Blog

शनिवार, 19 अगस्त 2017

कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, पटरी से उतरे ट्रेन के 6 डिब्बे

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली स्टेशन के  पास कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए । ट्रेन की कई बोगियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गईं। हादसे में छह लोगों की मौत और 30 से अध‍िक यात्र‍ियों के घायल होने की खबर है। पता होते ही केन्‍द्रीय राज्‍यमंत्री संजीव बालियान डीएम, एसएसपी के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। ट्रेन की चपेट में रेलवे लाइन के आसपास रहने वाले लोग भी आए हैं। ट्रेन पुरी से हरिद्वार जा रही थी। इसे रात नौ बजे हरिद्वार पहुंचना था। इसमें कम से कम 30 लोगों के घायल होने की सूचना है। रेलवे के अपर पुलिस महानिदेशक वी के मौर्य ने बताया कि उत्कल एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गये हैं। इस हादसे में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पुलिस महानिरीक्षक(रेेलवे) पहुंच गये हैं। सूचना पर मुजफ्फरनगर के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी राहत टीमों के साथ मौके पर पहुंचकर बचाव में जुट गए हैं। मेरठ से भी टीमें मौके पर भेज दी गई हैं। तमाम घायलों को आसपास के अस्पतालों में भेजा गया है। चश्मदीदों ने ट्रेन दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की बात कही है। यात्री बोगियों के बीच फंसे नजर आ रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me