tikhiawaz24.in

रविवार, 12 मार्च 2017

तीखी आवाज़ पर उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

बलिया-मीडिया व प्रशासन में हुई झड़प,पुलिस ने मीडिया कर्मियों को मतगणना स्थल से हटाया,मीडिया ने गणना का किया बहिष्कार,परिणाम जानने में हो रही दिक्कत

गवर्नर,'विधान परिषद,लोकायुक्त,प्रजापति मामले में किया हस्तक्षेप',403 विधायक कों जीत के लिए मेरी तरफ से बधाई गवर्नर,'विधानसभा में हल्ला नहीं बल्कि स्वस्थ परिचर्चा होनीचाहिए',नई सरकार पर पहले से बहुत ज्यादा जिम्मेदारियां होंगी-गवर्नर,नई सरकार उत्तर प्रदेश के विकास के लिए करे काम-गवर्नर,राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी

अंबेडकरनगर-बसपा विधायक लालजी वर्मा के बेटे ने खुद को मारी गोली,गंभीर हालत में बेटा विकास वर्मा लखनऊ रेफर किया गया,कटेहरी विधानसभा से कल ही चुनाव जीते हैं लालजी वर्मा,कोतवाली थाना क्षेत्र के बनगांव रोड स्थित प्लाट की घटना

लखनऊ-अखिलेश यादव के साथ समीक्षा बैठक में EVM पर भी हुई चर्चा,सपा MLC राजपाल कश्यप ने EVM मशीनों पर उठाए सवाल,'पोस्टल बैलट में सपा पहले थी आगे,फिर EVM में कैसे पीछे',कश्यप ने EVM मशीनों की भूमिका पर जांच कराने की बात कही,होली के बाद ईवीएम मशीनों को सपा बनाएगी मुद्दा

लखनऊ-अखिलेश सरकार के आधे से ज्यादा से ज्यादा मंत्री हारे,विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय भी चुनाव हार गए,ब्रह्माशंकर त्रिपाठी,हाजी रियाज अहमद,जावेद ऑब्दी,शाहिद मंजूर,मदन चौहान,अवधेश प्रसाद,कमाल अख्तर,सुधीर रावत,पवन पांडेय,गायत्री प्रजापति,रविदास मेहरोत्रा,शारदा प्रताप शुक्ला,अभिषेक मिश्रा,डॉ.एसपी यादव हारे,राममूर्ति वर्मा,शंखलाल मांझी,पंडित सिंह चुनाव हारे,फरीद महफूज किदवई,अरविंद सिंह गोप,राजीव कुमार,बंसीधर बौद्ध और राधेश्याम सिंह भी चुनाव हारे,राजकिशोर सिंह और रामकरन आर्य चुनाव हारे

फैजाबाद-भाजपा के विधायक स्वामी प्रसाद मौर्या का बयान,ईवीएम नहीं मायावती की सोच खराब-स्वामी,माया की राजनीति खत्म,मेरा संकल्प पूरा-स्वामी

वाराणसी-होली के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध,हुडदंग करने वालों पर रहेगी प्रसाशन की विशेष नजर,5 कंपनी पैरामिलिट्री,2 कंपनी पीएसी,1000 पुलिसकर्मी तैनात,महिला पुलिसकर्मी भी सुरक्षा पर रहेंगी तैनात,5 मजिस्ट्रेट, 5 सीओ, 2 एएसपी ,15 थानाध्यक्ष रहेंगे तैनात,शराब पीकर हुडदंग करने वालों का होगा मेडिकल

बरेली में 157 साल पुरानी राम बारात निकाली गई,रंगों के बीच होलियारों निकाली राम बारात,बमनपुरी होते हुए बड़ा बाजार से निकली राम बारात

मथुरा-सांसद हेमा मालिनी का बयान,इतनी सीटों पर जीत का श्रेय पीएम मोदी जी को जाता है-हेमा,जनता ने पीएम मोदी के काम की सराहना की है-हेमा मालिनी,जनता को भरोसा पीएम मोदी देश-प्रदेशों का विकास करेंगे-हेमा

कानपुर-बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में 6.5 लाख की चोरी,खिड़की काटकर बैंक की शाखा में घुसे थे चोर,मौके पर पहुंचकर पुलिस कर रही जांच पड़ताल,सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित बैंक की शाखा में चोरी

वाराणसी-बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में होली के अलग रंग,गंगा के घाट किनारे पहुंची युवाओं की टोली,जोगीरा और होलियाना में मस्ती के साथ हो रही होली

संतकबीरनगर-युवक की धारदार हथियार की हत्या,हाईवे किनार पड़ा मिला युवक का शव,शहर कोतवाली के बूधाकला गांव की घटना

इटावा-नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका,इकदिल के छिदभवन गांव के पास का मामला

मथुरा-रोडवेज बस ने टैम्पो को मारी टक्कर,दो लोगों की मौत,आधा दर्जन घायल,घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र की घटना

प्रतापगढ़-इलाहबाद से 27 नवम्बर से लापता व्यक्ति का बोरी में मिला शव,मानिकपुर इलाके के जंगल में शव मिलने से मचा हड़कंप,इलाहाबाद के करेली कोतवाली में दर्ज हुआ था मुकदमा

गरीबो को अवसर देने से देश आगे बढ़ेगा :मोदी


राष्ट्रीय |   उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में शानदार जीत के बाद आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यकर्ताओं से मिलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय 11 अशोका रोड पहुंचे। इस दौरान मोदी ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं न्यू इंडिया देख रहा हूं। भारत की युवा शक्ति देश का सपना है। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया नारी शक्ति की आकंक्षाओं को पूरा करेगा। नए भारत में गरीबों के लिए संभवानाएं होगी।गरीबो को अवसर देने से देश आगे बढ़ेगा । उन्होंने कहा कि चुनाव एक लोक शिक्षण का महापर्व है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के उत्सव को मनाने में लोग जुड़ते चले जा रहे है। मैं इसे शुभ संकेत मानता हूं।

उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों के चुनाव एक प्रकार से 2014 से ऐतिहासिक मैंडेट से भी दो कदम पार्टी को आगे ले जाने वाले चुनाव है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव एक लोक शिक्षण का माह पर्व होता है। मोदी ने कार्यालय में पहुंचकर सबसे पहले दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माला अर्पण की, इसके बाद पार्टी अध्यक्ष के कमरे से होते हुए मुख्यालय में बने स्वागत मंच पर पहुंचे।

होली की हार्दिक शुभकामनाये

https://youtu.be/Sl4j1m16bYk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 23 रैलियां की।

यूपी में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 23 रैलियां की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के कामकाज के बखान के साथ ही विपक्षी दलों पर खुलकर हमले किए। मोदी के कुछ ऐसे बयानों पर एक नजर जिन्होंने चुनाव की दिशा बदल दी।

4 फरवरी, मेरठ
 भाजपा की लड़ाई स्कैम के खिलाफ लड़ाई है। स्कैम से मेरा मतलब है- एस समाजवादी, सी कांग्रेस, ए अखिलेश, एम मायावती। उत्तर प्रदेश तय करे। आपको स्कैम चाहिए कि भाजपा चाहिए।

5 फरवरी, अलीगढ़
ये लोग सिर्फ चुनाव जीतने के लिए ही इकट्ठे नहीं आए हैं, ये इसलिए इकट्ठे आए हैं कि अगर मोदी का राज्यसभा में भी बहुमत हो गया तो मोदी ऐसे कानून बनाएगा कि चोर लुटेरों के लिए कोई जगह नहीं बचेगी।

8 फरवरी, गाजियाबाद
 जब 2019 का चुनाव आएगा तो मोदी आपको सामने से आकर पूरा हिसाब देगा। अभी तो उनकी बारी है जो यूपी में पहले से काबिज हैं। वो बतायें, उन्होंने उत्तर प्रदेश की भलाई के लिए क्या काम किया?

10 फरवरी, बिजनौर
 मैं आपसे वादा करता हूं कि यूपी में सरकार बनते ही छोटे किसानों का कर्जा माफ करवाऊंगा। यूपी में भाजपा की सरकार बनते ही गन्ना किसानों को उनका बकाया पैसा दिया जाएगा।

13 फरवरी, लखीमपुर
 अखिलेश सरकार का काम नहीं कारनामा बोलता है। आपकी पार्टी के दबंग लोगों के कारनामे बोलते हैं, आपकी पार्टी में गुंडागंर्दी करने वालों के पाप बोलते हैं। छत पर चढ़करके बोल रहे हैं।

15 फरवरी, कन्नौज
 मुख्यमंत्री अखिलेश को अपने पिता पर हुआ हमला भी याद नहीं रहा। कुर्सी की मोह में आज उसी कांग्रेस के गोद में जाकर बैठ गए हैं जिसने उनके पिता की हत्या का षड्यंत्र रचा था।

16 फरवरी, हरदोई
 मेरा जन्म गुजरात में हुआ, यूपी ने मुझे गोद लिया है। यूपी मेरा माईबाप है। मैं माईबाप को अकेले नहीं छोड़ूगा। भारी बहुमत से यूपी में बीजेपी की सरकार बनाइए। वादा है पांच साल के भीतर हर समस्या का हल खोजकर दूंगा।

19 फरवरी, फतेहपुर
 अगर गांव में कब्रिस्तान बनता है तो श्मशान भी बनना चाहिए। अगर रमजान में बिजली चाहिए तो दीवाली में भी होनी चाहिए। अगर होली में है तो ईद में भी होनी चाहिए। सरकार का काम है कि भेदभाव मुक्त शासन चले।

20 फरवरी, उरई
बुंदेलखंड में इतना बड़ा गड्ढा है कि उसे बाहर निकालने के लिए अकेले लखनऊ का इंजन काम नहीं आएगा। उत्तरप्रदेश में बीजेपी का इंजन लगाना पड़ेगा और दिल्ली में भाजपा के प्रधानमंत्री का भी इंजन लगाना पड़ेगा, तब जाके बाहर आएगा भाइयों।

21 फरवरी, फूलपुर (इलाहाबाद)
जो कांग्रेस यह कह रही थी कि 27 साल यूपी बेहाल वही आज बेहाल करने वालों के साथ है। कांग्रेस-सपा गठबंधन अवसरवादी गठबंधन है।

23 फरवरी, बहराइच
 अखिलेश को गधे से भी डर लगने लगा क्या? गधा अपने मालिक के प्रति वफादार होता है। मैं गधे से प्रेरणा लेता हूं और उससे ज्यादा काम करना चाहता हूं।

24 फरवरी, गोंडा
गोण्डा नेपाल से सटा है। कानपुर में रेल हादसा हुआ, उसमें सैकड़ों लोग मारे गए। उसमें कुछ लोग पकड़े गए हैं। यह हादसा षड़यंत्र के तहत हुआ। षड़यंत्र करने वाले सीमा पार बैठे हैं।

27 फरवरी, मऊ
 यहां का बाहुबली मुस्कुराते हुए जेल जाता है, क्योंकि यहां जेल से ही गैंग चलता है। देखते हैं 11 मार्च के बाद जेलों में कैसे रंगीनियत रहती है। एक फिल्म आई थी बाहुबली जिसमें नायक सुधार करता है। हम कानून की छड़ी से सब सही करेंगे।

1 मार्च, महाराजगंज
नोटबंदी की घोषणा के दिन से ही विपक्षी नेता कहने लगे कि उद्योग बंद हो गए। देश पिछड़ गया। जीडीपी दर घटने के दावे किए। पर देश के मजदूरों, किसानों और जवानों ने दिखा दिया कि हार्वर्ड वालों से ज्यादा दम हार्ड वर्क वालों में है।

3 मार्च, मिर्जापुर में
 जब यूपी के भ्रष्टाचार को सुनता हूं तो मुझे अशोक चक्रधर की कविता याद आती है। उन्होंने चार प्रकार के भ्रष्टाचार बताए नजराना, शुकराना, हकराना और जबराना। अब आपके पास एक प्रकार है हराना, सपा-बसपा-कांग्रेस को हराना।

5 मार्च, वाराणसी
 सपा हो, बसपा हो या कांग्रेस। उनकी रगों में यही विचार दौड़ता है कुछ का साथ, कुछ का विकास। हम कहते हैं सबका साथ, सबका विकास। विकास में भेदभाव नहीं चलता है।

रामपुर से सपा विधायक आजम खां एक मंच पर रोते नजर

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने मोदी लहर पर सवार होकर शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रतिद्वंद्वी सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा का सूपड़ा साफ कर दिया। जहां भाजपा को 403 सदस्‍यीय विधानसभा में 325 सीटें मिली हैं वहीं समाजवादी पार्टी को सिर्फ सिर्फ 47 सीटें। इस हार से समाजवादी पार्टी में मातम मच गया है। इस दौरान रामपुर से सपा विधायक आजम खां एक मंच पर रोते नजर आए।

आजम खान ने नौजवानों से कहा कि उन्होंने जो वायदे किये थे वो पूरे नहीं कर पाएंगे। आजम खान ने जीत के बाद रामपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में जनसभा की और बसपा सुप्रीमो मायावती के सुर में सुर मिलाते हुए नजर आये।

आजम खान ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में ईवीएम मशीन का सिस्टम ख़त्म कर बैलेट पेपर का सिस्टम दुबारा शुरू किया गया है। आज़म ने कहा मायावती ने ईवीएम मशीनों को लेकर आवाज़ उठाई है जो सही हो सकता है! आजम खान ने आरोप लगाया कि हर मशीन में 20000 वोट पहले से डाल दिए गए। आज़म खान ने कहा अगर ऐसे ही करना था तो वोटिंग का सिस्टम ख़त्म कर देना चाहिए। इसे भी पढ़ें- लोकसभा, राज्यसभा के बाद यूपी से भी बसपा का अंत

EVM को लेकर क्‍या कहा था मायावती ने

मायावती ने पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं को चुनौती देते हुए कहा था कि वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी की गई है। वोटिंग मशीन का चुनाव रद्द कराकर पुरानी व्यवस्था बैलेट पेपर से चुनाव कराएं, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।' उन्होंने कहा, ... मैं खुली चेतावनी देती हूं यदि वे सही मायने में ईमानदार हैं तो मुख्य चुनाव आयोग को लिखकर दें कि इस चुनाव में उनको सही वोट पड़ा है।

यदि इनमें थोड़ी सी भी ईमानदारी है तो घबराना नहीं चाहिए और बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराएं। मायावती ने संवाददाताओं से कहा, 'मुस्लिम बहुल इलाकों में भी ज्यादातर वोट भाजपा को ही चले गए, जिससे इस आशंका को और बल मिलता है कि वोटिंग मशीनों को अवश्य ही मैनेज किया गया है।

चुनाव में करीब 100 प्रत्याशी ऐसे रहे जो 100 वोट भी नहीं पा सके

नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजें सामने आ चुके है। चुनावी नतीजे सामने आने के बाद जहां भारतीय जनता पार्टी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है तो वहीं कांग्रेस , सपा और बसपा को करारी शिकस्त मिली है। कांग्रेस को पंजाब में जीत मिली है तो वहीं मणिपुर, गोवा में वो भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है। इस विधानसभा चुनाव में जो नतीजे सामने आए वो कई मायनों में चौंकाने वाले है।

पांच राज्यों की विधानसभाओं के लिए हुए चुनाव में करीब 100 प्रत्याशी ऐसे रहे जो 100 वोट भी नहीं पा सके। इनमें सबसे चौंकाने वाला नाम मणिपुर की सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला का है। इरोम ने 16 सालों तक संघर्ष किया, लेकिन जब वो चुनावी मैदान में उतरीं तो उन्हें केवल 90 वोट मिले।

यही नहीं इनमें से अधिकतर को नोटा से भी कम वोट प्राप्त हुए।

कई विधानसभा सीटों पर तो 100 से कम वोट पाने वालों की तादात 5 या उससे अधिक रही। इनमें उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद उत्तर और मुजफ्फरनगर, उत्तराखंड के राजपुर और पंजाब के गुरु हर सहाय विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। विधानसभा चुनाव में 100 से कम वोट पाने वालों में अधिकतर निर्दलीय या छोटे दलों के उम्मीदवार हैं। जबकि कुछ तो तृणमूल कांग्रेस जैसी जानी-मानी पार्टियों के प्रत्याशी भी है। 100से कम वोट पाने वाले प्रत्याशियों की तादात जहां 100 के पास है तो वहीं 500 से कम वोट पाने वाले प्रत्याशियों की तादात भी अच्छी कासी है। मणिपुर में 20 से ज्यादा उम्मीदवारों को 100 से कम वोट मिले। पंजाब में तीन सीटों पर एक या एक से अधिक उम्मीदवारों को 100 से कम वोट मिले। उत्तराखंड में करीब 32 सीटों एक से अधिक उम्मीदवारों को100 से कम वोट मिले, जबकि गोवा में ऐसी सीटों की संख्या 20 से अधिक है।

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

झांसी- भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या,तनाव के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस तैनात,बड़ागांव थाना क्षेत्र के पालर गांव की घटना

औरैया- बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या,चुनावी रंजिश में जताई जा रही हत्या की आशंका,शहर कोतवाली के बाकरपुर गांव की घटना

उन्नाव- जिले में 6 में से 5 सीटों पर बीजेपी का कब्जा, एक सीट पर बसपा ने हासिल की जीत,भगवंतनगर से बीजेपी के वरिष्ठ नेता ह्रदय नारायण दीक्षित जीते 

वाराणसी- जयापुर गांव में मनाया गया बीजेपी की जीत का जश्न,पीएम मोदी ने जयापुर गांव को लिया है गोद 

लखनऊ- सत्ता में आते ही BJP की दयाशंकर पर कृपा बरसाने की तैयारी,दयाशंकर की बीजेपी में जल्द होगी वापसी,दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह जीत चुकीं हैं चुनाव,बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं स्वाति सिंह,पार्टी ने दयाशंकर को बसपा सुप्रीमो पर अभद्र टिप्पणी पर निकाला था

लखनऊ- पंचम तल पर तैनात IAS अफसरों को किया गया कार्यमुक्त,चुनाव परिणामों को देखते हुए अफसरों को किया गया कार्यमुक्त,अनीता सिंह,पार्थसारथी सेन शर्मा को किया गया कार्यमुक्त,आमोद कुमार,अमित गुप्ता,रिग्जयान सैम्फिल कार्यमुक्त,प्रांजल यादव,नवीन कुमार जीएस को किया गया कार्यमुक्त

दिल्ली- चुनाव आयोग ने मायावती के आरोपों को नकारा,EVM में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं- आयोग,बेहतर तरीके से चुनावी प्रक्रिया हुई संपन्न- EC 

लखनऊ- कवि गोपाल दास नीरज ने दिया अपने सभी पदों से इस्तीफा,यूपी भाषा संस्थान,फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष पद से इस्तीफा,गोपाल दास नीरज ने भेजा सीएम अखिलेश को अपना इस्तीफा

कानपुर- पार्क में बैठने को लेकर आपस में भिड़े नशेबाज,मारपीट 3 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,बर्रा थाना क्षेत्र के D ब्लॉक का मामला

फैज़ाबाद- वाहन ने साइकिल सवार दो लोगों को मारी टक्कर,एक युवक की मौत,दूसरा घायल,अस्पताल में भर्ती,रौनाही थाना क्षेत्र के कांटा चौराहे के पास हुआ हादसा

शनिवार, 11 मार्च 2017

उत्तर प्रदेश बड़ी खबरें

लखनऊ,  भाजपा ने मोदी लहर पर सवार होकर आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रतिद्वंद्वी सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा को पछाड़ते हुए 403 सदस्यीय विधानसभा में 310 सीटें हासिल करने के साथ दो तिहाई बहुमत के आंकड़े को भी पार कर लिया।

भाजपा एक सीट पर आगे चल रही है वहीं उसकी सहयोगी अपना दल :सोनेलाल: नौ सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। भाजपा की एक और सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने भी चार सीटों पर विजयश्री प्राप्त कर ली है। इस तरह भाजपा नीत गठबंधन 324 के आंकड़े को छू लेगा।

दूसरी तरफ सपा 47 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी है और एक पर आगे चल रही है। गठबंधन में उसकी सहयोगी कांग्रेस के खाते में महज सात सीटें आई हैं।

तीसरे स्थान पर रही मायावती की बसपा को 19 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है।

पराजय स्वीकार करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘मैं अगली सरकार से सपा सरकार से अच्छा काम करने की उम्मीद करता हूं।’’ उन्होंने संवाददाता सम्मेलन कर अपनी हार स्वीकार करने के बाद राजभवन जाकर राज्यपाल राम नाइक को अपना इस्तीफा सौंप दिया जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं जनादेश को स्वीकार करता हूं और बूथ स्तर पर इसकी समीक्षा करंगा।’’ हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ सपा का गठबंधन चलता रहेगा।

मायावती ने आरोप लगाया कि ईवीएम मशीनों से छेडछाड़ की गयी है और उन्होंने नतीजों को हैरान करने वाला बताते हुए कहा कि चुनाव आयोग को मतगणना बंद कर मतपत्रों से नये सिरे से चुनाव कराने चाहिए।

चुनाव आयोग ने हालांकि उनके इस आरोप का सिरे से खंडन किया।cc

भाजपा के संसदीय दल की बैठक कल होगी जिसमें आगे

जसवन्तनगर :इटावा: समाजवादी कुनबे’ में मची उठापटक के बाद किनारे किये गये वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की सुनामी के बीच प्रभावशाली जीत हासिल की।

सपा के 61 वर्षीय वरिष्ठ नेता शिवपाल ने जसवन्तनगर सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी मनीष यादव पत्रे को 52 हजार 616 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। हालांकि वह वर्ष 2012 में अपनी जीत के अंतर 81 हजार 84 वोटों के पास नहीं पहुंच सके।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव जसवन्तनगर सीट पर आठ बार विधायक रहे। उसके बाद उन्होंने यह सीट शिवपाल के लिये छोड़ दी। शिवपाल वर्ष 1996 से अब तक लगातार इस सीट से विधायक चुने जा रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में सपा की करारी पराजय पर शिवपाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह ना तो सपा और ना ही समाजवाद की पराजय है, बल्कि यह ‘अहंकार’ की शिकस्त है।

सरकार में बेहद प्रभावशाली मंत्री रहे शिवपाल को मुख्यमंत्री अखिलेश ने पिछले साल अपने मंत्रिमण्डल से निकाल दिया था लेकिन वह अपने बड़े भाई सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ मजबूती से खड़े रहे। मुलायम ने उनके समर्थन में जसवन्तनगर में दो सभाओं को सम्बोधित भी किया था।

उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए भाजपा ने आज 69 में से 56 सीटें अपनी झोली में डाल लीं और तीन चौथाई से ज्यादा बहुमत के साथ सत्ता अपने नाम कर ली । भाजपा की यह सफलता प्रदेश के इतिहास में किसी भी राजनीतिक दल को अब तक मिली सबसे बड़ी कामयाबी है । प्रदेश में कुल 70 विधानसभा क्षेत्रों में से एक, चंपावत जिले की लोहाघाट सीट, पर आठ ईवीएम खराब होने कारण मतगणना पूरी नहीं हो सकी और उसका नतीजा नहीं आ सका ।

यहां निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने मामले से चुनाव आयोग को सूचित कर दिया है । मतगणना का काम रूकने से पहले लोहाघाट से भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल कांग्रेस के प्रत्याशी से करीब 450 मतों से आगे चल रहे थे । प्रदेश में चली मोदी लहर में सत्ताधारी कांगेस के बड़े-बड़े किले ढह गये और मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई कैबिनेट मंत्रियों को चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा । प्रदेश में कांग्रेस महज 11 सीटों तक सिमट गयी जबकि दो सीटें निर्दलीयों के हाथ भी लगीं ।

पिछले तीन चुनावों में प्रदेश के मैदानी इलाकों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली बसपा इस बार अपना खाता भी नहीं खोल सकी ।

नोएडा,  गौतमबुद्घनगर में तीनों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की आंधी चली है। यहां की नोएडा विधानसभा सीट से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने कांग्रेस व समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी सुनील चौधरी को एक लाख 4 हजार वोटों से हरा दिया है।

पंकज सिंह को एक लाख 62 हजार 310 वोट मिले। वहीं दादरी विधानसभा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी मास्टर तेजपाल नागर 82700 वोटों से चुनाव जीत गये हैं। उन्होंने बसपा प्रत्याशी सतवीर गुर्जर को चुनाव हराया है। सतवीर गुर्जर दादरी से दो बार विधायक रह चुके हैं।

जेवर सीट पर भी भाजपा की लहर दिखी है। यहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले ठा. धीरेंद्र सिंह ने पूर्व मंत्री व बसपा प्रत्याशी वेदराम भाटी को 22 हजार वोटों से चुनाव हरा दिया है।

रामपुर, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भगवा लहर के बीच रामपुर सीट पर सपा उम्मीदवार आजम खां और पहली बार चुनाव लड़ रहे उनके बेटे अब्दुल्ला ने जोरदार जीत हासिल की।

चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार खां ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के शिव बहादुर सक्सेना को 46842 मतों से हराया। रामपुर सीट से आठवीं बार विधायक चुने गये आजम को 102100 वोट मिले जबकि सक्सेना को 55258 मत प्राप्त हुए।

खां के बेटे अब्दुल्ला ने चुनावी राजनीति में कदम रखते हुए स्वार सीट से 53 हजार 96 मतों से जोरदार जीत हासिल की। सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की लक्ष्मी सैनी को 53 हजार 96 मतों से हराया। अब्दुल्ला को एक लाख छह हजार 443 मत मिले, जबकि लक्ष्मी को 53 हजार 347 वोट हासिल हुई।

इस जीत के साथ ही 25 वर्षीय अब्दुल्ला मौजूदा विधानसभा में सम्भवत: सबसे कम उम्र के विधायक भी बन गये।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि विधानसभा चुनावों के जो परिणाम सामने आये हैं उसे हम स्वीकार करते हैं और जनता को उसके निर्णय के लिए बधाई देते हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद शाम को संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि साइकिल पंचर नहीं होगी और कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूँ कि समझाने से वोट नहीं मिलता है बहकाने से वोट मिलता है। उन्होंने कहा, ``जब तक कोई हमसे अच्छा काम नहीं करेगा तब तक हमारा काम बोलेगा।``

उन्होंने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन से हमें लाभ हुआ है और यह दो युवाओं का गठबंधन है जो जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के ऊपर जिम्मेदारी है कि वह अपने वादे पूरे करे और किसानों का कर्ज माफ करे। निवर्तमान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें देखना होगा कि आने वाली सरकार कैसे काम करती है। उन्होंने कहा कि लगता है हमने जो विकास किया है जनता को समझ नहीं आया हमने एक्सप्रेस वे बनाया वह उन्हें समझ नहीं आया उन्हें लगता है कि यहां कोई बुलेट ट्रेन आएगी।

मायावती की ओर से ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताने पर उन्होंने कहा कि सवाल उठे हैं तो सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम हार का विश्लेषण करेंगे तभी इस बारे में आगे कुछ कहेंगे। उन्होंने कहा कि हम हारे जरूर हैं लेकिन हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है।

उत्तर प्रदेश | लखनऊ, उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीती भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने कहा है कि मंत्रिमंडल में सहयोगी दलों को भी शामिल किया जाएगा।
चुनाव परिणामों से बेहद खुश नजर आ रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया था,इसके बावजूद सहयोगी दलों को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। उसी तरह, उत्तर प्रदेश में भी सहयोगी दलों अपनादल और भारत समाज पार्टी(भासपा) को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

जौनपुर के किस सीट पर किसे मिला कितना वोट, कौन रहा दूसरे, तीसरे पर

जौनपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए और  कई रिकॉर्ड को तोडते हुए  पांच सीटों पर कब्जा कर लिया वहीं तीन मंत्रियों ने अपनी  इज्जत बचा ली। साथ ही इस बार के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने भी अपना खाता खोल दिया।

364 बदलापुर विधानसभा

रमेश मिश्र  (भाजपा)  60237
लालजी यादव  (बसपा)  57865
ओमप्रकाश दूबे बाबा  (सपा)  46545

365 शाहगंज विधानसभा

शैलेंद्र यादव ललई (सपा)  67818
राणा अजीत सिंह  (भासपा-भाजपा) 58656
ओपी सिंह  (बसपा)  51176

366 जौनपुर विधानसभा

गिरिश यादव  (भाजपा)  90324
नदीम जावेद  (कांग्रेस-सपा) 78040
दिनेश टण्डन  (बसपा)  41877

367 मल्हनी विधानसभा

पारसनाथ यादव  (सपा)  69351
धनंजय सिंह  (निषाद पार्टी) 48141
विवेक यादव  (बसपा)  43478
सतीश सिंह  (भाजपा)  36328

368 मुंगराबादशाहपुर विधानसभा

सुषमा पटेल  (बसपा)  40893
अजय शंकर दुबे  (कांग्रेस-सपा) 36300
सीमा द्विवेदी  (भाजपा)  34551

369 मछलीशहर विधानसभा

जगदीश सोनकर  (सपा)  71440
अनीता रावत  (भाजपा)  66947
सुशीला सरोज  (बसपा)  52082

370 मड़ियाहूं विधानसभा

डा. लीना तिवारी  (अपना दल एस-भाजपा) 58804
श्रद्धा यादव  (सपा)   47454
भोला शुक्ला  (बसपा)   37066

371 जफराबाद विधानसभा

डा. हरेंद्र सिंह  (भाजपा)  85661
शचींद्र त्रिपाठी  (सपा)  60715
संजीव उपाध्याय  (बसपा)  45206

372 केराकत विधानसभा

दिनेश चौधरी  (भाजपा)  83814
संजय सरोज  (सपा)  68561
उर्मिला राज  (बसपा)  66031

नव निर्वाचित विधायक का जोरदार स्वागत

सिंगरामऊ(जौनपुर) 11 मार्च । स्थानीय कसबे में पहुचने पर बदलापुर विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक रमेश चंद्र मिश्रा का पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थको ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। घंटो इंतजार के बाद विधायक को जब कार्य कर्ताओ ने अपने बीच पाया तो वे गदगद हो उठे। माला पहनाक्र गाजे बाजे के साथ जमकर स्वागत किया। इसके बाद वे आदि शक्तिपीठ महाकाली मंदिर पॅहुचकर दर्शन पूजन किये। तात्पश्चात कार्यकर्ताओ व ग्रामीणों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगे निकल गए। ओंकारनाथ मिश्रा, विनोद तिवारी, अमरनाथ मिश्र, सही अन्य लोग मौजूद रहे।