tikhiawaz24.in

शनिवार, 19 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-सीएम अखिलेश यादव शनिवार को करेंगे डायल 100 सेवा का उद्घाटन,उत्तर प्रदेश पुलिस आज हो जाएगी सबसे हाईटेक पुलिस,यूपी के एक साथ 11 शहरों आज रात 8 बजे डायल 100 की सेवा,15 दिसम्बर से पहले पूरे प्रदेश में होगी डायल 100 सेवा की शुरुआत,दुनिया के सबसे बेहतरीन पुलिसिंग का नमुना डायल 100,22 एकड़ में 2200 करोड़ का प्रोजेक्ट है डायल 100,मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है डायल 100 

लखनऊ- वरिष्ठ आईएएस नवनीत सहगल की हालत स्थिर-डॉक्टर, सुबह 8.30 बजे केजीएमयू के ट्रामा से किया जाएगा शिफ्ट, ट्रामा से एंबुलेंस के जरिए ले जाया जाएगा अमौसी एयरपोर्ट, एयर एंबुलेंस से मेदांता ले जाए जाएंगे नवनीत सहगल, गुड़गांव के मेदांता हास्पिटल में होगा सहगल का इलाज, सड़क हादसे में गंभीर घायल हुए हैं नवनीत सहगल

लखनऊ- बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का शनिवार लखनऊ में,बीजेपी महानगर के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत,BBD यूनिवर्सिटी में 3 बजे कार्यक्रम का आयोजन

बुलंदशहर- पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग, मुठभेड़, मुठभेड़ में पकड़ा गया 50 हजार का इनामी हरेन्द्र, बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए कर रहा था रेकी, हरेन्द्र के पैर में दो गोलियां लगी,अस्पताल में भर्ती, सिकंदराबाद कोतवाल भी छर्रे लगने से घायल

लखनऊ- अमित सिंह बने रीजनल पासपोर्ट अफसर, विदेश मंत्रालय ने जारी किया आदेश, पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ रहे हैं अमित सिंह

चित्रकूट-केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर का चित्रकूट आगमन आज,महात्मा गांधी ग्रामोदय विवि के प्रशासनिक भवन का करेंगे लोकार्पण,प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे जावडेकर

बाराबंकी- ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने पीएम से लगाई गुहार, सभी ग्रामीण बैंकों में कैश उपलब्ध कराने की मांग, कैश न होने से उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा पैसा, ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वाधिक शाखाएं आर्यावर्त बैंक की

आगरा- 3 मंजिला फ्लैट से कूदने पर चोर की मौत,चोरी करने के दौरान शोर मचाने पर कूदा था चोर,हरीपर्वत क्षेत्र के नव ज्योति बिल्डिंग की घटना  

गोरखपुर- पूर्वांचल में जारी है इंसेफ्लाइटिस का कहर, पिछले 24 घंटों में 2 मरीजों की हुई मौत, मेडिकल कॉलेज में 12 नए मरीज भर्ती

आगरा- बैंक मैनेजर से गाली गलौज और बदसलूकी का मामला, एसएसपी ने एसआई मनोज को किया लाइन हाजिर, पहले भी कई लोगों से बदसलूकी कर चुका है एसआई, कालिंद्री विहार के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मामला

मेरठ- शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ दी तहरीर, नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर की घटना

मथुरा-केंद्र सरकार के आदेश पर बिहारी जी मंदिर की गुल्लक खुली,CCTV, वीडियो कैमरों की निगरानी में गुल्लक खोली गई,
बांकेबिहारी मंदिर में एक गुल्लक से 16.44 लाख रुपए निकले,
वृंदावन के मंदिर के आंगन और जगमोहन में है 18 गुल्लकें 

लखनऊ-संदिग्ध हालत में युवक की गर्दन पर लगा चाकू,गंभीर हालत युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया,शादीशुदा युवक का युवती के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग,ठाकुरगंज क्षेत्र के बंधे वाले पुल के पास की घटना 

आगरा-अश्लील वीडियो वायरल करने की युवती को धमकी,रिश्तेदार ने युवती के मोबाइल से चिप चुराकर दी धमकी 
पीड़िता की तहरीर पर आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार,आगरा के एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र का मामला 

तीखी आवाज़


नोटबंदी की मुहिम हर रोज नया मोड़ ले रही है। शनिवार से देशभर के सभी बैंक केवल वरिष्ठ नागरिकों को ही सेवाएं देंगे। सभी वरिष्ठ नागरिक नोट एक्सचेंज कर सकते हैं। आपको बता दें कि कल सभी बैंक केवल सामान्य बैंकिंग समय तक ही खुलेंगे।

इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन ने बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। हालांकि बैंकों में लेन-देन का काम हमेशा की तरह ही रहेगा। जमा-निकासी का काम कोई भी कर सकता है। लेकिन पुराने नोट केवल बुजुर्ग ही बदल सकेंगे। वहीं रविवार को सभी बैंक बंद रहेंगे।

इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन के  अध्यक्ष राजीव ऋषि ने बताया कि, कल बैंक अपना पेंडिंग वर्क निपटाएंगे, इसीलिए नोट एक्सचेंज की सुविधा केवल बुजुर्गों के लिए ही होगी। उन्होंने कहा कि, "अन्य सभी सेवाएं पूर्व की तरह कार्यरत होंगी। कल हमें अपना पेंडिंग वर्क पूरा करना है। स्याही के इस्तेमाल के बाद से कतारें थोड़ी कम हुई हैं। पहले के मुकाबले भीड़ में 40 फीसदी की कमी आई है"

गुरुवार, 17 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

मोदी सरकार ने दी राहत, अब शादी के लिए निकाल सकेंगे ढाई लाख रुपए

नई दिल्ली : नोटबंदी को लेकर जब देश में हंगामा मचा हुआ है तो ऐसे में कई लोग इतने परेशान है की कुछ कहा ही नहीं जा सकता। मोदी जी के इस फैसले से कई तरह की समस्याए भी उभरकर सामने आई है। लोगो को कई तरह की परेशानियों को झेलना पड़ रहा है।

 किसानों और जिनके घरों में शादी है उनके लिए मोदी सरकार ने राहत भरी खबर दी है। वित्त सचिव शक्तिकांत दास ने बताया है कि अब किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए हफ्ते में 25 हजार रुपये निकाले जा सकेंगे। जबकि जिनके घर में शादी है वो ढाई लाख रुपये तक निकाल पाएंगे, लेकिन इस रकम की निकासी एक ही खाते से होगी और कैश निकालने के लिए केवाईसी जरूरी होगा।




कल से 4500 नहीं 2000 रुपये के ही बदल सकेंगें नोट :

नए नियम के मुताबिक अब शुक्रवार से बैंकों और डाकघरों से मात्र 2000 रुपये बदले जाएंगे। गौरतलब है कि नोटबंदी के साथ सरकार ने बैंकों से नोट बदले के लिए 4000 रुपये की रकम तय की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 4500 रुपये कर दी गई, लेकिन अब फिर से इसे घटाकर 2000 रुपये कर दिया गया है।

तीखी आवाज़

दिल्ली-बुलन्दशहर गैंगरेप मामला,SC की सख्ती के बाद आजम खां ने दाखिल किया हलफनामा.....मेरे बयान को मीडिया ने गलत ढंग से पेश किया,SP सरकार के खिलाफ कई मामलों में पार्टियां कर रही साजिश,गुजरात,मुज्जफरनगर,शामली,कैराना में हुए दंगों में विपक्षी दल,गांधी जी की हत्या के पीछे भी ये ही विपक्षी दल हैं,इसलिए घटना को राजनैतिक साजिश बताया था,मैनें कभी पीड़िता को परेशान करने की नियति से बयान नहीं दिया,लिखित जवाब के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की CD भी SC में दी-आजम खां...आजम खां के हलफनामे पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

दिल्ली-नोटबंदी पर संसद में जमकर हंगामा,हंगामे के बाद लोकसभा कल तक के लिए स्थगित,राज्यसभा भी हंगामे के बाद 2 बजे तक स्थगित,वोटिंग नियम के तहत चर्चा की मांग की गई

गाजियाबाद-बिल्डिंग 13वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत,पति की मौत के बाद डिप्रेशन में चल रही थी महिला,कविनगर क्षेत्र के महावनपुरम सोसाइटी की घटना

मथुरा-राधारानी ज्वैलर्स में लूट का पुलिस ने किया खुलासा,ज्वैलरी शॉप से लूटे गए 88 लाख रुपए किए बरामद,नोटों के साथ दो सर्राफा कर्मचारियों को किया अरेस्ट,कल दिन दहाड़े राधा रानी ज्वैलर्स से हुई थी लूट,शहर कोतवाली क्षेत्र से पुलिस ने की गिरफ्तारी

देवरिया-पुरानी रंजिश में पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग,गोलीबारी में कई लोगों के घायल होने की सूचना,मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ा,रूद्रपुर कोतवाली के खोरमा कन्हौली गांव में गोलीबारी

प्रतापगढ़-ताबड़तोड़ फायरिंग में गोली लगने से दो बच्चों की मौत,एक अधेड़ की भी इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत,3 लोग गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती कराया गया,रंजिश में शादी के कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में चली गोली,हथिगवां थाना क्षेत्र के कईमा इलाके की घटना

अमरोहा-बीजेपी की परिवर्तन यात्रा अमरोहा पहुंची,मंत्री संजीव बालियान,राव इंद्रजीत सिंह साथ में मौजूद,मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी जनसभा को करेंगे सम्बोधित,अमरोहा के कटाई मिल के पास कार्यक्रम का आयोजन

आगरा-बैंक की लाइन में लगे लोगों में जमकर मारपीट,आगे निकलने की होड़ में जमकर हुई मारपीट,पिनाहट के एसबीआई ब्रांच का मामला

मथुरा-कल से लापता छात्र का मानसी गंगा में मिला शव,गोवर्धन क्षेत्र के मानसी गंगा नदी में मिला शव

इटावा-सपा में प्रो. रामगोपाल की वापसी पर इटावा में खुशी की लहर,आवास पर प्रो. रामगोपाल के समर्थकों का लगा जमावड़ा,पार्टी में वापसी के बाद आवास पर उमड़े समर्थक

दिल्ली-टीईटी शिक्षकों और शिक्षामित्रों की भर्ती का मामला,सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई 22 फरवरी तक टली

दिल्ली-बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बयान-सपा में मचा घमासान अभी ठंडा नहीं हुआ,सपा परिवार दो खेमों में बटा है,एक अखिलेश का खेमा तो दूसरा शिवपाल का,सपा से सावधान रहे मुस्लिम समाज,सपा में घमासान से बीजेपी को होगा फायदा

दिल्ली-826 सहायक अध्यापकों के पद पर नियुक्ति का मामला,नियुक्ति के लिए SC ने UP सरकार को जारी किया निर्देश,सहायक अध्यापकों की सितंबर में पूरी हो चुकी है ट्रेनिंग

लखनऊ-दोस्त की पत्नी से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार,कैंट पुलिस ने आर्मी में तैनात नायक अमित राव को पकड़ा,सेना के जवान की पत्नी से दुराचार करने का आरोप

मेरठ-पूर्व शिक्षा सहायक सचिव के एकाउंट से 25 हजार गायब,नेट बैंकिंग के जरिए 5 किश्तों में निकाले गए पैसे,फोन के जरिए जालसाजों ने मांगा था OTP नंबर,टीपीनगर थाना क्षेत्र के देवलोक कॉलोनी का मामला

लखनऊ-शिवपाल ने आवास पर सीएम अखिलेश से की मुलाकात,5 कालीदास आवास पर सीएम अखिलेश से मिले शिवपाल,रामगोपाल के निलंबन वापस होने के बाद दोनों में मुलाकात,सीएम से मुलाकात के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे शिवपाल,सपा महिला सभा की बैठक में शिवपाल हुए शामिल

कासगंज-बैंकों में ग्राहकों को दिए जा रहे सिक्के,लोग परेशान,सहकारी बैंक,ग्रामीण बैंकों में ग्राहकों को दिए सिक्के,लाखों के सिक्कों का बैंकों में हो रहा लेनदेन,ई-रिक्शा में भरकर छोटी बैंकों में पहुंचाए जा रहे सिक्के

मुरादाबाद-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत,अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई युवकों की मौत,कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर दोराहे की घटना 

प्रतापगढ़-महिला शिक्षा मित्र से 20 हजार की लूट,बाइक सवार बदमाश पैसे लूटकर हुए फरार,अंतू थाना क्षेत्र कटका मानीपुर की घटना

लखनऊ-विवादित अनीता यादव की फिर से लगी लॉटरी,माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में बनीं सदस्य,दो साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद एक और मौका,हाईकोर्ट ने अनीता यादव के कामकाज पर लगाई थी रोक

वाराणसी-दिव्यांग छात्रों ने मालवीय चौराहे पर किया चक्का जाम,दिव्यांग मेस की सुविधाओं से 4 महीने से थे वंचित,BHU प्रशासन नहीं कर रहा दिव्यांगों की मांग पर कार्रवाई

आगरा-स्टॉम्प न मिलने से निबंधन कार्यालय का काम ठप,50 फीसदी राजस्व,स्टॉम्प का हुआ विभाग का हुआ नुकसान,विभाग के बड़े नोट नहीं लेने से नहीं बेचे जा रहे स्टॉम्प,रजिस्ट्री कराने आने वाले बैरंग लौटने को मजबूर,निबंधन कार्यालय में 8 दिनों में हुआ लाखों का नुकसान

मेरठ-युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या,पत्नी की मौत के बाद से परेशान था युवक,मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार की घटना

गाजियाबाद-नोटबंदी के बाद प्रशासनिक अफसर उतरे फील्ड में,नोट एक्सचेंज के लिए बढ़ाए गए काउंटर,मोबाइल कैश वन से भी लोगो को हो रहे नोट एक्सचेंज

लखनऊ विवि में लॉ के छात्रों के दो गुटों में मारपीट,5 और 3 वर्षीय कोर्स कर रहे छात्रों के बीच मारपीट ,मेस में खाने को लेकर आपस में भिड़े छात्र

रामसेवक विश्वकर्मा

महाराष्ट्र

रामायण में भूमिका निभाने वाले इस बड़े अभिनेता की ट्रेन से कटकर हुई मौत

80 के दशक में टेलिविजन के सबसे मशहूर सीरियल ‘रामायण’ में विभीषण की भूमिका के लिए प्रख्यात हुए अनुभवी अभिनेता मुकेश रावल अब नहीं रहे। मुंबई के उपनगर कांदीवली में रेल पटरी पर उनका मृत शरीर पाया गया।
बताया जा रहा है कि पटरी पार करने के दौरान 66-वर्षीय रावल ट्रेन की चपेट में आ गए थे। रेलवे पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने बताया कि उनका शव मंगलवार सुबह 9:33 बजे पाया गया, लेकिन उनके रिश्तेदारों ने बुधवार सुबह शव की पहचान की। रावल का शव बोरीवली और कांदीवली रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी पर पड़ा पाया गया था।
पुलिस का कहना है कि शुरुआत में हमें शव पर ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके। रेलवे ने सभी पुलिस थानों पर उनकी फोटो जारी की थी.’ कौशिक ने कहा, ‘रावल की तलाश में उनका दामाद कांदीवली रेलवे स्टेशन पर आया। अधिकारियों ने उन्हें एक अस्पताल भेजा, जहां उन्होंने शव की पहचान की.’ पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया। रामायण का निर्माण मशहूर निर्माता निर्देशक रामानंद सागर ने किया था।

तीखी आवाज़

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है।

भूकंप से हिली देश की राजधानी

राजधानी दिल्ली समेत पूरा एनसीआर भूकंप के झटकों से कांप गया। भूकंप ये झटके काफी तेज थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है।

यूएसजीएस की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का केंद्र दिल्ली से सटे हरियाणा में था। हरियाणा के रेवाड़ी से 13 किमी दक्षिण पूर्व स्थित बावल में इसका केंद्र था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई है।

रात के करीब 4.33 बजे भूकंप के तेज झटके दिल्ली और एनसीआर में महसूस किए गए। जिस समय ये भूकंप आया ज्यादातर लोग सो रहे थे।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2

नींद में होने की वजह से उन्हें अहसास नहीं हुआ होगा। हालांकि कई लोगों को सोते हुए इन झटकों को अहसास हुआ और वो अपने बिस्तर से उठ गए।

फिलहाल साफ नहीं हुआ है कि भूकंप इन झटकों से कितना नुकसान हुई है। हालांकि दिल्ली से सटे हरियाणा में भूकंप का केंद्र होने की वजह से राजधानी समेत इसके आस-पास के इलाकों में झटके काफी तेज महसूस हुए।

फिलहाल भूकंप का केंद्रस राजधानी के बेहद करीब है। ऐसे में जिस तरह के ये झटके महसूस किए हैं उम्मीद यही की जा रही है कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ हो।

मंगलवार, 15 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

उत्तर प्रदेश में पुराने नोटों से 24 नवंबर तक करा सकेंगे जमीन का रजिस्ट्रेशन

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि प्रदेश में जिन लोगों को जमीनों के रजिस्ट्रेशन कराने हैं, वो 24 नवंबर तक बैन हो चुके (500 और 1000) नोट देकर रजिस्ट्री करा सकते हैं।

8 नवंबर को पीएम मोदी के 1000 और 500 के नोट पर बैन की घोषणा के बाद कई बार पीएम मोदी से बैन में कुछ दिनों की छूट की मांग कर चुके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने खुद ही एक बड़ा फैसला लिया है।

अखिलेश ने पीएम को फिर लिखा पत्र, 30 तक 500 के नोट इस्तेमाल करने दें

अखिलेश यादव ने आज घोषणा की है कि प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री में 24 नवंबर तक पुराने नोटों के चलने की घोषणा का है।

केंद्र सरकार ने भी 24 नवंबर तक जरूरी चीजों के लिए 500 और 1000 के नोट चलाए जाने की छूट दी है। जिन जगहों पर पुराने नोट चल रहे हैं, उनमें सरकारी अस्पताल, पेट्रोल पंप, शमशान घाट, सरकारी बिल(बिजली-पानी आदि) शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने 8 नवंबर को की थी घोषणा

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 500 और 1000 के नोट पर बैन की बात कही थी। राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम ने कहा था कि ब्लैक मनी पर प्रहार करने के लिए 1000 के नोट बंद होंगे जबकि 500 के नोट बदले जाएंगे।

पीएम ने 1000 और 500 रुपये के मौजूदा करंसी नोटों को 8 नवंबर की रात 12 बजे से बंद करने का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा था कि 500 और 1000 रुपये के करैंसी नोट कानूनी रूप से मान्य नहीं रहेंगे।

पीएम मोदी ने इस बैन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि हम जाली नोटों और करप्शन के खिलाफ जो जंग लड़ रहे हैं, इससे उस लड़ाई को ताकत मिलेगी।

विपक्षी दलों में हैं भारी विरोध

नवंबर को पीएम मोदी के नोट बैन के फैसले के बाद बैंकों के बाहर लंबी लाइनें हैं। बड़े नोट ना चलने की वजह से आम लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं कारोबार पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

राहुल गांधी समेत कई राजनेता भी सरकार के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम पर अपने लोगों को पहले से नोट बैन की जानकारी देकर माल ठिकाने लगाने आ आरोप लगाया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसे एक खराब फैसला बता चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव नोट बैन का मुद्दा संसद में उठाने की बात कह चुके हैं। उन्होंने ऐसे फैसले से पहले लोगों को कुछ दिन का समय देने की मांग की है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने 500 और 1000 के नोट को आर्थिक आपातकाल कहा है। उन्होंने इसे जनता पर बेवजह की मार कहते हुए फैसले की आलोचना की है।

तीखी आवाज़

लखनऊ-सीएम अखिलेश यादव ने मैत्री कार रैली रवाना की,पर्यटन,व्यापार,मैत्री संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कार रैली,22 गाड़ियों पर 63 कार सवार 5000 किमी की यात्रा करेंगे,देश के अलग-अलग हिस्सों से होते हुए म्यांमार,थाईलैंड तक रैली

लखनऊ-सीएम अखिलेश ने कार रैली में शामिल लोगों को बधाई दी.....कार रैली के जरिए देशों,लोगों की दूरियां कम होती हैं,लोगों को एक-दूसरे के खानपान,रहन-सहन की जानकारी होती है,कार रैली से देशों के संबंध प्रगाढ़ होते हैं-सीएम अखिलेश यादव

कुशीनगर-निजी कंपनी के कैश कलेक्टर से 7 लाख की लूट,बाइक सवार 3 बदमाश कैश लूटकर फरार,पडरौना कोतवाली क्षेत्र के छावनी की घटना 

फैजाबाद-सड़क किनारे अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी,दुष्कर्म के बाद गला रेतकर की गई युवती की आशंका,मवई थाना क्षेत्र के अमराई गांव के पास की घटना
 
इलाहाबाद-हाईकोर्ट में नियुक्त 11 एडीश्नल जज आज लेंगे शपथ,गवर्नर राम नाईक नवनियुक्त न्यायधीशों को दिलायेगें शपथ,शपथ ग्रहण में चीफ जस्टिस और अन्य जज रहेंगे मौजूद,शपथ के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में हो जायेंगे 87 जज,इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के 160 पद हैं स्वीकृत

लखनऊ-समाजवादी पार्टी में युवजन सभा की बैठक जारी,युवजन सभा के सभी पदाधिकारी बुलाए गये,सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बुलाई बैठक,गाजीपुर में 23 नवंबर की रैली को लेकर तैयारी,पूर्वांचल को साधने की कोशिश में जुटी सपा,चुनाव से पहले सपा सुप्रीमो मुलायम की होगी रैली,सपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में अहम चर्चा 
 
सिद्धार्थनगर-50 बीघा गन्ने के में आग लगी,खेत में खड़ी गन्ने की फसल जली,भवानीगंज थाना के पुरैना गांव का मामला 

दिल्ली-पूर्व मुख्यमंत्रियों के सरकारी बंगलों का मामला,यूपी सरकार के नये कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती,पूर्व मुख्यमंत्रियों के सरकारी बंगलों को लेकर कोर्ट में चुनौती,लोक प्रहरी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस,सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से 4 हफ्ते में मांगा जवाब,सुप्रीम कोर्ट ने पहले दिया था बंगला खाली करने का आदेश

मेरठ-जेसीबी ने मां-बेटे को कुचला,महिला की मौके पर मौत,बेटा घायल,कोतवाली थाना के ईविव्ल चौराहे की घटना

गोरखपुर-BJP अल्पसंख्यक मोर्चा ने फिर जारी किया पोस्टर,पोस्टर में PM मोदी को बादशाह के रुप में दर्शाया,कालेधन पर लगाम लगाने के लिए PM को दर्शाया,पोस्टर में राहुल गांधी,मुलायम और मायावती का भी फोटो 

सहारनपुर-सहकारी बैंकों में नोट न बदले जाने से किसान परेशान,गेहूं की बुआई के समय किसानों का बुरा हाल,RBI ने सहकारी बैंकों को जारी किया है निर्देश,सहकारी बैंकों को नोट न बदलने के दिये गये हैं निर्देश 

मैनपुरी-बदमाश पकड़वाने की मुखबीरी करने पर चली गोली,पूर्व प्रधान ने पुलिस मुखबीर को मारी गोली,बेवर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव का मामला,पुलिस ने बीती रात रिंकू बदमाश को पकड़ा था 

बुलंदशहर-खुले पैसों के अभाव में छात्र ने की आत्महत्या,मेला जाने की जिद पर अड़ा हुआ था छात्र,1000 का नोट बदलने के लिए लगा रहा था चक्कर,अनूपशहर के मोड़ी गेट इलाके की घटना 

बागपत-बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर प्रदर्शन,कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे सैकड़ों किसान,मलकपुर चीनी मिल पर 240 करोड़ बकाया,गन्ना मूल्य भुगतान न होन से किसान परेशान 

जौनपुर-ट्रांसफार्मर लगवाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट,10 लोग घायल,अस्पताल भेजा गया,शाहगंज क्षेत्र के पुनकहा गाँव की घटना

मेरठ-बैंक से रुपए निकालने गए वृद्ध की मौत,पैसे निकालने के लिए लाइन में लगा था वृद्ध,बीते काफी समय से चल रहा था बीमार,कोतवाली क्षेत्र में गया था पैसे निकालने 

बलिया-विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर हुई मौत,भीमपुरा थाना क्षेत्र के खूंटा गाँव की घटना 

चित्रकूट-एटीएम बंद होने से लोगों का बुरा हाल,डाकघरों में भी नहीं बदले जा रहे नोट,खर्च चलाने के लिए नहीं मिल रहे पैसे 

लखनऊ-समाजवादी महिला सभा की 17 नवंबर को बैठक,महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष श्वेता सिंह लेंगी बैठक,23 नवंबर गाजीपुर रैली को लेकर तैयारियां तेज़,प्रांतीय कार्यसमिति,जिला महानगर अध्यक्ष होंगी शामिल,सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव देंगे दिशा-निर्देश 

वाराणसी-होमगार्ड का बंद मकान में शव मिलने से सनसनी,हत्या की आशंका,पुलिस ने शव को PM के लिए भेजा,मडुवाडीह थाना क्षेत्र के मडुवाडीह बाजार की घटना

एटा-दबंगों से परेशान किसान ने प्रधानमंत्री से लगाई गुहार,किसान की 10 बीघा जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा,आर्थिक तंगी के चलते बेटी की टूट चुकी है शादी,जलेसर थाना क्षेत्र के सोथा नबीपुर की घटना 

दिल्ली-बागपत के जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा BJP में शामिल,प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या की मौजूदगी में हुए शामिल,योगेश धामा के समर्थकों ने भी ज्वाइन की बीजेपी  

गोंडा-BJP के राज्यसभा सांसद शिवप्रताप शुक्ला का बयान-रामगोपाल अगर BJP में आना चाहते हैं तो स्वागत,विरोधियों के पास काला धन,बौखलाये हैं,नोट बंदी,पाकिस्तान के प्रायोजित नोटों पर प्रहार है

रामसेवक विश्वकर्मा

सुल्तानपुर

बाल दिवस के अवसर पर A. V .N . कोचिंग सेंटर पर  कार्यक्रम 
 चांदा थाना क्षेत्र के सफीपुर नरैनी में दिनांक 14 - 11 - 2016  दिन सोमवार को बाल दिवस के अवसर पर A. V. N . कोचिंग सेंटर नरैनी सफीपुर सुल्तानपुर में एक बिशेष कार्यक्रम का आयोजन किय गया । जिसके मुख्य अतिथि डॉ. शनि कुमार शुक्ला (प्रबन्ध निदेशक ) व श्री शुभम् अग्रहरि  (सह प्रबन्ध- निदेशक)( हिरल - फाउंडेशन )कादीपुर ने बच्चों को  मार्गदर्शन एवम् प्रोत्साहित किये । डॉ.शुक्ल जी ने  बताया कि अगर आप में ईक्षा प्रबल है कि मुझे आई. ए. यस. , पी. सी .यस. डॉक्टर, एवम् इंजीनियर बनना है तो आप बन के रहेंगे केवल आप में लगन होनी चाहिए  । यह जानकारी A. V. N .कोचिंग सेंटर के अध्यापक गण अजीत कुमार यादव ,नवीन कुमार यादव  व् विवेक कुमार यादव तीखी आवाज संवाददाता डॉ .राम सेवक विश्वकर्मा को दिया । 
मुख्य अतिथि के साथ - साथ वहाँ पर सुभाष चंद्र गुप्ता, आशीष यादव, संजय यादव  ,सतीश चंद्र गुप्ता, सचिन यादव ,सभाजीत यादव ,राकेश पाण्डेय, शोभनाथ यादव, अनरजीत यादव, ओमप्रकाश यादव, विपिन यादव, एवम् ख़ुशी जनरल स्टोर के संचालक विनोद कुमार यादव आदि लोग उपस्थित होकर बच्चों के मनोबल को बढ़ाया ।