tikhiawaz24.in

बुधवार, 15 मार्च 2017

तीखी आवाज़ उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

लखनऊ-गैंगरेप का आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति गिरफ्तार,लखनऊ पुलिस ने गायत्री प्रजापति को किया गिरफ्तार,बेटों को लिया हिरासत में तो दौड़े चले आए गायत्री,आलमबाग थाने में पुलिस के अफसर कर रहे गायत्री से पूछताछ,गिरफ्तारी के बाद भी गायत्री की सेवा करती नजर आई पुलिस,गायत्री के समर्थकों ने आलमबाग कोतवाली पर किया कब्जा,पुलिस को पीछेकर समर्थकों की सुरक्षा में निकला गायत्री,पुलिस जीप की जगह फॉर्च्यूनर कार से ले गए समर्थक,मेडिकल के लिए गायत्री को लग्जरी कार से ले गए अस्पताल,बीजेपी के राज में भी रेप के आरोपी गायत्री का जलवा

फ़िरोज़ाबाद-बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या,बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम,नगला खंगर थाना क्षेत्र के नगला गुलाल का मामला

सहारनपुर-रेलवे स्टेशन से CBI की टीम ने 5 संदिग्ध लोगों को पकड़ा,सियालदाह एक्सप्रेस से गिरफ्तार संदिग्ध किये गये संदिग्ध,CBI की टीम ने आरोपियों से नशीला पदार्थ किया बरामद,आरोपियों से बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करोड़ों में

कानपुर देहात-आरोपी पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला,ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, आरोपी को छुड़ाया,पुलिस की तहरीर पर 11 नामजद और 60 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज,रूरा थाना छेत्र के उलवापुर गाँव का मामला

लखनऊ-बीएसपी सुप्रीमो मायावती कांशीराम स्मारक स्थल पहुंची,कांशीराम की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन,कांशीराम की 83वीं जंयती पर कार्यक्रम में ले रहीं भाग

इलाहाबाद-ट्रेनिंग के दौरान सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त,हेलीकॉप्टर का इंजन फेल होने से हुआ हादसा,इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हादसा होने की सूचना,हेलीकॉप्टर में मौजूद दो लोग सुरक्षित,बमरौली में चेतक हेलीकॉप्टर का हुआ इंजन फेल

मऊ-डायल 100 के हेड कॉंस्टेबल ड्यूटी के दौरान मौत,ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज होने से हेडकॉंस्टेबल की मौत,चंदौली जनपद के सकलडीहा के रहने वाले थे हेड कॉंस्टेबल

बुलन्दशहर-मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट,मारपीट में दर्जनभर लोग घायल,अस्पताल रेफर,बुलन्दशहर के पहासू थाना क्षेत्र का मामला

लखीमपुर-होली पर हुए बवाल में पूर्व विधायक पर मुकदमा,मारपीट, बलवा समेत कई धाराओं में मुकदमा,पूर्व सपा विधायक समेत दर्जनों लोगों पर केस,मितौली में भाजपा-सपा समर्थकों में हुआ था विवाद

मेरठ-शाहिद मंजूर समेत 12 सपा नेताओं की सुरक्षा हटी,अतुल प्रधान,गुलाम मोहम्मद की सुरक्षा हटाने के निर्देश,चुनाव नतीजों के बाद शुरू हुई सुरक्षा हटाने की कार्रावई    

मेरठ-व्यापार संघ के अध्यक्ष को गोली मारने का मामला,पुलिस नामजद दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार,गोली से घायल व्यापारी का अस्पताल में इलाज जारी,ब्रह्मपुरी थाना इलाके के शारदा रोड का मामला⁠⁠⁠⁠

चित्रकूट-कपड़े की 3 दुकानों में लगी भीषण आग,लाखों का समान जलकर हुआ खाक,सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ी,शहर कोतवाली के शंकर बाजार मोहल्ले की घटना

मिर्जापुर-ईट भट्टे पर काम करने वाली महिला का शव बरामद,रेप के बाद हत्या की आशंका,चुनार थाना क्षेत्र के जमुहारगांव की घटना  

जौनपुर-चार दिनों से लापता युवक का नदी में मिला शव,नगर के लाइन बाजार के मियांपुर का रहने वाला था युवक

जौनपुर-यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी,जिले 573 विद्यालयों के 201030 परिक्षार्थी लेंगे भाग,जिले में यूपी बोर्ड के 285 परीक्षा केंद्रों में 17 संवेदनशील
 
कन्नौज-चलती ट्रेन से गिरकर युवक घायल,इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया,लखनऊ से कासगंज जा रही थी पैसेंजर,जसोदा रेलवे स्टेशन की घटना 

रामपुर-खेत में युवती का मिला शव,हत्या के बाद युवती का शव जलाने की कोशिश,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा,स्वार कोतवाली क्षेत्र के रहमतगंज की घटना

अम्बेडकरनगर-मालगाड़ी की चपेट में आई इनोवा कार,कार से कूदकर चालक ने बचाई अपनी जान,मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग के चलते हादसा,कोतवाली अकबरपुर के मोहम्मदपुर की घटना

लखनऊ-जिला जज की कोर्ट में गायत्री प्रजापति की हुई पेशी,14 दिन की न्यायिक हिरासत में गायत्री जेल भेजा गया,गायत्री समेत 7 लोगों पर हैं महिला से गैंग रेप का आरोप 

कानपुर-कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के रिसाव से हड़कंप,अमोनिया के रिसाव से कोल्ड स्टोरेज का कमरा गिरा,कई लोगों के फंसे होने की आशंका,राहत-बचाव जारी,गैस रिसाव से दर्जनभर से ज्यादा कर्मियों की हालत बिगड़ी,गंभीर हालत में सभी को हैलट अस्पताल भेजा गया,अमोनिया गैस के रिसाव से कर्मचारियों में आफरातफरी,शिवराजपुर के कटियार कोल्ड स्टोरेज का मामला 

लखनऊ-सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का बड़ा बयान-ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई है-नरेश उत्तम,बैलट पेपरों में जहां हम जीत रहे,वहीं ईवीएम में पिछड़े-नरेश,सपा के पास ईवीएम में छेड़छाड़ के पुख्ता सुबूत-नरेश उत्तम,'16 मार्च की बैठक के बाद सपा ईवीएम मुद्दे पर संघर्ष करेगी',गायत्री प्रजापति के मुद्दे पर बोले नरेश उत्तम ,गायत्री के मामले में कानून अपना काम कर रहा-नरेश उत्तम,सपा का इतिहास संघर्ष वाला,हम संघर्ष करेंगे-नरेश उत्तम

लखनऊ-गायत्री प्रजापति मामले पर ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान-मामले की विवेचना कराई जा रही है-ADG लॉ एंड ऑर्डर,साक्ष्य के आधार पर आगे और कार्रवाई करेंगे-ADG,विवेचना में जो साक्ष्य सामने आएंगे,कार्रवाई होगी-ADG,गायत्री प्रजापति मामले में विवेचना अभी जारी है-ADG

गाजियाबाद-लापता हुई युवती को पुलिस ने किया बरामद,दिल्ली से बहला फुसला कर महिला ले आई थी गाजियाबाद,रुड़की की युवती को शालीमार गार्डन पुलिस ने किया बरामद,आरोपी महिला की तलाश में जुटी पुलिस

पीलीभीत-पुलिस ने दो शातिर ऑटोलिफ्टर को किया गिरफ्तार,चोरी की दो बाइक पुलिस ने आरोपियों से की बरामद,सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के टनकपुर रोड का मामला

उन्नाव-फिर टूटी रेल पटरी से गुजरी गोमती एक्सप्रेस,मेमो,रेलवे में मचा हड़कंप,अप ट्रैक पर ट्रैफिक रोका गया,रेलवे अधिकारी मौके पर,मरम्मत का काम जारी,उन्नाव रेलवे स्टेशन के पास का मामला 

गोंडा-चुनावी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष,दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग और पथराव,संघर्ष में आधा दर्जन लोग घायल,अस्पताल रेफर,शहर कोतवाली के बूदेवर मोहल्ले की घटना

लखनऊ-सपा विधायकों की बैठक कल पार्टी कार्यालय में होगी,कल सुबह 11 बजे सपा कार्यालय में विधायकों की बैठक,सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में रहेंगे मौजूद,मुलायम सिंह यादव बैठक में कर सकते हैं शिरकत,सपा विधान मंडल दल के नेता का भी कल होगा चुनाव,विधान मंडल के उपनेता,सचेतक के नाम पर होगी चर्चा,विधान परिषद में नेता विरोधी दल के नाम पर लग सकती है मुहर,सपा विधान मंडल दल की रेस में आज़म खां,रामगोविंद आगे,विधान परिषद में नेता विपक्ष की कुर्सी पर आ सकते हैं अखिलेश 

उन्नाव-हथगोले से ब्लास्ट में युवक की मौत,युवक के कुर्ते की जेब में फटा हथगोला,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी,पुरवा कोतवाली के रमई खेड़ा की घटना 

लखनऊ-बीएसपी पदाधिकारियों की हुई अहम बैठक,बीएसपी सुप्रीमो मायावती ले रही अहम बैठक,प्रदेश बीएसपी कार्यालय पर चल रही अहम बैठक,EVM में गड़बड़ी से जुड़ी जानकारी के बंटवाए गए पर्चे

एटा-हार से बौखलाए सपाइयों ने ग्रामीणों को जमकर पीटा,एडीएम के अर्दली को लाठी डंडो से पीटने का आरोप, ग्रामीणों का सपा को वोट देने पर पीटने का आरोप,देहात कोतवाली इलाके के नदिगांव का मामला

रायबरेली-रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलटी,बस पलटने के हादसे में बाल-बाल बचे यात्री,हरचंदपुर थाना क्षेत्र के शेरी के पास की घटना

पीलीभीत-अनियंत्रित कार ने दो राहगीरों को रौंदा,सूचना के बाद भी नहीं पहुचीं एम्बुलेन्स,डायल 100 ने सीएचसी में कराया भर्ती,पूरनपुर के मंडी समिति के पास हादसा

फर्रूखाबाद-मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या,दो पक्षों में मारपीट के दौरान युवक को जमकर पीटा,जहानगंज थाना क्षेत्र के जैतपुर गाँव की घटना            

फर्रूखाबाद-किशोरी का शव मिलने से गांव में हड़कम्प,लोगों ने जताई रेप के बाद हत्या की आशंका,मेरापुर थाना क्षेत्र के खलवारा गांव की घटना

झाँसी-शताब्दी एक्सप्रेस में 36 विदेशियों पर टीटीई ने ठोंका जुर्माना,विदेशियों से टीटीई ने वसूला 65670 रुपए जुर्माना,विदेशी यात्री ई-टिकट में हेरा फेरी करके कर रहे थे यात्रा

शामली-युवक का पेड़ लटका शव मिलने से हड़कम्प,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,झिंझाना थाना क्षेत्र के  अलीनगर की घटना

शाहजहांपुर-बाइक से भरे ट्रक में लगी भीषण आग,दर्जनों बाइक जलकर हुई खाक,2 दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू,शहर कोतवाली के कच्चा कटरा की घटना

गोंडा-जिलाधिकारी ने विकास भवन पर मारा छापा,6 अधिकारी और एक दर्जन कर्मचारी मिले गैरहाजिर,अनुपस्थित मिलने पर जारी किया कारण बताओ नोटिस 

इलाहाबाद-वायुसेना का हेलीकॉप्टर गिरने का मामला,एयरफोर्स के अधिकारियों ने शुरू की हादसे की जांच,ट्रेनिंग उड़ान के दौरान इंजन फेल होने से गिरा था चेतक 

सहारनपुर-ट्रेन के आगे महिला अपनी मासूम बच्ची के साथ कूदी,महिला के दोनों पैर कटे,5 माह की बच्ची की हालत नाजुक,दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया,रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेन के आगे कूदी महिला

चन्दौली-टायर फटने से अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई,एक व्यक्ति की मौत,4 लोग गंभीर रूप से घायल,घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,नौगढ़ थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव के पास हादसा

लखनऊ-सत्ता बदलने के साथ गायत्री के पुराने मामले की होगी जांच,गोमती नगर में दर्ज मुकदमों की होगी दोबारा जांच-एसएसपी,नूतन ठाकुर ने दर्ज कराया था गायत्री प्रजापति पर केस,गायत्री प्रजापति पर FIR दर्ज कराने वाले डीआईजी का हुआ था तबादला,तात्कालिन DIG आर.के चतुर्वेदी को केस दर्ज कराने पर मिली थी सजा,गोमती नगर थाने में दर्ज मामलों की होगी जांच -एसएसपी 

लखनऊ-बीएसपी बैठक में आए बसपाइयों ने पुल पर किया कब्जा,बीएसपी कार्यालय आए कार्यकर्ताओं ने खड़ी की गाड़ियां,वीवीआईपी चौराहे से कैंट ओवरब्रिज पर लगा भीषण जाम,जाम लगने से सैकड़ों वाहन और लोग परेशान,एम्बुलेंस और स्कूली वाहन भी भीषण जाम में फंसे,अनुशासित पार्टी का दम भरने वाले बसपाइयों का कारनामा,वीवीआईपी चौराहा,राजभवन रोड,5 कालीदास मार्ग पर जाम

एटा-नहर में युवक और युवती के बोरी में शव मिलने से सनसनी,पुलिस ने दोनों शवों को निकल कर पोस्टमार्टम को भेजा,दोनों की हत्या कर शव फेंके जाने की लोगों ने जताई आशंका,राजा का रामपुर थाने के लालपुर के समीप नहर में मिला शव

कानपुर-किशोरी के साथ रेप की वारदात से सनसनी,पड़ोसी युवक पर किशोरी से रेप का आरोप,चौबेपुर थाना क्षेत्र के कजरिया गांव का मामला

बस्ती-खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कम्प,लोगों ने जताई युवक की हत्या की आशंका,पुरानी बस्ती थाना के झलकटिया गांव की घटना

पीलीभीत-खाना बनाते वक्त संदिग्ध परिस्थितियों में युवती झुलसी,गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया,नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला

कानपुर देहात-पैसा न देने पर युवक ने खुद को लगाई आग,परेशान परिजनों ने पानी डालकर भुजाई आग,युवक गंभीर रुप से झुलसा,अस्पताल में भर्ती,भोगनीपुर थाना क्षेत्र का मामला

गोरखपुर-EVM मशीने के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन,EVM में गड़बड़ी का लगाया आरोप 
चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी,कैंट थाना क्षेत्र के गोरखपुर विश्वविद्यालय का मामला

ग्रेटर नोएडा-कई दिन पुराना युवक का शव मिलने से सनसनी,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,जारचा के गांव चौना में मिला युवक का शव

लखनऊ-बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बयान-BSP  के संस्थापक मा.कांशीराम जी की जयंती है-माया,'कांशीराम जी ने जातिवादी व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी',कांशीराम जी को श्रद्धासुमन अर्पित करती हूँ-मायावती,दलित,शोषित वर्ग के लिए कांशीराम जी ने काम किया-माया,आज अति महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है-मायावती,मा.कांशीराम जी की ख़ास बातें बताना चाहती हूँ-मायावती,दलित,पिछड़े वर्गों के प्रति लोग जातिवादी मानसिकता रखते हैं-माया,डॉ.अंबेडकर की बात को भी कांशीराम जी कहते रहते थे-मायावती,राजनीतिक सत्ता की मास्टर चाबी लिये बिना उत्थान नहीं होगा-माया,मान,सम्मान की जिंदगी के लिए भी कांशीराम जी ने कहा था-माया,कांशीराम जी ने मास्टर चाबी को हाथ में लेना जरुरी बताया था-माया,जातिवादी लोगों ने दलित,पिछड़ों को गुलाम बनाया-मायावती,कांशीराम जी ने कानूनी अधिकारों के प्रति भी बात कही थी-माया,बीजेपी के नेता,पीएम मोदी फिर केंद्र की सत्ता के सपने देख रहे-माया,बीजेपी की यह जीत ईमानदारी की जीत नहीं है-मायावती,बेईमानी,धांधली और लोकतंत्र की हत्या करने वाली जीत है-माया,बीजेपी नेताओं के चेहरे पर बनावटी मुस्कराहट है-मायावती,'325 सीटें जीते के बाद BJP नेताओं के चेहरे पर बनावटी मुस्कराहट',2019 में फिर केंद्र में सत्ता के सपने देख रही बीजेपी-मायावती,बीजेपी दलितों,पिछड़ों के आरक्षण को खत्म कर सकती है-मायावती,RSS के एजेंडे पर आरक्षण को प्रभावहीन बना सकती है BJP-माया,BJP एंड कंपनी के लोगों का चाल,चरित्र और चेहरा उजागर-माया,विरोधी तरह-तरह के हथकंडे इस्तेमाल कर सकते हैं-मायावती,पिछले कुछ चुनावों में हथकंडे देखने को मिल रहे हैं-मायावती,दलित,पिछड़ों को अपने पैरों पर खड़े होने की जरुरत है-मायावती,विरोधियों से कड़ा मुकाबला और संघर्ष करना होगा-मायावती,बीजेपी ने घोटाले वाली जीत दर्ज की है-मायावती,बीजेपी की जीत जनता के गले से नहीं उतर पा रही-मायावती,बेईमानी की जीत पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही BJP-माया,BJP गोवा,मणिपुर,पंजाब में धांधली करती तो जवाब देना पड़ता',उत्तराखंड पहले उत्तर प्रदेश का हिस्सा होता था-मायावती,BJP अगर ईमानदार है तो दोबारा बैलट पेपर से चुनाव कराए-माया,आयोग से उचित जवाब न मिला तो BSP कोर्ट जाएगी-माया,देशभर में बीएसपी मामले को लेकर करेगी आंदोलन-मायावती,आंदोलन के मद्देनजर ही आज बुलाई गई राष्ट्रीय बैठक-मायावती,11 अप्रैल से BJP के खिलाफ शुरु होगा आंदोलन-मायावती,11 अप्रैल को लोकतंत्र की हत्या के रूप में BSP मनाएगी काला दिवस,विकसित देश EVM को रिजेक्ट कर चुके हैं-मायावती 

उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आज कहा कि भाजपा के शासन में राज्य की कानून व्यवस्था दुरुस्त होगी


नयी दिल्ली.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आज कहा कि भाजपा के शासन में राज्य की कानून व्यवस्था दुरुस्त होगी।
श्री मौर्य ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप झेल रहे समाजवादी पार्टी के नेता श्री गायत्री प्रजापति की आज लखनऊ में हुई गिरफ्तारी के संबध में यहां संसद परिसर में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि यह तो होना ही था।
पूर्ववर्ती सरकार के संरक्षण के कारण इस तरह के तत्व कानून के शिकंजे से अब तक बचे हुए थे लेकिन अब सरकार बदल गई है।

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की विश्वसनीयता पर एक ‘‘बड़ा सवाल खड़ा’’ करता -मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल


नयी दिल्ली,  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज आरोप लगाया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के खराब प्रदर्शन के पीछे की वजह ईवीएम में गड़बड़ी हो सकती है। केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘आप’ के खाते में आने वाले लगभग 20 से 25 प्रतिशत वोट संभवत: शिअद-भाजपा गठबंधन को ‘चले गए हैं’।

केजरीवाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आम आदमी पार्टी को महज 20 सीटें मिलना ‘‘समझ से परे’’ है और यह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की विश्वसनीयता पर एक ‘‘बड़ा सवाल खड़ा’’ करता है क्योंकि विभिन्न राजनीतिक पंडितों ने पार्टी के लिए ‘‘भारी जीत’’ की भविष्यवाणी की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप को भारी जीत एक पूर्व निर्धारित निष्कर्ष था तो अकालियों को 30 प्रतिशत वोट कैसे मिल गए? किसी ने नहीं कहा था कि कांग्रेस इतना अच्छा प्रदर्शन करेगी और दो तिहाई बहुमत ले आएगी। हमें संदेह है कि ईवीएम में गड़बड़ी के कारण ‘आप’ के हिस्से के 20..25 प्रतिशत मत शिअद-भाजपा को चले गए।’’ गत 11 मार्च को पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद यह पहली बार है, जब केजरीवाल मीडिया से मुखातिब हुए। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने गोवा का जिक्र नहीं किया। गोवा में आम आदमी पार्टी के हिस्से में एक भी सीट नहीं आई है। जारी

भाजपा के संभावित मंत्रीयो के नाम


✍लखनऊ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में सुरेश खन्ना, राधा मोहन दास अग्रवाल, हृदय नारायण दीक्षित, सतीश महाना, जयप्रताप सिंह, पंकज सिंह, सिद्धार्थनाथ सिंह, सूर्य प्रताप शाही, जगन प्रसाद गर्ग, धर्मपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह उर्फ मोती सिंह, उपेन्द्र तिवारी, दल बहादुर, सत्यप्रकाश अग्रवाल, कृष्णा पासवान, राजेश अग्रवाल, श्रीराम सोनकर, वीरेन्द्र सिंह सिरोही, रमापति शास्त्री, अक्षयवर लाल जैसे कई लोगों को अलग-अलग समीकरण की वजह से मौका मिल सकता है। नेता प्रतिपक्ष रह चुके स्वामी प्रसाद मौर्य हों या एनसीपी के नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री वीरबहादुर सिंह के पुत्र पूर्व मंत्री फतेहबहादुर सिंह और रालोद के दल नेता रहे दलवीर सिंह की भी मंत्रिमंडल के लिए दावेदारी बढ़ गयी है। लखनऊ में कैंट और मध्य क्षेत्र से विजयी रीता बहुगुणा जोशी और बृजेश पाठक दूसरे दल से आये हैं लेकिन, वरिष्ठता को देखते हुए इन्हें मौका मिल सकता है। लखनऊ पूर्वी के आशुतोष टंडन भी मजबूत दावेदार हैं। अयोध्या में मंत्री को हराकर खोई प्रतिष्ठा वापस लाने वाले वेदप्रकाश गुप्ता, मधुबन में पहली बार कमल खिलाने वाले दारा सिंह चौहान और नकुड़ में पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी को भी मौका मिल सकता है।
*✍आधी आबादी का परचम*
भाजपा इस बार महिलाओं को मंत्रिमंडल में भरपूर भागीदारी दे सकती है। इनमें प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल, मंत्री नीलिमा कटियार, महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वाती सिंह, रानी पक्षालिका सिंह के अलावा अमेठी में कांग्रेस की रानी अमिता सिंह और भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे मंत्री गायत्री को शिकस्त देने वाली भूपति भवन की रानी गरिमा सिंह को भी मौका मिल सकता है
*✍गठबंधन का साथ*
मोदी का नारा सबका साथ-सबका विकास, मंत्रिमंडल में भी चलेगा। भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के नौ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चार विधायक जीते हैं। केन्द्र में अपना दल कोटे की मंत्री अनुप्रिया पटेल की पसंद पर उनकी पार्टी का मंत्री होगा जबकि भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जहूराबाद से जीते ओमप्रकाश राजभर का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। अनुप्रिया की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरके वर्मा को मौका मिल सकता है

वायुसेना का हेलिकॉप्टर चेतक बुधवार की सुबह कौशाम्बी जिले के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त

इलाहाबाद में ट्रेनिंग के दौरान वायुसेना का हेलिकॉप्टर चेतक बुधवार की सुबह कौशाम्बी जिले के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ये हादसा बम्हरौली एयरबेस स्थित ट्रेनिंग कैंप से तकरीबन एक किमी पहले गौसपुर कटौला गांव में सुबह 7.30 से 7.45 बजे के बीच हुआ। हालांकि इस हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित बच गए। सेना ने घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं।

बम्हरौली स्थित बेसिक फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल में थल सेना के जवानों को उड़ान का प्रशिक्षण दिया जाता है। एयरफोर्स के ट्रेनर पायलट थलसेना के प्रशिक्षु को बुधवार सुबह हेलीकॉप्टर उड़ाना सिखा रहे थे। इस दौरान हेलीकॉप्टर का इंजन फेल हो गया।

पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग का निर्णय लिया लेकिन जमीन ऊबड़-खाबड़ होने के कारण वह कौशाम्बी जिले के पिपरी थानाक्षेत्र के गौसपुर कटौला गांव के खेत में पलट गया।

सेना के पीआरओ कैप्टन बीबी पांडेय ने बताया कि निंग कैंप के एक किमी पहले इमर्जेंसी लैडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर पलटा है। शुरूआती रिपोर्ट में इंजन फेल होने की सूचना मिली है। हालांकि सेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं। सुबह 6 बजे उड़ान भरने के बाद 7 से 7.15 बजे के बीच हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई।

पास ही था गैस का गोदाम, बच गया बड़ा हादसा 
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बड़ी घटना होने से बच गई। दरअसल जिस जगह हेलीकॉप्टर गिरा वहीं बगल में गैस का गोदाम था। यदि हेलीकॉप्टर थोड़ा आगे गोदाम में गिर जाता तो बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। गांव के नरेश पाल के अनुसार सुबह दुर्घटना की खबर मिलते ही वे मौके पर पहुंचे लेकिन सेना ने पास जाने से रोक दिया।

तीखी आवाज़ उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

इलाहाबाद-पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या से हड़कम्प,रंजिश में दबंगों ने की गोली मारकर हत्या,सूचना पर 4 थानों की मौके पर पहुंची,होलागढ़ थाना क्षेत्र के मालापुर गांव की घटना

बलिया-रेलवे क्रासिंग तोड़कर कार उत्कसर्ग एक्सप्रेस में घुसी,कार सवार 4 लोगों की हालत गंभीर,सीएचसी में भर्ती,रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पकवा इनार की घटना 

लखनऊ-कांशीराम की 83वीं जयंती पर कार्यक्रम आज,सुबह 8.30 बजे कांशीराम स्मारक स्थल पर कार्यक्रम,बीएसपी सुप्रीमो मायावती कार्यक्रम में रहेंगी मौजूद 

लखनऊ-बीएसपी कार्यालय में आज 10.30 बजे अहम बैठक,बीएसपी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ होगी बैठक,बीएसपी सुप्रीमो मायावती बैठक को करेंगी संबोधित 

लखनऊ -ISIS आतंकी आपरेशन सैफुल्ला से रुकी प्रदेश में बड़ी वारदात,यूपी पर मंडरा रहा था साम्प्रदायिक दंगे का बड़ा खतरा,पड़ोसी जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल पर होना था बड़ा हमला,लखनऊ के धार्मिक शिक्षण संस्थान भी थे आतंकियों के निशाने पर,शिक्षण संस्थान के प्रमुख की लगातार 7 दिन हुई थी रेंकी ,गाड़ी नम्बर तक जुटा लिया आतंकियों ने ,आईएसआईएस के खिलाफ अपील पर नाराज था सैफुल्ला गुट 

लखनऊ-लखनऊ में मारे गए आतंकी सैफुल्लाह से बरामदगी का मामला,कमरे से मिली महत्वपूर्ण डायरी से हो रहे कई खुलासे,सैय्यद मीर हुसैन था खुरासान माड्यूल का डिप्टी चीफ,लखनऊ के 3 वीवीआईपी थे इनके निशाने पर,3 वीवीआईपी की सुरक्षा बढ़ाई गई,वीवीआईपी में एक स्कूल संचालक भी थे निशाने पर,लखनऊ,आसपास के कई मंदिरों,दरगाहों पर विस्फोट की थी योजना,बरामद लैपटॉप में आतंक के ब्रेनवॉश का पूरा पाठ मिला है 

लखनऊ-स्कूटी सवार परिवार पेड़ से टकराया,पिता-बेटी की मौत,दो लोगों की हालत गंभीर,लोहिया में भर्ती कराया गया,पुलिस के देर से आने पर लोगों ने किया जमकर हंगामा,चिनहट थाना क्षेत्र के फैजाबाद रोड पर हुआ हादसा 

मैनपुरी-जिला जेल से कैदियों के फरार होने का मामला,ADG जेल ने जेलर सहित 6 जेलकर्मियों को किया सस्पेंड.डीएम द्वारा शासन को भेजी रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

इलाहाबाद-किराएदारी के विवाद में युवती को दबंगों ने पीटा,दो बेटों समेत मकान मालिक पर मुकदमा दर्ज,एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कीडगंज थाना क्षेत्र के बैरहना इलाके की घटना 

हाथरस-आपसी विवाद को लेकर 2 पक्षों में मारपीट,4 लोग घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,हसायन थाना क्षेत्र के कानऊ गाँव की घटना

लखनऊ-होली के अवसर चौक में कवि सम्मेलन का आयोजन,राज्यपाल राम नाईक ने सम्मेलन में की शिरकत 

बरेली-फिरौती न मिलने पर किशोर की गला दबाकर हत्या,2 दिन पूर्व प्रधान के बेटे को किया गया था अगवा,अपहरणकर्ता ने 2.50 लाख रुपए मांगी थी फिरौती,नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिजौलिया गांव की घटना 

मेरठ-व्यापार संघ के अध्यक्ष को बदमाशों ने मारी गोली,गंभीर हालत में व्यापारी अस्पताल में भर्ती,वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार,ब्रह्मपुरी थाना इलाके के शारदा रोड की घटना

कानपुर-तेज रफ़्तार बुलेरो ने कई वाहनों को मारी टक्कर,7 लोगों को आई गंभीर चोट,इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती,बर्रा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे का मामला

गाजियाबाद-बाइक सवार युवक ने महिला से की लूट,लूट की वारदात सीसीटीवी में हुई कैद,कविनगर के राजनगर सेक्टर 10 की घटना,मात्र 3 घंटे में लूट की दूसरी वारदात

बागपत -युवक की गला रेंतकर हत्या,हाईवे पर शव फेंककर बदमाश फरार,आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा,शहर कोतवाली के कांठा गांव का मामला 

लखनऊ-एमएलसी बलवंत सिंह रामूवालिया आज जाएंगे पंजाब,कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल,सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रतिनिधि के तौर पर जाएंगे,अखिलेश यादव ने अमरेन्द्र सिंह को जीत पर दी बधाई 

 
फिरोजाबाद-मामूली विवाद में दो पक्षों में फायरिंग,पथराव,5 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,नारखी थाने के गढ़ी क्षत्रपति गांव का मामला

लखनऊ-लिटरेसी हाउस के फार्म हाउस में युवक का मिला शव,युवक की हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका,सरोजनी नगर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी 

गैंगरेप का आरोपी गायत्री प्रजापति लखनऊ से गिरफ्तार

लखनऊ
गैंगरेप और यौन शोषण के आरोप में फरार चल रहे गायत्री प्रजापति को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके बेटे अनुराग व भतीजे अनिल को कल ही हिरासत में ले लिया था।
उनसे पूछताछ के बाद ही सीओ हजरतगंज व आलमबाग की टीम ने फरार साथियों पिंटू सिंह उर्फ अमरेन्द्र सिंह, रूपेश और विकास वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस अब तक गायत्री प्रजापति के गनर रहे चन्द्रपाल, लेखपाल अशोक तिवारी, आशीष शुक्ला को गिरफ्तार कर चुकी है।

18 फरवरी को अमेठी से चुनाव लड़े गायत्री प्रजापति व उसके छह साथियों के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में रिपोर्ट लिखाई गई थी। यह रिपोर्ट चित्रकूट की एक पीड़िता की तहरीर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लिखी गई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि गायत्री के सरकारी आवास पर उन्हें नशीला पदार्थ चाय में पिलाकर बेहोश कर दिया गया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।