Blog

सोमवार, 25 सितंबर 2017

BHU बवाल में 1000 छात्र-छात्राओं पर केस दर्ज

हमीरपुर-SDM की गाड़ी में मारी टक्कर,हमीरपुर में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध खनन का खेल,खनन माफियाओं और प्रशासन की मिलीभगत से खनन,ओवरलोड मोरंग भरे ट्रक ने SDM की गाड़ी में मारी टक्कर,,एसडीएम की गाड़ी क्षतिग्रस्त,बाल बाल बचे एसडीएम सदर,ओवरलोड ट्रको की चेकिंग के दौरान हुआ हादसा,ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को पुलिस ने लिया हिरासत में,सदर कोतवाली क्षेत्र के राठ तिराहे के पास की घटना

लखीमपुर-सेक्रेट्रियों ने कर दिया करोड़ों का घोटाला,शासनादेश दरकिनार कर गांवों में लगा दीं घटिया सोलर लाइटें,4 से 5 हजार की सोलर 24 से 25 हजार में लगाई,6 बोल्ट की बैटरी 12 बोल्ट में रखी,पैनल,पोल गुणवत्ताहीन,113 ग्राम पंचायत अधिकारियों की गर्दनें जाँच में फंसी,3752 सोलर लाइटों को लगाने में BDO,प्रधान,सचिव का सिंडिकेट
,सपा, बसपा सरकार में भी हुआ है करोड़ों का सोलर घोटाला,एक साल में लगी सोलर लाइटों में ही करोड़ों का घोटाला

वाराणसी-BHU में बवाल,उठ रहे सवाल,इस साल हो चुके हैं 5 बड़े बवाल,15 करोड़ रुपए सालाना खर्च होते हैं आंतरिक सुरक्षा पर,11 मई 2015 को भी त्रिवेणी हॉस्टल की छात्राओं ने घेरा था VC आवास,छात्राओं ने रात भर धरना देकर लगाई थी सुरक्षा की गुहार

वाराणसी-BHU बवाल के मामले में 3 ACM के कार्य क्षेत्र में बदलाव,मनोज कुमार सिंह को ज्ञानवापी मजिस्ट्रेट बनाया गया,सुशील कुमार को अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम बनाया गया,जगदम्बा प्रसाद सिंह अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय बनाए गए

वाराणसी-BHU बवाल में 1000 छात्र-छात्राओं पर केस दर्ज,कई दिन से हो रहे बवाल के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस,भारी तादात में BHU परिसर में पुलिस और PAC तैनात,बीएचयू में आवागमन फिलहाल हुआ बहाल

बाराबंकी-प्रेमी युगल ने दी जान,फांसी के फंदे पर लटकता मिला प्रेमी युगल का शव,घर वालों के शादी से मना करने पर प्रेमी युगल ने दी जान,सतरिख थाना क्षेत्र के समर्तीपुर गांव का मामला       

उन्नाव-कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत,1 व्यक्ति की हालत गंभीर,कानपुर रेफर,फतेपुर चौरासी थाने के सल्हेपुर की घटना

लखनऊ-नवरात्र के 5वें दिन मंदिरों में भारी भीड़
,आज माता के स्कन्द स्वरूप की हो रही पूजा,
सबकी मनोकामना पूरा करती हैं माता

,काली बाड़ी के ऐतिहासिक मंदिर में सुबह से भक्तों की लगी भीड़

बाराबंकी-पैसेंजर ट्रेन में युवक का शव मिलने से सनसनी,कानपुर से बाराबंकी आ रही मेमो पैसेंजर ट्रेन में मिला शव,गार्ड की सूचना पर GRP ने शव को पीएम के लिए भेजा,बाराबंकी रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म-3 का मामला

सम्भल-दो पक्षों में विवाद,राम बारात के आयोजकों के बीच विवाद,आयोजकों के दो पक्षों के बीच हुआ विवाद ,दोनों पक्ष थाने पहुंचे और तोड़फोड़ की 
चार लोग हिरासत में .राम बारात को रोका गया,थाना बहजोई की घटना

सुल्तानपुर-स्कूल वैन पलटी,बच्चों से भरी तेज रफ्तार स्कूली वैन नहर में पलटी ,दो बच्चों समेत 3 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के मेहारामपुर की घटना
 
हाथरस-घरों में उतरा करंट,ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से कई घरों में उतरा करंट,घर में काम कर रही महिला की चपेट में आने से मौत,हाई वोल्टेज से घरों के कई विद्युत उपकरण भी फुंके,हाथरस गेट थाना क्षेत्र के एवरनपुर गांव की घटना

चन्दौली-दंपति का शव मिला,रेलवे क्वार्टर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला दंपति का शव,
लाशों के पास से देशी शराब की बोतलें हुईं बरामद,रेलवे में कार्यरत था मृतक श्याम लाल,
अलीनगर थाना क्षेत्र के सिकटिया का मामला

मथुरा-बदमाशों पर गैंगस्टर,बहुचर्चित सर्राफा व्यापारी हत्याकांड का मामला,मुख्य आरोपी रंगा सहित 8 बदमाशों पर लगा गैंगस्टर,शहर के कोयला वाली गली में 2 व्यापारियों को मारी थी गोली,4 करोड़ रुपए की हुई थी लूट, घटना सीसीटीवी में हुई थी कैद

सोनभद्र-अनुप्रिया पटेल का दौरा,केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का दौरा आज,अपना दल एस के मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में लेंगी हिस्सा,राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में कार्यक्रम

जौनपुर-अगवा कर रेप,शौच के लिए गई किशोरी से दुराचार ,आरोपी के घर से किशोरी हुई बरामद,अपहरण कर दुराचार,केस दर्ज,आरोपी फरार,मीरगंज के चौकीखुर्द गांव की घटना

महराजगंज-नेपाल सीमा पर अलर्ट,भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित किया गया,रोहिंग्या मुसलमानों की भारत में घुसपैठ की आशंका,सौनौली सीमा पर नेपाल से आने वालों की सघन जांच,नेपाल के रास्ते भारी संख्या में घुस सकते हैं भारत में,आईबी के अलर्ट के बाद एसएसबी के जवान सतर्क

गाजियाबाद-बिल्डर ने दी जान,CHARMS CASTLE के बिल्डर ने की आत्महत्या,बिल्डर संजय मित्तल ने खुद को गोली मारकर दी जान,संजय के राजनगर एक्सटेंशन में चल रहे हैं कई प्रोजेक्ट,आत्महत्या के कारणों का पता नहीं,कविनगर की घटना

फ़िरोज़ाबाद-युवक का शव मिला,नहर के किनारे मिला युवक का शव,गोली लगने से हुई है युवक की मौत,शव के पास मिला तमंचा और प्रेमिका के नाम चिट्ठी,जसराना के कौरारा बुजुर्ग गांव का मामला

मथुरा-हेमामालिनी का कार्यक्रम,सांसद हेमामालिनी आज दो फ्लाईओवर का करेंगी उद्घाटन,37 करोड़ की लागत से एनएच-2 पर बनाए गये फ्लाईओवर,टाउनशिप और गोकुल रेस्त्रां के पास हैं फ्लाईओवर

मैनपुरी-पत्नी की हत्या,पति ने पत्नी को चाकुओं से गोदकर मारा,पति फरार,शहर कोतवाली के बंशीगौरा की घटना 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me