मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर में बीती रात धारदार हथियार से दबंगो ने एक निजी चिकित्सक की हत्या कर मौके से फरार हो गए।घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुचकर शव को कब्जे में ले लिया।घटना के बाद दूसरे दिन पीड़ित परिवार व् ग्रामीणों ने बधवा - जमालापुर मार्ग पर जाम लगाकर हुए उच्च अधिकारियो को मौके पर बुलाने की माग करने लगे।जाम लगने की सुचना पर पहुचे एसडीएम डा0 विश्राम यादव ने लोगो को समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया एंव सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिए।
बताते है कि मीरगंज के बिलरा निवासी डा 0 मुन्ना यादव उम्र 45 वर्ष पुत्र पन्ना लाल किसी काम से मछलीशहर आये थे और रात में 9 बजे के आसपास घर जाते समय ज्यो ही रसूलपुर के नहर पर पहुचे तभी अज्ञात दबंगो ने धारदार हथियार से मुन्ना यादव पर हमला करके मौत के घाट उतारने के बाद मौके से फरार हो गए।घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर सीएचसी मछलीशहर पहुची। जहा पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी रोते विलखते अस्पताल पहुच गए। लोगो की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस शव को लेकर कोतवाली पहुच गई। परिजनों के कोतवाली पहुचने पर चोट का निशान देखकर हत्या का आरोप लगाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने की माग करने लगी। परिजनों के बार बार हत्या की माग करने पर पुलिस मृतक के भाई शम्भू नाथ के तहरीर पर मीरगंज के सेमरहो गाव निवासी रामकिशुन विश्वकर्मा एंव विलारा गाव निवासी राजेश, मनोज एंव सत्य नरायण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई। घटना के बाद दूसरे दिन परिजनों ने ग्रामीणों संग बधवा~जमालापुर मार्ग के विलरा में जाम लगाते हुए उच्च अधिकारियो को मौके पर बुलाने की माग करने लगे। वही दूसरी तरफ मछलीशहर पुलिस द्वारा रात में हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद सुबह ही घटस्थल पर जब पहुँचकर बारीकी से निरिक्षण किया तो घटनास्थल के ठीक बगल से बांका बरामद हुआ। उधर विलरा में जाम लगने की खबर मिलते ही पुलिस के हाथ पाँव फूलने लगा और देखते ही देखते कई थाने की फोर्स मौके पर पहुच गई और वहा का नजारा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मौके पर पहुची पुलिस पहले जाम खुलवाने का प्रयास करने लगी लेकिन ग्रामीण पुलिस की एक नही सुने और उच्च अधिकारी को मौके पर बुलाने की माग करने लगे। जाम लगने के घण्टो बाद मौके पर पहुचे एसडीएम डा विश्राम यादव ने लोगो को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और परिजनों को सरकारी आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देने के बाद लोगो का गुस्सा शांत हुआ। इस बाबत के बाबत कोतवाल पग्न कुमार ओझा से बात की गई तो उन्होंने बताया की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me