सिंगरामऊ अप्रैल क्षेत्र के श्रीकृष्णा नगर रेलवे स्टेशन से कोईरीपुर रेलवे स्टेशन तक बिछाई गई नई रेलवे लाइन का परीक्षण गुरुवार की देर शाम तक चलता रहा। रेल विभाग की संरक्षा इकाई द्वारा लोडेड मालगाड़ी को अत्यंत धीमे चलाकर पटरी की मानक क्षमता को मापा गया। रेल के इंजन पर सवार चालक अत्यंत सावधानी के साथ पटरी की क्षमता को मापते हुए धीमी गति से श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन से हरपालगंज के रजनीपुररेलवे क्रासिंग तक लाया गया। इसे लेकर लोगो में कौतूहल बना रहा। एक तरफ जहां फत्तूपुर रेलवे क्रासिंग पर घंटो जाम लगा रहा।वहीं दूसरी तरफ नये रेलवे ट्रैक पर इस प्रथम रेल परीक्षण को ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित होकर देख रहे थे। इसकी शुरुआत श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन से शाम को तीन बजे से हुई और यह 10 किलोमीटर की परिधि में देर शाम तक चलता रहा। रेलवे दोहरीकरण के लिए मानक के अनुसार रेल लाइन बिछाई गई है कि नहीं इसे लेकर यह परीक्षण भरी मालगाड़ी को धीमी गति से चला कर किया जा रहा था। जगह-जगह विभाग के कर्मचारी मौजूद थे यह रेलगाड़ी बहुत धीमी गति से रेल की पटरी पर चल रही थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me