लखनऊ: नोएडा के काली कमाई के कुबेर पर शिकंजा, नोएडा के पूर्व OSD यशपाल सिंह के 4 ठिकानों पर आयकर निदेशक संजीव यादव के नेतृत्व में इनकम टैक्स का छापा, वाईपी सिंह की 250 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, वाईपी सिंह के पास हरिद्वार, गोवा में FIVE STAR होटल, नोएडा-एनसीआर में अकूत संपत्ति मिली, माया राज में नोएडा का बॉस था वाईपी सिंह, नोएडा के हर जमीन घोटाले के पीछे वाईपी सिंह का हाथ, आयकर विभाग की कार्रवाई में ईडी भी शामिल होगा.
लखनऊः यूपी में 42 हजार करोड़ का पंजीरी घोटाला, बाल विकास पुष्टाहार विभाग की समीक्षा करेंगे सीएम, पंजीरी बटने वाले इस विभाग की आज होगी समीक्षा, 11 साल में 42 हजार करोड़ की पंजीरी का घोटाला, सिंडिकेट ने यूपी में जमकर लूटी पंजीरी, सीएम आज इसी विभाग की समीक्षा करेंगे.
लखनऊः सीएम के नेतृत्व में मंत्रिमण्डल के सदस्यों ने VIP संस्कृति को खत्म करने का लिया निर्णय, राज्य में लाल, नीली बत्ती के प्रयोग को करेंगे खत्म, लाल, नीली बत्ती के प्रयोग को तत्काल समाप्त किया जाए, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेन्स, आर्मी, पुलिस वाहन इन सब पर नहीं होगा लागू होगा नियम, VIP की सुरक्षा में लगे अतिरिक्त बलों को भी करेंगे कम, लाल, नीली बत्ती के रोक से VIP कल्चर को खत्म करेंगे.
लखनऊः केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा- 11 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे राजनाथ सिंह, लखनऊ में जयपुरिया संस्थान का उद्घटान करेंगे, 12 30 बजे दिवंगत अखिलेश दास के घर जायेंगे, 5 बजे राजनाथ कार्यकर्ता सम्मेलन में लेंगे भाग, 6.30 बजे मंत्री ब्रजेश पाठक के कार्यक्रम में जाएंगे, 22 को 11.30 बजे व्यापार मंडल के कार्यक्रम भाग लेंगे, कार्यक्रम के बाद नई दिल्ली के लिय रवाना होंगे.
लखनऊः स्पीकर हृदय नारायण दीक्षित ने अपनी गाड़ी से लालबत्ती हटाई.
मैनपुरीः नाबालिग की गोली मारकर हत्या का प्रयास, मामूली विवाद में नाबालिग को मारी गोली, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, गुस्साएं लोगों ने जाम लगाकर की नारेबाजी, सदर कोतवाली के बड़े चौराहा की घटना.
लखीमपुरः दर दर ठोकर खा रही तीन तलाक पीड़िता, योगी जी से मांग बंद हो तीन तलाक, महिलाओं का उत्पीड़न किया जाए बंद, ईसानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है तीन तलाक पीड़िता.
मथुराः संस्कृति विवि पर स्कॉलरशिप में धांधली का आरोप, छात्रों ने स्कॉलरशिप में धांधली का लगाया आरोप, नाराज छात्रों ने संस्कृति विवि पर किया प्रदर्शन.
दिल्लीः 23 अप्रैल को मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से होगी शुरू, 23 अप्रैल को एमसीडी चुनाव के लिए होगी वोटिंग.
बदायूंः पुलिस की जीप को फूंकने का मामला, पुलिस ने 36 लोगों को किया नामजद, 60 अज्ञात लोगों पर मुकदमा किया दर्ज, सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज, दो बच्चों की मौत, महंत की हालत गंभीर, 500 बीघा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद, दूसरे आरोपी महंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार, उघैती थाना क्षेत्र का मामला.
बागपतः जनपद में पानी के टैंकरों से कराई जाएगी पेयजल की आपूर्ति, सीडीओ ने जल निगम को सोपा जिम्मा, गांव-गांव जकर की जाएगी पेयजल की आपूर्ति.
लखनऊः घरेलु कलह के चलते युवक ने लगाई फांसी, कारपेंटर का काम करता था युवक, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, चौक थाना क्षेत्र के तम्बाकू मंडी का मामला.
गाजियाबादः निवाड़ी नगर पंचायत चेयरमैन पर जानलेवा हमला, दफ्तर में घुसकर ठेकेदार ने किया हमला, बिना टेंडर जबरन ठेका लेने का बना रहो थे दबाव, विरोध करने पर किया जनलेवा हमला, आरोपी संजीव त्यागी मौके से फरार, घायल चेयरमैन गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती.
कानपुरः युवती से 6 लोगों ने किया दुष्कर्म का प्रयास, लड़की ने डायल 100 पर सूचना देकर बुलाई पुलिस, पूछताछ जारी, हरबंसमोहल थाना क्षेत्र के सुतरखाना का मामला.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me