Blog

शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017

झोलाछाप डाक्टरों के यहां छापेमारी की गयी


सिंगरामऊ(जौनपुर) ।स्वास्थ्य विभाग की सघन छापेमारी में झोलाछाप डाक्टरों के क्लीनिक की जॉच कर नोटिस दी गयी। अपर मुख्यचिकित्साधिकारी जौनपुर डा० जयनरेश ने गरूवार को क्षेत्र की मेढ़ा बाजार, दुधौड़ा,रतासी,घनश्यामपुर सहित कई बाजारों में झोलाछाप डाक्टरों के यहां छापेमारी की जिसमें मेढ़ा और घनश्यामपुर बाजार के दो डॉक्टरों को डा० जयनरेश ने बगल के दुकानदारों के माध्यम से नोटिस देते हुए उन लोगों से सेलफोन पर बात करने के बाद दस अप्रेल तक अपने प्रतिष्ठान का वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा। अन्यथा कार्रवाई की जायेगी। इसी दौरान उन्होनें पल्स पोलियो अभियान में कार्यरत विकास खंड बदलापुर की चारों टीमों का भी निरीक्षण किया। पल्स पोलियों अभियान की प्रगति भी देखी। छापेमारी से क्षेत्र की बाजारो के झोलाछाप डाक्टरों सहित अवैध मेडिकल स्टोर संचालकों में दिन भर अफरा तफरी मची रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me