Blog

शनिवार, 19 अगस्त 2017

प्रदेश में बाढ़ को लेकर जारी किए गए

गोरखपुर-सीएम योगी आदित्यनाथ ने मछरिया बंधे पर बाढ़ पीड़ितों को वितरित की राहत सामग्री

 

गोरखपुर-सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान-स्वच्छ भारत,स्वस्थ भारत की परिकल्पना पीएम ने की,भ्रष्टाचार और गंदगी की राजनीति को खत्म करना है,आप सभी के सहयोग से यूपी में बीजेपी सरकार बनी,स्वच्छ उत्तर प्रदेश का अभियान चलाने की आवश्यकता है,20 वर्षो से मैं इंसेफ्लाइटिस को खत्म करने के लिए लड़ता रहा,इंसेफ्लाइटिस को रोकने के लिए स्वच्छता सबसे बड़ा उपाय,स्वच्छता और शुद्ध पेयजल सबसे बड़ा उपाय है-सीएम योगी,इंसेफ्लाइटिस के लिए विशेष टीकाकरण अभियान भी चलाया,खुले के बजाए शौचालय बनाने का अभियान चला रहे-योगी,शौचालय निर्माण के लिए शासन से मदद दी जा रही-सीएम योगी,यूपी में ओडीएफ का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अभियान चलाया,गंगा किनारे के 1627 गांवों को खुले में शौंच से मुक्त किया,यूपी के 30 जनपदों को ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य-योगी,स्वच्छ,स्वस्थ उत्तर प्रदेश की परिकल्पना से अभियान चला रहे,अभियान के लिए आमजन की सहभागिता की आवश्यकता,स्वच्छता के लिए जागरूकता की आवश्यकता है-सीएम योगी,पीएम मोदी ने 2014 में स्वच्छ भारत मिशन का शुभारंभ किया,यूपी जागरूकता से विषाणु जनित बीमारियों से लड़ेगा-योगी,कूड़े को इधर-उधर न फेंके,उसका निस्तारण करें-सीएम योगी,गोरखपुर को पिकनिक स्पॉट न बनाएं-सीएम योगी (राहुल गांधी के गोरखपुर दौरे से पहले सीएम योगी का बयान)

 

लखनऊ में गृहमंत्री,गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूल में विभिन्न समाजिक प्रतिनिधिमंडलों से की मुलाकात,सेक्टर 14 इंदिरानगर स्थित स्कूल में मुलाकात

 

गोरखपुर पहुंचे राहुल गांधी,कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बीआरडी अस्पताल में पीड़ितों से की मुलाकात

 

लखनऊ-सपाई BJP में होंगे शामिल,समाजवादी रहे अशोक बाजपेयी ज्वाइन करेंगे बीजेपी,सपाई रहीं श्वेता सिंह भी बीजेपी में होंगी शामिल,समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे चुकी हैं श्वेता सिंह,पूर्व एमएलसी अशोक बाजपेयी बीजेपी करेंगे ज्वाइन,प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों से कई नेता करेंगे ज्वाइन,BJP प्रदेश कार्यालय पर केशव मौर्या कराएंगे ज्वाइन,4 बजे होगी बीजेपी प्रदेश कार्यालय होगा कार्यक्रम,गृहमंत्री राजनाथ सिंह और कलराज मिश्र भी रहेंगे मौजूद

 

लखनऊ-सपा का 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल गवर्नर से मिलेगा,दोपहर 3 बजे सपा का प्रतिनिधिमंडल जाएगा राजभवन,कानून-व्यवस्था और औरैया कांड पर गवर्नर को देंगे ज्ञापन,राम गोविंद चौधरी,अहमद हसन और नरेश उत्तम रहेंगे मौजूद,राजेंद्र चौधरी और SRS यादव भी जाएंगे राजभवन

 

लखनऊ-बाढ़ की स्थिति,गोंडा में एल्गिन चरसड़ी पर घाघरा खतरे से निशान से ऊपर,गोंडा में खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर बह रही घाघरा,अयोध्या में घाघरा नदी खतरे के निशान से 97 सेमी ऊपर,बलिया के तुर्तीपार में घाघरा खतरे के निशान से 80 सेमी ऊपर,बलिया में घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ना जारी,गोंडा,बलरामपुर,फैजाबाद,बाराबंकी में घाघरा का जलस्तर घट रहा,गोरखपुर के वर्डघाट पर राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ना जारी,राप्ती नदी खतरे के निशान से 1.87 मीटर ऊपर बह रही,गोरखपुर के रिगौली में राप्ती नदी डेढ़ मीटर ऊपर बह रही,रिगौली में भी राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ना जारी,सिद्धार्थनगर के बासी में राप्ती खतरे के निशान से 64 सेमी ऊपर,उस्का बाजार में राप्ती खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर,सिद्धार्थनगर के ककरही में डेढ़ मीटर ऊपर बह रही राप्ती,महराजगंज के तिरमोहानी घाट पर ढ़ाई मीटर ऊपर रोहिन

इलाहाबाद- पीसीएस जे परीक्षा परिणाम,यूपी पीसीएस जे मेंस 2016 का रिजल्ट घोषित,लोक सेवा आयोग ने जारी किया रिजल्ट,218 पदों के लिए परीक्षा में इंटरव्यू के लिए 670 अभ्यर्थी सफल,18,19 और 20 दिसंबर 2016 को हुई थी परीक्षा,इलाहाबाद और लखनऊ में हुई थी मेंस परीक्षा,मेन्स परीक्षा में 2149 परीक्षार्थी हुए थे शामिल,अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और श्रेणीवार कटऑफ जारी,आयोग की वेबसाइट पर परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित,आयोग के सचिव जगदीश ने दी जानकारी

 

लखनऊ-बाढ़ के आंकड़े जारी,प्रदेश में बाढ़ को लेकर जारी किए गए आंकड़े,उत्तर प्रदेश के 22 ज़िलों में बाढ़ से 15 लाख लोग प्रभावित,बाढ़ से अब तक 48 लोगों की जान जा चुकी,2 लापता,प्रदेश में बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या करीब 3000 पहुंची,बाढ़ के पानी से घिरे गांवों की संख्या करीब 1300 पहुंची,प्रदेश भर में बाढ़ से हजारों पालतु पशुओं को चारे का संकट,11 कंपनी NDRF राहत और बचाव कार्य में लगी,बाढ़ राहत के लिए 17 कंपनी फ्लड PAC भी लगाई गई,वायुसेना के 2 हेलीकॉप्टर भी लगाए गए,50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया,लाखों लोगों को बाढ़ से करना पड़ा है पलायन,प्रदेश आपदा कोष से जिलों को भेजा गया करीब 35 करोड़,संवेदनशील जिलों को भेजी गई आपदा सहायता राशि,17 और 18 अगस्त को प्रभावित जिलों को भेजी गई धनराशि

 

अम्बेडकरनगर-कर्मियों पर फायरिंग,एल एंड टी कर्मियों पर बदमाशों ने की फायरिंग,गोली लगने से 3 कर्मचारी घायल,अस्पताल रेफर,टांडा एनटीपीसी के पास बदमाशों ने मारी गोली,इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अड़तालपुर की घटना

 

बहराइच-घाघर और सरयू नदी की बाढ़ का कहर जारी,जिले के 526 गांव बाढ़ की चपेट में,लाखों लोग प्रभावित,गांवों में पानी घुसने से परेशान लोग कर रहे पलायन,लोगों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप,महसी,कैसरगंज,नानपारा इलाके में बाढ़ का कहर

 

लखनऊ-गोरखपुर मामले में सुनवाई,गोरखपुर मेडिकल कालेज मामले में सुनवाई आज,एसीजेएम 6 की कोर्ट में होगी सुनवाई,दोषियों के खिलाफ दी गई अर्जी,गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की अर्जी,पूर्व प्रिंसिपल डॉ आरके मिश्रा के खिलाफ अर्जी,डा मिश्रा की पत्नी डॉ पूर्णिमा शुक्ला के खिलाफ अर्जी,पुष्पा सेल्स के मालिक मनीष भंडारी के खिलाफ अर्जी,एचआर मैनेजर मीनू वालिया के खिलाफ भी अर्जी

 

सिद्धार्थनगर-नहीं मिली राहत सामग्री,बाँध टूटने से घिरे गांवों के निवासी परेशान,लोगों को दूसरे दिन भी नहीं मिली राहत सामग्री,खुले आकाश के नीचे कर रहे गुजर-बसर कर रहे ग्रामीण,बांसी तहसील के बूढी राप्ती नदी के आसपास के लोग परेशान,सतवाढ़ी,नरकटहा,नवईला,छपिया,चवरताल सहित कई गांव प्रभावित,छठे दिन भी बाढ़ का कहर जारी,463 गांव जलमग्न,बाढ़ ने तोड़ा बीस साल का रिकार्ड

 

मिर्जापुर-12 हजार का इनामी अरेस्ट,12 हजार के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पेट्रोल पम्प मैनेजर,सेल्समैने की हत्याकर लूट का आरोप,कछवा थाना क्षेत्र के भैसा गांव से पुलिस ने पकड़ा

 

सुल्तानपुर-परफार्मेंस ग्रांट में हेरफेर,परफार्मेंस ग्रांट में हेरफेर का मामला,नोटिस देने के बाद भी नहीं सुधरे कर्मचारी,17 ग्राम पंचायतों को दिया गया था नोटिस,फिर भी 4 ग्राम पंचायतों ने निकाले लाखों रूपये,शासन से रोक के बावजूद निकाल ली गई धनराशि,लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

 

उन्नाव-जालसाजी उजागर,बैंक कर्मियों की बड़ी जालसाजी उजागर,सप्ताह भर में तीन खाताधारकों के निकले 64 लाख रुपए,एनआरआई के 39 लाख,किसान के 19 लाख रुपए निकले,व्यापारी के 7.5 लाख रुपए निकालने का कर्मियों पर आरोप,शुक्लागंज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कर्मियो पर आरोप,जालसाजी के मामले में बैंक कर्मियों पर मुकदमा दर्ज

 

झांसी-अवैध खनन पर छापा,बालूघाट पर हो रहे अवैध खनन पर छापा,भारी मात्रा में डम्प की गई अवैध बालू बरामद,डीएम ने 3 लोगों के खिलाफ दिए केस के आदेश,अब तक किसके इशारे पर हो रहा था अवैध खनन ?,बबीना थाना क्षेत्र के शेखरघाट का मामला

 

कन्नौज-गंगा में कूदा युवक,युवक ने गंगा नदी में लगाई छलांग,गोताखोर युवक की नदी में कर रहे तलाश,पुल पर बाइक खड़ी कर युवक ने लगाई छलांग,सदर कोतवालीके महादेवीघाट का मामला

 

बरेली-वृद्ध महिला का शव मिला,वृद्ध महिला का संदिग्ध हालत में मिला शव,घर के आंगन में मिला शव,मौत की वजह स्पष्ट नहीं,मकान मालिक से एक सप्ताह पूर्व हुआ था झगड़ा,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा,बहेड़ी थानाक्षेत्र के गुडवारा की घटना

 

शाहजहांपुर-स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर,डिप्थीरिया से 15 दिन में 10 बच्चों की मौत,बच्चों को सही इलाज न मिल पाने का आरोप,जिला अस्पताल के डॉक्टर लिख रहे बाहर की दवा

 

बस्ती-स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के मरीजों से पैसा लेने का वीडियो वायरल,मरीजों से 300 रुपए वसूलने वाली पर्यवेक्षक निलंबित,सीएमओ ने शिकायत मिलने पर जांच के बाद की कार्रवाई,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहूं घाट का मामला

 

बांदा-पति ने लगाई फांसी,पत्नी के मायके से न लौटने पर पति ने लगाई फांसी,घर के कमरे में फांसी लगाकर दी जान,सुसाइड नोट बरामद,देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव की घटना

 

बांदा-ट्रकों की टक्कर से 7 गायों की हुई मौत,सूचना के बाद भी अबतक नहीं पहुंची पुलिस,नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव की घटना

 

आगरा-छात्राएं बना रही खाना,पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नहीं है रसोइया,छात्राओँ से बनवाया जाता है मिड डे मील,मिड डे मील बनाती छात्राओँ का वीडियो वायरल,शमशाबाद के गुबरारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय का मामला

 

आगरा-एक्सप्रेस वे पर पलटी तेज रफ्तार कार,कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल,सभी घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती,थाना ताजगंज क्षेत्र की घटना 

 

बुलंदशहर-लग्जरी कार सवार दबंगों ने ऑटो चालक को जमकर पीटा,पहले ऑटो को मारी टक्कर,विरोध करने पर की पिटाई,ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल,नगर कोतवाली के शिकारपुर बाईपास का मामला

 

मथुरा-शातिर बदमाश अरेस्ट,5 हजार के इनामी बदमाश बच्चू सिंह को पकड़ा,हत्या के मामले में फरार चल रहा था बच्चू सिंह,शेरगढ़ इलाके से पुलिस ने बच्चू सिंह को पकड़ा

 

बहराइच-ट्रेन से कटकर 2 साल के बाघ की हुई मौत,पिलर नं.156/6 के पास ट्रेन की चपेट में आया बाघ,बिछिया रेलवे स्टेशन के पास की घटना

 

लखनऊ-युवक की नृशंस हत्या,आशियाना में अज्ञात युवक की सिर कूचकर हत्या,खाली प्लाट में सिर कूचकर फेंका युवक का शव,प्लास्टिक के पाइप से बांधकर की गई नृशंस हत्या,आशियाना के सेक्टर एच के खाली प्लाट में मिला शव

 

सहारनपुर-21 अगस्त को 11 बजे पहुंचेंगे मुख्यमंत्री,विशेष विमान से सरसांवा एयरबेस पहुंचेंगे सीएम,जिला अस्पताल और मलिन बस्ती का करेंगे निरीक्षण,बार्डर पर शहीद जयद्रथ के घर भी जाएंगे सीएम,विकास कार्यों की समीक्षा के बाद ढाई बजे वापस जाएंगे

 

बदायूं-शव मिलने से हड़कम्प,कल से लापता युवक का शव मिला,लोगों ने जताई हत्या की आशंका,अलापुर थाने के चंडीनगल की घटना

 

 

सहारनपुर -चाचा ने हत्या की,चाचा ने सगे भतीजे को धारदार हथियार से मारा,संपत्ति विवाद में उतारा मौत के घाट,चाचा फरार,थाना गंगोह के किशनगढ़ गांव की घटना

 

सहारनपुर-स्टेशन पर जन्मी बच्ची मरी,ट्रेन में सफर कर रही महिला को हुई प्रसव पीड़ा,स्टेशन पर उतारा गया,बच्ची को दिया जन्म,इलाज न मिलने पर बच्ची ने दम तोड़ा,शामली की रहने वाली है महिला,रामपुर मनिहारन रेलवे स्टेशन का मामला

 

सहारनपुर-स्वाईनफ्लू से एक और मरीज की मौत,मरने वालों की संख्या तीन पहुंची,थाना बेहट के गार्डान मोहल्ले के निवासी की मौत

 

हमीरपुर-हाईटेंशन लाईन से मौत,हाई टेंशन लाईन की चपेट में आने से मौत,खेत में झूल रहे तार की चपेट में आया किसान,राठ थाना क्षेत्र के टोला गांवा का मामला

 

गोरखपुर-नौसड़ बंधे में रिसाव,नौसड़ बंधे के पास कई जगह हो रहा पानी का रिसाव,बंधे को बचाने के लिए स्थानीय लोग जुटे,गोरखपुर-लखनऊ वाया नौसड़ हाईवे किया गया बंद,राप्ती नदी पर बना है नौसड़ बंधा,लोगों में दहशत

 

अलीगढ़-भाई-बहन की मौत,संदिग्ध हालत में मासूम भाई-बहन की मौत से हड़कम्प,लोगों ने जताई करंट से झुलसकर मौत की आशंका,दोनों को घर पर छोड़कर माता पिता गए थे काम पर,क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला तिकोना इलाके की घटना

 

इलाहाबाद-ई-कोर्ट का शुभारंभ,हाईकोर्ट में ई-कोर्ट का शुभारम्भ आज,सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस मदन बी. लोकुर करेंगे उद्घाटन,पूरी तरह से पेपर लेस कोर्ट होगी ई-कोर्ट,21 अगस्त से नियमित ई-कोर्ट में होगी सुनवाई,जस्टिस अंजनी मिश्रा ई-कोर्ट में सुनेंगे मुकदमे,नये और पुराने दोनों तरह के मुकदमों की होगी सुनवाई

 

इटावा-लूट की वारदात,बार एसोसिएशन के सचिव से लूट की वारदात,बदमाश कैश और सोने की चेन लूटकर फरार,फ्रेंड्स कॉलोनी के पंजाबी कॉलोनी की घटना

 

शाहजहांपुर-व्यक्ति की मौत,दबिश के दौरान व्यक्ति के छत से कूदने का मामला,अस्पताल में भर्ती व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत,कटरा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव का मामला

 

मेरठ-गिरोह का भांडाफोड़,व्बायफ्रेंड-गर्ल फेंड गिरोह के दो सदस्य अरेस्ट,लिफ्ट लेने के बहाने हाईवे पर करते थे लूट,तमंचे समेत युवक और युवती हुए गिरफ्तार,मौके से गिरोह का एक प्रेमी युगल हुआ फरार,पड़तापुर पुलिस ने की दोनों की गिरफ्तारी

 

मथुरा-अमित जानी की गाड़ी का एक्सीडेंट,अमित जानी की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट,यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं अमित जानी,पीएसओ की मौत, तीन घायल,गाड़ी का टायर फटने से हुआ हादसा,घायलों को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती,राया थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे की घटना

 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me