Blog

शनिवार, 20 मई 2017

केराकत क्षेत्र में आज भरी कचहरी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तेजाब डाल दिया

जौनपुर में विवाहिता पर पति ने फेंका तेजाब। उत्तर प्रदेश मेें जौनपुर के केराकत क्षेत्र में आज भरी कचहरी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तेजाब डाल दिया जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गयी।
पुलिस उपाधीक्षक (केराकत) राजकुमार पांडेय ने बताया कि इमिलियां गांव निवासी मोहन विश्वकर्मा का प्रेम विवाह आजमगढ़ जिले के तरवा क्षेत्र के मोकलपुर गांव निवासी उसकी बुआ की पुत्री खुशबू विश्वकर्मा से चार वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के बाद से दोनों में विवाद होने लगा था। आज पति- पत्नी सम्बन्ध समाप्त करने के लिए केराकत तहसील पहुंचे थे। वकील तलाक नामा लिख ही रहे थे कि इसी बीच मोहन ने अपने साथ थर्मस में लाये तेजाब (ऐसिड) को अपने पत्नी पर फेंक दिया, जिससे खुशबू बुरी तरह से झुलस गयी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me