tikhiawaz24.in

बुधवार, 21 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

भारत एवं विश्व इतिहास में 21 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 21 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है- 1784 - जॉन जे अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने।
1898- रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की।
1910 - इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत।
1914- अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।
1921- अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया।
1923- ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।
1931: अर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड न्‍यूयॉर्क वर्ल्‍ड अखबार में प्रकाशित हुआ।
1937- रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन किया गया।
1938 -हिन्दी गद्य साहित्य के महान साहित्यकार, पत्रकार एवं युगविधायक महावीर प्रसाद द्विवेदी का निधन ।
1949- पुर्तगाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।
1952- सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।
1962: अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।
1971 - कर्ट वॉल्डहाइम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव बने।
1974- पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले पोत आईएनएस सतवाहन काे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेडे में शामिल किया गया।
1975 - मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।
1988: स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
1991 - कज़ाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में 11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन।
1998 - नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का इस्तीफ़ा।
2007 - चीन के दक्षिणी यूनैन प्रान्त के कुनमिंग मिलिट्री एकेडमी में भारत तथा चीन के बीच पहला साझा अभ्यास शुरू।
2011: देश के जाने-माने न्‍यूक्लियर फिजिसिस्‍ट पी के अयंगर का निधन।
2012 - “गंगनम स्टाइल” यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।

मंगलवार, 20 दिसंबर 2016

अरविंद कुमार उपाध्याय

अमेठी में हुई सड़क दुर्घटना में पटैला के दो महिला सहित तीन की मौत

आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल

ओलमा कौंसिल के नेता के परिवार के है सभी सदस्य

खुटहन                                            
थाना क्षेत्र के पटैला गाँव निवासी व ओलमा कौंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन की भाभी ,भतीजी, और चचेरे भाई की जगदीश पुर मे सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा गाड़ी में सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार वहां के जिला चिकित्सालय पर चल रहा है।

गाँव निवासी शहाबुद्दीन के चचेरे भाई जमालुद्दीन की कानपुर में साली की लड़की की   मंगलवार को विवाह समारोह था। जिसमें शरीक होने के लिए उनके सगे भाई आजाद के साथ निजी जायलो गाड़ी मे सोमवार की सुबह सवार होकर  परिवार के नौ लोग  कानपुर अपने रिस्तेदार की शादी में शरीक होने के लिए जा रहे थे। अमेठी जनपद के जगदीश पुर थाना क्षेत्र में दुर्घटना हो गई। गाड़ी में सवार शहाबुद्दीन की  भाभी रेहाना खातून 40 वर्ष पत्नी अलाउद्दीन भतीजी अलफिया खातून 6 वर्ष और चचेरा भाई  हाफिज फाखरे आलम 23 वर्ष  की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा शकीला बानो 53 वर्ष शब्दर अली 58
वर्ष मौलाना बदरुद्दीन 53 वर्ष इनकी पत्नी बिलकिश 45 (वर्ष)अलाउद्दीन 42 (वर्ष) तथा आजाद 24 (वर्ष) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना लगभग दस बजे रात की है। फोन पर मिली सूचना के बाद शहाबुद्दीन सहित परिवार के लोग रात को ही अमेठी के लिए रवाना। हो गए। तीन लोगों की मौत से गाँव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है ।

अरविन्द कुमार उपाध्याय

*उलेमा काउंसिल के प्रदेश

  उपाध्यक्ष के परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में जगदीशपुर मे मौत।अन्य छः घायल।*
जौनपुर /जगदीशपुर/अमेठी
शहाबुद्दीन पटैला खुटहन निवासी के परिवार के साथ पेश आया बड़ा हादसा।
लखनऊ शादी मे जाते समय सड़क हादसे मे 4 की मौत 6 घायल
खुटहन के पटेला निवासी
राष्ट्रीय उलमा कौंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन के परिवार के लोगों की रात लखनऊ एक शादी मे जाते समय जगदीशपुर अमेठी के पास सड़क हादसे मे 4 लोगों की मौत हो गयी और 6 लोग जख्मी हो गये जिनका इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर मे चल रहा है ! इस ख़बर को सुनते ही पूरे गाँव मे शोक की लहर दौड़ गयी वही लखनऊ के लिये पार्टी के तमाम पदाधिकरी रवाना हो गये है।
मरने वालों मे शहाबुद्दीन का एक चचेरा भाई व भाभी एवं  ,भतीजी व भतिजा बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
अमेठी मे ट्रक और स्कार्पियो की आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गये पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया।कमरौली थाना क्षेत्र के एन एच 56 स्थित कठौरा गांव की घटना है।
मृतकों की संख्या पहुँची चार,एक की हालत अभी भी नाजुक है।अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई दो की मौत।
जौनपुर के शाहगंज से कानपुर जा रहे थे सभी।
मृतकों में एक महिला ,एक लड़की समेत दो पुरुष है।
स्कार्पियो में 10 लोग सवार थे।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

औपचारिक रूप से ट्रामा सेंटर का हुआ शिलान्यास

गड़वारा पूरे केशवराय में छह महीने से चल रहे निर्माण कार्य के बीच सोमवार को ट्रामा सेंटर का औपचारिक रूप से शिलान्यास हो गया। वैसे ट्रामा सेंटर का भवन तैयार है। अब इसमें प्लास्टर करने आदि का काम ही बाकी है।

कार्यक्रम में सदर विधायक नागेंद्र यादव मुन्ना मुख्य अतिथि रहे। ट्रामा सेंटर का शिलान्यास करते हुए विधायक ने कहा कि जल्द ही सदर क्षेत्र में एक इंजीनियरिंग कालेज की भी स्थापना कराई जाएगी। आचार संहिता लगने से पूर्व गायघाट-सड़वा चंद्रिका मार्ग के चौड़ीकरण की भी मंजूरी लेने का प्रयास किया जा रहा है। सभा को सूर्यकांत त्रिपाठी, लाल साहब सिंह, वजीर हसन अच्छे ने भी संबोधित किया। संचालन पारसनाथ यादव ने किया। इस मौके पर दिनेश सिंह , विजय बहादुर सिंह, मुन्ना यादव, छोट्टन सिंह, डबलू सिंह, अंजनी सिंह, मीडिया प्रभारी अनूप पांडेय मौजूद रहे।

------

पंडित को दिया पुराना नोट

गड़वारा शिलान्यास के समय सदर विधायक ने पंडित को पांच सौ रुपये के पुराने नोट चढ़ा दिए। जिसे देख सभी लोग मुस्कराने लगे। हालांकि पूजन करा रहे पंडित ने कहा कि कोई बात नहीं है। इसे बैंक जमा करके नई नोट निकाल लूंगा।

-----

सपाइ-भाजपाइ करने लगे नारेबाजी

गड़वारा चुनाव आयोग की घोषणा भले ही न हुई हो, लेकिन लोगों में चुनाव का खुमार चढ़ने लगा है। सोमवार को जब ट्रामा सेंटर का शिलान्यास कार्यक्रम चल रहा था, तभी उधर से एक भाजपा नेता का काफिला प्रतापगढ़ की ओर जाने लगा। पूरे केशवराय पहुंचने पर कार्यकर्ता भाजपा व नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इस पर सभी कार्यकर्ता भी तैश में आ गए और माइक पकड़ कर मुन्ना यादव, मुलायम सिंह जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। यह सिलसिला लगभग 15 मिनट चला।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

कड़ी सुरक्षा में हुआ कोर्रही के कोटे का चुनाव

बाघराय विकास क्षेत्र बिहार के कोर्रही गांव में अतिरिक्त कोटे का चयन सोमवार को भारी हंगामे के बीच हो गया। तहसीलदार वीरपाल सिंह की देखरेख में चुनाव की कार्यवाही शुरू हुई। प्रत्याशी राम सिंह व बद्री प्रसाद ने दावेदारी की। इस पर दोनों पक्षों के समर्थकों में जमकर नोकझोंक हुई और हंगामा होता रहा। पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद पूरी सक्रियता से मतदान कराया गया। बाहरी वोटरों को चुनाव स्थल से निकाल दिया गया। इसके बाद लगभग दो घंटे चली मतदान प्रक्रिया के बाद मतदान की गिनती हुई तो ग्राम प्रधान समर्थित प्रत्याशी बद्री प्रसाद सरोज को 377 मत मिले, जबकि दूसरे प्रत्याशी राम ¨सह को 303 मत मिले। इस प्रकार बद्री प्रसाद 74 मत से विजई घोषित किए गए। इस मौके पर एडीओ अलोक तिवारी, हीरा लाल मौर्या, ओमप्रकाश सरोज, लक्ष्मी नारायन तिवारी, राजकुमार मिश्र, राम गोपाल दुबे, प्रधान पति गया पाल सिंह, थानाध्यक्ष अखिलेश सचान, राजस्व निरीक्षक केपी ¨सह मौजूद रहे।

देखा जाए तो कोटे का चुनाव दो पक्षों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया था। एक सप्ताह पहले से ही दोनों पक्ष इस कोटे के चुनाव को प्रधानी जैसा चुनाव मानने लगे थे। कई जगह तो दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई। बद्री प्रसाद साधारण किसान हैं, लेकिन वर्तमान प्रधान शशि सिंह व कोटेदार संघ अध्यक्ष दीना नाथ मिश्र का समर्थन मिल जाने से बद्री प्रसाद ने 74 मत से बाजी मार ली। कोटे का चुनाव भले हो गया हो, लेकिन दोनों पक्षों में आज भी तनाव बरकरार है।

बोलेरो से ढोए मतदाता

बाघराय कोर्रही के कोटे के चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए दोनों पक्षों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। तरह-तरह के प्रलोभन व तरह-तरह के आश्वाशन देने में प्रत्याशी नहीं चूके। दोनों पक्ष भैया, दादा, दादी ,चाचा ,चाची कहते हुए बोलेरो में बैठाकर मतदान स्थल तक ले आ रहे थे। कई समर्थक तो अपने प्रत्याशी के समर्थन में जुलूस निकालकर नारे लगाते नजर आए

सोमवार, 19 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

जौनपुर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जौनपुर में विशाल जनसभा में पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कालाधन पर सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की है, बल्कि हिंदुस्तान की जनता पर फायर बॉबिंग की है।

आपके पैसों से अमीरों का कर्ज माफ होगा
8 लाख करोड़ रुपए हिंदुस्तान के 50 परिवारों ने बैंकों से ले रखा है, नरेंद्र मोदी इन लोगों से पैसा नहीं ले सकते हैं। इसलिए उन्होंने 99 फीसदी गरीब जनता से पैसा छीना और उसे बैंक में डलवाया। आने वाले समय में नरेंद्र मोदी जी आपके पैसों से उन परिवारों का 8 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ करके दिखाएंगे। 

मोदी जी प्लानिंग एकदम ठीक है 
कुछ लोग कहता है कि नरेंद्र मोदी जी की प्लानिंग गलत थी, लेकिन मैं कहता हूं कि प्लानिंग बिल्कुल सही है।

अगर आपको इसे समझना है कि तो यह समझना चाहिए कि इस फैसले का लक्ष्य क्या है।

जानबूझकर आपके पैसों को निकालने की सीमा तय की गई जिससे की आपका पैसा बैंकों में जमा रहे। आने वाले समय में वह 8 लाख करोड़ रुपए माफ किया जाएगा। जो पैसा आपके खून, पसीने का है।

99 फीसदी लोगों के खिलाफ नोटबंदी का फैसला
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस देश से भ्रष्टाचार हटाना चाहती है और केंद्र सरकार ने कोई फैसला ऐसा लिया तो हम उनका समर्थन करेंगे। लेकिन नोटबंदी का फैसला ना तो भ्रष्टाचार के खिलाफ ना कालाधन के खिलाफ था। बल्कि देश के गरीब व 99 फीसदी के लोगों के खिलाफ था। यह देश के गरीब, मजदूरों और किसानों के खिलाफ था।

किसानों के कर्ज पर एक शब्द नहीं कहा
राहुल गांधी ने कहा कि गरीब इमानदार का मोदी जी ने बिना पूछे खून निकाल लिया है। मैंने पीएम से मिलककर कहा कि देश के किसानों का कर्ज माफ कीजिए उन्होंने जवाब नहीं दिया, उन्होंने एक शब्द नहीं कहा। 

पीएम ने मजदूरों का मजाक उड़ाया
पीएम ने मनरेगा का मजाक उड़ाया, उन्होंने कहा कि मनरेगा का किसान गड्ढा खोदता है। लेकिन देश का मजदूर गड्ढा नहीं खोदता है, वह देश को बनाने का काम करता है। 

सिर्फ 6 फीसदी कालाधन कैश में है
राहुल ने कहा कि देश का 60 फीसदी धन 1 फीसदी अमीरों के पास है। यह पैसा देश के सिर्फ 50 परिवारों के पास है। सिर्फ 6 फीसदी कालाधन कैश में है जबकि 94 फीसदी कालाधन विदेशी बैंक खाते, जमीन, सोने और रीयल स्टेट में है। 

ऐसे में सवाल उठता है कि 6 फीसदी कालाधन के पीछे पीएम मोदी क्यों दौड़े 94 फीसदी के पीछे क्यों नहीं गए। 
नरेंद्र मोदीजी को अच्छी तरह से मालूम है कि ज्यादा से ज्यादा कालाधन जमीन, सोना, विदेशी खाता में है। उन्होंने पिछले चुनाव में कैश की बात नहीं की थी, उन्होंने विदेशी बैंक खातों की की थी। उन्होंने कहा था कि विदेशी बैंक खातों में जमा पैसा वापस लाउंगा। उन्हों मालूम है कि ज्यादा से ज्यादा कालाधन 1 फीसदी लोगों, 50 परिवारों के पास है। 

स्विस बैंक ने दिया मोदी जी को खाताधारकों की लिस्ट 
स्विट्जरलैंड की सरकार ने स्विस बैंक की लिस्ट मोदी सरकार के पास है। वो सारे नाम मोदी सरकार के पास है, हमने संसद में कई बार कहा कि उन चोरों के नाम आप संसद में रखिए। 

माल्या को दी 1200 करोड़ रुपए की टॉफी
8 नवंबर के बाद नरेंद्र मोदीजी ने 1200 करोड़ रुपए की टॉफी विजय माल्या के मुंह में डाली है। उसका 1200 करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया है। लोग कहते हैं कि नरेंद्र मोदी झूठ बोलता है, मेरा पैसा कहा है, ललित मोदी लंदन में क्यों बैठा है, विजय माल्या विदेश में क्यों बैठा है। 

घबरा गए थे पीएम मोदी 
जनता के इन सवालों के बाद नरेंद्र मोदी घबरा गए, लोग 15 लाख रुपए मांग रहे हैं, जो मैंने वायदा किया था। लेकिन वो उसे निकाल नहीं सकते थे। उन्ही 50 परिवारों की वजह से वह सत्ता में आए हैं। उन्हीं की वजह से टीवी पर आते है, बड़े-बड़े पोस्टर लगाए। इसी से बचने के लिए उन्होंने कालाधन पर सर्जिकल स्ट्राइक करने का आइडिया निकाला।

तीखी आवाज़

लखनऊ-पीएम मोदी की कानपुर रैली पर BSP सुप्रीमो मायावती का हमला,कानपुर में बीजेपी की रैली में भाड़े की भीड़ बुलाई गई,टिकटार्थियों ने कानपुर में भाड़े की भीड़ इकट्ठा की,पीएम मोदी लोगों से बलिदान की अपील करते हैं,कैश के लिए लाइन में लगे लोगों की लगातार मौतें हो रहीं,लाइन में लगे लोगों की मौत पर मुआवजा क्यों नहीं दिया जा रहा?,कालेधन और नोटबंदी पर विपक्ष नहीं सत्तापक्ष बहस से भाग रहा,'बिना पूरी तैयारी के की नोटबंदी पर केंद्र सरकार में बहस की हिम्मत नहीं',केंद्र सरकार की नोटबंदी से 90% किसान,गरीब,मजदूर परेशान,माध्यम वर्ग के लोगों की परेशानी पर भी पीएम मोदी ने कुछ नहीं कहा-माया

दिल्ली-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 22 दिसंबर को वाराणसी आगमन,वाराणसी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित,बीजेपी के बूथ कार्यकर्त्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे पीएम,1800 बूथों के करीब 18 हजार कार्यकर्त्ता होंगे शामिल

जौनपुर-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का बयान,हिन्दुस्तान के किसान पर फायर बैमिग किया,महिलाओं,युवाओं को चोट पहुंचाई गई,हमने मनरेगा दिया,रोजगार गाँव में रोजगार दिया,बंगलौर की लक्ष्मी फूल बेचती थी आज भीख माग रही है,रोज कमाने-खाने वालों को बर्बाद कर दिया गया,मोदी ने गरीबों से पैसा खींचा-राहुल 

मऊ-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का बयान,देश में 70 साल से अनेकों बार लाइनें लग चुकी हैं,कालेधन के लिए लाइन लगी तो विपक्ष सवाल उठा रहा,विधानसभा चुनाव में हाथी,साइकिल का पता नहीं चलेगा,नई नोटों में गड़बड़ी करने वाले जेल जाएंगे,मऊ से डिजिटल पेमेंट की शुरुआत होनी चाहिए,50 दिन बाद लाइन लगनी बंद हो जाएगी,देश कैशलेस सोसाइटी की तरफ बढ़ेगा-सिन्हा

लखनऊ-लोहिया संस्थान को सीएम 1200 करोड़ योजनाओं का देंगे तोहफा,20 दिसंबर को लोहिया संस्थान में लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम,कैंसर पीड़ितों के लिए भी विश्व स्तरीय इलाज की होगी व्यवस्था,गोमतीनगर विस्तार में बनेगा 200 बेड का अस्पताल,20 दिसंबर से अस्पताल मरीजों की मुफ्त सेवा भी शुरू करेगा,किडनी ट्रांसप्लांट,लिवर का अस्पताल में होगा विश्वस्तरीय इलाज,लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. दीपक मालवीय ने दी जानकारी

हरदोई-एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल भूले पद की मर्यादा,सपा महासचिव नरेश अग्रवाल के आगे नतमस्तक ADM,उद्घाटन समारोह में सपा नेता नरेश अग्रवाल के छुए पैर,नरेश अग्रवाल ने भी एडीएम को पैर छूने से नहीं रोका,महिला अस्पताल के भवन उद्घाटन के दौरान नरेश के पैर छुए,सपा महासचिव नरेश अग्रवाल को खुश करने के लिए पैरों पर ADM,नरेश अग्रवाल के खौफ में हरदोई का जिला प्रशासन,डीएम,एसपी की मौजूदगी में एडीएम कुंज बिहारी नतमस्तक,नेताओं की चापलूसी पर उतरे उत्तर प्रदेश के अफसर,ईटीवी पर देखिए चापलूस नम्बर-1 रामपुर के एसपी,आजम खां की चापलूसी में राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने तोड़ी सीमाएं,ईटीवी पर देखिए चापलूस नम्बर-2 हरदोई के एडीएम,नरेश अग्रवाल के आगे नतमस्तक हुए एडीएम हरदोई,पद की मर्यादा भूल नरेश अग्रवाल के पैरों पर गिरे एडीएम,इन नेताओं को भी क्या कहें जो इन अफसरों को रोकते भी नहीं,अफसरों को चापलूसी से रोकने के बजाए नेता भी खुश

अमरोहा-टीईटी का पेपर लीक होने की अफवाह पर दौड़े अफसर,फर्जी पेपर प्रिंट मिला मैदान में, नही मिला एक भी प्रश्न,कोतवाली के आवास विकास कालोनी की घटना

सहारनपुर-गागलहेड़ी में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से भीषण धमाका,आधा दर्जन महिलाएं झुलसी,4 की हालत गंभीर,सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,फैक्ट्री परिसर में खड़े कई वाहन जलकर खाक,गागलहेडी थाना क्षेत्र के छजपुरा की घटना 

मेरठ-बंद मकान में पंखे से लटके मिले पति-पत्नी के शव,संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटके मिले दंपति के शव,रोहटा थाना क्षेत्र के सतवाई गांव की घटना 

उन्नाव-उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत पर बोले साक्षी महाराज,जातिगत आधार पर प्रेरित होकर दी छुट्टी-साक्षी महाराज,जुमे की नमाज की छुट्टी दिए जाने पर बोले साक्षी महाराज,हिन्दुओं को मंगलवार को सुंदरकांड की 1 घंटे छुट्टी दें-साक्षी 

जौनपुर-टीईटी की परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई,महिला की जगह पुरूष दे रहा था टीईटी परीक्षा,लाइन बाजार के टीडी पीजी कॉलेज का मामला

लखनऊ -आजमगढ़ के संदीप प्रजापति का सीएम कराएंगे इलाज,इलाज का पूरा खर्चा उठाएगी राज्य सरकार,सीएम अखिलेश यादव ने जारी किए निर्देश,18 साल के संदीप का होना है बोन मैरो ट्रांसप्लांट 

इलाहाबाद-विवि के सामने कृष्णा कोचिंग में बमबाजी,बमबाजी में एक छात्र घायल,अस्पताल भेजा गया,सीट पर बैठने को लेकर छात्रों में हुआ था बवाल 

मेरठ-सिविल लाइन में अधिशाषी अभियंता के घर इनकम टैक्स का छापा,15 लाख के नए नोट,5 लाख के पुराने नोट बरामद-सूत्र,सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता हैं आरके जैन,मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला

आगरा-फर्जी क्रेडिट-डेबिट कार्ड बनाने वाला जालसाज अरेस्ट,एक दर्जन से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड हुए बरामद,अब तक सैकड़ों लोगों को लाखों का लगा चुका चूना,न्यू आगरा पुलिस ने सुल्तानगंज पुलिया से किया अरेस्ट

चेन्नई-भारतीय क्रिकेट टीम ने एक पारी में 740 रन बनाए,एक पारी में भारतीय टीम का सर्वाधिक स्कोर 740,चेन्नई में खेले जा रहे टेस्टमैच में सर्वाधिक स्कोर

इलाहाबाद-बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में जमकर बवाल,मारपीट में एक युवक घायल,अस्पताल भेजा गया,विश्वविद्यालय के छात्रों ने की जमकर मारपीट,बवाल के बाद पुलिस ने बैंक को बंद कराया,कर्नलगंज के टकरा शाखा पर हुआ बवाल 

गोरखपुर-सीएम अखिलेश ने रिक्शा चालकों को दी सौगात,गोरखपुर कलेक्ट्रेट में बांटे गए 135 ई-रिक्शा,पहले से पंजीकृत चालकों को दिया गया ई-रिक्शा 

गोरखपुर-शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल को दी गई श्रधांजलि,बलिदान दिवस के मौके पर जिला जेल में कई कार्यक्रम,19 दिसम्बर 1927 में गोरखपुर जेल में दी गई थी फांसी,काकोरीकांड में पं. राम प्रसाद बिस्मिल को दी गई फांसी 

वाराणसी-चुनाव आयोग की समीक्षा बैठक शुरू,वाराणसी,आज़मगढ़ ,मिर्जापुर मंडल के अधिकारी मौजूद,चुनाव की तैयारियों को लेकर हो रही समीक्षा बैठक,चुनाव उप निर्वाचन आयुक्त विजय देव ले रहे बैठक 

कुशीनगर-शायरी का मंच बना यूपी-100 का मंच,डीआईजी गोरखपुर ने लगाई सेरों की झड़ी,राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने मिलाया तार

लखनऊ-जीपीओ समेत डाकघरों में नोटबंदी का व्यापक असर,घंटो लाइन में लगे ग्राहक पैसों के लिए हुए परेशान,10-50 के सड़े-गले नोट लेने को मजबूर हुए लोग,जीपीओ की लम्बी लाइन में लगे लोग हुए बेक

मऊ-10 रूपए के विवाद में चाकूबाजी,दो लोग गंभीर रुप से हुए घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,सरायलखंशी थाना क्षेत्र के सलाहाबाद गांव की घटना

गोरखपुर-चौरीचौरा SBI बैंक शाखा में गार्ड की बंदूक से फायरिंग,स्ट्रांगरुम से कैश निकालने के दौरान हुई फायरिंग,सरदारनगर SBI बैंक शाखा से कैश लेने आया था गार्ड,सकरे गेट से निकलते समय ट्रिगर दबने से हुई फायरिंग

आगरा-गरीबी के कारण जिला चैम्पियन का कैरियर हुआ बर्बाद,जिला वेट लिफ्टिंग चैम्पियन फुटपाथ पर बेच रहा चाय,हरिपर्वत के खंदारी में वेट लिफ्टिंग चैम्पियन की दुकान

इलाहाबाद-HC के महानिबंधक ने प्रोन्नति की जारी की अधिसूचना,3 सहायक निबंधक प्रोन्नति पाकर बने उपनिबंधक,9 अनुभाग अधिकारी प्रोन्नति पाकर सहायक निबंधक बने,5 सहायक निबंधकों का लखनऊ HC बेंच में हुआ तबादला

गोरखपुर-हरीश रातव पर योगी आदित्यनाथ का हमला,शुक्रवार को डेढ़ घंटे की छुट्टी दुर्भाग्यपूर्ण,तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं हरीश रावत,
सोमवार,मंगलवार को भी क्या छुट्टी देंगे हरीश रावत-योगी 

मऊ-भट्ठा मालिक की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या,हत्या की वारदात कर बदमाश मौके से हुए फरार,शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ की घटना

मैनपुरी-मैनपुरी में मानवता हुई शर्मसार,लोगों की भीड़ के सामने दबंगों का दंपति पर कहर,दबंगों ने दम्पति को लाठी डंडों से जमकर पीटा,छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों का कहर,महिला को लाठी-डंडों से पीटते-पीटते सर फोड़ा,किसनी थाना क्षेत्र के इटावा रोड पर की घटना 

हरदोई-हरदोई बीजेपी की परिवर्तन रैली कल,गृहमंत्री राजनाथ सिंह करेंगे समारोह में शिरकत,आईटीआई ग्राउंड में होगी बीजेपी की जनसभा

आगरा-खड़ी एक्टिवा में धमाके के साथ लगी आग,धमाके की आवाज से इलाके में मची भगदड़,सिकंदरा थाना क्षेत्र के करकुंड इलाके की घटना 

बरेली-सीतापुर से चलकर बरेली पहुंचा कलियुग का श्रवण कुमार,कांवड़ में अपने पुरखों को लेकर निकला है तीर्थ यात्रा पर,हरिद्वार समेत 4 धाम की यात्रा कराने का लिया है संकल्प,सीतापुर का रहने वाला है आज का श्रवण कुमार

लखनऊ-निर्माण निगम के MD आरके गोयल पर सरकार मेहरबान,नियमों को दर किनार कर प्रमोशन देने में जुटा शासन,जूनियर होते हुए भी MD निर्माण निगम बने हैं RK गोयल,एक सप्ताह पहले ही एजीएम से बनाया गया था जीएम,अब जीएम से चीफ इंजीनियर बनाने की तैयारी में शासन,MD आरके गोयल का विवादों से रहा है पुराना नाता,निर्माण निगम के MD का पद PWD के चीफ इंजीनियर का है,सरकार की मेहरबानियों से गोयल को मिला है MD पद,बिना नियम गोयल के प्रमोशन से PWD के इंजीनियर नाराज़
 
लखनऊ-बैंक की कैशवैन में लगी आग,स्थानीय संसाधनों से आग को बुझाया गया ,गोमतीनगर के फन मॉल के पास की घटना  

मैनपुरी-किसनी में दबंगों ने दम्पति को लाठी डंडों से जमकर पीटा,रास्ता पूछने पर दबंगों ने दम्पति को पीटा,महिला घायल,पीड़ित ने थाने में दी तहरीर ,किसनी थाना क्षेत्र के इटावा रोड पर की घटना 

हाथरस-डायल 100 के तहत हाथरस के मिली 21 गाड़ियां,सपा विधायक और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,लोगों को तुरंत कार्रवाई से फायदा,नहीं लगाने पड़ेंगे थाने के चक्कर-सपा विधायक,हाथरस के पुलिस लाईन से की गई गाड़िया रवाना