tikhiawaz24.in

गुरुवार, 10 नवंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

पटना

मां की मौत के बाद नहीं मिला कफन, 500-1000 का नोट लिए भटकता रहा बेटा

कालेधन पर मोदी सरकार के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।
मधेपुरा वार्ड नंबर 11 निवासी मोहम्मद ऐनाउल अपनी माँ की मौत के बाद कफन के लिए दोपहर बाद तक बाजार में भटकता रहा। किसी दुकानदार ने उसे कफन नहीं दिया क्योंकि उसके पास पांच सौ और हजार के नोट थे।
बाद में स्थानीय लोगों और वार्ड नंबर 11 के वार्ड आयुक्त के पति मोहम्मद इशरार अहमद आर्थिक मदद कर कफन खरीदवाया गया।
मधेपुरा में दुकानदार पांच सौ और हजार नोट लेने से इंकार कर रहे हैं। लोग न सब्जी खरीद पा रहे हैं न राशन। पेट्रोल पंप पर भी पूरे पांच सौ रुपए का तेल लेना पड़ रहा है।

पति और बच्चे के साथ बाजार आई अर्पणा ने कहा कि पेट्रोल पंप वाले पांच सौ से कम का तेल देने से इंकार कर रहे हैं। पेट्रोल पंप वाले खुल्ला नहीं होने का हवाला देते हुए पूरे पांच सौ रुपए का तेल लेने को कह रहे हैं।
शहर के मोहम्मद महताब कि चिंता भी अजीब है। पांच सौ के नोट नहीं चलेंगे इसलिए गुल्लक से निकाल कर 10 का सिक्का ले आए लेकिन दुकानदार सिक्का नकली होने की बात कह कर उसे भी लौटा दे रहे हैं।
उधर, व्यवसायी मोहम्मद इम्तियाज आलम ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इस फैसले से मैं पीएम मोदी का मुरीद हो गया हूं। मरते दम तक उनका मुरीद रहूँगा। अधिवक्ता आर्यमन कुमार बताते हैं कि कुछ दिन परेशानी होगी लेकिन भविष्य सुधर जाएगा।

तीखी आवाज़


पाकिस्तान की फायरिंग में एक और जवान की मौत, 24 घंटे में 3 जवान शहीद

वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में वातरगाम में सुरक्षा बलों की लश्कर के आतंकियों से मुठभेड़ हुई है।

 Nov 9, 2016, 19:56 [IST]

कुपवाड़ा। जम्मू कश्मीर के मच्छल में पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है, जिसमें एक भारतीय जवान की मौत हो गई है। यह फायरिंग कुपवाड़ा जिले के मच्छल सेक्टर में की गई है।

2 आतंकी मारे गए

वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में वातरगाम में सुरक्षा बलों की लश्कर के आतंकियों से मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकियों को मार गिराया गया है।

24 घंटे में तीसरी मौत

इससे पहले पुंछ में भी पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की गई थी, जिसमें दो जवान शहीद हो गए हैं। इस हमले में दो जवान, दो महिला नागरिक और एक बीएसएफ का अधिकारी घायल भी हो गया है।

बुधवार, 9 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

दिल्ली-शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक,12,13 नवम्बर को खुले रहेंगे बैंक,आरबीआई ने जारी की बैंको को एडवाइजरी,500,1000 के नोट बंद होने पर आरबीआई का फैसला

दिल्ली-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान,11 नवम्बर की रात तक टोल प्लाजा फ्री,11 नवम्बर की रात 12 बजे तक नहीं लगेंगे पैसे,किसी भी नेशनल हाइवे पर नहीं लगेगा टोल टैक्स

बाराबंकी-ईटीवी की खबर पर जागे इंडियन ऑयल के अधिकारी,देर से पहुंचे इंजीनियरों ने 4 घंटे बाद रिसाव पर पाया काबू,हाईवे से टैंकर हटवाने के लिए लखनऊ से मांगवाई क्रेन,टैंकर न हट पाने से फैजाबाद हाईवे पर लगा भीषण जाम,मोहम्मदपुर चौकी के पास पलटा है एलपीजी का टैंकर

वाराणसी-बाबतपुर एयरपोर्ट पर देशी-विदेशी यात्रियों का बवाल,मनी एक्सचेंज पर जमकर हंगामा,तोड़ा शीशा,विदेशी मुद्री के बदले 500,1000 के नोट देने पर बवाल,मनी एक्सचेंज कर्मी काउंटर बंद करके मौके से भागे,सऊदी अरब,फ्रांस,जापान,जर्मनी के यात्रियों का हंगामा 

दिल्ली-गवर्नर राम नाईक ने ईटीवी से की खास बातचीत,जीवन में चलते रहना चाहिए-राम नाईक,गवर्नर की पुस्तक का राष्ट्रपति ने किया विमोचन,11 नवम्बर को लखनऊ में भी होगा विमोचन 

गोरखपुर-पूर्वांचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी,पिछले 24 घंटे में इंसेफ्लाइटिस से 4 और मरीजों की मौत,मेडिकल कॉलेज में इंसेफ्लाइटिस के 15 नए मरीज भर्ती,बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अब तक 439 हो चुकी हैं मौतें

लखनऊ-500,1000 के नोट बंद होने से अस्पतालों में मरीज बेहाल,मेडिकल स्टोर्स ने प्रतिबंधित नोट लेने से किया इन्कार,असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों के सामने गंभीर सकंट,इलाज के लिए 500,1000 के नोटों से नहीं मिल रही दवा,समय से दवा न मिलने से कई मरीजों की हालत बिगड़ी

बरेली-बरेली में नोटों के स्क्रैप मिलने का मामला,4 दिन पुराना है कटे नोटों का स्क्रैप,बैंक अधिकारी और पुलिस कर रहीं जांच,नोटों के असली या नकली होने की भी जांच-SSP,सीबीगंज इलाके में पड़े मिले कटे-फटे करोड़ों के नोट

कासगंज-डबल मर्डर मामले में 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज,परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस,सिकंदरपुर वैश्य के जघई में हुई थी घटना 

लखनऊ-बीएसपी बॉस मायावती की बैठक कल भी रहेगी जारी,कल मायावती ने वेस्ट यूपी के प्रत्याशियों को बुलाया,पार्टी कार्यालय पर कल दूसरे दिन भी मायावती की मीटिंग 

अमरोहा-मुनीम से बदमाशों ने 3.5 लाख रुपए लूटे,बाइक सवार बदमाश रुपए लूटकर फरार,अमरोहा देहात के अहरोई गांव के पास की घटना

अमरोहा-मुनीम से बदमाशों ने 3.5 लाख रुपए लूटे,बाइक सवार बदमाश रुपए लूटकर फरार,अमरोहा देहात के अहरोई गांव के पास की घटना

फैज़ाबाद-1000, 500 के नोट बंद होने का मामला,एक और व्यवसाई की हार्ट फेल होने से मौत,तारून इंडेन गैस सर्विस के मालिक की मौत

लखनऊ-बड़े स्तर पर मनाया जाएगा मुलायम सिंह का जन्मदिन,22 नवम्बर को जिलों, महानगरों में गोष्ठियां होंगी आयोजित,जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में भी कार्यक्रम का आयोजन होगा,22 नवम्बर को मुलायम सिंह मनाएंगे 78वां जन्मदिन

लखनऊ-मेट्रो मैन ई श्रीधरन का लखनऊ आगमन कल,4.30 बजे मीडिया से बात करेंगे ई श्रीधरन,लखनऊ मेट्रो के आफिस में कल प्रेस कांफ्रेंस होगी 

इलाहाबाद-बीमार महिला की मौत का मामला,नैनी सेंट्रल जेल के बाहर शव लेकर पहुंचे परिजन,महिला के बेटे को पेरोल न मिलने पर परिजनो में रोष,बेटे को मां के अंतिम दर्शन कराने की कर रहे हैं मांग 

लखनऊ-500-1000 के नोट बंद होने के बाद कल खुलेंगे बैंक,बैंकों पर पर्याप्त सुरक्षा के इंतेजाम किए जाएं-आईजी,पेट्रोल पम्प,बैंक कर्मियों के साथ पुलिस करे बैठक-IG,आईजी जोन सतीश गणेश ने सभी कप्तानों को दिए निर्देश 

लखनऊ-गठबंधन पर सीएम अखिलेश यादव का बयान-गठबंधन हुआ तो 300 सीटें जीत जाएंगे-सीएम,होटल ताज में सीएम अखिलेश यादव का बयान 

अयोध्या की प्रसिद्ध पंच कोसी परिक्रमा कल,5.43 बजे सुबह से शुरू होगी परिक्रमा,देवोत्थानी एकादशी मुहूर्त में होती है पंच कोसी परिक्रमा

कुशीनगर-पैसा जमा करने बैंक आई बुजुर्ग महिला की मौत,बैंक में ताला लटका देखकर हार्टअटैक की आशंका,कप्तानगंज क्षेत्र के सेंट्रल बैंक के पास का मामला

लखनऊ-बीएसपी बॉस मायावती की प्रेस कांफ्रेंस कल,महत्वपूर्ण मुद्दों पर कल 11.30 बजे होगी प्रेस कांफ्रेंस 

मुरादाबाद-प्रेमी युगल ने जहर खाकर किया खुदकुशी का प्रयास,दोनों की हालत गंभीर,जिला अस्पताल में भर्ती,मझोला थाना क्षेत्र के प्रीतमनगर की घटना

आगरा-DIOS कार्यालय के क्लर्क विक्रम सिंह की दबंगई,इंटर कॉलेज के बाबू को फोन पर धमकाया,गाली दी,धमकाने से बाबू मदन सिंह को पड़ा हार्टअटैक,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया,परिजनों ने क्लर्क विक्रम सिंह के खिलाफ दी तहरीर,बाह के होलीपुरा इंटर कॉलेज का मामला 

पीलीभीत-शारदा नदी में डूबे 8 लोगों को गोताखोरों ने बचाया,नदी पार करते वक्त नाव पलटने से डूबे थे 8 लोग,माधवटांडा थाना क्षेत्र के रमनगरा का मामला 

वाराणसी-संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा ने गंगा में लगाई छलांग,गोताखोरों ने छात्रा को बाहर निकाला,गंभीर हातल में छात्रा को अस्पताल भेजा गया,लंका थाना क्षेत्र के गंगा के पुल का मामला

आगरा-आईएसबीटी रोडवेज बस अड्डे पर पसरा सन्नाटा,500,1000 के नोट न चलने से सफर नहीं कर रहे यात्री,यात्री न मिलने से रोडवेज की बस खाली हो रहीं रवाना,यात्री न मिलने से रोडवेज को हो रहा लाखों का नुकसान

हरदोई-पेट्रोल पंप में लगी भीषण आग से भगदड़ मची,हरदोई के बिलग्राम चौराहे पर पेट्रोल पंप में आग लगी,दमकल की गाड़ियां आग बुझाने को रवाना हुई 

आगरा-जूते की फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग,दमकल की 3 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू,मंटोला थाने के मीरा हुसैनी क्षेत्र का मामला 

तीखी आवाज़

पेट्रोल पम्प से लेकर किराना की दुकान तक मचा हाहाकार -----

जलालपुर ---क्षेत्र में बुधवार के दिन पाँच सौ व हजार की नोट बंद होने की खबर इस तरह से फैली जैसे भूचाल आ गया हो । खबर पढ़ते ही लोग पाँच सौ का नोट लेकर पेट्रोल पम्प पर गये । परन्तु निराश होकर लौट आए । फिर एक व्यक्ति के लड़की की शादी पड़ी है ।उसके लिए किराना की दुकान पर सामान बधवा लिए और जब हिसाब करके हजार ल पाँच सौ के नोट देने लगे तो दुकानदार  सामान रखवा लिया ।बोला हमें सौ सौ के नोट दो । काफी मसक्कत के बाद किसी तरह सामान तो दे दिया उधार मगर पाँच सौ का नोट नहीं लिया ।
प्रधानमंत्री  ने पाँच सौ व हजार की नोटों को बंद करके एक तीर से कई निशाना साध लिया है ।चाय पान की दुकान से खेत खलीहान तक बस एक ही चर्चा चल रही है की पाँच सौ व हजार के नोट बंद हो गये । खासकर किसानों का कहना है कि बोवाई का समय है अगर दुकानदार  पाँच सौ की नोट नही लेगा तो खाद तथा  बीज की व्यवस्था कैसे कर पायेंगे  ।और वहीं कुछ  लोगों का कहना है कि  प्रधानमंत्री का यह कदम काबिले तारीफ है ।इससे काला धन अपने आप सामने आ जायेगा ।वहीं मरीजों को  निजी हॉस्पिटल मे नोट न लेने से   दवा लेने मे दिक्कत हुई । वहीं कुछ लोगों का कहना है कि  मोदी जी के इस फैसले से  जब घर का काला धन अर्थात औरतों द्वारा बचाकर तथा आदमियों से छिपाकर जो धन रखा गया था वह भी सामने आ रहा है तो देश का काला धन अवश्य सामने आयेगा ।और उससे देश की आर्थिक स्थित मजबूत होगी ।

तीखी आवाज़

500 और 1000 के नोट मंगलवार रात से होंगे बंद, जानिए आपके दिमाग में आने वाले हर सवाल का जवाब*

नई दिल्ली: मंगलवार रात से ही देश में 500 और 1000 के नोटों को बंद कर दिया जाएगा। देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और कालेधन पर अंकुश लगाने के इरादे से पीएम मोदी ने एक जोरदार बदलाव किया है। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने आज शाम देश के नाम अपने संबोधन में सबको चौंकाते हुए यह घोषणा कर दी। हम अपनी खबर में आम जनता से सीधे तौर पर जुड़े कुछ ऐसे सवालों के जवाब दे रहे हैं जो बेहद जरूरी हैं।

कब से बंद हो जाएंगे नोट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के मुताबिक मंगलवार रात से ही 500 और 1000 के नोट चलन से बाहर हो जाएंगे। यानी अब बाजार में इन नोटों का इस्तेमाल वैध नहीं होगा। मोदी सरकार के इस कदम को काले-धन पर अंकुश की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा सकता है।

*कहां जमा कर सकते हैं आप अपने नोट:*

देर शाम पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान आए इस फैसले से हर कोई हैरान है। अगर आपके पास भी 500 और 1000 के नोट हैं तो घबराइए नहीं आप इसे बैंक व डाकघर में जमा करा सकते हैं और उसके बदले में आपको दूसरे नोट मिल जाएंगे जो अब चलन में रहेंगे।

*कब तक लौटा सकते हैं 500 और 1000 के नोट:*

ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि अचानक हुए इस फैसले में जनता को अपने नोट बदलने का मौका नहीं दिया जाएगा। अगर आपके पास भी ये दोनों (500 और 1000 के नोट) ही नोट हैं तो आप 10 नवंबर से 30 दिसंबर 2016 के बीच बैंक या डाकघर में कही भी जाकर अपने नोट जमा करा सकते हैं।

*कल नहीं खुलेंगे बैंक:* पीएम मोदी की घोषणा के बाद आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि बुधवार को बैंक नहीं खुलेंगे। ऐसे में देश के काफी सारे लोगों को नकदी की बड़ी समस्या से जूझना पड़ सकता है।

*इन जगहों पर 11 नवंबर तक काम करेंगे नोट:* आपको सरकार के इस अचानक फैसले से हड़बड़ाने की जरूरत नहीं है। पेट्रोल, गैस और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर ये नोट 11 नवंबर की रात तक मान्य होंगे। यानी सड़क पर चलने वाले रोजमर्रा के लोगों को कुछ दिन की राहत और मौका मिलेगा।

*इन तारीखों को काम नहीं करेंगे एटीएम:* आपके लिए यह भी जानना जरूरी है कि 9 और 10 नवंबर को एटीएम काम नहीं करेंगे। ऐसे में आम लोगों को दोहरी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।

*इस दिन बैंक भी नहीं करेंगे काम:* 9 नवंबर यानी बुधवार के दिन बैंक भी काम नहीं करेंगे। इस दिन डाकघर भी बंद रहेंगे। यानी आम लोगों को राहत सीधे 11 नवंबर को ही मिल पाएगी।

सरकारी अस्पताल और रेलवे काउंटर पर इस तारीख तक स्वीकार होंगे नोट: लोगों की कुछ जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 11 नवंबर तक सरकारी अस्पताल और रेलवे काउंटरों पर सभी पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे, ताकि अचानक हुए इस फैसले से राहगीरों और मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

*घबराएं नहीं इन हेल्पलाइन का करें इस्तेमाल:*

22602201
23093230
ये दो हेल्पलाइन नंबर आरबीआई की तरफ से जारी किए गए हैं, आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।
पहला वाला हेल्पलाइन नंबर मुंबई का है तो दूसरा वाला दिल्ली के लिए है।

*कर लें कैश का इंतजाम:*

पीएम मोदी के इस बड़े फैसले के चलते 9 और 10 नवंबर को एटीएम काम नहीं करेंगे। ऐसे में अगर आपको कैश की जरूरत है तो 100 रुपए के नोटों का बंदोबस्त कर लें। आपको बता दें कि आप 9 नवंबर और 10 नवंबर को एटीएम से अधिकतम 2000 रुपए ही कैश निकाल पाएंगे।

*30 दिसंबर तक चूंके तो क्या:*

किसी सूरत में अगर आप 30 दिसंबर 2016 तक नोट बदलने से रह गए हैं तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। 31 मार्च 2017 तक घोषणा पत्र (डिक्लरेशन फॉर्म) के साथ आप सीधे आरबीआई में जाकर अपने नोट जमा करा सकेंगे।

1000 और 500 रुपये के नोट बंद होने पर उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट*

लखनऊ (जेएनएन)। एक हजार व पांच सौ रुपये के नोट बंद करने का फैसला होने के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया है। पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने जिला पुलिस प्रमुखों को मॉल, पेट्रोल पम्पों, सीएनजी स्टेशनों, दवा की दुकानों पर पुलिस बल तैनात करने व पेट्रोलिंग बढ़ाने का आदेश दिये हैं। बड़े पुलिस अधिकारियों को सड़क पर गश्त करने की हिदायत दी गयी है। पुलिस अधिकारियों को कहा गया है कि 11 नवंबर तक पेट्रोल पंप, दवा की दुकान, रेलवे, बस यात्रियों द्वारा एक हजार, पांच सौ का नोट लिये जाने का फैसला है, लिहाजा ऐसे स्थानों पर नोक झोंक रोकने में पुलिस मुस्तैद रहे। कानून व्यवस्था को बनाये रखा जाए।

*गांवों में लगें विशेष काउंटर : सीएम*

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पांच सौ व एक हजार रुपये के नोट बंद करने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद गांवों में विशेष काउंटर लगाने की मांग की है। मंगलवार रात 10:38 बजे ट्वीट कर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को गांवों व जिला केंद्रों पर विशेष बैंकिंग काउंटर स्थापित करने चाहिए। इस फैसले से आम जनता, ग्रामीणों व किसानों को परेशानी से बचाने के लिए ये काउंटर उनकी सहायता की दृष्टि से स्थापित किये जाने चाहिए।

कालेधन की सफाई के लिए सरकार जल्द ही कड़े कदम उठाने जा रही है, कि केंद्र सरकार जल्द ही दो हजार रुपये का नोट प्रचलन में ला सकती है और काले धन पर अंकुश लगाने के लिए पांच सौ व एक हजार रुपये पर गंभीर फैसला ले सकती है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा भी की। मंगलवार रात्रि 12 बजे से एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट की वैधता खत्म कर दी गई। कालेधन पर अंकुश लगाने के लिए सरकार पहले से ही तैयारी कर रही थी। केंद्र सरकार की इसी मंशा के अनुरूप आरबीआई ने बड़े नोटों को प्रचलन से हटाने की कोशिश के साथ बैंकों को एक्सक्लूसिव 100 एटीएम बनाने के भी निर्देश दिए थे। इन एटीएम से केवल सौ के नोट ही निकलेंगे। इस खबर को चार नवंबर के अंक में प्रकाशित किया गया था।

मंगलवार, 8 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

दिल्ली-बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का बयान-प्रधानमंत्री की घोषणा स्वागत के योग्य है,पीएम के इस फैसले के साथ राष्ट्र की जनता-अमित

लखनऊ-500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने पर यूपी में अलर्ट,नोट बंद होने के बाद डीजीपी ने सभी जिलों को भेजा अलर्ट,सभी प्रमुख बाजारों पेट्रोल पम्पो पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

लखनऊ-राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के ATM में भारी भीड़,एटीएम में जमा करने वाली मशीनों पर भारी भीड़,निकालने वालों से ज्यादा जमा करने वालों की भारी भीड़,प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल पम्प बंद हुए,लखनऊ, कानपुर, बुलंदशहर, मेरठ में भी पेट्रोल पम्प बंद  

लखनऊ-सीएम ने PWD विभाग की घोषणाओं की समीक्षा के निर्देश दिए,सचिव मुख्यमंत्री आमोद कुमार ने घोषणाओं की समीक्षा की,आजमगढ़ को ROB समय से कराने के लिए देंगे प्रशस्ति पत्र,कानपुर देहात में 3 परियोजनाओं की देखी गई बड़ी लापरवाही,परियोजना में अधिशासी अभियन्ता को निलम्बित करने के निर्देश,संतकबीरनगर में सड़क चैड़ीकरण के कार्य में पाई गई लापरवाही,आमोद ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए,विभागीय स्तर पर सीएम के घोषणाओं की समीक्षा हो-आमोद,'5 करोड़ से कम धनराशि की लम्बित घोषणाएं इस माह में पूरी करें'

इलाहाबाद-छात्रों और दुकानदारों में मारपीट और बमबाजी
मारपीट में तीन लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कटरा इलाके की घटना

यूपी-लखनऊ समेत प्रदेश के अस्पतालों में हाहाकार,500 और 1000 के नोट लेने से किया जा रहा इनकार,अस्तपालों में मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज-दवा 

मिर्जापुर-स्टैंड संचालक का युवक को पीटने का मामला,आरोपी स्टैंड संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया,स्टैंड संचालक और 15 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज,शहर कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

लखनऊ-कानपुर देहात पीडब्ल्यूडी एक्सईएन निलम्बित,अमर किशोर को मुख्यमंत्री ने निलम्बित किया,CM की प्राथमिकता के कामों में लापरवाही का आरोप 

शाहजहांपुर-दारोगा लोकेश कुमार का घूस लेते वीडियो वायरल,एसपी ने दारोगा को किया लाइन हाजिर,जांच शुरू,तिलहर थाने में केस में नाम निकलवाने के लिए घूस 

तीखी आवाज़


दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम सम्बोधन
गंभीर विषय पर चर्चा करना चाहता हूं - पीएम
दो साल तक देश ने अकाल झेला - पीएम मोदी
'देश ने उभरते सितारे की तरह उपस्थिति दर्ज कराई'
मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास - पीएम
गरीबों का सशक्तिकरण हमारा प्रयास है - पीएम
गरीबों, किसानों के लिए योजनाएं चलाई - पीएम
बीजेपी सरकार गरीबों के साथ - पीएम मोदी
गांव, गरीब और किसान को सरकार समर्पित-पीएम
कालाधन और भ्रष्टाचार ने देश में जड़े जमाई-पीएम
विकास में बाधा है कालाधन, भ्रष्टाचार - पीएम मोदी
'भ्रष्टाचार की ग्लोबल रैंकिंग में देश 100वें पायदान पर था'
भ्रष्टाचार को कुछ वर्गों ने स्वार्थ के लिए पाला-पीएम
'कुछ लोगों ने पद का दुरुपयोग भ्रष्टाचार के लिए किया'
कुछ लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई भी लड़ी-पीएम
देश में ईमानदार लोगों की कमी नहीं है - पीएम
शक्तिशाली और निर्णायक कदम उठाने की जरुरत-पीएम
आतंकवाद देश को खोखला कर देता है - पीएम
निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया जाता है-पीएम
आतंकियों को फंड कौन दे रहा है?-पीएम मोदी
सीमा पार से जाली नोटों से फंडिंग हो रही - पीएम मोदी
देश को जाली नोटों का जाल तबाह कर रहा है-पीएम
कालेधन के लिए SIT का गठन किया - पीएम मोदी
कालेधन वापस लाने को समझौतों में परिवर्तन किया-पीएम
कालेधन के लिए मजबूत कानून बनाया - पीएम मोदी
ढाई साल में भ्रष्टाचारियों से सवा लाख करोड़ बाहर लाए-PM
आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई होनी चाहिए-पीएम
जाली नोट,भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई होनी चाहिए
कैश के सर्कुलेशन का संबंध भ्रष्टाचार से है-पीएम
भ्रष्टाचार की मार गरीब, मध्यम वर्ग झेलते हैं-पीएम
मकान खरीदने के लिए कैश ज्यादा मांगा जाता है-पीएम
भ्रष्टाचार हवाला कारोबार को भी बल देते हैं-पीएम
हवाला कारोबार से आतंकियों को मदद - पीएम मोदी
'500, 1000 के नोट आज रात से लीगल टेंडर में नहीं'
आज आधी रात से 500, 1000 के नोट बंद-पीएम मोदी
बाकी सारे नोट और सिक्के नियमित हैं - पीएम मोदी
'10 नवम्बर से लेकर 30 दिसम्बर तक जमा करा सकते हैं'
'500 और 1000 के नोट बैंक, डाकघरों में जमा कर सकते हैं'
प्रति दिन 10000,सप्ताह में 20000 निकाल पाएंगे-PM
[11/8, 9:41 PM] ‪+91 97925 99100‬: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंलगवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में अचनाक कई बड़े ऐलान कर दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश में किसी को भी इस फैसले की जानकारी इससे पहले नहीं मिली है, ताकि गोपनीयता बरकरार रहे। इसलिए बैंक और डाकघर जैसी वित्तीय संस्थाओं को कम समय में ज्यादा काम करना है। इसी वजह से 9 नवंबर यानी बुधवार को डाकघर और बैंक बंद रहेंगे।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि 8 नवंबर-9 नवंबर की मध्यरात्रि से 500 और 1000 के नोट बंद हो जाएंगे। पीएम ने कहा, '500 और 1000 रुपये के पुराने नोट 10 नवंबर से 30 दिसंबर 2016 तक आप अपने बैंक या डाकघर के खाते में जमा करवा सकते हैं।' 
जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपकी धनराशि आपकी ही रहेगी, आपको कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। किसी कारणवश अगर आप 30 दिसंबर तक ये नोट जमा नहीं कर पाए, तो आपको एक आखिरी अवसर भी दिया जाएगा। आपके पास 50 दिनों का समय है।
500 और 1000 के नोटों के अलावा बाकी सभी नोट और सिक्के नियमित हैं और उनसे लेन-देन हो सकता है।

तीखी आवाज़

*11नवम्बर तक सरकारी हास्पिटल;  मेडिकल स्टोर; पेट्रोल पम्प;  रेलवे  ; बस स्टेशन ; एयरपोर्ट पर फिलहाल चलेंगे 500/-;1000/- के नोट*

*बैंकों डाक घरों से बदले जा सकेंगे नोट*

तीखी आवाज़

*🌠BREAKING NEWS*

*आज मध्य रात्रि से वर्तमान में जारी 500 रुपये और 1,000 रुपये के करेंसी नोट लीगल टेंडर नहीं रहेंगे यानि ये मुद्राएँ कानूनन अमान्य होंगी : PM*
*500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों के जरिये लेन देन की व्यवस्था आज मध्य रात्रि से उपलब्ध नहीं होगी : PM*
*100 रुपये, 50 रुपये, 20 रुपये, 10 रुपये, 5 रुपये, 2 रुपये और 1 रूपया का नोट और सभी सिक्के नियमित हैं और लेन देन के लिए उपयोग हो सकते हैं: PM*
*Update,,,देशवाशियों को कम से कम तकलीफ का सामना करना पड़े, इसके लिए हमने कुछ इंतज़ाम किये हैं: PM*
*500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट, 10 नवम्बर से लेकर 30 दिसम्बर तक अपने बैंक या डाक घर के खाते में बिना किसी सीमा के जमा करवा सकते हैं: PM*
*आपकी धनराशि आपकी ही रहेगी, आपको कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है : PM*

तीखी आवाज़

रामनगर जौनपुर।नेवढिया पुलिस ने गुरुवार को चोरी के सामान के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
      नेवढिया थाना प्रभारी के के गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में हो रही चोरी की बढती घटनाओ के लिए एस पी ग्रामीण अरुण श्रीवास्तव ने  एक टीम का गठन किया गया था।पुलिस को मुखबिर के सुचना दिया कि जो 29 की रात को प्रकाश डिजिटल स्टूडियो नेवढिया बाजार मे लगभग तीन लाख रुपये के सामान को एक युवक बेचने के फिराक मे बुद्धीपुर तिराहे पर खडे होकर अपने दूसरे साथी का इन्तजार कर रहा था पुलिस मौके पर पहुँच कर निलेश हरिजन s/o राजेन्द्र प्रसाद हरिजन ग्राम बहरी थाना नेवढिया को गिरफ्तार कर लिया।उनके पास से दो लेपटाप एच पी का,सी पी ओ (सिस्टम),मानिटर, की बोर्ड,चार्जर लगभग एक लाख चालिस हजार का सामान बरामद हुआ।अन्य सामान दूसरा साथी अजय यादव उर्फ बीके s/o गुलाब चन्द्र यादव उर्फ विनोंद ग्राम पाडेयपुर थाना नेवढिया के पास है हम दोनो लोग 29 की रात को नोकरा मे कबड्डी देखने गये थे तो बीके ने अपने दोस्त् के दुकान मे चोरी का प्लान बनाया था।दूसरे साथी के लिए जगह जगह दबिश दी जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। गिरफ्तारी वाले टीम मे प्रभारी थानाध्यक्ष नेवढिया के के गुप्ता ,एस आई चन्दन कुमार,कास्टेबल संजय यादव,का० प्रमोद सिंह,का०धमेन्द्र यादव,चालक शशिकान्त मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।