tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 10 मार्च 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

लखनऊ-चौक में करोड़ों की डकैती में एक और बदमाश गिरफ्तार,शातिर बदमाश अभय सिंह के पास से 4 किलो सोना बरामद,अबतक 4 बदमाशों की हो चुकी है गिरफ्तारी,6 किलो 800 ग्राम सोना अबतक हो चुका है बरामद,अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें कर रहीं छापेमारी

फर्रुखाबाद-रोडवेज बस और कार में टक्कर,कार में दो लोगों की मौत,एक गंभीर घायल,कार पर चढ़ी बस,कार में फंसे हैं दोनों शव,बरेली-इटावा हाईवे के तुसौर के पास का मामला 

सीतापुर-मिश्रिख पंच कोसी परिक्रमा में महंत रामस्वरूप दास का निधन,कबीर आश्रम झरिया (हरगाँव) के महंत थे रामस्वरूप दास,महंत रामस्वरुप दास के निधन से अनुयायियों में शोक की लहर,महर्षि दधिचि की तपस्थली है मिश्रिख तीर्थ 

इलाहाबाद-माँ-बेटी पर बदमाशों ने किया धारदार हथियार से हत्या,बेटी की मौके पर मौत,माँ गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा गाँव की घटना

महाराजगंज-सोनौली सीमा पर नेपाली नागरिकों ने प्रदर्शन किया,नेपाली नागरिकों ने भारत विरोधी नारे सीमा पर लगाए,लखीमपुर में हुए बवाल पर महाराजगंज में प्रदर्शन 

फैज़ाबाद-BSP प्रत्याशी बज़्मी सिद्दीकी से गैंगरेप की धारा हटाई गई,पुलिस ने बज्मी सिद्दीकी,साथियों पर लगी धारा हटाई,मेडिकल रिपोर्ट में महिला से मारपीट की पुष्टि हुई,जेल में बंद हैं अयोध्या से बसपा प्रत्याशी बज्मी सिद्दीकी,शहर की एक महिला ने लगाया था गैंगरेप का आरोप

बदायूं-कल से लापता किशोर का खेत में शव मिलने से सनसनी,ग्रामीणों ने जताई हत्याकर शव को खेत में फेंकने की आशंका,जरीफनगर थाना क्षेत्र के भूपदीप नगलिया गांव की घटना

मथुरा-मतगणना प्रशिक्षण के दौरान सोते नज़र आये कर्मचारी,प्रशिक्षण में फेसबुक और व्हाट्सएप पर लगे रहे कर्मचारी,मतगणना प्रशिक्षण में कर्मचारियों ने नहीं दिखाई रुचि,शहर के BSA कॉलेज में चल रहा मतगणना प्रशिक्षण 

वाराणसी-गिरि नगर कॉलोनी में सास-बहू की हत्या का खुलासा,दो हत्या आरोपी गिरफ्तार,जेवरात बरामद,भेलूपुर पुलिस ने डबल मर्डर का किया खुलासा 

मुरादाबाद-जिला अस्पताल में ब्लड बैंक प्रभारी के साथ मारपीट,मरीज के परिजनों ने मामूली बात पर की मारपीट,मारपीट करने वालों को पुलिस को सौंपा गया,सिविल लाइन थाने पहुंचे अस्पताल के डॉक्टर,स्टाफ

दिल्ली-एक्जिट पोल पर राजबब्बर का बयान-नतीजों का इंतजार करिए-राजबब्बर,कल जनता का आएगा फैसला-राजबब्बर,बिहार में एक्जिट पोल फेल हुए थे-राजबब्बर  

देवरिया-बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसपी शाही का बयान-एक्जिट पोल अपेक्षित परिणाम है-एसपी शाही,यूपी में बीजेपी की बनेगी सरकार-एसपी शाही,जनता ने बीजेपी पर किया है भरोसा-शाही 

इलाहाबाद-जालौन के दबंग अभिमन्यु सिंह को क्लीन चिट देने का मामला,हत्या के मामले में क्लीन चिट देने पर HC ने पुलिस को फटकारा,हाईकोर्ट ने कहा एक के बाद एक हुए दूसरे 63 अपराध,जमानत निरस्त करने की याचिका दाखिल करने का आदेश,अपराधी जेल के बाहर तो कैसे कोर्ट आएंगे गवाह-हाईकोर्ट,गिरफ्तारी के बजाय पुलिस दे रही अपराध का मौका-हाईकोर्ट,जालौन के दबंग अभिमन्यु सिंह पर है 11 हत्याओं का आरोप,मामले में हाईकोर्ट ने 22 मार्च को डीआईजी को किया तलब

कानपुर देहात-नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 40 हज़ार रुपये ठगे,जालसाज ने विकास भवन में नौकरी दिलाने का दिया झांसा,एसपी ऑफिस के बाहर युवक को बुलाकर की गई ठगी,भोगनीपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है पीड़ित युवक 

पीलीभीत-बारिश होने से फसलों को भारी नुकसान,फसल बर्बाद होने से किसान परेशान,अमरिया,पूरनपुर,बीसलपुर में हुई बारिश 

दिल्ली-मेटरनिटी बेनिफिट विधेयक पास होने पर मेनका गांधी ने जताई खुशी,केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने जताई खुशी,'मंत्रालय ने मुहिम की शुरुआत की,प्रधानमंत्री और सांसदों का शुक्रिया',महिलाओं को मातृत्व लाभ के जरिए मिलेगी 26 सप्ताह की छुट्टी-मेनका

दिल्ली-एक्जिट पोल पर प्रतिक्रियाएं.....एक्जिट पोल पूरी तरह से गलत हैं-रामगोपाल,11 मार्च को काम बोलेगा-रामगोपाल यादव,हम पूर्ण बहुमत में आने जा रहे हैं-रामगोपाल......बिहार के एक्जिट पोल गलत हुए थे-राहुल,यूपी में गठबंधन की सरकार बनेगी-राहुल......रिजल्ट का इंतजार करें-पीएल पुनिया.....बिहार एक्जिट पोल भी लोगों ने देखा था-राजबब्बर 

लखीमपुर खीरी-इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी,मतगणना,बसही में हुए बवाल को लेकर अलर्ट,SSB चौकियों और पुलिस को सर्तक किया गया,उत्तराखंड से लेकर यूपी की सीमा तक अलर्ट,बसही में हुए बवाल के बाद कई जगह प्रदर्शन 

महोबा-महिला की हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश,झांसी-मानिकपुर रेलवे लाइन किनारे मिला शव,बेलाताल स्टेशन के पास मिला अज्ञात महिला का शव,GRP ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा 

जौनपुर-जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,महिला समेत 3 गंभीर रुप से घायल,मामला दर्ज,पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती,मडियांव थाना क्षेत्र के मड़ीहगांव की घटना

लखनऊ-मतगणना से पहले आज सभी जिलो की हुई वीडियाे कांफ्रेंसिंग,मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना की तैयारियों पर ली मीटिंग,78 मतगणना केद्रों पर आयोग की नजर,जिला निर्वाचन अधिकारियों और आरओ को दिए गए दिशा निर्देश,मतगणना केद्रों के अंदर नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन,मतगणना के सभी आंकड़े जेनसिस सॉफ्टवेयर पर होंगे अपलोड,सभी मतगणना केद्रों पर बनाए गए मीडिया सेंटर 

इटावा-आतंकी गतिविधियों में लिप्त रॉकी पहुंचा आत्मसमर्पण करने,आत्मसमर्पण करने एसएसपी दफ्तर पहुंचा रॉकी जाटव,यूपी एटीएस रॉकी जाटव को कर रही थी तलाश,इटावा जिले के बसरेहर कस्बे का रहने वाला है रॉकी

लखनऊ-एमपी में पकड़े गए आतंकियों की रिमांड लेगी UP एटीएस,आतिफ,दानिश,मीर हुसैन से यूपी में एटीएस करेंगी पूछताछ,मध्य प्रदेश से रिमांड पर लाकर की जाएगी पूछताछ,यूपी में पकड़े गए आतंकियों से होगा आमना-सामना,अन्य राज्यों की सुरक्षा एजेंसियां भी करेंगी पूछताछ

लखनऊ-कानपुर में पकड़े गए फैसल 10 दिन की ATS रिमांड पर,फैसल के 4 अन्य साथी भी 10 दिन की एटीएस रिमांड पर,जीएम खान,अजहर,शैलेन्द्र और फखरे आलम भी रिमांड पर

लखनऊ-सैफुल्ला मुठभेड़ की एटीएस टीम सम्मानित की गई,डीजीपी जावीद अहमद ने टीम को किया सम्मानित,IG एटीएस के साथ उनकी कमाण्डों टीम की गई सम्मानित,आईजी असीम अरुन,राजेश साहनी किए गए सम्मानित

गाजियाबाद-अमनमणि त्रिपाठी डासना जेल से रिहा,पत्नी सारा के मर्डर केस में डासना जेल में बंद थे
इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत पर अमनमणि रिहा

लखनऊ-साल-2016 में लीक से हटकर पुलिस कर्मी सम्मानित,प्रदेश भर के 33 पुलिस कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित,DGP जावीद अहमद करेंगे बेहतरीन पुलिस कर्मियों का सम्मान,सोशल मीडिया पर सूचना हो या डायल-100 का अलर्ट,बेहतर काम करने वाले सिपाही, इंस्पेक्टर होंगे सम्मानित

लखनऊ-विधानसभा के चुनाव में 4853 उम्मीदवारों ने लड़ा चुनाव,4370 पुरुष,482 महिला प्रत्याशियों ने लड़ा विधानसभा चुनाव,सबसे ज्यादा 403 उम्मीदवार बसपा ने उतारे,भारतीय जनता पार्टी ने 384 उम्मीदवार खड़े किए,समाजवादी पार्टी ने 311 विधानसभाओं में उतारे उम्मीदवार,कांग्रेस ने 114 स्थानों पर खड़े किए प्रत्याशी,1462 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी लड़ा चुनाव 

इलाहाबाद-मृतक आश्रित कोटे में नौकरी को लेकर हाईकोर्ट का फैसला,नियुक्ति परिवार को संकट से उबारने के लिए न कि नौकरी के लिए,कोर्ट ने कहा संतान नाबालिग हो तो पत्नी कर सकती है नौकरी
मौत के 8 साल बाद नौकरी की मांग योजना को अर्थहीन करना है,ओपेन कम्पटीशन के बजाय सीधे नौकरी हासिल करने का है प्रयास,2008 में कृष्णा पाठक के बेटे ने मांगी मृतक आश्रित कोटे में नौकरी भारत सरकार ने कैट के आदेश को हाईकोर्ट में दी थी चुनौती

लखीमपुर-इंडोनेपाल बार्डर पर एसएसबी जवानों पर पत्थरबाजी,पत्थरबाजी में सहायक सेनानायक और जवान घायल,पत्थरबाजी को देखते हुए बार्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई,बार्डर पर पुलिया का निर्माण रोकने को लेकर है नाराजगी,सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र में भसही गांव के पास का मामला

बस्ती-फर्जी IPS बन कर ठगी करने वाला अनिल गिरफ्तार,जमीनी विवाद में एसपी को IPS बनकर किया था फ़ोन,पहले भी कई अधिकारियों को IPS बनकर कर चूका है फ़ोन,सदर कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट से हुई गिरफ़्तारी,आजमगढ़ के अतरौलिया का रहने वाला है आरोपी

मथुरा-भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकान्त शर्मा का बयान,यूपी सहित चार राज्यों में बनेगी बीजेपी की सरकार-श्रीकांत,पंजाब में श्रीकांत शर्मा ने बताया त्रिकोणीय मुकाबला,दो तिहाई बहुमत से बनेगी यूपी में बीजेपी की सरकार-श्रीकांत,अखिलेश के बसपा से हाथ मिलाने के बयान पर बोले,सत्ता में वापसी के लिए छटपटाहट रहे हैं अखिलेश-शर्मा,सपा-बसपा का षड़यंत्र सफल कामयाब नहीं होगा-श्रीकांत

सहारनपुर-मैजिक को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर,एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल
नकुड़ थाना क्षेत्र के फंदपुरी की घटना

बांदा-डम्फर ने लोडर को मारी जोरदार टक्कर,एक युवक की मौत आधा दर्जन लोग घायल
सभी घायलों को ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती,मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ इलाके की घटना

आजमगढ़-हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास,जिला जज कोर्ट ने 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया,2010 में पांडेबाजार में युवक की गोली मारकर हुई थी हत्या

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

कानपुर- पुलिस ने संदिग्ध अजहर की दुकान का तोड़ा ताला,दुकान का ताला तोड़कर पुलिस कर रही छानबीन,पुलिस ने दुकान से कई मोबाइल कब्जे में लिए,कर्नलगंज क्षेत्र के रहमानी मार्केट का मामला

कानपुर- गौस मोहम्मद खान के घर पर पुलिस ने की छापेमारी,चकेरी क्षेत्र के जाजमऊ में है गौस मो. खान का घर

लखनऊ- विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी,कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना,403 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की होगी मतगणना,प्रदेश में बनाए गए 78 मतगणना केंद्र,72 जिलों में 1-1 केंद्रों पर होगी मतगणना,आजमगढ़,कुशीनगर,अमेठी में 2-2 केंद्रों पर मतगणना,मतगणना सुचारु रुप से कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम,187 कम्पनी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को लगाया गया,PAC,यूपी पुलिस और होमगार्ड के जवान भी रहेंगे तैनात,403 विधानसभा क्षेत्रों में आयोग ने तैनात किए हैं प्रेक्षक,सभी मतगणना स्थलों पर कराई जाएगी वीडियोग्रॉफी,मतगणना केंद्रों में रहेगी तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था,पहले स्तर में लोकल पुलिस,दूसरे में स्टेज ऑर्मड पुलिस,मतगणना केंद्र पर तीसरे स्तर में सीएपीएफ की रहेगी तैनाती,मतगणना हॉल में कोई नहीं कर सकेगा मोबाइल का इस्तेमाल,सबसे पहले होगी पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती,बैलेट पेपर के बाद होगी ईवीएम की काउंटिंग

शाहजहांपुर- बर्तन कारोबारी की गला दबाकर हत्या से सनसनी,हत्या के बाद सड़क किनारे शव फेंककर बदमाश फरार,कटरा थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव के पास की घटना

आगरा- बाइक सवार विदेशी युगल खड़े ट्रैक्टर से टकराए,मौके पर हुई बाइक सवार विदेशी युगल की मौत,यमुना एक्सप्रेस-वे के 131 माइल स्टोन की घटना

मथुरा- मूक बधिर नाबालिग के साथ गैंगरेप,ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पुलिस को सौंपा,थाना कोसी कलां क्षेत्र का मामला

लखीमपुर- इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बवाल का मामला,तहसीलदार समेत एसएसबी के नौ जवान घायल,नेपाली पथराव में 27 भारतीय नागरिक भी घायल- डीएम,नेपाल के लोगों ने नोमेन्स लैंड पर फहराया झंडा,उच्चाधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट- डीएम,दोनों देशों के अफसरों ने आवागमन पर लगाई रोक- डीएम

आगरा- न्यू आगरा पुलिस ने जुएं के अड्डे पर मारा छापा,सात जुआरी रफ्तार,नगदी,बाइकें,मोबाइल बरामद

बाराबंकी- खाद्य सुरक्षा टीम ने कई दुकानों पर की छापेमारी,होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा टीम ने की छापेमारी

रामपुर- एग्जिट पोल आजम खां का बयान,हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रहे हैं- आजम,बीजेपी को केवल 25 सीटें मिलेगी- आजम,मेरी बात का यकीन किया जाए- आजम

शाहजहांपुर- अनियंत्रित रोडवेज बस खाई में पलटी,आधा दर्जन यात्री मामूली रुप से हुए घायल,अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के हाईवे की घटना

वाराणसी- स्कॉर्पियो-इंडिका में टक्कर, एक की मौत,मृतक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,चोलापुर क्षेत्र के धरसौना नई बस्ती का मामला

नोएडा- साढ़े लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार,हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही थी शराब,आबकारी विभाग ने एक कार भी बरामद की,एक्सप्रेस-वे सेक्टर 135 के मोहियापुर से हुई बरामदगी

उन्नाव-गांव में हाईटेंशन वोल्टेज दौड़ने से अफरा-तफरी,हाईवोल्टेज करंट से एक की मौत, चार झुलसे,बड़ी संख्या में लोगों के बिजली उपकरण फुंके,बांगरमऊ कोतवाली के गनीपुर गांव का मामला

गाजियाबाद-7 लाख रुपए की अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार,अलग-अलग जगहों से पकड़ी 140 पेटी अवैध शराब,आबकारी विभाग ने तीन वाहनों को भी किया सीज
 
लखीमपुर-मौसम का बदला मिजाज, शुरू हुई बारिश,ज्यादा बारिश से सरसों,मसूर,गेहूं की फसल को नुकसान,बारिश शुरू होने से किसानों की चिंता बढ़ी

जौनपुर-अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत,मुगराबाद शाहपुर के कोदहू गांव की घटना

लखीमपुर-अज्ञात वाहन ने 3 साइकिल सवारों को रौंदा,एक की मौके पर मौत,2 घायल अस्पताल में भर्ती,मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के अमीरनगर की घटना

इलाहाबाद-मां-बेटी पर बदमाशों ने किया धारदार हथियार से हमला,मां की मौके पर मौत,बेटी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव की घटना

लखनऊ-होली के त्योहार पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन,मुंबई से गोरखपुर वाया वाराणसी चलेगी स्पेशल ट्रेन,11 मार्च को मुंबई से रवाना होगी स्पेशल ट्रेन,आनंद बिहार से दरभंगा के लिए भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

मैनपुरी-ट्रैक्टर और रोडवेज बस की टक्कर में 2 की मौत,हादसे में एक युवक गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती,कुरावली क्षेत्र के गंगापुर इलाके में हुआ हादसा

लखीमपुर-इंडो नेपाल बार्डर पर बवाल का मामला,हालात सामान्य होने के चलते आवागमन पर रोक,बसही का बाजार भी पूरी तरह किया गया बंद,बार्डर पर भारी मात्रा में फोर्स तैनात किया गया,एसएसबी खूफिया एजेंसियां और पुलिस सतर्क

संतकबीरनगर-पति ने पत्नी,मासूम बच्ची की गला रेतकर की हत्या,पत्नी और बच्ची की हत्या के बाद खुद को भी किया घायल,घायल पति की भी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत,धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा चौबे गाँव की घटना 

झांसी-घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को गोली मारी,पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया,बाल्टी में डुबोकर डेढ़ वर्षीय बच्ची की हत्या की,वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार,पूंछ थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना 

बागपत-ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर निर्मम हत्या,गंदे नाले में ड्राइवर का शव पड़ा मिला,बड़ौत कोतवाली क्षेत्र की घटना 

फैज़ाबाद-ARTO के खिलाफ ट्रक चालकों का प्रदर्शन,ट्रक चालकों ने ARTO पर लगाया उत्पीड़न का आरोप,कैंट इलाके में RTO ऑफिस के पास हाईवे किया जाम,ARTO ने ओवरलोडिंग पर ट्रक का किया है चालान

झांसी-पारीछा पावर प्लांट में दो मजदूरों की मौत,पावर प्लांट में देर रात बेल्डिंग करते वक्त विस्फोट होने से दो मजदूरों की मौत,मृतक खुशीराम और राजपाल के परिजनों में कोहराम,बड़ागांव थाना क्षेत्र के पारीछा पावर प्लांट की घटना 

झाँसी-व्यापारी से 50 हज़ार रुपये बदमाशों ने लूटे,बाइक सवार 3 बदमाश कैश लूटकर फरार,मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के परबारीपुरा की घटना 

ग्रेटर नोएडा-50 हज़ार का ईनामी बदमाश बब्लू उर्फ यूसुफ गिरफ्तार,अलीगढ़ के बन्ना देवी एरिया से यूपी STF ने किया अरेस्ट,डकैती,हत्या,रेप और अपहरण जैसे मामलों में था वांछित,बब्लू उर्फ यूसुफ मेवाती पर दर्ज हैं 20 से ज्यादा मुकदमें 

कौशाम्बी-प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या,कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र के नेहालपुर की घटना 

फतेहपुर-संदिग्ध हालत में बीएससी छात्रा की मौत का मामला,परिजनों ने चौक चौराहे पर शव रखकर लगाया जाम,कल खाली पड़े मकान से मिला था छात्रा का शव,फतेहपुर में सदर कोतवाली क्षेत्र की घटना 

गाजियाबाद-सरकारी आवास आवंटन में फर्जीवाड़ा सामने आया,डूडा आवास के लिए आवेदकों ने लगाए फर्जी प्रमाण पत्र,SDM की जांच में फर्जी आय,जाति प्रमाण पत्रों का खुलासा,प्रशासन ने 82 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई

हरदोई-कोल्ड स्टोरेज में शॉट सर्किट से लगी आग,दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू,माधवगंज कस्बे की घटना 

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

बाराबंकी-देवा शरीफ दरगाह की सुरक्षा को लेकर गंभीर हुआ मसोलियम ट्रस्ट,दरगाह ट्रस्ट मुख्य दरवाजे पर लगाएगा स्केनर और  मेटल डिटेक्टर,ट्रस्ट की ओर से दरगाह की सुरक्षा के लिए तैनात होंगे भूतपूर्व सैनिक,देवा शरीफ दरगाह ट्रस्ट के प्रबंधक शाद महमूद का etv पर बयान,इस्लामिक स्टेट आतंकियों की गतिविधियों के चलते सुरक्षा के इंतजाम

इटावा-संदिग्धों की तलाश में DM,SSP होटलों में कर रहे छापेमारी,होटलों में बिना आईडी के लोगों से पुलिस कर रही पूछतांछ

चित्रकूट-डकैत बबली कोल ने जेई से मांगी 20 फीसदी की रंगदारी,पीड़ित बिजली विभाग के जेई ने दर्ज कराई एफआईआर,सरैया के चंद्रा गांव में चल रहा है पावर हाउस का निर्माण

लखनऊ-विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी,11 मार्च को सुबह 8 बजे से शुरु होगी मतगणना,403 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की होगी मतगणना,प्रदेश में बनाए गए 78 मतगणना केंद्र,72 जिलों में 1-1 केंद्रों पर होगी मतगणना,आजमगढ़,कुशीनगर,अमेठी में 2-2 केंद्रों पर मतगणना,मतगणना सुचारु रुप से कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम,187 कम्पनी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को लगाया गया,PAC,यूपी पुलिस और होमगार्ड के जवान भी रहेंगे तैनात,403 विधानसभा क्षेत्रों में आयोग ने तैनात किए हैं प्रेक्षक,सभी मतगणना स्थलों पर कराई जाएगी वीडियोग्रॉफी,मतगणना केंद्रों में रहेगी तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था,पहले स्तर में लोकल पुलिस,दूसरे में स्टेज ऑर्मड पुलिस,तीसरे स्तर में सीएपीएफ की रहेगी तैनाती,मतगणना हाल में कोई नहीं कर सकेगा मोबाइल का इस्तेमाल,सबसे पहले होगी पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती,बैलेट पेपर के बाद होगी ईवीएम की काउंटिंग

अयोध्या-आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट,एसएसपी अनन्त देव का दावा, अयोध्या की सुरक्षा फुलप्रूफ,होली को लेकर जिले के थानो में हो रही पीस कमेटी की बैठक

नोएडा-89 स्कूलों की मान्यता में मिला बड़ा घोटाला,स्कूलों के नेशनल बिल्डिंग कोड प्रमाण पत्र मिले फर्जी,डीएम ने मान्यता रद्द करने के लिए कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट,फर्जी एनबीसी प्रमाण पत्र लगाकर मान्यता की गई हासिल

अंबेडकरनगर-अंबेडकरनगर की आलापुर सीट पर 59.10 फीसदी मतदान,प्रत्याशी की मौत के चलते बदली थी मतदान की तिथि

गोंडा-जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त छापेमारी,रोडवेज बसों से उतारकर खोये और नमकीन की सैम्पलिंग,चेकिंग के दौरान 4 बोरी नमकीन और 1 बोरी खोया पकड़ा,शहर की नामचीन मिठाई और बेकरी की दुकानों पर सैम्पलिंग,त्यौहारों पर छापेमारी कर महज की जा रही है खानापूर्ति

बुलंदशहर-जिला अस्पताल में बच्चे की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा,गंभीर हालत में बच्चे को जिला अस्पताल में कराया था भर्ती,चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा,दिमागी बुखार से पीड़ित था बच्चा, मौके पर पहुँची पुलिस

मथुरा-परिक्रमा मार्ग में स्थानीय जनता और पुलिस की भिड़ंत,लोगों ने पुलिस-प्राधिकरण की टीम पर किया पथराव,फायरिंग,पुलिस के साथ अतिक्रमण हटवाने गई थी प्राधिकरण की टीम,उपद्रव के बाद गोवर्धन परिक्रमा मार्ग बना छावनी,गोवर्धन थाना क्षेत्र स्थित राधाकुंड के पास की घटना

इलाहाबाद-गन्ना किसानों के बकाए के मामले में राज्य सरकार को झटका,हाईकोर्ट ने ब्याज माफी के कैबिनेट के फैसले को किया रद्द,राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की याचिका पर फैसला सुरक्षित,यूपी सरकार ने 2100 करोड़ के बकाये पर ब्याज किया है माफ,2012 से 2014 की अवधि का है गन्ना किसानों का बकाया,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कैबिनेट का फैसला किया रद्द

मऊ-छात्रा को पुलिस ने घर से किया बरामद,पुलिस ने छात्रा के भागने को लेकर जताई आशंका,छात्रा को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया,सराय लखंसी थाना क्षेत्र का मामला

लखनऊ-रविदास मेहरोत्रा का बयान,अखिलेश यादव अकेले बना सकते थे सरकार-मेहरोत्रा,कांग्रेस ने कई जगह हराने की कोशिश की-मेहरोत्रा,कांग्रेस की बगावत से बीजेपी को फायदा हुआ-मेहरोत्रा,गठबंधन से केवल कांग्रेस का फायदा हुआ-मेहरोत्रा

नोएडा-अवैध रूप से बन रही रिहायशी बिल्डिंग प्राधिकरण ने की सीज,बिल्डिंग में बनी 106 फ्लैट और 26 दुकानें सील की गई,प्राधिकरण के अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा था निर्माण,नोएडा के सेक्टर 80 के नंगला चरणदास में चल रहा था निर्माण

कानपुर-गौस मो. खां के बेटे आदिल का बयान,मुझे आतंकी कनेक्शन के बारे में कुछ नहीं पता-आदिल,मेरी और मेरे भाई की लखनऊ में दुकान है-आदिल,गौस के बेटे अब्दुल ने भी ईटीवी से की बातचीत,मुझे पिता के आतंकी कनेक्शन के बारे में नहीं पता-अब्दुल,मारे गए आतंकी को मैने आज तक नहीं देखा-अब्दुल,हमारे घर में किसी संदिग्ध का आना जाना नहीं-अब्दुल,करीब 2 महीने पहले आतिफ हमारे घर आया था-अब्दुल,मीडिया के माध्यम से पिता की संलिप्तता की जानकारी हुई-अब्दुल,परसों रात में पिता से आखिरी मुलाकात हुई-अब्दुल,पिता ने कहा मैं गांव जा रहा हूं,तुम लोग रायबरेली जाओ-अब्दुल,मंगलवार को पिता से आखिरी बार फोन पर बात हुई-अब्दुल,मेरी गाड़ी में साथ में गए थे पिता गौस मोहम्मद-अब्दुल,कई बार फोन किया पर पिता से बात नहीं हो पाई-अब्दुल,पिता ने कहा मैं बेकसूर हूं,मुझे फंसाया जा रहा है-अब्दुल,चैनल पर देखकर आतिफ के बारे में पिता से पूछा-अब्दुल,पिता ने कहा कभी-कभी मस्जिद में होती थी मुलाकात-अब्दुल,देश का दुश्मन हमारा दुश्मन है-अब्दुल खां

लखीमपुर खीरी-इंडो नेपाल बार्डर पर बवाल और बढ़ा,डीएम,एसपी पर नेपाली नागिरिकों ने किया पथराव,हजारों नेपाली महिला पुरुष मौके पर मौजूद,नो मेंस लैंड के पास नेपाली बना रहे थे पुलिया,संपूर्णानगर थाने के बसही का मामला 

लखनऊ-उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में खत्म हुआ मतदान,यूपी के अम्बेडकरनगर में भी खत्म हुआ मतदान,11 मार्च को होगी विधानसभा चुनाव की मतगणना

इलाहाबाद-किराना स्टोर में बिक रही थी अंग्रेजी शराब,क्राइम ब्रांच ने दुकानदार को किया गिरफ्तार,छापे में दुकान से 25 पेटी अवैध शराब बरामद,कर्नलगंज के फव्वारा चौराहा का मामला

लखनऊ-बीएएड प्रवेश परीक्षा 3 मई को निर्धारित,upbed.nic.in पर कल 3 बजे से शुरु होंगे आवेदन,31 मार्च तक किया जा सकता है आवेदन,एलयू कराएंगा बीएएड प्रवेश परीक्षा-2017

मेरठ-अभिषेक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,हत्या करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार,मोबाइल,तमंचा,नगदी बदमाशों के पास से बरामद,लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने की थी हत्या,सदर बाजार थाना क्षेत्र से पुलिस ने की गिरफ्तारी

अमेठी-तीन मार्फीन महिला तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी महिलाओं के पास भारी मात्रा में मार्फीन बरामद,जगदीशपुर के दक्खिन गांव की रहने वाली हैं तीनो महिलाएं

बदायूं-अनियंत्रित बाइक फिसलने से महिला की मौत,बेटा गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती,सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना 

रायबरेली-ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,मौत,मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगतिपुरम की घटना 

आगर-पुलिस ने छापा मारकर 250 पेटी अवैध शराब पकड़ी,भारी तादाद में बोतलों के ढक्कन और स्टीकर भी बरामद,5 तस्कर अरेस्ट, हरियाणा से लाई गई अवैध शराब,मलपुरा पुलिस ने छापा मारकर की गिरफ्तारी

फिरोजाबाद-ट्रक में लदी 900 पेटी अवैध शराब बरामद,ट्रक चालक समेत 3 तस्कर मौके से अरेस्ट,मठसेना थाना क्षेत्र से STF ने की बरामदगी

महोबा-कुएं में गिरकर युवक की दर्दनाक मौत,कबूतर पकड़ने के दौरान कुएं में गिरा युवक,शहर कोतवाली के रायकोट मंदिर के पास की घटना

गोंडा-तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिकाओं को मारी टक्कर,गंभीर हालत में घायल शिक्षिकाएं लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर,शहर कोतवाली क्षेत्र के जयनारायण चौराहे पर हुआ हादसा

  
फैज़ाबाद-एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया,संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ,ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने लिया हिरासत में,व्यक्ति के मोबाइल, लैपटाप की कर रही जांच,इनायतनगर थाना क्षेत्र के अछोरा का मामला

कानपुर-संदिग्ध अजहर के मोबाइल शॉप पर पहुंची पुलिस,कर्नलगंज थाना क्षेत्र के रहमानी मार्केट में है दुकान

फ़िरोज़ाबाद-रिंगिंग बैल कंपनी के निदेशकों पर एफआईआर दर्ज,शिकोहाबाद कोतवाली में कल्पना जैन ने दर्ज कराया केस,फोन की एजेंसी देने के नाम पर 5 लाख की ठगी का आरोप

लखनऊ-सैफुल्लाह मुठभेड़ के दौरान सहयोग करने वालों को पुरुस्कृत करेगी ATS,ऑपरेशन में सहयोग देने वाले 6 लोगों को आईजी एटीएस करेंगे पुरस्कृत,ऑपरेशन के दौरान 6 लोगों ने जोखिम उठाकर कमांडोज को दिया था सहयोग,लव कुश, मोहम्मद आमिर, हलीम, शहीद और सलीम का होगा सम्मान,मोहम्मद अब्दुल सलाम, मोहम्मद जावेद को IG ATS करेंगे सम्मानित

लखनऊ-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का ट्वीट,BSP से हाथ मिलाने का संकेत देकर अखिलेश ने हार मानी,बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ यूपी में सरकार बनाएगी-मौर्या,यूपी में बीजेपी का कमल खिलेगा-केशव प्रसाद मौर्या

लखनऊ-ISIS के खुरासान मॉड्यूल का मास्टर माइंड की गिरफ्तारी का मामला,मास्टर माइंड जीएम खान की पीजीआई इलाके से गिरफ्तारी,यूपी एसटीएफ और एटीएस की टीमों ने किया गिरफ्तार,कानपुर और लखनऊ में एटीएस और एसटीएफ की छापेमारी,लखनऊ के ठाकुरगंज में रस्तोगीनगर में था खान का ठिकाना,प्रापर्टी डीलिंग की आड में जीएम खान फैला रहा था दहशतगर्दी

लखनऊ-केजीएमयू वीसी कार्यालय का बिजली कनेक्शन कटा,3 करोड़ 83 लाख रुपए के बकाए पर कटा विद्युत कनेक्शन

लखनऊ-वूमेन पॉवर लाइन 1090 पर कॉल कर अश्लील-अभद्र का प्रयोग,अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर परेशान करने वाला युवक गिरफ्तार,औरैया का रहने वाला आरोपी सीएचसी कर्मचारी गिरफ्तार,सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार कर गौतमपल्ली पुलिस को सौंपा

लखनऊ-नोएडा,ग्रेटर नोएडा में भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की जांच का मामला,सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अमरनाथ वर्मा ने राज्यपाल को सौंपी जांच रिपोर्ट,न्यायमूर्ति अमर नाथ वर्मा ने 157 पृष्ठीय जांच रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी,यूपी सरकार ने जांच के लिए 2015 में आयोग का किया था गठन

कानपुर-पनकी में जेएस ऑटो फैक्ट्री में इनकम टैक्स का छापा,करीब दो दर्जन अधिकारी कर रहे दस्तावेजों की जांच,करोड़ों की टैक्स चोरी की सूचना पर इनकम टैक्स की छापेमारी,आटो व लोडर बनाती है जेएस कंपनी

शाहजहांपुर-खेत पर किसान को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली,गंभीर हालत में किसान जिला अस्पताल में भर्ती,अल्हागंज थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव की घटना

फतेहपुर-थ्रेसर की चपेट में आने से महिला घायल,गंभीर हालत में कारनपुर रेफर किया गया,सरसों की मड़ाई के दौरान हुआ हादसा,चांदपुर थाना क्षेत्र के सठिगवां गांव की घटना

लखनऊ-12 जून को गाजीपुर में ज्वैलर्स शोरूम में हुई डकैती का खुलासा,चौक के डकैतों ने ही डाली थी गाजीपुर इलाके में डकैती,चौक डकैती के 2 बदमाश गाजीपुर डकैती में भी थे शामिल,पूछताछ के दौरान पकड़े गए दोनो बदमाशों ने किया कबूल

इलाहाबाद-हाईवे पर ट्रक और जीप की टक्कर,2 लोगों की मौत, 2 गंभीर रुप से घायल,फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबूगंज की घटना