पत्रकार :- पवन कुमार उपाध्याय
बदलापुर जौनपुर! देशभर में स्वच्छता सप्ताह का आयोजन काफी उत्साह के साथ किया जा रहा है। स्वच्छता को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ी है। खुशी की बात है कि स्वच्छता जैसी समाजिक पहल का आगाज राजनीतिक क्षेत्र से हुआ है। रविवार को भाजपाइयों ने मानव चेतना समिति के साथ भलुआही गांव स्थित महराजगंज रोड से रेलवे क्रासिंग तक स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छ भारत,स्वथ्य भारत बनाने का संकल्प दिलाया। अभियान के नेतृत्व करते हुए उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल सिंह "शाक्ति" ने कहा कि स्वच्छता अभियान को बलबूते ही देश की नई पहचान मिल रही है। इस अभियान में हर एक नागरिक हिस्सा ले रहे है। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। इस अवसर पर गंगा सिंह,अखिल मिश्र,लालता प्रसाद पाडेय, युवा भाजपा नेता वैभव सिंह, सत्यम सिंह,रमेश चन्द्र मोदनवाल, पंकज सिंह रामशिरोमणि प्रजापति, योगेश पाण्डेय आदि मोहित सिंह आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me