Blog

शुक्रवार, 7 जुलाई 2017

संदिग्ध परिस्थितियों में 4 लोगों की मौत का मामला

पटना: सीबीआई के छापे पर लालू यादव का बयान- मैंने कुछ गलत नहीं किया, बीजेपी-RSS साजिश कर रही है, 2006 IRCTC  ने ओपन टेंडर किया, मेरे पास होटल से जुड़ी कोई फाइल नहीं, नियम के तहत होटल का आवंटन – लालू।

दिल्ली: दिल्ली समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी के मामले में CBI की प्रेस कॉन्फ्रेंस- होटल लीज पर देने के बदले जमीन ली गई,  प्रारंभिक जांच में होटल देने में गड़बड़ी का खुलासा,लालू यादव ने प्राईवेट कंपनी को फायदा पहुंचाया, जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद ही धारा 420, 120B के तहत FIR दर्ज की गई, 65 लाख में 32 करोड़ रुपए की जमीन ली।

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा आज बेंगलुरु में, कल शाम 6 बजे दिल्ली पहुंचेंगे, 7 इंडिया स्टेनलेस स्टील हाउस वेयर शॉप का उद्घाटन, कई अधिकारियों से मुलाकात भी करेंगे कलराज मिश्रा।

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का बयान- फेयर प्राइस शॉप का लाइसेंस सरकार देती है, जल्द ही आरक्षण लागू किया जाएगा, गरीब दलितों को मिल सके फायदा - रामविलास।

दिल्ली: तमिलनाडू में किसानों की खुदकुशी का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को कहा- लोन डिफाल्टर किसानों पर कोई कठोर कार्रवाई ना करें, लोन रिकवरी के लिए तय प्रक्रिया का पालन हो, खुदकुशी के मामलों पर रोकथाम करने की जरूरत।

लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण पर गंभीर आरोप, अवैध निर्माण पर नहीं लगा पा रहे अंकुश, लालबाग के ड्रैगन मॉल पर नहीं की कार्रवाई, अभियंताओं की मिलीभगत से चल रहा खेल. मानकों के विपरीत बनाया गया है काम्प्लेक्स।

लखनऊ: आज 172 कृषि अवर अभियंता चयन का मामला, चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति न करने पर विरोध, मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आवास  पर धरना प्रदर्शन, डायरेक्टर पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति न करने का आरोप।

लखनऊ: मनोज तिवारी ने एसएसपी एसटीएफ का चार्ज लिया, एसटीएफ दफ्तर में समीक्षा बैठक भी की।

लखनऊ: नाकारा कर्मचारी अब बर्खास्त होंगे, मुख्य सचिव राजीव कुमार का आदेश, 3 महीने की नोटिस पर बर्खास्त होंगे कर्मचारी, 50 वर्ष के ऊपर के कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, कामचोर कर्मचारियों पर शिकंजा, काम की दक्षता का आंकलन करेगी सरकार।

लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क में अधिकारियो की लापरवाही से विदेश से मंगवाई गई बोट्स मेंटीनेंस ना होने से 90 फीसदी खराब।

वाराणसी: अपैक्स नर्सिंग कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं को धक्के मारकर बाहर निकाला गया, फर्जीवाड़े के खिलाफ धरने पर बैठी थी छात्राएं, छात्रों के समर्थन में उतरे स्थानीय लोग, सड़क पर लगाया जाम कर रहे प्रदर्शन।

बरेली: डकैतों के गैंग को पुलिस ने पकड़ा, सर्राफा कारोबारी समेत 8 बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई 12 लाख की नकदी, जेवर बरामद, पुलिस आज पीसी कर करेगी खुलासा।

आजमगढ़: संदिग्ध परिस्थितियों में 4 लोगों की मौत का मामला, पुलिस का कहना फूड प्वाइजनिंग से हुई मौत, मृतकों में 2 बुजुर्ग सगे भाई, एक ही गांव के हैं चारों मृतक, रौनापार के केवतहिया, सलेमपुर का मामला।

मैनपुरी: जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 32 सदस्यों में से 24 ने प्रस्ताव पर  हस्ताक्षर कर जिलाधिकारी को सौंपा।

वाराणसी: वाराणसी में सावन की तैयारियों जोरों पर, सावन में विश्वनाथ मंदिर में उमड़ते हैं श्रद्धालु, लाखों की तादाद में काशी आते हैं श्रद्धालु, राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी लेंगे जायजा, मैदागिन से गदौलिया तक करेंगे पैदल मार्च, जिला प्रसाशन की टीम होगी साथ।

हाथरस: कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसी सुशील चन्द्रभान घुले ने हाथरस में 55 उपनिरीक्षकों का कोतवाली, थानों और चौकियों में किया तबादले।

संभल: चौकी प्रभारी का घुस लेते वीडियो वायरल, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, अवैध कब्जा हटाने के नाम पर ली रिश्वत, नखासा के सिरसी चौकी पुलिस का मामला।

हमीरपुर: अंतर जनपदीय चोरों के गैंग सहित आधा दर्जन शातिर चोरों को पकड़ा, 16 मुकदमों में वांक्षित कोमल राजपूत गिरफ्तार, लाखों का चोरी का माल बरामद, राठ कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me