Blog

मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018

ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय तियरा पर आयोजित

जौनपुर बदलापुर में 29/10/2018को श्रीमान खंडशिक्षाधिकारी बदलापुर श्री नरेंद्र देव मिश्र के निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय तियरा पर आयोजित किया गया, जिसमें ब्लॉक बदलापुर के समस्त शंकुल प्रभारियों ने अपने विजित टीम के साथ प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का प्रारंभ ,माता सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर खंडशिक्षाधिकारी बदलापुर ने किया।प्रतिभागियों में विजित प्रतिभागी को खंडशिक्षाधिकारी बदलापुर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ बदलापुर के अध्यक्ष श्री उमेश जी,मंत्री श्री राय साहब जी,जिलाउपाध्यक्ष श्री अनिल जी,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री नंद किशोर जी,मंत्री द्वय श्री कैलाश जी,डॉक्टर श्री ओमप्रकाश जी,कृष्ण चंद्र उपाध्याय जी,श्री अनिल कुमार पांडेय जी,उमेश दुबे जी, श्री तेज बहादुर जी,श्री उमेश उपाध्याय जी,श्री लालबहादुर जी,श्री बृजेश जी,श्री प्रमोद जी सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय परिवार के साथ उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन श्री कमलदेव तिवारी व्यायाम प्रशिक्षक पूर्व माध्यमिक विद्यालय तियरा ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने मे श्री विमल कुमार शंकुल प्रभारी तियरा का ,पूरे विद्यालय परिवार के साथ पूर्ण सहयोग रहा।कार्यक्रम बड़ा मनोहर एवं आकर्षक रहा।कार्यक्रम में सम्मिलित सभी शिक्षक साथियों एवं बच्चों को मेरी तरफ से सादर धन्यवाद एवं हार्दिक शुभकामनाएं।आपका सच्चिदानंद तिवारी(,प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय रामपुर)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me