Blog

शनिवार, 19 जनवरी 2019

उमा बैजंती पब्लिक स्कूल शाहपुर के तत्वावधान में एक दिवसीय योग शिविर का किया गया आयोजन


जौनपुर बदलापुर उमा बैजंती पब्लिक स्कूल शाहपुर के तत्वावधान में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें स्कूलों के सभी बच्चों ने हिस्सा लिया। शिविर का उद्घाटन स्कूल के संस्थापक प्रभाकर चतुर्वेदी ने  किया।  शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि योग लुप्त हो चुका था । योग आवश्यक है क्योंकि यह हमें फिट रखता है, तनाव को कम करने में मदद करता है और समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखता है ।मैनेजर सुनील कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि योगएक कला है जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ता है और हमें मजबूत और शांतिपूर्ण बनाता है। प्रिसिंपल अशोक शुक्ला ने बताया वर्तमान समय में अपनी व्यस्त जीवन शैली के कारण लोग संतोष पाने के लिए योग करते हैं। योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है। योग बहुत ही लाभकारी है। योग न केवल हमारे दिमाग, मस्‍तिष्‍क को ही ताकत पहुंचाता है बल्कि हमारी आत्‍मा को भी शुद्ध करता है।जिसमें प्रशिक्षक संध्या मौर्या ने बच्चों को योग का अभ्यास करवाया। इस मौके प्रभाकर प्रेमनाथ प्रजापति,सुषमा सिंह,  दिनेश मिश्रा मीना शुक्ला,रेणु सिंह,ज्योति दुबे,ज्योति विश्वकर्मा, प्रतिमा शुक्ला (अध्यापक गण)
(यातायात विभाग) दरोगा सिंह,अरविंद सिंह,रविन्द्र उपाध्याय ,कामता यादव,सर्वजीत पांडेय आदि उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me