उत्तर प्रदेश की जनता को स्तरीय एवं सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के तहत सभी जिलों में जन औषधि स्टोर खोले जाएंगे। इन औषधि केन्द्रों पर गरीब मरीजों के लिए अच्छी दवाओं की उपलब्धता कम दामों पर सुनिश्चित हो सकेगी।
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आज यहां संयुक्त सचिव, केमिकल एवं फर्टिलाइजर्स मंत्रालय, भारत सरकार के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जन औषधि केन्द्रों के संचालन से जहां लोगों को काफी कम दामों में जेनरिक दवाएं मिलेंगी, वहीं व्यापक स्तर पर बेरोजगार फार्मासिस्टों को रोजगार भी मिल सकेगा। प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र की स्थापना के लिए जल्द ही भारत सरकार से अनुबंध किया जाएगा।
Blog
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me