जौनपुर। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एशोसिएशन की जनपद शाखा की एक बैठक जिलाध्यक्ष डा0 ज्ञान प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में नगर के पालिटेक्निक चैराहे के निकट जिला कार्यालय पर आहूत की गयी। बैठक में सक्रिय करने की दिशा में विचार विमर्श के दौरान सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पत्रकारिता के प्रति अपने जीवन को समर्पित करने वाले स्व0 विद्याप्रकाश को गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान प्रदान करते हुए पत्रकारिता के लिए उनके समर्पण के लिए सम्मानित किया जायेगा। यह पुरस्कार उनके पुत्र डा0 अनुराग कुमार श्रीवास्तव को दिया जायेगा। श्रद्धांजलि सभा में विद्या प्रकाश के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन होगा। पत्रकारों ने कहा कि विद्या प्रकाश एकमात्र ऐसे पत्रकार रहे जिनका पुलिस, प्रशासन और नेताओं से कोई वास्ता सरोकार नहीं रहा। वे गूढ़ और समस्या परक पत्रकारिता को बढ़ावा देने के पक्षधर रहे और इसी दिशा में उनकी लेखनी आजीवन चलती रही। एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित हिन्दी दैनिक के लिए कलम चलाने वाले पत्रकार को जिले की पत्रकारिता में वह स्थान रहा कि उन्हे सभी अपना समझते थे। जरूश्रत पड़ने पर अखबारों के व्यूरोचीफ जिस विषय और जिस समस्या पर खबर मांगते वे कुछ ही देर में प्रस्तुत कर देते। वे स्वाभाविक तौर पर ऐसा लिख देते थे जिसे लिखने में अन्य सामान्य पत्रकारों को कई दिन तथ्य एकत्रित करने तथा घण्टो माथापच्ची के बाद भी अखबार में प्रकाशित होने लायक मैटर बनाने में नाको चबाने के बाद भी सफल नहीं हो पाते। ऐसे विलक्षण प्रतिभा के धनी विद्या प्रकाश को एक बार श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शशिराज सिन्हा सम्पादक शैलेन्द्र यादव संपादक अरविंद पटेल केके साहू मायेंद्र जीतेन्द्र सिंह लव प्रकाश मिश्रा विवेक पाण्डेय एस के यादव जगदीश आदि पत्रकार उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me