Blog

शनिवार, 8 जुलाई 2017

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2019 तक सभी आवासहीन गरीब लोगों के सिरों पर छत मुहैया करायेग :योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2019 तक सभी आवासहीन गरीब लोगों के सिरों पर छत मुहैया करायेगी।
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में बोलते हुए श्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2016 में घोषणा की थी कि अगले पांच वर्षों में कोई व्यक्ति ऐसा न रहे कि जिसके सिर पर छत न रहे मगर प्रदेश की पिछली सरकार ने इसे लागू नही होने दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार ने तय किया है कि आगामी 2019 तक प्रदेश में सभी आवासहीन गरीब लोगों के सिरों पर छत मुहैया करा देगी जिस पर काम तेजी से चल रहा है। श्री योगी ने कहा कि इस योजना के तहत आवास निर्माण के लिए एक लाख 20 हजार की धनराशि को बढाकर एक लाख 50 हजार कर दिया गया है जिसमें स्वच्छ भारत योजना के तहत मिलने वाला शौचालय की भी धनराशि शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि आवास के लाभार्थी चाहें वह मनरेगा मजदूर के रूप् में आवास निर्माण में मजदूरी करके अलग से धनराशि प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि सभी धनराशि सीधे लाभार्थियों के खाते में जायेगा और बिचैलिए और कमीशनखोरों की भूमिका समाप्त हो जायेगी।
उन्होंने कहा कि आवास आवंटन में ग्राम प्रधान या किसी अन्य के द्वारा अनियमितता की गयी तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और वह अक्षम्य होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबको साथ सबका विकास का नारा दिया था इसलिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में विभा भेद भाव के सभी धर्म एवं सम्प्रदाय के लोगों को अवास मुहैया कराये जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me