Blog

मंगलवार, 22 जनवरी 2019

हजरतगंज में खोदे गए अवैध बेसमेंट

*दिल्ली- 23 और 24 फरवरी को भाजपा का किसान अधिवेशन,* 2 दिवसीय किसान अधिवेशन गोरखपुर में, किसान महासम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे उद्घाटन, सीएम योगी भी कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद, 24 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे सम्बोधित।

*लखनऊ- स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम तैयार*, लखनऊ को नंबर वन बनाने की तैयारी तेज, नगर निगम डाउनलोड करा रहा लोगों को ऐप, गंदगी उठाने की जरूरत नहीं समझता नगर निगम,, कर्मचारी सिफारिश कर डाउनलोड करा रहे हैं ऐप, खुले पड़े प्लाटों में फेंका जा रहा कूड़ा, जोनल अधिकारी कूड़ा उठवाने का ध्यान नहीं दे रहे, कूड़ा उठवाने की बजाय ऐप डाउनलोड कराने में मस्त।

*लखनऊ- 26 जनवरी की तैयारियां शुरू,* गणतंत्र दिवस के लिए खाली कराए जा रहा है परेड रुट, विधान सभा मार्ग हजरतगंज और बापू भवन के सामने साफ कराए जा रहे रूट, 26 जनवरी से पहले सौंदर्यीकरण का काम पूरा करने में जुटा एलएमआरसी।

*लखनऊ- नाका में ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर बदला रहेगा यातायात*, नाका इलाके में 3 लेन ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर रूट परिवर्तन, नाका चौराहा से बांसमंडी होते हुए राणा प्रताप चौराहा तक यातायात बंद रहेगा।

*लखनऊ- हजरतगंज में खोदे गए अवैध बेसमेंट,* शोरूम मालिकों पर अवैध बेसमेंट खोदने का आरोप, अधिकतर शत्रु संपत्तियों में बिना अनुमति खोदे बेसमेंट, जिला प्रशासन के साथ मिलकर एलडीए करेगा कार्रवाई।

*लखनऊ- यूपी 100 पुलिसकर्मियों ने दिया बहादुरी का परिचय* , पॉश इलाके दिलकुशा में निकला 10फिट लंबा अजगर , सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची PRV 0466  , 40 किलो के अजगर को सूझबूझ से बोरी में किया बंद , वन विभाग को पुलिस कर्मियों ने सौंपा अजगर , गौतम्पल्ली थाना क्षेत्र के दिलकुशा कॉलोनी का मामला।

*लखनऊ- नशे में धुत कार सवारों ने युवक को रौंदा,* रईसजादों ने बाइक सवार युवक को कुचला , सड़क किनारे बाइक पर बैठे युवक को कुचला , रौंदने के बाद युवक बाइक समेत आया कार के नीचे , घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती , कार सवार रईसजादे कार छोड़ कर भागे , एक युवक को लोगों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा , विकासनगर थाना क्षेत्र के कुर्सी रोड का मामला।

*लखनऊ - बीजेपी का महिला मोर्चा सम्मेलन 3 बजे से  ,* कमल शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजन , गोमतीन नगर के विवेक खंड 1 में सम्मेलन, महामना मदन मोहन मालवीय कॉलेज में कार्यक्रम, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे अशुतोष टंडन।

*लखनऊ- डीएम आवास के पास मल्टीलेवल पार्किंग में चेकिंग*, एएसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी चक्रेश मिश्रा, एसपी ट्रैफिक , हजरतगंज सीओ अभय मिश्रा ने फोर्स के साथ की चेकिंग , चेकिंग के दौरान लंबे समय से खड़े मिले संदिग्ध वाहन , चेकिंग में मल्टी लेवल पार्किंग में मिली कई कमियां।

*मुरादाबाद- मुरादाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़*, मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को लगी गोली, बदमाश सतपाल जाटव को कराया अस्पताल में भर्ती, दूसरा साथी रामू अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, सतपाल पर लूट और डकैती के 60 मामले हैं दर्ज, पकड़े गए बदमाश के पास से लूट की ज्वेलरी बरामद, मुंढापांडे थाने के भदासना हवाई पट्टी का मामला।

*प्रयागराज- पौष पूर्णिमा का पुण्य स्नान आज*, भोर से ही श्रद्धालु संगम तट पर पहुंचे, कुम्भ का आज दूसरा शाही स्नान  , श्रद्धालुओं के स्नान के लिए बनाए गए 35 घाट, लगभग 5.5 किमी के दायरे में बनाए गए घाट, श्रद्धालु के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी, लगभग 70 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान, आज से ही कल्पवासियों का आगमन शुरू होगा, आज से ही कल्पवास शुरू करेंगे कल्पवासी, लगभग 10 से 15 लाख कल्पवासियों के आने का अनुमान।

*ललितपुर- पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज,* रमेश खटीक समेत 19 पर मुकदमा दर्ज, जमीन पर कब्जा करने के मामले में कार्रवाई, एसडीएम शिकायतों के प्रति नहीं हुए गंभीर, जमीनों पर कब्जों के मामलों में नहीं होती सुनवाई, सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मामला। गाजियाबाद- कलेक्ट्रेट की तीसरी मंजिल पर लगी आग, AIG स्टाम्प के दफ्तर में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना, कलेक्ट्रेट की बिल्डिंग में आग से हड़कंप।

*आगरा - बसपा नेता पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला,* आरोप लगाने वाली महिला पर दर्ज है मुकदमा, पहले से दर्ज है ससुर की हत्या का मुकदमा , झूठे केस में फंसाने की बात लिखी मिली डायरी , पुलिस ने डायरी को किया बरामद, जांच में जुटी, सदर थाना क्षेत्र का मामला।

*वाराणसी- प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन , सीएम योगी*, सुषमा स्वराज ने किया उद्घाटन, दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन की शुरूआत की , आज से शुरू हो रहा प्रवासी भारतीय सम्मेलन, करीब 150 देशों से पहुंचे प्रवासी भारतीय, 5 हजार से अधिक प्रवासी हो रहे हैं शामिल , केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह, राजवर्धन सिंह राठौर मौजूद, वाराणसी में 3 दिवासी प्रवासी भारतीय सम्मेलन।

*झांसी - यूनिवर्सिटी कॉलेज में रेसलिंग के दौरान मारपीट,* आयोजकों और छात्रों में हुई जमकर मारपीट , पुलिस ने आधा दर्जन छात्रों को लिया हिरासत में , नवाबाद के बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी परिसर का मामला।

*गाजियाबाद- 3700 करोड़ रुपए की ठगी का मामला,* लाइक के नाम पर 3700 करोड़ की ठगी , दवा सप्लायर की शिकायत पर कार्रवाई , कोर्ट ने FIR दर्ज करने के आदेश दिए, विजयनगर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

*कुशीनगर- टूरिस्ट बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत,* आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकराई, घने कोहरें के चलते वाहनों में भिड़ंत, दर्जनों यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती, तुर्कपट्टी के धुनवलिया NH 28 का मामला।

*वाराणसी- आज से शुरू होगा प्रवासी भारतीय सम्मेलन,* सीएम योगी दीन दयाल हस्तकला संकुल पहुंचे, सुषमा स्वराज ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर पहुंची।

*प्रयागराज- हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर का आगमन,* उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र रावत का भी आगमन, शाम प्रयागराज पहुंचेंगे सीएम खट्टर और रावत, प्रयागराज में रात्रि करेंगे विश्राम, मंगलवार को संगम में दोनों सीएम लगाएंगे डुबकी।

*प्रयागराज- 84 देशों के आदिवासी नेता देखेंगे संस्कृति*, कुम्भ में भारत की संस्कृति देखेंगे आदिवासी नेता, कुम्भ मेला समझने के लिए नेता कुम्भ आ रहे, ये सभी नेताओं ने कभी शहर नहीं देखे हैं, आदिवासी नेता चिदानिन्द शिविर अरैल में रहेंगे।

*प्रयागराज - कुंभ का दूसरा शाही स्नान आज जारी,* आज 28 लाख श्रद्धालु लगा चुके हैं डुबकी , त्रिवेणी संगम पर लगा रहे अस्था की डुबकी , शाम तक 75 लाख आकड़ा होने की उम्मीद।

*लखीमपुर खीरी- प्रवासी पक्षियों का तीन दिनी गिनती कार्यक्रम,* दुधवा में तीन अन्य प्रजाति के पक्षी दिखे, 450 से ज्यादा प्रजाति संख्या होने की उम्मीद, 14 सदस्यीय विशेषग्यो ने शुरू की गणना, तीन दिन बाद सामने आएगी गणना रिपोर्ट।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

have any doutes. please let me