डॉ. ए.के.यादव
सिंगरामऊं - - तीन साल पहले पी एम मोदी से आसमानी उम्मीदें थी, तीन साल पूरा होने को है तो उम्मीदें कितनी पूरी हुई, मेक इन इंडिया का क्या हुआ ? कितना स्वच्छ हुआ भारत, अर्थव्यवस्था में कितना सुधार हुआ, अच्छे दिन हकीकत है या अब भी ख्वाब है ? स्वच्छ भारत को लेकर सरकार की सोच जो भी हो लेकिन ये सोच हकीकत मे नहीं बदल रही है।सरकार के योजनाओ से हो रहे लाभों की हकीकत जानने के लिए हम आपको जौनपुर जनपद के वि० ख० बदलापुर के ग्राम पंचायत महमूदपुर लिए चलते हैं जो अभी तक विकास से कोसो दूर है। यहां सरकारी योजनाएं भी नहीं पहुंच पाती। गांव में न संचार की कोई व्यवस्था है और न ही चिकित्सा और शिक्षा की माकूल व्यवस्था। यहां तक कि गांव में जाने के लिए सुगम मार्ग तक नहीं है। बदहाली में जी रहे ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए कई बार तहसील दिवस व जनप्रतिनिधि से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 2100 की आवादी वाली ग्राम पंचायत महमूदपुर में कुल दो राजस्व गॉव है, जिसमें जगदीशपुर गॉव भी शामिल है। भौगोलिक स्थित के आधार पर पूरी ग्राम सभा दो भागों में बटी है।जिले की सीमा पर स्थित जिला मुख्यालय से 55 किमी. दूर गोमती नदी के किनारे बसी इस ग्राम सभा हमेशा उपेक्षित रही है। वहां के लोग अभी भी सरकारी योजनाओं के लिये तरस रहे हैं। जहां जाने के लिए आवागमन का कोई सुगम रास्ता नहीं है और न ही पूरे गॉव में बिजली की कोई व्यवस्था है। सबसे बड़ी समस्या शौचालय की है जहां एक भीं अनुदानित शौचालय नही है।
गॉव मे रहने वाली अनीता के लिए शौच जाना दहशत से भरा होता है, यह डर सिर्फ अनीता का ही नहीं है बल्कि गॉव में रहने वाले कमोवेस हर महिला या पुरुष का है।
मिठाई लाल पाल ने बताया कि गांव में पहुंचने के लिए आज भी पगडंडी के अलावा सड़क नही मयस्सर हुई।
सत्यनारायण एंव सोहनलाल ने बताया कि नदी का किनारा होने के कारण भूमिगत जल स्तर काफी नीचे है जिससे चापाकल और कुएं सूख जाने से पेयजल की समस्या है।
राम सिंह व उदयप्रताप सिंह ने बताया कि आधुनिकता की चकाचौंध के जमाने में पूरा गॉव विद्युतीकरण से वंचित है ।
वृजनाथ और कृपाशंकर ने चिकित्सा व्यवस्था के अभाव के बारे में बताया। ग्राम प्रधान संजय सिंह ने कहा कि शासन स्तर से उपलब्ध सभी योजनाओं को नियमानुसार संचालित कराया जा रहा है। विजली और सड़क के लिए माननीय सांसद और विधायक से बात किया हूँ और आश्वासन भी मिला है कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जायेगा। शौचालय के लिए भी प्रस्ताव बनाकर भेज दिया हूँ और सबसे पहले शौचालय बनवाने का शुरू किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me