थी ।

सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिन के दौरे पर गोरखपुर में आज सुबह सुबह गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचे

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिन के दौरे पर गोरखपुर में  आज सुबह सुबह गोरक्षनाथ मंदिर पहुंच गए। वहां उन्होंने पहले पूजापाठ की और फिर गौशाला में गायों से मुलाकात की। हमेशा की तरह उन्हें बिस्किट खिलाया। अपने पालतू कुत्ते को भी खूब प्यार किया। पिछली बार की तरह इस बार भी मंदिर के बाहर फरियादियों की भीड़ जुटी थी। इसके बाद सुबह का नाश्ता करके वे 10 बजे गोरखपुर से देवरिया जाएंगे और दिव्यांगों को उपकरण जैसे साइकिल वितरण करेंगे। इसके बाद सलेमपुर में उपकरण कैंप का उदघाटन करेंगे। दोपहर 12.35 बजे गोरखपुर लौट आएंगे। दोपहर तीन बजे आरएसएस की बैठक में शामिल होंगे। 4.30 बजेg जीडीए में विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। शाम 6 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

शनिवार, 29 अप्रैल 2017

आखिरकार भाजपा सरकार में रोडवेज बस की सौगात मिल ही गयी


सिंगरामऊं - -यात्रा की असुविधाओं से जूझ रहे ग्रामीणों को आखिरकार भाजपा सरकार में रोडवेज बस की सौगात मिल ही गयी, जिसको शनिवार को क्षेत्रीय विधायक रमेश मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुबह से ही क्षेत्र की मेढ़ा बाजार में चहल-पहल शुरू हो गयी थी परिवहन निगम की बस भी तैयार खड़ी थी, जिसको माला फूल से सजाया गया था, लोग विधायक जी का इंतजार कर रहे थे। विधायक जी दोपहर 12 बजे पहुंचे और ग्राम प्रधानपति सच्चिदानंद उपाध्याय के मंत्रोच्चार के बीच विधायक ने नरियल फोड़ा और हरी धंडी दिखाकर बस को रवाना किया। यह बस प्रतिदिन सुबह सात बजे से मेढ़ा से चलकर बटाउबीर, बदलापुर, जौनपुर होते हुए साढ़े दस बजे वाराणसी पहुंचेगी तथा दोपहर दो बजे से मेढ़ा के लिए वापस होगी। इस बस के चलने से क्षेत्रीय जनता का समय और पैसा दोनो बचेगा, जहॉ निजी वाहन से लोग बीस रूपये में तहसील मुख्यालय पहुंचते थे वहीं अब पन्द्रह रूपये लगेंगे। विधायक ने लोगो को संबोधित करते हुए बताया कि क्षेत्र में पॉच बसे और संचालित होंगी तथा पॉच पानी की टंकी तथा मेढ़ा के गोलादैत्य नाले पर पुल का निर्माण कराया जायेगा।

शहीद हुए 24 सिपाहियों की आत्मा की शांति के लिए बच्चों ने दी श्रद्धांजलि

सिंगरामऊ जौनपुर स्थानीय बाजार के स्टेशन रोड पर स्थित एम.ए.बी.एस.एस. गर्ल्स इंटर कॉलेज में सुकमा में शहीद हुए 24 सिपाहियों की आत्मा की शांति के लिए बच्चों ने श्रद्धांजलि दी। स्कूल में सुबह बच्चों ने प्रार्थना की उसके बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दो मिनट का मौन धारण कर मृतको की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी  तथा पीड़ित परिवार को धैर्य बनाने के लिए ढांढस बधाया गया। श्रद्धांजलि के दौरान विद्यालय की डायरेक्टर बबली सिंह ने कहाकि हमारे वीर सिपाहियों के ऊपर नक्सली हमेशा हमला कर रहे हैं। इसका मुहतोड़ जवाब देना केंद्र सरकार का कार्य है। यदि एक बार नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे दिया जाता तो पुनः ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होती। सैनिक हमारे देश की सुरक्षा करते हैं।ऐसी घटनाएं ना हो सरकार इस पर रोक लगाए तथा इसके विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए कड़ी कार्रवाई करें। वहाँ प्रधानाचार्य अंतिमा सिंह, आराधना मिश्रा, सीमा सिंह, प्रेम प्रकाश,अरविन्द दुबे, अमृत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

सत्ता हथियाने के लिए किसी भी कीमत पर लोकतंत्र की हत्या को उतारू

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज कहा कि भाजपा को सत्ता का नशा चढ गया है और वह सत्ता हथियाने के लिए किसी भी कीमत पर लोकतंत्र की हत्या को उतारू है।

मायावती ने झारखंड के बसपा पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा, ‘‘भाजपा को अब सत्ता का ऐसा नशा चढ गया है कि वह हर कीमत पर सत्ता हथियाने के क्रम में लोकतंत्र की प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से हत्या तक करने पर उतारू लगती है।’’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों में वोटिंग मशीन के माध्यम से चुनावी धांधली व गोवा एवं मणिपुर राज्यों में चुनाव हारने के बावजूद धनबल के सहारे सत्ता हथियाने की भाजपा की नीति इस बात का पक्का प्रमाण है।

मायावती ने कहा कि भाजपा के शासन में समाज का बहुत बडा तबका जो दलित, आदिवासी एवं अनय पिछडे वर्ग से ताल्लुक रखता है, हमेशा की तरह उपेक्षित और तिरस्कृत है। उन्हें उनके संवैधानिक हक से वंचित रखा जा रहा है। उन्हें शिक्षा व रोजगार के सही अवसर नहीं मिल रहे हैं। इन वर्गों के करोडों लोग दयनीय जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं जबकि भाजपा सरकार केवल बनावटी और दिखावटी तौर पर सांकेतिक स्तर पर काम करके देश की आम जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की पूंजीवादी नीतियों और कार्यकलापों से देश की गरीब, कमजोर और उपेक्षित जनता काफी दुखी है परंतु भाजपा को इस बात का अहंकार है कि इन सब गलत नीतियों और कार्यकलापों के बावजूद वह चुनावों में लगातार जीतती ही जा रही है।

बसपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा की चुनावी जीत अंतत: पानी के बुलबुले की तरह साबित होगी क्योंकि कुल मिलाकर इस पार्टी की नीति, कार्यक्रम, चाल,

400 न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर दिया

उत्तर प्रदेश में निचली अदालतों में एक बड़ा उलटफेर करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने करीब 400 न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है जिसमें से करीब आधे अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश रैंक के न्यायिक अधिकारी हैं । उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल दिनेश कुमार सिंह द्वारा कल जारी अधिसूचना के मुताबिक, स्थानांतरित किए गए न्यायिक अधिकारियों में 199 अतिरिक्त जिला न्यायाधीश :एडीजे: शामिल हैं जो नियमित अदालतों में कार्यरत हैं। इनके अलावा, इसी रैंक के अन्य आठ न्यायिक अधिकारियों का भी तबादला किया गया है जो विभिन्न जिलों में फास्ट ट्रैक अदालतों में कार्यरत हैं।

यह तबादला मुख्य रूप से झांसी, बांदा, मुरादाबाद और सीतापुर जैसे जिलों में अधिक व्यापक है। इनमें से प्रत्येक जिले में छह एडीजे हैं जिन्हें दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया है। वहीं लखनउ, मेरठ, मैनपुरी, बिजनौर और हमीरपुर से पांच-पांच एडीजे को स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा, तबादले की सूची में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट :सीजेएम:, मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट :सीएमएम:, अतिरिक्त सीजेएम, अतिरिक्त सीजेएम :रेलवे:, अतिरिक्त सीएमएम, सिविल न्यायाधीश.अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश :सीनियर डिवीजन: और छोटे मामलों की अदालतों के न्यायाधीश. अतिरिक्त न्यायाधीश रैंक के अन्य 118 न्यायिक अधिकारी शामिल हैं।

उक्त रैंक के सबसे अधिक संख्या में न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण अलीगढ़ :10:, आगरा :5: और कानपुर नगर, मेरठ, सहारनपुर, सोनभद्र एवं वाराणसी :चार-चार: से किया गया है।

सभी न्यायिक अधिकारियों को ‘‘अपनी मौजूदा तैनाती की जगह पर कार्यभार 8 मई, 2017 को सांैपने के लिए खुद