जयप्रकाश नारायण की गिरफ्तारी की जानकारी होने पर कांग्रेसी सांसद होने के बाद भी चन्द्रशेखर ने पार्लियामेण्ट स्ट्रीट थाने में गिरफ्तारी दी थी। वे पूंजीवाद के प्रबल विरोधी थे। उन्होंने जीवन में विचारधारा से हट कर कभी समझौता नहीं किया। यह बातें समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने शनिवार को लखनऊ में सपा मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। श्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान दौर में उनकी विचारधारा और उनके कार्यक्रमों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। आचार्य नरेन्द्र देव, डा. लोहिया और चन्द्रशेखर के समाजवादी रास्ते पर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी चल रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सभी जिला मुख्यालयों और लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर सभी लोगों ने संकल्प लिया कि पूंजीवाद और सांप्रदायिकता के विरुद्ध मजबूती से लड़ा जाएगा। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में चन्द्रशेखर की पुण्यतिथि मनाई गई। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, सुनील यादव ‘साजन‘, उदयवीर सिंह, राजपाल कश्यप, रामबृक्ष यादव, (एम.एल.सी.गण) राकेश प्रताप सिंह (विधायक) ने चंद्रशेखर को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मो. एबाद, मुनीर अहमद, विजय यादव, रमेश प्रजापति आदि
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me