Blog

गुरुवार, 8 मार्च 2018

तहसील के कोटाबाग क्षेत्र के किसान इन दिनों परेशान

दिल्ली-देश के कुछ हिस्सों में प्रतिमा विध्वंस का मामला संसद तक पहुंच गया है। त्रिपुरा,तामिलनाडु समेत कुछ अन्य जगहों पर प्रतिमाओं के साथ तोड़फोड़ पर राज्यसभा में खूब हंगामा हुआ जिसके बाद 2 बजे तक लिए फिर दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा में भी हंगामा रहा।

गोरखपुर--सीएम योगी आदित्यनाथ फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में सोरांव, फूलपुर एंव शहर उत्तरी विधानसभाओं में जनसभाओं के करेंगे संबोधित। सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में तीन जनसभाआंे को संबोधित करेंगे।

हल्द्वानी-सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने यहां विश्व महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत। दुग्ध समिति से जुड़ी महिलाओं को किया सम्मानित।

दिल्ली--अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहली बार 1909 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। इसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1975 से मनाना शुरू किया। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

देहरादून-अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सरकार महिलाओं को तोहफा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगी। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में 07 महिलाओं को सरकार ई रिक्शा देगी। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य का कहना है कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये बेहद ही कम दरों पर पशुपालन और मत्स्य पालन के लिए लोन उपलब्ध करा रही है।
6-जयपुर-पीएम नरेन्द्र मोदी आज को महिला दिवस पर झुंझुनूं में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर संदेश देंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12 बजे विशेष विमान से झुंझुनूं पहुंग गए हैं।

त्रिपुरा--त्रिपुरा में पहली बार भाजपा-आईपीएफटी की गठबंधन सरकार का शपथ ग्रहण 9 मार्च को हो सकता है। बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री होंगे। राजधानी के सबसे बड़े स्टेडियम में भव्य समारोह में मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। समारोह में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और कई अन्य केन्द्रीय मंत्रियों समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

हल्द्वानी- महिला दिवस पर स्पेशल स्टोरी-जिंदगी में अगर हौसला हो तो कोई भी काम मुश्किल नही होता, बस जरूरत लगन और मेहनत की है, इसकी मिसाल उत्तराखण्ड की ब्रांड एम्बेसडर और एसिड अटैक पीड़िता कविता बिष्ट है जो दिव्यांग होते हुए भी खुद अपने पैरों पर खड़े होकर दूसरो के लिए काम कर रही है।

मुरादाबाद-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। 8 मार्च को मुरादाबाद के पंचायत भवन में 151 जोड़ों की शादी होनी है। लेकिन उससे पहले आवेदनों की जांच में 26 जोड़े शादीशुदा पाए गए।

सोनभद्र- आदिवासी को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने के नाम पर ले गए और बंधक बना लिया। एक आदिवासी हड्डी के मरीज को एक निजी हॉस्पिटल के लोगो ने देर रात में अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने के नाम पर ले गए और बंधक बना लिया और उपचार के लिए 25 हजार रुपये मांगने लगे तो मरीज के परिजन किसी तरह मुक्त होकर सुबह जिला अस्पताल पहुंचे।

रुदप्रयाग--जनपद के निर्माण के 20 वर्ष बीत जाने के बाद भी यहां की जनता को प्रशासनिक कार्यों को करवानेे के लिए सरकारी विभागों के चक्कर काटने के लिए विवश है। वजह, यहां प्रशासनिक कार्यालय नहीं बनाया गया है।

फतेहपुर-फतेहपुर में एक प्रेमी युगल ने पुलिस की मौजूदगी में शादी रचाकर नई जिंदगी की शुरुआत की।  प्रेमी युगल की माने तो तीन साल पूर्व कॉलेज लाइफ में दोनों का प्रेम प्रसंग हो गया था और दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे लेकिन घर वाले इनके प्यार में रोड़ा बने हुए थे जिसके बाद प्रेमिका एसपी के पास पहुँच शादी करने की गुहार लगाई और एसपी ने दोनों को बालिग देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में मंदिर में शादी कराने का निर्देश दिया।

बेहट-सहारनपुर-शादी समारोह में खाना खाने से सैकड़ों की बिगड़ी हालात, गंभीर हालत में निजी और सरकारी अस्पतालों में कराया गया भर्ती, फूड पॉइजनिंग से बच्चे महिलाआंे समेत समारोह में शामिल सभी की बिगड़ी हालत, थाना मिर्जापुर के नंदपुर का मामला।

बरेली-देखिये चमत्कार...ऊपर से ट्रेन गुजर गयी ..लेकिन जिन्दा... ऐसा ही कुछ मामला आज बरेली के बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। यहां प्लेटफार्म नंबर 2 से गुजर रही मालगाड़ी के एक बैगन का दरवाजा खुला हुआ था, बैगन के दरवाजे ने प्लेटफार्म पर एक व्यक्ति को चपेट में ले लिया। इसके बाद व्यक्ति लड़खड़ा कर प्लेटफार्म और पटरी की बीच की जगह में जा गिरा। ट्रेन के जाते ही युवक खड़ा होकर चलने लगा।

मथुरा- यहां जर्मनी की एक महिला पिछले कई वर्षों से 1500 गायों की देखभाल कर रही हैं। वर्ष 1978 में बृज दर्शन के लिए सुदेवी दासी जर्मन से आई थी। जो गोवर्धन के राधा कुंड में रह रही हैं।

कानपुर -महिला दिवस से ठीक पहले एक नवविवाहिता ने समाज को ऐसा सन्देश दिया है कि चारों तरफ उसकी तारीफें हो रही है। ससुराल वालो ने उससे बाहर ट्वायलेट जाने को कहा तो उसने साफ मना कर दिया कि मैं बाहर नही जाउंगी। सुनीता अपनी जिद पर अड़ी रही और चार दिनों तक ट्वायलेट के लिए नहीं गई। विवाहिता के पेट में संक्रमण फैल गया और वह बीमार पड़ गई। ससुराल पक्ष ने विवाहिता के पिता को फोन किया कि अपनी बेटी को ले जाओ। अब बहु तब घर आएगी जब घर में अपना शौचालय होगा। 

ललितपुर- मामला कोतवाली तालबेहट के कडेसरा के मजरा लम्बरदारवारा गांव का है जहां रेल कर्मी ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र को नाटकीय ढंग से अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया और 5 लाख रुपया फिरौती की रकम लेने के बाद छोड़ा।

कालाढूंगी-तहसील के कोटाबाग क्षेत्र के किसान इन दिनों परेशान हैं। किसानों की परेशानी की वजह टमाटर बना हुआ है। किसानों ने अच्छी पैदावार और अच्छी आमदनी की आस लेकर कई हजारों एकड भूमि में टमाटर की फसल बोई थी। लेकिन पहले तो इस फसल पर पाले की मार पडी है, अब इनके रेट मंडी में इतने कम हो गये हैं कि इन टमाटरों में लगाई गई लागत भी नहीं निकल पा रही है।

फर्रुखाबाद- लोहिया अस्पताल में महिला नेत्री का हंगामा। प्रसव पीड़ित महिलाओं को अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ता है। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह एक ऐसी ही महिला को लेकर पहुँचीं और ताला बंद मिला तो उनकी गुस्सा का ठिकाना नहीं रहा।

देहरादून-रिस्पना नदी के सुधार के लिये सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट ऋषिपर्णा निर्माण का प्रस्ताव और एक्शन प्लान सीएम के समक्ष भी पेश किया जायेगा। मुख्य सचिव के निर्देशों के बाद केंद्रीय संस्थान हाईड्रोलजी डिपार्टमेंट के एक्सपर्ट की रिपोर्ट भी तलब की गई है।

ललितपुर- फसल बंटवारे को लेकर किसान ने पेड़ पर चढ़ कर जान देने की कोशिश..पुलिस के आने तक चलता रहा ड्रामा।

दिल्ली- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- पीएम मोदी ने स्वच्छता की दूत कुंवर बाई को अर्पित की श्रद्धांजलि..

केरल-अब केरल के कन्नूर में तोड़ी गई महात्मा गांधी की मूर्ति।

नागालैंड- चैथी बार नागालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नेफ्यू रियो, कैबिनेट में शामिल होंगे कई मंत्री..

मुजफ्फरपुर- शादी में शामिल होने गये थे 7 दोस्त, घर लौटी सभी की लाश। हादसे में मौत।

दिल्ली- इटली से लौटे राहुल गांधी अब जाएंगे सिंगापुर और मलेशिया के दौरे पर।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me