tikhiawaz24.in

बुधवार, 15 फ़रवरी 2017

उत्तर प्रदेश  की बड़ी ख़बरें

लखनऊ- लखनऊ में सीएम अखिलेश यादव की जनसभा,दो युवा नेताओं का गठबंधन हुआ है-अखिलेश,गठबंधन से प्रदेश ही नहीं देश की राजनीति बदलेगी-सीएम,पत्थर वाली सरकार से सावधान रहना-अखिलेश,जो हाथी खड़े थे,आज भी खड़े है-अखिलेश यादव,नोटबंदी से लोगों का बहुत नुकसान हुआ-अखिलेश यादव

लखनऊ- सरोजनीनगर विधानसभा पहुंचे केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली,बीजेपी प्रत्याशी स्वाति सिंह का हौसला बढ़ाने पहुंचे जेटली,सरोजनीनगर में जनसभा को भी जेटली ने किया संबोधित

लखनऊ- गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आलमबाग में की जनसभा,बीजेपी प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी के लिए मांगे वोट,बीजेपी लोक कल्याण को समर्पित सरकार देगी-गृहमंत्री,प्रदेश के विकास की ऊंचाइयों पर ले जाएंगे- राजनाथ सिंह

लखनऊ- केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का बयान,व्यवसाय वहीं हो पाता है जहां जनसंख्या ज्यादा होती है-जेटली,छोटे राज्यों की अधिक आर्थिक विकास किया- अरुण जेटली,यूपी में राजनीति की प्राथमकिता बदल गई है- अरुण जेटली,चुनाव कार्यों से नहीं जातिगत आधार पर लड़ा जाता है-जेटली,सपा और बीएसपी जातिवाद को बढ़ावा दे रही हैं-अरुण जेटली,आज नेशनल हाइवे का बजट रेलवे से ज्यादा है- अरुण जेटली

लखनऊ- विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान ,11 जिलों की 67 विधानसभा सीटों के लिए होगी वोटिंग,2.28 करोड़ मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग,11 जिलों के 721 उम्मीदवारों की किस्मत करेंगे फैसला,मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, पीलीभीत में वोटिंग कल,खीरी, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर में भी कल वोटिंग,सहारनपुर, बदायूं, बिजनौर में भी कल डाले जाएंगे वोट,दूसरे चरण में कुल 22878531 मतदाता करेंगे मतदान,12384096 पुरुष,10493370 महिला, 1065 थर्ड जेंडर,सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान,सबसे ज्यादा 215113 मतदाता मुरादाबाद नगर में,सबसे कम 282211 मतदाता धामपुर में करेंगे मतदान,18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 4772228,14771 मतदान केंद्र, 23695 मतदेय स्थल बनाए गए,कुल 721 प्रत्याशी मैदान में जिसमे से 82 महिला प्रत्याशी, 3253 डिजीटल कैमरा, 1070 वीडियो कैमरा, 2314 वेब कास्टिंग,2416 माइक्रो आब्जर्वर चुनाव प्रक्रिया के लिए तैनात,748 केंद्रीय बलों की तैनाती,5397- पुलिस बल तैनात,मतदान में 2403 जगहों पर होगा वीवपैट का प्रयोग,दूसरे चरण में संवेदलशील बूथों की संख्या 4895,106063 मतदान कर्मी कल मतदान में लगाए गए,पिछली बार 2012 में दूसरे चरण के मतदान का प्रतिशत 65.17 था 

लखनऊ- डिम्पल यादव की लखनऊ में जनसभा ,नाका हिंडोला चौराहे पर शाम 5.30 बजे होगी जनसभा,अपर्णा यादव के लिए जनसभा करेंगी डिम्पल यादव 

आगरा- मतदान बहिष्कार करने को लेकर 5 गांवो के किसानो ने की पंचायत,पॉवर गेट कार्पोरेशन ने लिखित मुफ्त बिजली देने का किया था वादा,पंचायत ने पॉवर कार्पोरेशन को सबक सिखाने का किया ऐलान,बरौली अहीर ब्लॉक के देवरी गांव में हुई पंचायत

इलाहाबाद- बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद ने कोर्ट में दी जमानत की अर्जी,जमानत अर्जी पर 16 फरवरी को स्पेशल सीजेएम करेंगे सुनवाई,अभियोजन ने आपराधिक रिकार्ड मंगाने के लिए मांगा समय,11 फरवरी को एसीजेएम सात कोर्ट ने भेजा था अतीक को जेल,शियाट्स एग्रीकल्चर विवि में मारपीट के मामले में आरोपी हैं अतीक
          
इलाहाबाद- नैनी सेन्ट्रल जेल के बाहर हुए दोहरे हत्या काण्ड का मामला,एडीजे फर्स्ट कोर्ट ने दोनों आरोपियों की जमानत की खारिज,5 जून 2016 को नैनी सेन्ट्रल जेल के बाहर हुआ था हत्याकाण्ड

मुरादाबाद- कार से चेकिंग में 2.5 लाख रुपए बरामद,बिलारी से अमरपुर काशी बैरियर का मामला 

अयोध्या- राम जन्मभूमि परिसर के पास से पकड़ा गया संदिग्ध युवक,अमावां के मंदिर के पास से पकड़ा गया संदिग्ध युवक,गोण्डा के रहने वाला युवक अरेस्ट,पूछताछ जारी 

बाराबंकी- ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 2 महिलाओं की दबकर मौत,7 लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए,देवी मंदिर से मुंडन करा कर लौट रहे थे श्रद्धालु,रामनगर थाने के कदरवल के पास हुआ हादसा

जालौन- हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला,भाई समेत दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा,2013 में कोटरा के सिकरी व्यास गांव में हुई थी हत्या

शाहजहांपुर- ट्रैक्टर पलटने से पीठासीन अधिकारी की मौत,अरविंद कुमार सिंह की शहर विधानसभा बूथ पर थी ड्यूटी,थाना परौर के अस्तौली के पास की घटना

लखनऊ- मालिक के घर नौकरानी ने की आत्महत्या,घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला शव,नाराज परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन,मालिक के घर पर नाराज परिजनों ने की तोड़फोड़,ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद की घटना

इलाहाबाद- घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लेखपाल,विजलेंस की टीम ने 20 हजार रूपए के साथ किया गिरफ्तार,सोरांव का लेखपाल सिवकूटी इलाके से गिरफ्तार

मऊ- सब इंस्पेक्टर संजय सरोज को SP ने किया लाइन हाजिर,SI ने व्हाट्स एप ग्रुप पर BSP को वोट देने की थी अपील,दोहरी घाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर चौकी पर तैनात था SI 

गोरखपुर- मानव तस्कर गैंग का बदमाश जितेंद्र यादव गिरफ्तार,नेपाली महिला को बहला-फुसलाकर ले जा रहा था दिल्ली,दिल्ली से महिला को खाड़ी देश भेजे जाने की थी तैयारी,गिरफ्तार बदमाश के पास से नगदी, पासपोर्ट भी बरामद,मानव तस्कर के नेटवर्क को खंगालने में जुटी क्राइम ब्रांच,कैंट थाने की डॉयल पुलिस ने बस अड्डे से की गिरफ्तारी 

आगरा- एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत,6 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती कराए गए,स्कॉर्पियो के डिवाइडर से टकराने पर हुआ हादसा,आगरा से दिल्ली जा रहा था कार सवार परिवार,मथुरा के पास माइल स्टोन 123 पर हुआ हादसा

वाराणसी- वाराणसी से बना नारायण साई का फर्जी निवास प्रमाण पत्र,पिंडरा तहसील के अनौरा ग्राम के पते पर बना फर्जी प्रमाण पत्र,3 साल से गुजरात जेल में बंद है आसाराम का बेटा नारायण,वाराणसी से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए हुआ फर्जीवाड़ा,जांच के बाद प्रशासन ने निरस्त किया फर्जी निवास प्रमाण पत्र,फर्जीवाड़े में कई अधिकारी कर्मचारियों पर हो सकती है कार्रवाई

हापुड़- पल्सर बाइक सवारों ने व्यापारी से स्कूटी छीनी,विरोध करने पर पड़ोसी के पैर में मारी गोली,सिटी कोतवाली के शिवपुरी का मामला 

मऊ- मुख्तार को हराने के लिए हिमाशुद्दीन ने किया नामांकन,सभासद से लेकर राष्ट्रपति तक चुनाव लड़ चुके हैं हिमाशुद्दीन,70 साल के हिमाशुद्दीन ने मऊ सदर से आज नामांकन किया 

गोरखपुर- कच्ची शराब के अड्डे पर आबकारी का छापा,कच्ची शराब, लहन नष्ट, तीन लोगों पर केस,खोराबार थाना के जगदीशपुर इलाके में छापेमारी

शाहजहांपुर- चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिये बांटी जा रही शराब,शराब बांटते ददरौल से सपा प्रत्याशी का समर्थक अरेस्ट,पकड़े गए युवक के पास से दो पेटी शराब बरामद,थाना मदनापुर के बाटकुनिया जमालपुर की घटना

सहारनपुर- चुनाव आयोग के नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां,शराब की दुकान बंद होने पर भी ठेकों पर बेचीं जा रही शराब,ईटीवी के कैमरे में क़ैद हुई शराब बिक्री की तस्वीरें,आबकारी और पुलिस की मिलीभगत से चल रहा खेल,देवबन्द के रेलवे रोड और अम्बेहठा रोड का मामला

सहारनपुर- चुनाव आयोग के नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां,शराब की दुकान बंद होने पर भी ठेकों पर बेचीं जा रही शराब,ईटीवी के कैमरे में क़ैद हुई शराब बिक्री की तस्वीरें,
आबकारी और पुलिस की मिलीभगत से चल रहा खेल,देवबन्द के रेलवे रोड और अम्बेहठा रोड का मामला

जौनपुर- जौनपुर का बेटा जम्मू काश्मीर में हुआ शहीद,जम्मू काश्मीर में तैनात था जवान आशुतोष यादव,बदलापुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का जवान,शहीद के पिता भी 15 वर्ष पहले हुए थे शहीद

आगरा- स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही से मरीज परेशान,लाखों की आयुर्वेदिक दवाइयां फेंकीं गईं कूड़े में,मरीजों को अस्पताल में नहीं मिलती हैं दवाइयां,सरकारी डॉक्टरों की लापरवाही फिर हुई उजागर,अछनेरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला

मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017

१४ फरवरी व्हॅलेंटाइन डे मनाया जाता है!लेकीन हिंदू धर्म मे इसे मात्रृ पित्रृ पूजन दिन मनाया जाता है !


आज सोर  (खडावली ) यहा मात्रृ पित्रृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था! Human rights reserved की तरफसे एरिया प्रेसिडेंट सौ.अंजू अरोरा मॅडम और उनकी टीमने आयोजन किया! ज्येष्ठ नागरिक संघ की ओरसे श्री. जोशी पी.एल.मौजूद थे ! १०० बुढे स्री पुरुष यहा रहते है ! उमर ६० से ९५ साल के बूढे लोग है! वहाॅ गये हुए हमारे सभी लोगोने उनका पूजन किया! उन्हे चाय और बिस्किट वाटप किया! यह सब देखकर सबी सिनियर सिटीझन की आखोमें ऑसू आ गेले! बहूतसे सिनियर लोगोने अपना मन हमारे सामने खूला किया! अपना दुखडा सूनाया ! कुछ लोगोने उनके अपने उनके साथ कैसा बरताव करते है ओ सुनाया ! यह सब सूनकर हम सब की आखोमे ऑसू आगये !
हमे कुछ पल उनकी आखोकी झलक देखकर बहूत ही समाधान मिला !
आखीर सबको धन्यवाद और शुभेच्छा  देकर हमने ऊनसे अलविदा किया! फिर वापस आनेका विश्वास देकर.
कुछ लोक गले लगकर रो रहे थे उन्हे फिर मिलनेका वादा करके वापस आनेका विश्वास देके.! धन्यवाद देके और उनका आशिर्वाद लेके हम उनके चेहरे पर कुछ समाधान व्यक्त होते देख रहे थे!

उत्तर प्रदेश की बड़ी ख़बरें


   कन्नौज- इटावा में सपा से नहीं है किसी का मुकाबला-CM,कन्नौज,इटावा में सपा जीतेगी सभी सीटें-अखिलेश,विकास कार्यों को लेकर कर रहा हूँ प्रचार-अखिलेश,सभी पार्टियों का हो जाएगा सफाया-अखिलेश यादव,सरकार के कामों की जनता में हो रही है तारीफ-अखिलेश,सपा के गढ़ सपा के ही रहेंगे-अखिलेश यादव

आगरा-हिस्ट्रीशीटर लोकेंद्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार,बीजेपी नेता नरोत्तम को मारी थी लोकेंद्र ने गोली,न्यू आगरा में लूट का मास्टरमाइंड भी था लोकेंद्र,गिरफ्तार लोकेंद्र पर दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमें,न्यू आगरा पुलिस ने की लोकेंद्र की गिरफ्तारी 

देवरिया-बेटे की बीमारी से आहत परिवार ने मांगी इच्छा मृत्यु,एक साल से बिस्तर पड़ा है 15 वर्षीय गणेश तिवारी,प्रशासन, नेताओं ने पीड़ित परिवार की नहीं सुनी फरियाद,खुखुंदू थाना क्षेत्र के शेरवा बभनौली गांव का मामला

वाराणसी-शादी में शामिल होने आए दो बच्चे गंगा नदी में डूबे,गोला घाट पर नहाते समय 2 बच्चे डूबे,गोताखोर बच्चों की तलाश में जुटे,आदमपुर थाना क्षेत्र की घटना 

मऊ-मुख्तार अंसारी की पत्नी आसफा अंसारी ने नामांकन किया,मऊ सदर से आसफा अंसारी ने निर्दलीय नामांकन किया,सदर से बीएसपी पार्टी के प्रत्याशी मुख्तार अंसारी है 

झांसी-चाकुओं से गोदकर सुनार की हत्या के मामले का खुलासा,2 आरोपी गिरफ्तार, सोनी की चेन, अंगूठी और नकदी बरामद,9 फरवरी को चाकुओं से गोदकर हुई थी सुनार की हत्या,कोतवाली क्षेत्र के नालंदा कालोनी के पास का मामला

महाराजगंज-सारा सिंह की मां ने तीसरा वीडियो किया वायरल,अमनमणि त्रिपाठी,उनके परिवार को वोट न देने की अपील,अमनमणि के भाई अनय का आरोप,विरोधियों से मिली है सीमा सिंह,विरोधियों के इशारे पर वीडियो वायरल करने का लगाया आरोप

मेरठ में लंगूर कर रहे EVM की सुरक्षा,मतगणना स्थल के आसपास भारी तादाद में बंदर,बंदरों के आतंक से निपटने को जिला प्रशासन ने किया इंतजाम,मेरठ जिला प्रशासन ने 24 घंटे के लिए दो लंगूर किए तैनात,मेरठ से 20 किलोमीटर दूर कताई मिल में रखी गई हैं EVM,मेरठ की 7 विधानसभा सीटों की यहां होगी मतगणना
 
गाजियाबाद-सोशल साइट पर फर्जीवाड़े का एक और कारनामा,लोगों का लाखों रुपए लेकर फरार हुई एडीएस कैश कम्पनी,सोशल साइट पर लाइक के नाम पर लगाया लोगों को चूना,राजनगर के आरडीसी में है एडीएस कैश कम्पनी का ऑफिस

लखनऊ-तीसरे चरण में आपराधिक छवि के 14% प्रत्याशी,ADR की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किए गए आंकड़े,110 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले,10 फीसदी प्रत्याशियों पर गंभीर आपराधिक मामले,82 उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले,250 प्रत्याशी करोड़पति भी चुनाव मैदान में,31 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति इस चुनाव में,उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.61 करोड़,7 उम्मीदवारों के ऊपर हत्या सम्बंधित मामले,11 उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास का मामला,बीजेपी के 68 प्रत्याशियों में से 21 पर आपराधिक मामले,बसपा के 67 में से 21 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले,RLD के 40 में से 5 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले,सपा के 59 में से 13 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले,कांग्रेस के 14 में से 5 पर आपराधिक मामले,निर्दलीय 225 उम्मीदवारों में से 13 पर आपराधिक मामले,एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म संस्था ने जारी किए आंकड़े

कुशीनगर-नामांकन के अंतिम दिन बसपा ने बदला प्रत्याशी,अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निरस्त हो जाने से नए प्रत्याशी को उतारा,विजय कुमार बसपा से होंगे विधानसभा रामकोला से  प्रत्याशी

लखनऊ-लखनऊ विश्वविद्यालय के PHD छात्र की मौत,निमोनिया से पीड़ित था छात्र अभिषेक शुक्ला,अस्पताल ले जाते वक्त हुई अभिषेक की मौत,वीरबल साहनी छात्रावास में रहता था छात्र 
 
जौनपुर-पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने आग लगाकर दी जान,पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी,बरसठी थाना क्षेत्र के कारो बनकट गांव की घटना

लखनऊ-मौलाना बुखारी,महंत आदित्यनाथ,आज़म खां के बयान का मामला,हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने चुनाव आयोग से पूछा,सांप्रदायिक बयानों के बारे में अबतक क्या कार्रवाई की-HC,16 फरवरी को हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब,अधिवक्ता अजमल खां की याचिका पर हुई सुनवाई 

मैनपुरी-केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान-मुलायम ने साइकिल को पहले की पंचर कर दिया-राजनाथ,सपा-बसपा के कीचड़ में भाजपा का कमल खिलेगा-राजनाथ,भोगांव विधानसभा प्रत्याशी का प्रचार करने आए थे गृहमंत्री 

महाराजगंज-5 साल की बच्ची के साथ रेप,पुलिस ने आरोपी युवक को किया अरेस्ट,नौतनवां के बिस्मिलनगर का मामला

वाराणसी-शिवपुर सीट से सपा प्रत्याशी आनंद मोहन गुड्डू ने किया नामांकन,शिवपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल राजभर ने किया नामांकन
पिंडरा सीट से बसपा प्रत्याशी बाबूलाल पटेल ने किया नामांकन

कानपुर-केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का बयान-राहुल गांधी के पिता पायलट थे,लेकिन अब वह साइकिल को धक्का दे रहे

लखीमपुर-चुनाव को देखते हुए इंडो नेपाल बॉर्डर सील,उत्तराखण्ड से लेकर लखीमपुर खीरी तक बॉर्डर सील,कल होने वाले मतदान को लेकर एसएसबी ने सुरक्षा बढ़ाई

पीलीभीत-दबंगों ने बेटी और पिता को जमकर पीटा,दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया,बीसलपुर थाना खरगापुर का मामला

अयोध्या-वैलेंटाइन डे पर युवक युवतियों ने किए हनुमानगढ़ी के दर्शन,हनुमानगढ़ी में देखी गयी युवक युवतियों की भीड़,पार्कों के अलावा मंदिरों में भी रही युवक,युवतियों की भीड़

चंदौली-बिना नामांकन के ही लौटे बाहुबली विनीत सिंह,विनीत सिंह के समर्थकों ने किया जमकर हंगामा,पुलिस कर्मियों से विनीत सिंह के समर्थकों से हुई नोकझोक,रांची जेल से पेरोल पर नामांकन करने आये थे वाराणसी,कल प्रस्तावक के जरिये दोबारा विनीत सिंह करेंगे नामांकन 

लखनऊ-कन्नौज के DM जेपी सागर हटाए गए,कन्नौज के नये डीएम बने जगदीश,विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन थे जगदीश 

सोनभद्र-चोरी के दौरान हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,3 आरोपी  गिरफ्तार 2 पिस्टल 1 रिवॉल्वर बरामद,ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली रेलवे स्टेशन से अभियुक्तों की गिरफ्तारी

लखनऊ-कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत,पेट्रोल पंपों से हटाए जाएं PM के चित्र वाले विज्ञापन,कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र,सरकारी बैंकों से भी हटाए जाएं योजनाओं के विज्ञापन 

उन्नाव-राज बब्बर की जनसभा में आचार संहिता का उल्लंघन,जनसभा में मुख्यमंत्री के गुणगान वाले कैलेंडर बांटे गए,सपा प्रत्याशी मनीषा दीपक के समर्थन में बांटे गये कैलेंडर,सपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करने पहुंचे थे राज बब्बर 

इलाहाबाद-बीएसपी महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा का बयान-बीजेपी सपा पर साधा निशाना,बीजेपी को बताया सबसे झूठ बोलने वाली पार्टी,साइकिल के हुए टुकड़े,सैफई में सिर्फ हुआ विकास,पैसो के बंटवारे को लेकर सपा परिवार में हुई लड़ाई

लखनऊ-सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का बयान-2 दिनों से केंद्रीय मंत्री यूपी के चक्कर लगा रहे-चौधरी,कल के चुनाव में 67 में 40 सीटें सपा जीतेगी-चौधरी,वित्त मंत्री अरुण जेटली हमारे गठबंधन से घबराए हुए हैं-चौधरी,यूपी चुनाव अगर BJP हारी तो विश्वास खो देंगे मोदी-चौधरी,लोकसभा का चुनाव भी बीच में हो सकता है-राजेंद्र चौधरी 

लखनऊ-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल की कल बाराबंकी में जनसभा,2 बजे बाराबंकी की जैदपुर विस में राहुल की जनसभा

लखनऊ-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गुरुवार की जनसभाएं,16 फरवरी को 12.30 बजे सीतापुर के लहरपुर में जनसभा,16 फरवरी को 2 बजे हरदोई के सांडी में राहुल की जनसभा,16 फरवरी को 3.45 बजे उन्नाव के घाटमपुर में राहुल की जनसभा 

उन्नाव-बाइक सवार बदमाशों ने युवक से 30 हजार रूपए लूटे,पुलिस पिकेट के सामने बदमाशों ने दिया घटना को दिया अंजाम,असोहा थाने के लालाखेड़ा चौराहे की घटना

कुशीनगर-मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का खुलासा,21 मोबाइल 1 तमंचा 2 कारतूस बरामद,2 अभियुक्त गिरफ्तार,हाटा पुलिस ने की गिरफ्तारी

सुल्तानपुर-नहीं उतर पाया केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का हेलीकॉप्टर,गलत ढंग से बने हेलीपैड पर नहीं उतर पाया हेलीकॉप्टर,प्रत्याशी ने जिला प्रशासन पर लगाया साजिश का आरोप,लम्भुआ के खोरेपुर में होनी थी बीजेपी की जनसभा

संभल-आवेदन के बाद भी 20 हजार युवाओं का नहीं बना वोट,जिला प्रशासन की लापरवाही से युवा नहीं डाल पाएंगे वोट,प्रशासनिक लापरवाही से वोट नहीं डाल पाएंगे 20 हजार युवा,जिला प्रशासन ने चुनाव की आंखों में झोंकी धूल,संभल, असमौली विधानसभा क्षेत्र का मामला,युवाओं ने चुनाव आयोग, डीएम से लगाई गुहार 

कन्नौज-जनसभा में सीएम अखिलेश का बयान-हमें कन्नौज विधानसभा पर पूरा भरोसा है-अखिलेश,इतना वोट देना कि विरोधी जान जाएं कि यह कन्नौज है-सीएम,कन्नौज दूसरे जिलों के लिए एक उदाहरण बनेगा-अखिलेश,ढ़ाई साल मन की बात की, काम की बात कब करोगे-सीएम,100 नम्बर का पूरा बजट सपा ने दिया-सीएम,सपा की सड़क पर 10 किमी चलकर देखना-अखिलेश,अगर चलकर देख लिया तो वोट सपा को दोगे-अखिलेश,पहले चरण में ही पीएम को बीपी की शिकायत आ गई-सीएम,आगे के चरणों के बाद ब्लड प्रेशर का क्या होगा-अखिलेश,पीएम मोदी के जुम्लों से सावधान रहना-अखिलेश यादव,पीएम कन्नौज आएं तो उन्हे इत्र लगा देना-अखिलेश यादव,ताकि दिल्ली तक महकते हुए जाएं पीएम मोदी

लखनऊ-बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बयान-सपा सरकार में काम कम,अपराध ज्यादा है-मायावती,मुलायम ने अपने भाई शिवपाल को अपमानित किया-माया,सपा में दोनों खेमे के लोग एक-दूसरे हराने की कोशिश करेंगे-माया,सपा का मुख्य वोट दो खेमे में बंटकर रह जाएगा-मायावती,सपा को वोट देने से बीजेपी को फायदा होगा-मायावती,सिर्फ बीएसपी को अपना वोट दे जनता-मायावती 

प्रतापगढ़-केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा का बयान-प्रदेश में अराजकता का माहौल है,लोगों में डर है-कलराज,आम लोगों की नहीं बल्कि गुंडों की सुनती है पुलिस-मिश्रा,लखनऊ में श्रवण साहू की हत्या सपा के लोगों ने कराई-मिश्रा,अखिलेश ने मरी हुई पार्टी से गठबंधन कर लिया-कलराज,बीजेपी सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ होगा-मिश्रा,सभी किसानों की फसल का कृषि फसली बीमा होगा-मिश्रा,प्रदेश में मुख्यमंत्री सिंचाई योजना लागू करेंगे-कलराज मिश्रा,नीम कोटेड यूरिया की शत प्रतिशत उपलब्धता रहेगी-मिश्रा 

औरैया-केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान-यूपी भारत की दिशा और दशा तय कर सकता है-राजनाथ,इतिहास में गैर कांग्रेसी पार्टी का राज हुआ तो वो बीजेपी है-राजनाथ,अटल जी या मोदी जी की किसी मंत्री पर नहीं लगा आरोप-राजनाथ,आरोप लगने पर नेता को पद छोड़ देना चाहिए-राजनाथ,बीजेपी के किसी मुख्यमंत्री पर कोई आरोप नहीं लगा-राजनाथ,दुनिया में सबसे तेज अर्थव्यवस्था भारत देश की-गृहमंत्री,प्रदेश में न पढ़ाई न दवाई,फिर भी विकास की बात हो रही है-राजनाथ,बीजेपी सरकार में कोई गुंडा सीने की बटन खोलकर नहीं घूमेगा

हरदोई-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का बयान-सपा और बसपा के शासन में प्रदेश पिछड़ गया-मौर्या,बीएसपी को जनता की चिंता नही, वोट की चिंता है-मौर्या,गरीब परिवार में बेटी पैदा होने पर माँ को 5001 रूपये देंगे-मौर्या,बेटी के नाम 50000 रूपये का विकास बांड दिया जायेगा-बीजेपी,सपा के भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई होगी-केशव मौर्या,बाबू, पुलिस और चपरासी की भर्ती में इंटरव्यू ख़त्म होगा-मौर्या,कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों का कर्ज माफ कर दिया जायेगा,भाजपा सरकार आने से पहले जमीन कब्जा छोड़ दें माफिया-मौर्या,नही तो दस पुश्तों तक जमीन कब्जा करना भूलेंगे -केशव

कानपुर-कानपुर में बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बयान-BSP की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी-माया,पहले चरण में बीएसपी को झमाझम वोट मिले-माया,पहले चरण में बीएसपी बहुत सीटे जीतने वाली है-माया,दूसरे चरण में भी बीएसपी को झमाझम वोट मिलेगा-माया,मैं आपकों हवा-हवाई बाते नहीं बता रही हूं-मायावती,मैं आपकों जमीनी बाते बता रही हूं-मायावती,अन्य पार्टियों को बहुत कम सीटे मिलेंगी-मायावती,बीजेपी को तो बहुत कम सीटे मिलने वाली हैं-माया,बीजेपी,सपा-कांग्रेस बहुत पीछे जा रही है-मायावती,हार के भय से बीजेपी की नींद उड़ गई है-मायावती,अमित शाह के चेहरे की हवाईयां उड़ी हुई थी-मायावती,बीजेपी ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने को पीसी की-माया,बीजेपी को यूपी में बहुत कम सीटे मिल रही है-माया,बीजेपी के लोग अब अफवाहे फैलाने में लगे हैं-माया,सोशल मीडिया पर बीजेपी अफवाह फैला रही-माया,बीजेपी ने बीएसपी से मिलने की अफवाह फैलाई-माया

ब्रेकिंग समाचार

संतकबीरनगर में भीषण सड़क हादसा,बेकाबू एम्बुलेंस ट्रक में घुसी,8 लोगों की मौके पर मौत,गोरखपुर से लखनऊ मरीज ला रही थी एम्बुलेंस,शहर कोतवाली के एनएच-28 पर हुआ दर्दनाक हादसा

लखनऊ-चंदौसी-मुरादाबाद रेलवे ब्रिज के पास फिर काटी गई रेल लाइन,यूपी में 15011/15012 चंडीगढ़ एक्सप्रेस पलटाने की साज़िश,मुरादाबाद के डीआरएम ने दिए मामले की जांच के आदेश,उत्तर रेलवे के डीआरएम ने रेल मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट,9 फरवरी को चंदौसी-अलीगढ़ रुट ट्रैक काटने का हुआ था प्रयास

मथुरा-चिप्स के गोदाम में आग लगने से मचा हड़कम्प,दमकल की गाड़ी गोदाम में लगी आग पर पाया काबू,आग लगने से गोदाम में रखे लाखों के चिप्स राख,नगर कोतवाली के ज्योतिनगर इलाके की घटना

बलिया-अलग-अलग विधानसभाओं के 3 प्रत्याशियों पर मुकदमा दर्ज,आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा,सिकन्दरपुर के भाजपा प्रत्याशी संजय यादव पर केस,बांसडीह के 2 निर्दलीय प्रत्याशी नीरज सिंह,केतकी सिंह पर भी केस

गोंडा-गौरा सीट पर सपा-कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने,गठबंधन के बावजूद भी दोनों दलों के प्रत्याशी मैदान में,सपा से पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह मैदान में,कांग्रेस से तरुण पटेल ने भी ठोंकी ताल

गाजियाबाद-दैनिक जागरण के ऑन लाइन एडिटर गिरफ्तार,एडिटर शशांक शेखर त्रिपाठी पुलिस ने किया गिरफ्तार,एग्जिट पोल सर्वे कराने के आरोप में शशांक शेखर गिरफ्तार,गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी 

बागपत-वोट ने देने पर दबंगों ने परिवार को जमकर पीटा,5 लोग घायल,3 लोगों की हालत गंभीर,भर्ती,शहर कोतवाली क्षेत्र के बाघू गांव की घटना 

आगरा-इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा जवाहरबागकांड की सुनवाई,चीफ़ जस्टिस कोर्ट में आज 2 बजे से शुरू होगी सुनवाई

जौनपुर-कक्षा 8 की छात्रा के गायब होने का मामला,परिजनों ने 4 के खिलाफ दी तहरीर,सराय ख्वाजा के असलेपुर गांव का मामला

बरेली-नवाबगंज के भाजपा-सपा प्रत्याशी के बीच मारपीट,BJP के केसर सिंह और SP के भगवत शरण में हुई मारपीट,BJP प्रत्याशी पर भगवत शरण को बंधक बनाने का आरोप,BJP प्रत्याशी के 5 समर्थक हिरासत में, मुकदमा दर्ज,हाफिजगंज थाना क्षेत्र के सुंदरी का मामला

मेरठ-विद्युत विभाग के अवर अभियंता सस्पेंड,भ्रष्टाचार के आरोप में अवर अभियंता पर कार्रवाई,अधीक्षण अभियंता ने दी मामले की जानकारी

वाराणसी-ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत,रेलवे लाइन पार करते वक्त आया ट्रेन की चपेट में,शिवपुर रेलवे स्टेशन के सामने की घटना