बलरामपुर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनजाति के समुदाय के साथ सीधा संवाद करने के लिए इमलिया कोड़र पहुंच गए हैं। इस मौके पर जनजाति महिलाओं ने परंपरागत ढंग से उनका स्वागत किया। इससे पूर्व जनजातीय महिला कलाकारों व अन्य शहरों से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसके बाद सीएम योगी ने महाराणा प्रताप की विशालकाय प्रतिमा का अनावरण किया।
सीएम से आज पहली बार थारू जनजाति के समुदाय के साथ सीधा संवाद करेगें। महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री थारू समाज के उत्थान के लिए कई बड़ी सौगातें भी दे सकते हैं।
यहां मंच स्थल पर एक तरफ राष्ट्रश्रषि नानाजी देशमुख का चित्र रखा गया है तो मंच पर लगे बैनर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह बैनर पर सीएम की पगड़ी वाली फोटो और महाराणा प्रताप की फोटो है। गुलाबों और गेंदें से सजे मंच के तैयार करने के लिए बाहर से कारीगरों को बुलाया गया है। भव्य पंडाल में महिलाओं और पुरुषों के अलग अलग बैठने का इंतजाम किया गया है।
Blog
▼
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me