जौनपुर सिंगरामऊं थाना क्षेत्र के जमऊपट्टी गॉव में विषैले जन्तु के काटने से बालक की मौत हो गयी। उक्त गॉव निवासी मुन्ना रजक का नौ वर्षीय पुत्र अभिषेक रात मे चारपाई पर सोया था, अचानक उसे कुछ काटने का एहसास हुआ तो परिजनों से बताया तो झाड़फूंक कराने के लिए परिजन कहीं ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी। सुबह शव का अंतिम संस्कार किया गया, घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me