जौनपुर सिंगरामऊ - - क्षेत्र के रामीपुर स्थित नवोदय विद्या मंदिर स्कूल में सरदार पटेल के जन्मदिन के अवसर पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत जागरूकता रैली निकाली गयी। इस दौरान भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रदीप तिवारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को स्कूल से रवाना किया गया , रैली स्कूल से शुरू होकर बदलपट्टी , लविदाही, रतासी, जमऊपट्टी और डड़ारी होते हुए वापस स्कूल परिसर मे आकर समाप्त हुई। बच्चो ने नारा दिया कि जब तक देश से भ्रष्टाचार नहीं मिटेगा। तब तक देश का विकास नहीं होगा।उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर इस देश से भ्रष्टाचार को मुक्त करना है। भ्रष्टाचार मुक्त हो देश हमारा तभी तो विकसित होगा देश हमारा का नारा लगा कर लोगों को जागरुक किया। प्रधानध्यापक ने कहा हमारे लिए हमारा देश सर्वोपरि है । और हम सब को भ्रष्टाचार को इस देश से मिटाने के लिए एक अभियान चलाना होगा ।इस अवसर पर विवेक तिवारी, राकेश मिश्रा, अशोक मौर्य, शर्फुद्दीन, मुकेश नाविक सहित सभी अध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
have any doutes. please let me