Blog

गुरुवार, 22 मार्च 2018

मध्यांचल विद्युत निगम के एमडी का इस्तीफा, एमडी एपी सिंह ने दिया इस्तीफा

दिल्ली: टीबी मरीजों की जानकारी न देने पर जेल, जानकारी न देने पर 2 साल तक की जेल, दिव्यागों को मेडिकल पीजी में 5 फीसदी आरक्षण।

लखनऊ: मध्यांचल विद्युत निगम के एमडी का इस्तीफा, एमडी एपी सिंह ने दिया इस्तीफा, नियामक आयोग में सदस्य न बनने से नाराज थे, प्रमुख सचिव ऊर्जा को पत्र भेज किया अनुरोध, शासन ने अभी तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया।

लखनऊ: होटल इंडिया अवध में आज मीडिया वर्कशॉप, टोबैको फ्री, कोटपा एक्ट 2003 को लेकर चर्चा, कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना शामिल होंगे, दोपहर 12 बजे होगा वर्कशॉप का आयोजन

आगरा: , 1 अप्रैल से सिर्फ 3 घंटे ही रुक सकेंगे, टिकट पर होगी 3 घंटे वैधता की अवधि, बच्चों के लिए जीरो वैल्यू टिकट होगी लागू, 15 वर्ष से कम बच्चों का टिक्ट नहीं लगेगा।

बाराबंकी: प्रधान ने पैसे लेकर बनवाए पीएम आवास, पैसे लेकर ठेके पर बनवा डाले पीएम आवास, निंदूरा ब्लाक के गौडैचा पंचायत का मामला, सीएम पोर्टल पर शिकायत से सामने आया मामला, प्रधान को पद से हटाने की डीडीओ ने की सिफारिश, बाराबंकी में शौचायलय निर्माण में लापरवाही, 9 प्रधानों से छिनेंगे प्रधानी के अधिकार, बाराबंकी में पीएम आवास में बड़ी गड़बड़ी।

रायबरेली: युवक की हत्या कर शव जलाने की कोशिश, सड़क किनारे शव फेंक कर हुए फरार, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, ऊंचाहार कोतवाली का मामला, लखनऊ-इलाहाबाद मार्ग पर पूरे पर्वत की घटना।

एटा: चिकन पॉक्स के चलते एक की मौत, 2 दर्जन से अधिक लोग गंभीर बीमार, 15 दिनों से चल रहा था देवेंद्र का इलाज, इलाज के दौरान देवेंद्र की हुई मौत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया परीक्षण, गांव पहुंचकर लोगों का परिक्षण किया, अवागढ़ थाने के नगला चंदन का मामला।

आजमगढ: जिंदा दो सगे भाइयों को दिखाया मृत, सरकारी अभिलेखों में दिखाया मृत, जमीन के लिए भाइयों को दिखाया मृत, सरकारी कर्मियों के भ्रष्टाचार की भेट चढ़े भाई, मृतक दोनों भाइयों ने मृतक संघ से लगाई गुहार, जानकारी होने के बाद विभाग में मचा हड़कम्प, सगड़ी तहसील के देवारा खास राजा का मामला।

ललितपुर: छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की, शोहदों से तंग आकर लगाई फांसी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी, सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी, छात्रा के पिता ने एसपी से की शिकायत, कॉलेज जाते समय छात्रा से करते थे छेड़छाड़, शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी, सदर कोतवाली के मसौरा खुर्द गांव का मामला।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me