tikhiawaz24.in

सोमवार, 19 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

चेन्नई। क्रिकेट में टोटकों को मानना कोई नई बात नहीं है लेकिन करुण नायर के लिए एक टोटका सोमवार को ऐसा काम कर गया कि उनका नाम इतिहास में दर्ज हो गया। ये है टूटे हुए बल्ले से खेलने का टोटका।

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टेस्ट के चौथे दिन करुण नायर ने 303 रन की नाबाद पारी खेल बड़े-बड़े दिग्गजों को अपना दीवाना बना लिया है। लेकिन उनका बैट तभी टूट गया था जब वो 105 रन पर थे।

ये सब हुआ चौथे दिन के पहले सत्र में जब करुण 105 पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तो बेन स्टोक्स की ऑफ स्टंप के बाहर उछाल लेती एक बॉल उनके बल्ले का ऊपरी हिस्सा लेती हुई पहली स्लिप के ऊपर से चार रन के लिए चली गई।

करुण को चार रन जरूर मिले लेकिन बॉलर भी इस शॉट पर आह करके रह गए क्योंकि बॉल थोड़ी सी नीचे होती तो पहली स्लिप पर खड़े फिल्डर के हाथों में जा सकती थी। बॉल तो मैदान के बाहर चली गई लेकिन बैट का ऊपरी हिस्सा टूट गया। (तस्वीर में)

इसके बाद लगा कि करुण पैवेलियन की तरफ इशारा कर शायद दूसरा बल्ला मंगवा लेंगे लेकिन उन्होंने अपने बैट को देखा और उसी से खेलना जारी रखा। जिस बैट से पहला शतक बनाया उसे शायद वो छोड़ना नहीं चाहते थे लेकिन ये बैट उनके नाम शाम होते-होते 300 रन बनाने का इतिहास लिख देगा, ये करुण ने भी नहीं सोचा होगा।

करूण नायर ने बनाया तिहरा शतक, जानिए किसको किया पीछे?

बिना प्रेशर लिए बस शॉट खेल रहा था: करुण

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की सीरीज के पांचवे मैच में आज चौथे दिन के खेल का आकर्षण करुण नायर ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए नाबाद 303 रन बनाए।

दिन का खेल खत्म होने के बाद अपनी पारी के बाद करुण ने कहा कि अब तक की उनकी ये श्रेष्ठ पारी है। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टाइम दिया इसके लिए वो शुक्रगुजार हैं।

करूण ने कहा कि शतक बना लेने के बाद उनके ऊपर कोई प्रेशर नहीं था, इसके बाद वो लगातार अपने शॉट खेलते रहे। उन्होंने कहा कि बड़े स्कोर की तरफ बढ़ते हुए वो ज्यादा कुछ नहीं सोच रहे थे और बस शॉट खेल रहे थे।

करुण की पारी पर उनके माता-पिता ने भी खुशी जाहिर की है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी करुण को एतिहासिक पारी के लिए बधाई दी है

भारत के लिए तिहरा शतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी

25 साल के करुण नायर ने इससे पहले शतक भी नहीं बनाया था लेकिन उन्होंने पहले शतक को ही दोहरे और तिहरे शतक में तब्दील किया।

एक ही मैच में करियर का पहला शतक, डबल और तिहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। नायर ने ताबड़तोड़ पारी में 381 गेंदों का सामना करेत हुए नाबाद 303 रन बनाए।

करुण वीरेंद्र सहवाग के बाद तिहरा शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। नायर ने भारत के महान बल्लेबाज सचिन (248*), लक्ष्मण (281) और द्रविड़ (270) के करियर के बेस्ट स्कोर को पीछे कर दिया।

तीखी आवाज़

✍
क्राइम रिपोर्टर रवि कुमार व रमेश सहगल
एमसीसी

रिपोर्ट
आज दिनाक 19-12-16 को पीएम मोदी के कानपुर के आगमन पर अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा
दा लायर्स एसोसिएशन कानपुर की तरफ से देश व प्रदेश के अधिवक्ता एवं क्लर्क तथा कचेहरी आने वाले वादकारियों की परेशानी को देखते हुए अधिवक्तागण ने विरोध स्वरूप काले फीते बांधकर न्यायिक कार्य किया और पीएम मोदी का पुतला फूंका और पीमोदी ने जो भी डिसीजन लिया है उसका विरोध जताते हुए संकट का निवारण करने की मांग की है दा लायर्स एसोसिएशन कानपुर के अध्यछ अविनाश चंद्र बाजपेई और महामंत्री श्री रामचंद्र दुबे ने कहा कि नोट बंदी के कारण रजिस्ट्री ऑफिस कोषागार में स्टाम्प बिक्री व तहसील में बनने वाले आय जाति एवम निवास में 80 परसेंट गिरावट आई है अधिवक्ता समाज व समाज का निर्बल वर्ग अपने को ठगा हुवा व लूटा हुवा महसूस कर रहा है एवम न्ययालय परिसर में काम कर रहे लोग भी नोट बंदी से प्रभावित हुए बगैर नहीं रह सके

सनोवर खान

पूर्व सांसद किशोरी सिन्हा का निधन, बिहार में शोक
सनोवर खान ब्यूरो रिपोर्ट
पटना : पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की पत्नी व पूर्व सांसद श्रीमती किशोरी सिन्हा का आज सोमवार को पटना के पारस अस्पताल में निधन हो गया. वह 91 वर्ष की थीं. पिछले दिनों घर में गिर जाने के बाद उनका स्वास्थ्य गड़बड़ चल रहा था. पटना में जब किशोरी सिन्हा ने अंतिम सांसे ली, तब उनके पुत्र दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड कमिश्नर, पूर्व राज्यपाल व सांसद निखिल कुमार पटना से दिल्ली के लिए हवाई जहाज के रास्ते में ही थे. निखिल कुमार की पत्नी पूर्व सांसद श्यामा सिन्हा भी बीमार हैं और दिल्ली के मेदांता अस्पताल ंमें भर्ती हैं.
किशोरी सिन्हा के निधन से पूरे बिहार में शोक की लहर है. बोरिंग रोड स्थित उनके घर पर लोगों का पहुंचना प्रारंभ हो गया है. एकमात्र पुत्र निखिल कुमार भी दिल्ली से अब पटना वापस आने वाले हैं.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक किशोरी सिन्हा पिछले दिनों घर में गिर गई थीं. फिर उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ठीक होकर आ भी गई थीं, लेकिन रविवार की रात तबियत थोड़ी खराब हुई. इसके बाद पारस अस्पताल ले जाया गया. आज दोपहर में डॉक्टरों ने स्वास्थ्य को ठीक ही बताया था. मां को देख पुत्र निखिल कुमार, श्यामा सिन्हा को देखने दिल्ली की फ्लाइट पकड़ चुके थे, इसी बीच किशोरी सिन्हा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. किशोरी सिन्हा वैशाली की सांसद रह चुकी हैं. लोग उन्हें सम्मान के साथ “बच्ची जी” भी कहा करते थे.

तीखी आवाज़

जौनपुर मे पति ने अपनी पत्नी सहित चार बच्चों पर फैका तेजाब,गम्भिर अवस्था मे घायल।
जौनपुर /शाहगंज
जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार की रात लगभग दो बजे पाँच लोगों पर तेजाब फेंक दिया गया। घटना के बाद चीख पुकार की आवाज सुन पास-पड़ोस के लोगों की नींद खुल गयी और लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो स्थिति देख लोग सहम गये। सूचना पुलिस को दी गयी ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पीडि़तों को उपचार के लिए स्थानीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा हैं कि पति शराब के लिए पत्नी से पैसे मांग रहा था जब उसने मना किया तो आक्रोशित होकर उसने पत्नी और चार बच्चों पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
बताते चलें कि बड़ागांव में रविवार को प्रतिदिन की तरह पति पाँचू शराब पीकर घर पहुंचा। इस दौरान उसने पत्नी बन्ना (55) से शराब पीने के लिए पैसे की मांग रहा था। जब पत्नी ने उसे मना किया तो वह वहां से चला गया। फिर उसने ऐसा कदम उठाया जो पत्नी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।शराब के नशे में पति ने कहीं से तेजाब लाकर पत्नी और बच्चों सालेहा (15), अमीना (5), मेहरुल (4) व एक अन्य के ऊपर तेजाब फेंक दिया। घटना के बाद चीख पुकार की आवाज सुन पास-पड़ोस के लोगों की नींद खुल गयी। सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पाँचों को पुरुष चिकित्सालय शाहगंज में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

रविवार, 18 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

कानपुर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कानपुर में रैली कल,निरालानगर के रेलवे मैदान में होगी पीएम की रैली,सुबह 11.55 बजे कानपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे प्रधानमंत्री,हेलीकॉप्टर से 12.20 बजे रेलवे मैदान पहुंचेंगे पीएम,कौशल विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे पीएम,उद्घाटन के बाद मंच पर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी,एक घंटे तक परिवर्तन रैली के मंच पर रहेंगे पीएम,2.10 बजे एयरपोर्ट से लिए रवाना होंगे प्रधानमंत्री,गवर्नर राम नाईक पीएम का एयरपोर्ट पर करेंगे स्वागत

⏺ कानपुर-प्रधानमंत्री की रैली के लिए चाक चौबंद सुरक्षा के इंतजाम,सुरक्षा में भारी पुलिस बल और अर्ध सैनिक बल लगाया गया,10 एसपी, 25 एएसपी और 40 डीएसपी सुरक्षा में लगाए गए,1000 इंस्पेक्टर और एसआई, 2000 कांस्टेबल लगाए गए,8 कम्पनी सेंट्रल पैरा मिलिट्री, 8 कम्पनी पीएसी लगाई गई,रैली स्थल पर सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर भी लगाए गए

लखनऊ-जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी का फाइनल मैच भारत ने जीता,भारत ने बल्जियम को 2-1 से हराकर जीता फाइनल मैच,ध्यानचंद स्टेडियम में भारत-बेल्जियम का हुआ मुकाबला,15 साल बाद भारत पहुंचा था जूनियर विश्वकप हॉकी फाइनल में,भारत ने दूसरी बार जीता जूनियर हॉकी विश्वकप

लखनऊ-समाजवादी पार्टी से जुड़ी आज की सबसे बड़ी खबर,समाजवादी पार्टी ने पूर्व में घोषित दो टिकट और बदले,जालौन की माधवगढ़ सीट से आरपी निरंजन का टिकट कटा,आरपी निरंजन की जगह लाखन कुशवाहा प्रत्याशी घोषित,मुजफ्फरनगर की चरथावल सीट से प्रत्याशी को बदला गया,चरथावल से पूर्व घोषित प्रत्याशी अबदुल्ला राणा का टिकट कटा,चरथावल से मुकेश चौधरी को सपा ने बनाया प्रत्याशी,मुकेश चौधरी का पहले भी एक बार कटा था टिकट

लखनऊ-कैबिनेट मंत्री आजम खां ने बीजेपी पर साधा निशाना,'एटीएम में नोट नहीं, तो अब बीजेपी के ईवीएम में वोट नहीं',दोबारा यूपी में सपा फिर बनाएगी सरकार,नोटबंदी से जिन लोगों को फायदा होना था हो गया,सबसे ज्यादा कालाधन गुजरात में पकड़ा गया-आजम खां

इलाहाबाद-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में मेगा लोक अदालत,जिला न्यायालय और तहसील मुख्यालय पर हुआ वादों का निस्तारण,जिले में कुल 4744 सुलह समझौते से वादों का हुआ निस्तारण
1.38 करोड़ रुपए अर्थदंड और क्षतिपूर्ति की धनराशि की हुई वसूली

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में आज की सबसे बड़ी खबर,पीसीएस अधिकारियों ने हड़ताल वापस ली,अफसरों से मीटिंग के बाद हड़ताल ली गई वापस,1100 पीसीएस अधिकारी कल से जाने वाले थे हड़ताल पर,प्रमुख सचिव नियुक्ति केएस अटोरिया ने दी जानकारी

लखनऊ-कृष्णानगर में सूदखोर के घर इनकम टैक्स का छापा,सूदखोर बप्पू सिंह ने सेरेंडर की 22.5 करोड़ की आघोषित सम्पति,आघोषित सम्पति में लाखों की नगदी व करोड़ों के जेवर शामिल,बप्पू सिंह ने बेनामी सम्पत्तियों के कागजात भी सेरेंडर किए,कालेधन की धरपकड़ में लखनऊ यूनिट को बड़ी कामयाबी

लखनऊ-स्पीकर माता प्रसाद पांडेय का सिद्धार्थनगर दौरा कल,छात्रों में लैपटॉप बांटेंगे माता प्रसाद पांडेय,यूपी 100 की गाड़ियों को भी दिखाएंगे हरी झंडी,पशु पालन विभाग की गाड़ियों को भी करेंगे रवाना

इलाहाबाद-उप निर्वाचन आयुक्त विजय देव 20 को आएंगे इलाहाबाद,ज़िले के अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक,21 को इलाहाबाद में बैठक के बाद कानपुर रवाना होंगे विजय देव

इलाहाबाद-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 20 दिसम्बर को आएंगे इलाहाबाद,दोपहर 12.30 बजे एनएच प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन,कार्यक्रम के बाद हेलीकॉप्टर से अंबेडकरनगर होंगे रवाना

जौनपुर-सदर से कांग्रेस विधायक नदीम जावेद का बयान,नोटबंदी को लेकर हो रही कांग्रेस की जन आक्रोश रैली,बीजेपी सरकार की नोटबंदी से किसान परेशान,जन आक्रोश रैली को राहुल गांधी करेंगे सम्बोधित-जावेद

गोरखपुर-रविवार को खुली SBI शाखा में बैंक कर्मी की मौत,कौड़ीराम SBI शाखा में बैंक कर्मी की हार्ट अटैक से मौत,अधिक काम के प्रेशर में हुई मौत-परिजन

मऊ-बीजेपी युवा मोर्चा का सम्मेलन कल,रेल राज्यमंत्री मनोज मनोज सिन्हा होंगे शामिल,पुराने तहसील पर करेंगे सम्मेलन को संबोधित

इलाहाबाद-यमुना ब्रिज से अज्ञात महिला ने लगाई छलांग,गोताखोरों ने शव को नदी के बाहर निकाला,कीडगंज पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी

आगरा-पत्नी ने पति के बेडरूम में लगाया खुफिया कैमरा,कैमरे में कैद हुई अश्लील तस्वीरें,पीड़ित पत्नी ने एसएसपी से की शिकायत
पत्नी का पति से चल रहा है विवाद

वाराणसी-एक्सप्रेस ट्रेन के बाथरूम में मिला शव,लोगों ने जताई युवक की आत्महत्या की आशंका,कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से शव को उतारा गया

लखनऊ-भारतीय जूनियर हॉकी टीम को शिवपाल ने दी बधाई,विश्व कप जीतने पर शिवपाल यादव ने दी बधाई

शाहजहांपुर-जलालाबाद में प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच खूनी संघर्ष,हमले में पूर्व प्रधान समेत 4 लोग घायल,चारो लोगों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती,जलालाबाद थाना क्षेत्र के गुनारा गांव की घटना

सहारनपुर-रेलवे ट्रैक पार करते समय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत,नागल थाना क्षेत्र के पांडोली रेलवे फाटक की घटना

शनिवार, 17 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

जौनपुर ।कांग्रेस के बरिष्ट नेता एवं प्रदेश उपाघ्यक्ष शिराज मेंहदी ने कहा कि लोकसभा मे सरकार द्वारा कांग्रेस केराष्ट्रीय उपाध्यक्ष को नोट बन्दी के मासले पर बोलने का अवसर न दिये जाने पर कांग्रेस ने अब पूरे देश में जनाक्रोश रैली कर  देश को सच्चाई बताने का निर्णय लिया है। जिसके तहत सबसे पहली रैली जौनपुर की धरती से किये जाने का फैसला राहुल गांधी जी ने लिया जौनपुर से रैली शुरू कर पूरे देश को संघर्ष  का संदेश दिया जायेगा जब भी कांग्रेस ने जौनपुर की सरदमी से संघर्ष शुरू किया है पार्टी को बड़ी सफलता मिली है । अब पुन: जौनपुर से संघर्ष शुरू  हो रहा है । प्रदेश मे कांग्रेस को बड़ी सफलता निलेगी ।बीआरपी के मैदान मे  19दिस० राहुल गांधी जी जनाक्रोश रैली को संबोधित करेगे रैली को सफल बनाने हेतु कांग्रेस का कार्यकर्ता पूरी सिद्दत के साथ लगा हुआ है । रैली ऐतिहासिक होगी ।  मेंहदी ने नोट बन्दी के मसले पर प्रधान मंत्री को सवालो के कटघरे मे खड़ा करते हुए लईना मे खड़ी देश की जनता की परेशानी के लिए जिम्मेदार ठहराया है । कहा कांग्रेस देश की परेशान जनता के साथ खड़ी है ।

तीखी आवाज़

लखनऊ-यूपी PCS एसोसिएशन की आपात बैठक में अहम फैसला,19 दिसम्बर से यूपी में एसोसिएशन की हड़ताल का एलान,यूपी के 1100 PCS अफसर हड़ताल में होंगे शामिल,मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी-एसोसिएशन,PCS अफसरों की हड़ताल को सभी संगठनों का समर्थन,यूपी में PCS हड़ताल को लाखों कर्मचारियों का समर्थन,वकीलों की PCS अफसरों से मारपीट करने का मामला,3 पीसीएस अफसरों पर 300 लूट की FIR दर्ज का मामला,PCS एसोसिएशन ने की दोषी वकीलों की गिरफ्तारी की मांग

बिजनौर-घर में सिलेंडर फटने से हुआ भीषण धमाका,महिला समेत 3 लोग झुलसे,अस्पताल में भर्ती,दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं,नहटौर थाना क्षेत्र डूडा कालोनी का मामला

वाराणसी-एसएसपी के काफिले की गाड़ी से लड़का घायल,विपरीत दिशा से जा रहा था SSP का काफिला,अंधरापुल के पास लोगों ने SSP के काफिले का घेराव,एसएसपी ने मामले में अपने ड्राइवर का किया चालान,कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर इलाके का मामला            

लखनऊ-पीसीएस एसोसिएशन की आपात बैठक जारी,निलंबित PCS डॉ अर्चना द्विवेदी भी बैठक में शामिल,PCS अर्चना द्विवेदी ने अपना निलबंन गलत बताया,सपा नेता के दबाव में सरकार ने निलबंन किया-अर्चना द्विवेदी,बरेली मीरगंज के एसडीएम पद पर तैनात थीं अर्चना द्विवेदी

लखनऊ-सीएम अखिलेश यादव रानीलक्ष्मी बाई पुरस्कार बाटेंगे,19 दिसम्बर को लोक भवन में कार्यक्रम का आयोजन,सुबह 10 बजे से आयोजित होगा पुरस्कार वितरण समारोह

मऊ-घोसी सपा विधायक सुधाकर सिंह के बिगड़े बोल,शहीदों की पत्नियों सपा विधायक ने किया अपमान,'शहीद की पत्नी के भागने पर सरकार देगी 5 लाख',पत्नियों के भागने पर माता-पिता को मिलेंगे 5 लाख,नगर पालिका के कम्युनिटी हॉल में दिया विवादित बयान,घोषी विधानसभा से सपा विधायक हैं सुधाकर सिंह

मथुरा-मिशन अस्पताल से 3 दिन का बच्चा चोरी होने से हड़कंप,परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप,वृंदावन के आरके मिशन अस्पताल का मामला

इलाहाबाद-16,448 सहायक अध्यपकों की भर्ती का मामला,हाईकोर्ट ने कैरी फारवर्ड पदों पर नियुक्ति का दिया आदेश,बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापकों की भर्ती,कुशीनगर के राजीव कुमार ने दाखिल की थी याचिका

इलाहाबाद-आजम खां के खिलाफ दायर याचिका हाईकोर्ट में खारिज,जिला सहकारी बैंक में कालाधन सफेद करने का था आरोप,याचिकाकर्ता फैसल ने जानलेवा हमले का भी लगाया था आरोप

लखनऊ-आईजी जोन ने की जोन की क्राइम समीक्षा मीटिंग,लखनऊ रेंज में सर्वाधिक हत्या,रेप और लूट की घटनाएं,लखनऊ जोन की समीक्षा में फिर उन्नाव एसपी को फटकार,अपराधियों की गिरफ्तारी में फिसड्डी निकला उन्नाव जिला,सुल्तानपुर,रायबरेली भी अरेस्टिंग अभियान में नाकाम,लखनऊ के खराब हालात पर तीसरी बार भी मीटिंग में फटकार

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल बाटेंगे समाजवादी पेंशन,दोपहर 12 बजे चौक स्थित फिरंगी महल में कार्यक्रम

लखनऊ-वाणिज्यकर विभाग का स्कूल ड्रेस बनाने वाली फर्म पर छापा,इंदिरानगर के भूतनाथ में शगुन और सेठी गारमेंट्स पर छापा,छापेमारी में एक करोड़ की कर चोरी का मामला पकड़ा गया

इलाहाबाद-पूर्व निर्धारित तिथि पर होगी टीईटी की परीक्षा,19 दिसम्बर को दो पालियों में होगी परीक्षा,सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने दी जानकारी

लखनऊ-ईडी ने दर्ज कराया एक्सिस बैंक पर मुकदमा,60 करोड़ की मनी लांड्रिंग में दर्ज हुआ मुकदमा,लेनदेन के खाता धारक ने नोएडा में दर्ज कराया मुकदमा

बलिया-व्यक्ति की गोली मारकर हत्या से हड़कम्प,बाइक सवार बदमाश गोली मारकर हुए फरार,हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश,भारी पुलिस बल तैनात,बैरिया थाना क्षेत्र के भरत छपरा गांव की घटना 

सीतापुर-पिकप की टक्कर से दादा पोते की मौके पर मौत,सड़क पार करने के दौरान हादसे में हुई मौत,महोली थाना क्षेत्र के नेरी इलाके की घटना

लखनऊ-CM अखिलेश ने योजना भवन में लाइब्रेरी का किया लोकार्पण,पुरानी लाइब्रेरी का उत्तर प्रदेश सरकार ने कराया जीर्णोद्धार,50 विषयों की 20 हजार से अधिक किताबें होंगी उपलब्ध,अंग्रेजी हुकूमत,संयुक्त प्रांत के नियोजन संबंधित साहित्य भी उपलब्ध,पुस्तकालय को ई-नेटवर्किंग के माध्यम से जोड़ने का भी प्रस्ताव

लखनऊ-यूपी महिला कांग्रेस का लखनऊ में सम्मेलन कल,गुलाम नबी आजाद,राजबब्बर,शिला दीक्षित रहेंगे मौजूद,कांग्रेस महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा भी करेंगी शिरकत,कल पार्टी कार्यायल में होगा बैठक का आयोजन

कानपुर-आईआईटी से 38 छात्रों को किया गया निष्कासित,PHD में फेल 60 छात्रों को भी किया गया निष्कासित,खराब शैक्षिक प्रदर्शन पर निकाले गए छात्र,सीनेट की बैठक में लिया गया फैसला,छात्रों को मिलेगा मर्सी अपील का मौका 

बुलंदशहर-पीएनबी बैंक में महिलाओं,पुलिसकर्मी में मारपीट,पुलिस ने हवाई फायरिंग कर भीड़ को बैंक से खदेड़ा,हवाई फायरिंग करने वाले सिपाही को किया गया सस्पेंड,बैंक के बाहर लाइन में लगने को लेकर हुआ था विवाद,अहार थाना क्षेत्र के पीएनबी बैंक शाखा की घटना 

फिरोजाबाद-कार सवार युवक की गोली मारकर हत्या,सीएनजी पंप के गार्ड ने दिया वारदात को अंजाम,गाड़ी साइड लगाने को लेकर हुआ था विवाद,टुंडला थाना क्षेत्र के राजापुर गांव की घटना

लखनऊ-मनरेगा मजदूरों के भुगतान को लेकर गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन,218 करोड़ की बकाया मजदूरी को लेकर कल होगा प्रदर्शन,दोपहर 12 बजे कांग्रेस नेता संजय दीक्षित के नेतृत्व में प्रदर्शन

लखनऊ-यूपी महिला कांग्रेस का संकल्प कार्यक्रम कल 12 बजे,महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा लेंगी भाग,प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, शीला दीक्षित, निर्मल खत्री रहेंगे,प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित होगा संकल्प कार्यक्रम

मेरठ-ईरा मॉल पर 9 करोड़ 73 लाख का जुर्माना,मनोरंजन कर विभाग ने जारी किया नोटिस,टैक्स जमा न होने पर जारी किया नोटिस

बलिया-दो दिन पहले लापता बच्ची की हत्या,बलिया पुलिस की लापरवाही से बड़ी घटना,गांव के बाहर पोखरे में मिला शव,रेप की आशंका,गड़वार थाना क्षेत्र की घटना

लखनऊ-यूपी अल्पसंख्यक आयोग का अल्पसंख्यक अधिकार दिवस,कल 11 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा कार्यक्रम,सीएम अखिलेश यादव कार्यक्रम में होंगे शामिल,आजम खां कार्यक्रम में होंगे विशिष्ट अतिथि,अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष शकील अहमद भी होंगे शामिल  

कानपुर-कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मानवता हुई शर्मसार,सैकड़ों लोगों के सामने युवक की OHE से झुलसकर मौत,मालगाड़ी के पिछले हिस्से पर चढ़ा युवक आया था चपेट में,प्लेटफार्म नंबर 8 पर मौत का तमाशा देखते रहे सैंकड़ों लोग,GRP और RPF ने सूचना के बाद भी नहीं किया बचाने का प्रयास

लखनऊ-दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कल लखनऊ में रहेंगे,नोटबंदी के खिलाफ लखनऊ में रैली करेंगे केजरीवाल
दोपहर 1 बजे रिफा-ए-आम क्लब में रैली को करेंगे संबोधित

लखनऊ-पेंशन वितरण कार्यक्रम में सीएम करेंगे शिरकत,700 महिलाओं को कल दी जाएगी पेंशन,ऐशबाग ईदगाह में कल 12 बजे होगा कार्यक्रम,सीएम अखिलेश यादव कार्यक्रम में करेंगे शिरकत 

लखनऊ-PCS एसोसिएशन की बैठक में डीएम बरेली का मुद्दा छाया रहा,DM बरेली पंकज यादव ने रोकी PCS अफसरों की सैलरी,बरेली जनपद में तैनात कई PCS अफसरों की सेलरी DM ने रोकी

लखनऊ-एसएसपी लखनऊ पहुंच रही हैं जेल में छापा मारने,छापेमारी से पहले SSP के आने की खबर पहुंची जेल,लखनऊ जेल में आज होगी कई बैरको में होगी छापेमारी,आधा दर्जन थानेदारों के साथ एसएसपी पहुंची जेल

बरेली-फोन पर महिला पुलिसकर्मी से अश्लीलता करने का मामला,डायल 100 पर काल कर आरोपी करता था अश्लील बातें,एसटीएफ ने मामले में आरोपी युवक को किया गिरफ्तार,आरोपी युवक को STF ने फरीदपुर से किया अरेस्ट