आजमगढ यूपी के आजमगढ़ जिले में रविवार को पुलिस मुठभेड़ में पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और एक गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि बिलरियागंज पुलिस महराजगंज रोड पर गोरया बाजार के पास सुबह वाहन चेकिंग कर रही थी। रोकने पर एक कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश जहांगीर आलम पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसका साथी पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश श्याम पटेल गिरफ्तार कर लिया गया है। जहांगीर को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me