Blog
गुरुवार, 31 जनवरी 2019
जौनपुर से केशव सिंह आदर्श प्रधानाध्यापक अभिनव आदर्श प्रा०वि०डोमपुर ने भी प्रतिभाग किया अपने कार्यों,नवाचारों को पी पी टी के माध्यम से प्रस्तुत किया
रविवार, 27 जनवरी 2019
गणतंत्र दिवस मनाया गया
सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह, राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज में प्रबन्धक कुँवर जय सिंह, वंशा देवी महविद्यालय गजाधरपुर में प्रबंधक राय रतन बहादुर सिंह, श्री राम लखन सिंह महविद्यालय नकहरा ख़ानदेव में प्रबंधक संजीव कुमार सिंह, मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज में कैप्टन रामगुन मिश्र, सहित उमा बैजंती पब्लिक स्कूल शाहपुर प्राथमिक विद्यालय डोमपुर विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्र, यूनियन बैंक, रेलवे स्टेशन पर ध्वजारोहण करके गणतंत्र दिवस के पर्व धूमधाम से मनाया गया।
मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी सिंगरामऊ जौनपुर में नन्हे मुन्ने बच्चों ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व धिम धाम से मनाया
मंगलवार, 22 जनवरी 2019
हजरतगंज में खोदे गए अवैध बेसमेंट
*दिल्ली- 23 और 24 फरवरी को भाजपा का किसान अधिवेशन,* 2 दिवसीय किसान अधिवेशन गोरखपुर में, किसान महासम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे उद्घाटन, सीएम योगी भी कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद, 24 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे सम्बोधित।
*लखनऊ- स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम तैयार*, लखनऊ को नंबर वन बनाने की तैयारी तेज, नगर निगम डाउनलोड करा रहा लोगों को ऐप, गंदगी उठाने की जरूरत नहीं समझता नगर निगम,, कर्मचारी सिफारिश कर डाउनलोड करा रहे हैं ऐप, खुले पड़े प्लाटों में फेंका जा रहा कूड़ा, जोनल अधिकारी कूड़ा उठवाने का ध्यान नहीं दे रहे, कूड़ा उठवाने की बजाय ऐप डाउनलोड कराने में मस्त।
*लखनऊ- 26 जनवरी की तैयारियां शुरू,* गणतंत्र दिवस के लिए खाली कराए जा रहा है परेड रुट, विधान सभा मार्ग हजरतगंज और बापू भवन के सामने साफ कराए जा रहे रूट, 26 जनवरी से पहले सौंदर्यीकरण का काम पूरा करने में जुटा एलएमआरसी।
*लखनऊ- नाका में ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर बदला रहेगा यातायात*, नाका इलाके में 3 लेन ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर रूट परिवर्तन, नाका चौराहा से बांसमंडी होते हुए राणा प्रताप चौराहा तक यातायात बंद रहेगा।
*लखनऊ- हजरतगंज में खोदे गए अवैध बेसमेंट,* शोरूम मालिकों पर अवैध बेसमेंट खोदने का आरोप, अधिकतर शत्रु संपत्तियों में बिना अनुमति खोदे बेसमेंट, जिला प्रशासन के साथ मिलकर एलडीए करेगा कार्रवाई।
*लखनऊ- यूपी 100 पुलिसकर्मियों ने दिया बहादुरी का परिचय* , पॉश इलाके दिलकुशा में निकला 10फिट लंबा अजगर , सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची PRV 0466 , 40 किलो के अजगर को सूझबूझ से बोरी में किया बंद , वन विभाग को पुलिस कर्मियों ने सौंपा अजगर , गौतम्पल्ली थाना क्षेत्र के दिलकुशा कॉलोनी का मामला।
*लखनऊ- नशे में धुत कार सवारों ने युवक को रौंदा,* रईसजादों ने बाइक सवार युवक को कुचला , सड़क किनारे बाइक पर बैठे युवक को कुचला , रौंदने के बाद युवक बाइक समेत आया कार के नीचे , घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती , कार सवार रईसजादे कार छोड़ कर भागे , एक युवक को लोगों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा , विकासनगर थाना क्षेत्र के कुर्सी रोड का मामला।
*लखनऊ - बीजेपी का महिला मोर्चा सम्मेलन 3 बजे से ,* कमल शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजन , गोमतीन नगर के विवेक खंड 1 में सम्मेलन, महामना मदन मोहन मालवीय कॉलेज में कार्यक्रम, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे अशुतोष टंडन।
*लखनऊ- डीएम आवास के पास मल्टीलेवल पार्किंग में चेकिंग*, एएसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी चक्रेश मिश्रा, एसपी ट्रैफिक , हजरतगंज सीओ अभय मिश्रा ने फोर्स के साथ की चेकिंग , चेकिंग के दौरान लंबे समय से खड़े मिले संदिग्ध वाहन , चेकिंग में मल्टी लेवल पार्किंग में मिली कई कमियां।
*मुरादाबाद- मुरादाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़*, मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को लगी गोली, बदमाश सतपाल जाटव को कराया अस्पताल में भर्ती, दूसरा साथी रामू अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, सतपाल पर लूट और डकैती के 60 मामले हैं दर्ज, पकड़े गए बदमाश के पास से लूट की ज्वेलरी बरामद, मुंढापांडे थाने के भदासना हवाई पट्टी का मामला।
*प्रयागराज- पौष पूर्णिमा का पुण्य स्नान आज*, भोर से ही श्रद्धालु संगम तट पर पहुंचे, कुम्भ का आज दूसरा शाही स्नान , श्रद्धालुओं के स्नान के लिए बनाए गए 35 घाट, लगभग 5.5 किमी के दायरे में बनाए गए घाट, श्रद्धालु के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी, लगभग 70 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान, आज से ही कल्पवासियों का आगमन शुरू होगा, आज से ही कल्पवास शुरू करेंगे कल्पवासी, लगभग 10 से 15 लाख कल्पवासियों के आने का अनुमान।
*ललितपुर- पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज,* रमेश खटीक समेत 19 पर मुकदमा दर्ज, जमीन पर कब्जा करने के मामले में कार्रवाई, एसडीएम शिकायतों के प्रति नहीं हुए गंभीर, जमीनों पर कब्जों के मामलों में नहीं होती सुनवाई, सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मामला। गाजियाबाद- कलेक्ट्रेट की तीसरी मंजिल पर लगी आग, AIG स्टाम्प के दफ्तर में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना, कलेक्ट्रेट की बिल्डिंग में आग से हड़कंप।
*आगरा - बसपा नेता पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला,* आरोप लगाने वाली महिला पर दर्ज है मुकदमा, पहले से दर्ज है ससुर की हत्या का मुकदमा , झूठे केस में फंसाने की बात लिखी मिली डायरी , पुलिस ने डायरी को किया बरामद, जांच में जुटी, सदर थाना क्षेत्र का मामला।
*वाराणसी- प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन , सीएम योगी*, सुषमा स्वराज ने किया उद्घाटन, दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन की शुरूआत की , आज से शुरू हो रहा प्रवासी भारतीय सम्मेलन, करीब 150 देशों से पहुंचे प्रवासी भारतीय, 5 हजार से अधिक प्रवासी हो रहे हैं शामिल , केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह, राजवर्धन सिंह राठौर मौजूद, वाराणसी में 3 दिवासी प्रवासी भारतीय सम्मेलन।
*झांसी - यूनिवर्सिटी कॉलेज में रेसलिंग के दौरान मारपीट,* आयोजकों और छात्रों में हुई जमकर मारपीट , पुलिस ने आधा दर्जन छात्रों को लिया हिरासत में , नवाबाद के बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी परिसर का मामला।
*गाजियाबाद- 3700 करोड़ रुपए की ठगी का मामला,* लाइक के नाम पर 3700 करोड़ की ठगी , दवा सप्लायर की शिकायत पर कार्रवाई , कोर्ट ने FIR दर्ज करने के आदेश दिए, विजयनगर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।
*कुशीनगर- टूरिस्ट बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत,* आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकराई, घने कोहरें के चलते वाहनों में भिड़ंत, दर्जनों यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती, तुर्कपट्टी के धुनवलिया NH 28 का मामला।
*वाराणसी- आज से शुरू होगा प्रवासी भारतीय सम्मेलन,* सीएम योगी दीन दयाल हस्तकला संकुल पहुंचे, सुषमा स्वराज ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर पहुंची।
*प्रयागराज- हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर का आगमन,* उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र रावत का भी आगमन, शाम प्रयागराज पहुंचेंगे सीएम खट्टर और रावत, प्रयागराज में रात्रि करेंगे विश्राम, मंगलवार को संगम में दोनों सीएम लगाएंगे डुबकी।
*प्रयागराज- 84 देशों के आदिवासी नेता देखेंगे संस्कृति*, कुम्भ में भारत की संस्कृति देखेंगे आदिवासी नेता, कुम्भ मेला समझने के लिए नेता कुम्भ आ रहे, ये सभी नेताओं ने कभी शहर नहीं देखे हैं, आदिवासी नेता चिदानिन्द शिविर अरैल में रहेंगे।
*प्रयागराज - कुंभ का दूसरा शाही स्नान आज जारी,* आज 28 लाख श्रद्धालु लगा चुके हैं डुबकी , त्रिवेणी संगम पर लगा रहे अस्था की डुबकी , शाम तक 75 लाख आकड़ा होने की उम्मीद।
*लखीमपुर खीरी- प्रवासी पक्षियों का तीन दिनी गिनती कार्यक्रम,* दुधवा में तीन अन्य प्रजाति के पक्षी दिखे, 450 से ज्यादा प्रजाति संख्या होने की उम्मीद, 14 सदस्यीय विशेषग्यो ने शुरू की गणना, तीन दिन बाद सामने आएगी गणना रिपोर्ट।
शनिवार, 19 जनवरी 2019
उमा बैजंती पब्लिक स्कूल शाहपुर के तत्वावधान में एक दिवसीय योग शिविर का किया गया आयोजन
जौनपुर बदलापुर उमा बैजंती पब्लिक स्कूल शाहपुर के तत्वावधान में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें स्कूलों के सभी बच्चों ने हिस्सा लिया। शिविर का उद्घाटन स्कूल के संस्थापक प्रभाकर चतुर्वेदी ने किया। शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि योग लुप्त हो चुका था । योग आवश्यक है क्योंकि यह हमें फिट रखता है, तनाव को कम करने में मदद करता है और समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखता है ।मैनेजर सुनील कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि योगएक कला है जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ता है और हमें मजबूत और शांतिपूर्ण बनाता है। प्रिसिंपल अशोक शुक्ला ने बताया वर्तमान समय में अपनी व्यस्त जीवन शैली के कारण लोग संतोष पाने के लिए योग करते हैं। योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है। योग बहुत ही लाभकारी है। योग न केवल हमारे दिमाग, मस्तिष्क को ही ताकत पहुंचाता है बल्कि हमारी आत्मा को भी शुद्ध करता है।जिसमें प्रशिक्षक संध्या मौर्या ने बच्चों को योग का अभ्यास करवाया। इस मौके प्रभाकर प्रेमनाथ प्रजापति,सुषमा सिंह, दिनेश मिश्रा मीना शुक्ला,रेणु सिंह,ज्योति दुबे,ज्योति विश्वकर्मा, प्रतिमा शुक्ला (अध्यापक गण)
(यातायात विभाग) दरोगा सिंह,अरविंद सिंह,रविन्द्र उपाध्याय ,कामता यादव,सर्वजीत पांडेय आदि उपस्थित रहे ।
संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों ने शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र सिंगरामऊ में प्रदर्शन किया और दी चेतावनी
क्या बोले अधीक्षण अभियंता-----
अधीक्षण अभियंता ए. के. गुप्ता ने बताया कि इन संविदाकर्मियों का भुगतान रुक हुआ है। अभी तक भुगतान की राशि वाराणसी से ही नही आई है, इसी वजह से ठेकेदारों से संविदाकर्मियों को अभी तक भुगताननही मिल सका है।
बुधवार, 16 जनवरी 2019
कुछ कथाओ के अनुसार कुंभ की शुरुवात समुद्र मंथन के आदिकाल से हो गयी थी,जबकि कुछ प्रमाण यह सिद्ध करते है कुंभ मेला 525 बी0 सी0 मे शुरू हुआ था ....गणेश शुक्ल ( शोध छात्र)
माघ मकर गति रवि जब होई तीरथपती आव सब कोई |
आस्था का जनसैलाब ,भक्ति मे डूबा हृदय आत्मा से परमात्मा के मिलन के लिए डुबकी लगाते, अर्घ देते श्रद्धालु और रेत पर बसा दूधिया रोशनी मे नहाया तंबुओ का एक छोटा शहर ,यह दृश्य हर साल माघ महीने मे तीर्थराज प्रयाग मे हर वर्ष मकरसंक्रांति के पर्व से शुरू होकर महीनो तक चलता है| इसकी खूबसूरती इस बात से ज्यादा है ,यहा न कोई छोटा ,न बड़ा,न अमीर ,न गरीब है ,संगम की रेती पे इकट्ठा हुजूम बस भक्त है, जो पुण्य की एक डुबकी के अभिलाषी है इस देश के धर्म प्राण जनता के हृदय पटल पर इसकी छवि इतनी गहराई से अंकित है ,सदियो से इस पर्व पर आमंत्रित होने के लिए निमंत्रण की आवश्कता नही होती |
शास्त्रो के अनुसार कुम्भ मेले के आयोजन के लिए चार विशेष स्थान तय है ,नासिक मे गोदावरी नदी के तट पर ,उज्जैन मे शिप्रा नदी के तट पर,हरिद्वार मे गंगा नदी के तट पर और प्रयाग मे संगम (गंगा, यमुना, सरस्वती का संगम )के तट पर यह अद्भुत मेला प्रत्येक 12 वर्षो के अंतराल पर लगते है ,इस 12 वर्षो के बीच 6 वर्षो मे इस मेले का आयोजन अर्धकुंभ के नाम से होता है ,उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इसका नाम कुंभ और 12 वर्षो के अंतराल पर लगाने वाले कुंभ का नाम महाकुंभ कर दिया | ग्रहो के अनुसार कुम्भ मेले का आयोजन होता है| माघ महीने के जिस तिथि को बृहस्पति मेष अथवा वृष राशि मे हो तथा सुय और चन्द्र कर्क राशि मे विराजमान हो उस तिथि पर ये मेला प्रयागराज मे लगता है | यह आयोजन धार्मिक लोगो को सदकर्म के लिए प्रोत्साहित करता है ,बल्कि असत्य पर सत्य की विजय का प्रमाण देता है |
कुम्भ मेले का आयोजन इतिहास मे कम से कम 850 साल पुराना है ,माना जाता हैं आदि शंकराचार्य ने इसकी शुरुवात की थी लेकिन कुछ कथाओ के अनुसार कुंभ की शुरुवात समुद्र मंथन के आदिकाल से हो गयी थी,जबकि कुछ प्रमाण यह सिद्ध करते है कुंभ मेला 525 बी0 सी0 मे शुरू हुआ था ,कुछ विद्वान गुप्तकाल मे कुम्भ आयोजन की बात करते हैं परंतु प्रामाणिक तथ्य सम्राट शिलादित्य हर्षवर्धन 617-647 ई0 के समय से प्राप्त होते हैं |644 ई0 मे चीनी यात्री हेनसांग भारत आया था उसके किताबों मे इस बात का जिक्र है वह सम्राट हर्ष द्वारा आयोजित कुंभ मे स्नान किया |
आध्यात्मिक चेतना से जुड़ा यह महापर्व अपने देश की सामाजिक सांस्कृतिक अवधारणाओ का मूर्त रूप है ,यह प्राचीनतम लोकपर्व राष्ट्र के समन्वयात्मक ,सांस्कृतिक जीवन का व्यावहारिक आधार है, इस पर्व से राष्ट्रीयता का भाव सुदृढ़ होता है | अमृत पर्व कुंभ ‘वसुधैव कुटुम्बकम‘ के विचार पक्ष को अग्रसर करता हुआ ‘आत्मवत सर्वभूतेशु’ मे तदाकार हो जाता है ,स्कन्द पुराण के अनुसार भक्तिभाव पूर्ण स्नान करने से जिसकी जो कामना होती है वह निश्चित रूप से पूर्ण होती है अग्नि पुराण मे कहा गया है की इससे यही फल प्राप्त होता है जो करोडो गायों का दान करने से मिलता है ,ब्रह्म पुराण मे कहा गया है की स्नान करने से अश्वमेघ यज्ञ जैसा फल मिलता है | श्रद्धालुओ के अलावा यह आयोजन विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करता है ,विदेशी पर्यटको के लिए यह सब कुछ चकित करने वाले है ,अब तक जो किताबों मे पढ़े है उनको देखने का अवसर मिल रहा है यह पल उन सबों के लिए अविश्मरणीय है | साइबेरियन पक्षी भी भीषण ठंड के कारण संगम मे आकार पनाह लेते है | विश्व के इस सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम को ऐतिहासिक बनाने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार देश के हर गाँव ,विश्व के हर देश की भागीदरी सुनिश्चित करने मे जुट गयी है |अतिथियों और श्रद्धालुओ को किसी तरह की कोई परेशानी न हो और मूलभूत आवश्यकताओ को ध्यान मे रखते हुये मेला क्षेत्र मे 1 लाख 20 हजाए शौचालय बनवाए गए है | 300 किलोमीटर का पथ तैयार किया गया है, पहली बार कुम्भ मेले मे इंट्रीग्रटेड कन्ट्रोल कमांड एंड सेंटर स्थापित किया गया है ,जिससे किसी भी घटना पर सीधी नजर रखी जा सके ,कुम्भ मे टेंट सिटी ,पेंट माई सिटी ,अक्षयवट दर्शन , लेजर शो ,डिजिटल साइनेज और संस्कृति ग्राम आदि जैसी नयी योजनाओ की पहल की गयी है| कुंभ मेला का विस्तार3200 हेक्टेयर मे किया गया है ,पहली बार 15 देशो के राष्ट्राध्यक्ष कुंभ मे आएंगे तथा 70 देशो के राजदूतों ने कुम्भ के आयोजन की तैयारियो को देखा और दुनिया के सबसे बड़े संगम का दर्शन किया | कुम्भ सृष्टि मे सभी संस्कृतियो का संगम ,मानवता का प्रवाह ,जीवन की गतिशीलता एवं ऊर्जा का श्रोत है| कुम्भ समारोह भारतीय चिंतन की समरसता प्रकृति और पर्यावरण चेतना को दर्शाता है ,कुम्भ समता सौहार्द और राष्ट्रवाद का संदेश देता है | ऐसे आयोजनो के माध्यम से हम सब सामाजिक एकता कायम कर आत्म प्रकाश का मार्ग प्रशस्त कर सकते है |
गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस मे लिखा है
को कहि सके प्रयाग प्रभाऊ| कलुष पुंज कुंजर मृग राऊ||
अर्थात पापो के हाथी रूपी समूह को मारने के लिये सिंह रूपी प्रयागराज का प्रभाव कौन कह सकता है |
गणेश शुक्ल (शोध छात्र)
गुरुवार, 10 जनवरी 2019
भारतीय जनता पार्टी की असली जड़ मजबूत बनाने में युवाओं का बहुत ही अच्छा योगदान रहा
संदीप दुबे जी को उपाध्यक्ष जिला जौनपुर व पं.श्री प्रभात द्विवेदी जी को अध्यक्ष तहसील मड़ियाहूं के पद की जिम्मेदारी दी गई
अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान-भारत संगठन के मड़ियाहूं तहसील अध्यक्ष पं.श्री संदीप दुबे जी व मड़ियाहूं तहसील के उपाध्यक्ष पं. श्री प्रभात द्विवेदी जी के कार्यशैली को देखते हुवे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण रत्न श्री कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय जी, राष्ट्रीय कोर कमेटी व जौनपुर के जिलाध्यक्ष पं.श्री राहुल पाण्डेय ने ये निर्णय लिया कि श्री पं.श्री संदीप दुबे जी को उपाध्यक्ष जिला जौनपुर व पं.श्री प्रभात द्विवेदी जी को अध्यक्ष तहसील मड़ियाहूं के पद की जिम्मेदारी एवं पद से शुशोभित किया हैं,,
जौनपुर के जिलाध्यक्ष पं.श्री राहुल पाण्डेय ने जिला उपाध्यक्ष श्री संदीप दुबे व श्री प्रभात द्विवेदी को बधाई देते हुवे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हु,, और साथ ही साथ जिलाध्यक्ष जी ने ये भी कहा कि अपने संगठन का झण्डा पूरे भारत में लहर रहा हैं,,,
और साथ ही साथ जौनपुर जिला के महासचिव पं.श्री अनिल कुमार पाण्डेय (राजन) ने कहा कि जो भी हमारे संगठन में अच्छे कार्य करते रहेंगे उनको इसी प्रकार से पदोन्नति होती रहेगी,,
अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान-भारत संगठन के कई प्रदेशों से बधाईयां आ रही हैं,,राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण रत्न श्री कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री आशू मिश्रा जी,राष्ट्रीय संरक्षक श्री अनिल त्रिपाठी जी,राष्ट्रीय सचिव श्री हरिकेश पाण्डेय जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री सज्जन तिवारी (सरकार), प्रदेश प्रभारी श्री प्रतीक मिश्रा जी,बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री बब्लू पाण्डेय जी, पश्चिम बंगाल प्रदेश प्रभारी श्री विनय पाण्डेय जी, दिल्ली महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा श्री आरती पाण्डेय जी, दिल्ली महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्री रीना मिश्रा जी, व जौनपुर जिला के जिलाध्यक्ष राहुल पाण्डेय, महासचिव अनिल कुमार पाण्डेय(राजन), सचिव शिवम पाण्डेय, शिवपूजन मिश्रा, प्रशान्त तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बब्लू तिवारी, जिलामंत्री अभिनव पाण्डेय, जिला संयोजक शिवम शर्मा, व सदर तहसील के अध्यक्ष विकास पाठक, मड़ियाहूं तहसील के संरक्षक अमन शुक्ला, संचालक रोहित मिश्रा, संयोजक साहब लाल दुबे, व बदलापुर के वरिष्ठ मीडिया प्रभारी श्री अरविंद उपाध्याय, तहसील के अध्यक्ष पवन पाण्डेय, संगठनमंत्री प्रेमचंद मिश्रा, बदलापुर विधानसभा के संचालक राहुल पाण्डेय जी ने व केराकत तहसील के अध्यक्ष प्रशांत तिवारी ने बधाई दी,,
बुधवार, 9 जनवरी 2019
बदलापुर खुर्द के मछली गांव में दबंगों द्वारा की गई फायरिंग और लाठी डंडे से किए गए हमले में युवक सहित दो लोग घायल
जौनपुर बदलापुर थाना क्षेत्र के मछली गांव में संजीव शुक्ला उर्फ सनी शुक्ला और उनके कुछ दबंग साथियों द्वारा लाठी डंडे से किए गए हमले में 12 साल का एक युवक बुरी तरह घायल और अधेड़ उम्र के अजय प्रकाश शुक्ला उर्फ नन्हे दादा मछली गांव को भी मारपीट कर घायल कर दिया आरोपियों का हौसला इतना बड़ा हुआ है कि 7 जनवरी की शाम को बदलापुर खुर्द बाजार में कुछ अज्ञात साथियों के साथ कई राउंड फायरिंग की गई पूरे गांव में दहशत और डर का माहौल बना हुआ है परंतु पुलिस बेबस नजर आ रही है क्योंकि आरोपियों के ऊपर स्थानीय नेता का हाथ है ऐसा माना जा रहा है कि यदि स्थिति यही रही तो यह स्थिति विकट रूप धारण कर सकती है इससे पहले कि यहां कुछ और खून खराबा हो शासन और प्रशासन इस पर त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की धरपकड़ करें और उन पर कठोर कार्रवाई करें पीड़ित परिवार का कहना है कि ना शासन-प्रशासन कोई भी उनकी सुनने को तैयार नहीं है इसीलिए अब पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री जी के पास जनता दरबार में जाकर की न्याय की गुहार लगाएंगे ।
मंगलवार, 8 जनवरी 2019
पूर्व विधायक व स्वतंत्रता सेनानी पण्डित सूर्यनाथ उपाध्याय की 21 वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव में पुण्यतिथी पर तमाम समाजसेवी लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये ..........
श्याम नारायण उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त किया। प्रमुख रूप से
जंग बहादुर यादव,राकेश मिश्रा, अवधेश सिंह,सच्चिदा नन्द पाठक, विपत्ति राम यादव सन्तोष मौर्य संदीप मिश्र आदि उपस्थित रहे। अंत मे उनके पौत्र अविनाश उपाध्याय( कान्हा)ने सबका आभार ब्यक्ति किया।
आमोद सिंह बने भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा जिला संयोजक व प्रेमचन्द मिश्रा विधानसभा संयोजक
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री दिव्यांशु सिंह के नेतृत्व में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि के रूप में श्री पवन पाल् क्षेत्रीय मंत्री ने किया बैठक में श्री आमोद सिंह विधानसभा बदलापुर के प्रभारी रहे उनको युवा मोर्चा जिला संयोजक जौनपुर नियुक्ति किया गया और अजीत सिंह जी को जिला सहसंयोजक नियुक्ति किया गया और श्री प्रेमचंद मिश्रा को विधानसभा बदलापुर के विधानसभा संयोजक नियुक्त किया गया सभी नवनियुक्त पदाधिकारी गण को राज्यमंत्री श्री गिरीश चन्द्र यादव के कार्यलय में स्वागत किया गया जिसमें जनपद के सभी पदधकारी गण के साथ शिवम पाण्डेय ,सौरभ सिंह, अजीत जयसवाल, हेमंत तिवारी मण्डल अध्यक्ष के साथ उनके मण्डल महामंत्री गण की उपस्थिति रही।
सोमवार, 7 जनवरी 2019
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी राष्ट्रीय पुरस्कार से हुए सम्मानित .....
वर्तमान मे पूर्व मे भी सम्मानित खंड शिक्षा अधिकारी आर पी यादव, जिला बाराबंकी के ब्लाक देवा मे कार्यरत हैं।
रविवार, 6 जनवरी 2019
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता मे छात्राओं ने मारी बाजी
जौनपुर सिंगरामऊ बाजार स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी में शनिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिया का आयेजन किया गया। जिसमें
दो वर्गों में पी.जी. से यू.के.जी. तक एवं जूनियर हाईस्कूल स्तर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रथम वर्ग में इच्छा सिंह एवं संस्कार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रथम तथा पार्थ सिंह एवं शिवा ने द्वितीय, वीर, व अक्षत जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय वर्ग में वैष्णवी मिश्रा प्रथम, खुशी मिश्रा, द्वितीय एवं रितिका मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर ग्रुप में प्रगति मिश्रा व आन्या सिंह प्रथम, यशश्वी दुबे द्वितीय, स्वाति सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में, वंदना यादव, स्मृति दुबे, दीप्ति गुप्ता, अनुराग मिश्र, उज्ज्वल सिंह, अनामिका गुप्ता, खुशी गुप्ता, सहित करीब 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का संचालन प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह ने किया। निर्णायक प्रगति दुबे, प्रियंका पांडेय, आराधना मिश्रा रहीं। विजेता बच्चों का उत्साहबर्धन करते हुए प्रबंधक डॉ. संजय सिंह ने पुरस्कार वितरित किया। वहाँ पर अरविंद दुबे, भैयालाल, मिथिलेश कुमार, ज्योति सिंह, नंदन सिंह, नेहा सिंह अंश यादव उपस्थित रहे।
अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर, महराजगंज, के बाल सभा का आयोजन बच्चों द्वारा किया गया
जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील में अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर, महराजगंज, के बाल सभा का आयोजन बच्चों द्वारा किया गया।बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह के द्वारा शैक्षणिक गुणवत्ता की भी परख की गयी।आज की तारीख में बदलापुर तहसील के सभी कान्वेंट स्कूलों को मात दे रहा है यह परिषद का विद्यालय।वर्तमान समय में सभी संसाधनों से परिपूर्ण हाईटेक विद्यालय हो गया है।यहाँ स्मार्ट क्लास शुरू हो गया है।बदलापुर तहसील का पहला परिषदीय विद्यालय है जहाँ स्मार्ट क्लास शुरू है।जनपद के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय है। आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह ने बताया कि मेरा लक्ष्य है, दृढ़ संकल्प है कि अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय जनपद में ही नही प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में होगा।यहाँ के बच्चों को सँस्कार युक्त,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक अहर्निष तत्पर है। मॉडल शौचालय बनाया हूँ।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए हारमोनियम, तबला, ढोलक मजीरा आदि क्रय किया हूँ।बच्चों को आये दिन पुरस्कार आदि उत्साहवर्धन के लिए देता रहता हूँ।अभी भी विद्यालय में कार्य प्रगति पर है।अध्यापक खूब परिश्रम कर रहे है।माइक, डेस्क,बेंच,मैट, ग्रीन बोर्ड, समरसेबल,बच्चों को पानी पीने के लिए25 टोटी लगवाया हूँ। किस्म किस्म के फूल, बागवानी आदि व्यवस्था दिया हूँ।और कमियां जो है उसको पूरी कर रहा हूँ। विद्यालय को शून्य से शिखर तक पहुचाने का कार्य कर रहा हूँ सामुदायिक सहयोग, चौदहवें वित्त से बाउंड्रीवाल, समरसेबल, स्वयं अपने वेतन से विद्यालय में भौतिक संसाधन उपलब्ध कराया।आओ हाथ से हाथ मिलाएं, बेसिक शिक्षा का मान बढाएं


















