जौनपुर सिंगरामऊं - विद्युत विभाग की लापरवाही कहीं लोगो की जान न ले ले। जर्जर खंभा कम से कम विभागीय लापरवाही को ही दर्शा रहा है। क्षेत्र के बहरीपुर बाजार में विद्युत तारों से अटा एक खंभा इतना जर्जर हो गया है कि वह तिरछा होकर मकान की दीवार के सहारे टिका हुआ है। जिसके चलते यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खंभे में कई बार चार पहिया वाहन व बाइक सवार भिड़ चुके हैं। इस मामले को लेकर सोमवार को मोहल्लेवासियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में शामिल कन्हैयालाल जायसवाल ने कहा कि खंभा पूरी तरह से जर्जर है और उस पर इतने तार लटके हैं कि वह तिरछा होकर उसके मकान की दीवार के सहारे इस तरह खड़ा है कि किसी वाहन की हल्की सी भी टक्कर लग जाए तो खंभा विद्युत तारों सहित सड़क पर गिर जाएगा। ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। प्रधान कृष्ण कुमार का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुये मोहल्लेवासी निगम से कई बार कार्रवाई की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन समस्या अभी भी जस की तस बनी हुई है। इस समस्या को लेकर लोगों का कहना है कि उनकी समस्या का निस्तारण जल्द नहीं किया गया तो वह निगम के वरिष्ठ अधिकारियों का घेराव करेंगे।
प्रदर्शन करने वालों में राम मूरत, मनोज उपाध्याय, वकील, दिलीप अग्रहरी, श्याम बिहारी, बब्बू तथा शनी अग्रहरि आदि शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me