tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017

तीखी आवाज़ 3 बजे तक की बड़ी खबरें

लखनऊ-16 अप्रैल तक अफसरों को हर हाल में देना होगा संपति का ब्यौरा,सीएम योगी ने IAS,PCS अफसरों को संपंति का ब्यौरा देने के दिए थे निर्देश,बड़ी संख्या में IAS, PCS अफसरों ने संपति का ब्यौरा नहीं दिया,राज्य सरकार ने संपत्ति का ब्यौरा देने के लिए 10 दिन का और समय दिया 

लखनऊ-सभी 6 विभागों के प्रजेंटेशन को सीएम योगी ने विस्तार से देखा,कमियों को चिन्हित कर विभागों को कड़े क़दम उठाने का आदेश दिया,'उत्तर प्रदेश में गुजरात का मॉडल अपनाया जाएगा','खास तौर पर जो क्षेत्र छूटे हुए है वहाँ उद्योग लगाया जाएगा','बुंदेलखंड के लिए विशेष तौर पर उद्योग जगत को लाने का काम किया जाएगा','पिछली सरकार की विकास की योजनाओं,पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को चलाया जाएगा',अगर किसी में योजना में धाँधली हुई है तो उसकी जाँच होगी,सभी समाजवादी योजनाओं का नाम अब मुख्यमंत्री के नाम से होगा,11 अप्रैल को सरकार की दूसरी कैबिनेट होगी-मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह

लखनऊ-उत्पाद कर चोरी में पान मसाला कम्पनी का डायरेक्टर गिरफ्तार,दिल्ली की सेंट्रल कस्टम एक्ससाइज इंटलीजेंस टीम ने किया गिरफ्तार,पूछतांछ के दौरान तबीयत खराब होने के चलते लोहिया में कराया गया था भर्ती,ठीक होते ही कस्टम टीम ने लोहिया अस्तपाल से गिरफ्तार किया,100 करोड़ से अधिक की उत्पाद कर चोरी का आरोप 

लखनऊ-UPSIDC में अच्छा दिखाने, बुरा छिपाने का खेल,MD अमित घोष के कार्यकाल पर पाँच बड़े सवाल
,दस महीने में साढ़े सात सौ करोड़ की ज़मीन एलॉट,दस महीने में साढ़े पाँच सौ करोड़ के ठेके बाँट डाले,दस महीने में सवा सौ तबादलों का रिकॉर्ड बना डाला
,सीबीआई जाँच में फँसी फ़र्म को भी डेढ़ सौ करोड़ का ठेका,कानपुर-इलाहाबाद स्कीमों में पेमेंट ज़्यादा काम कम

लखनऊ-अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि सीएम से मिले,अर्ध कुम्भ मेले को लेकर सीएम से विस्तृत चर्चा की,स्लाटर हाउस मामले में सीएम को धन्यवाद,अर्ध कुम्भ मेले में स्थाई निर्माण कराए-नरेंद्र गिरि,अवैध स्लाटर हाउस बंद होने चाहिए-नरेंद्र गिरि 

आगरा की डॉ. विद्या गुप्ता को राजस्थान में जेल,लिंग परीक्षण में गिरफ़्तार डा. विद्या को 18 तक जेल,यमुनापार स्थित विद्या नर्सिंग होम का लाइसेन्स निलम्बित,भरतपुर पुलिस ने आगरा से की थी डा. विद्या की गिरफ़्तारी,डॉक्टर विद्या के साथ उनके 4 सहयोगियों को भी जेल,आगरा में धड़ल्ले से चला रहीं थी लिंग परीक्षण का गोरखधंधा,आगरा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की शह से काला कारोबार,विद्या नर्सिंग होम पर लम्बे समय से हो रहा था लिंग परीक्षण,एत्माउद्दौला के ट्रांस यमुना स्थित विद्या नर्सिंग होम का मामला 

मेरठ-IPL पर जुआ खेलने वाले 4 युवक गिरफ्तार,परतापुर पुलिस ने होटल क्रोम से की अरेस्टिंग

मथुरा-लूट का विरोध कर ने पर बदमाशों ने परिवार को पीटा,नगदी और गहने लूटकर बदमाश मौके से हुए फरार,बदमाशों की मारपीट में 4 लोग घायल,एक गंभीर ,गोवर्धन थाना क्षेत्र अडिंग गांव की घटना

हापुड़-मार्निग वाक पर निकली युवती का बदमाशों ने किया अपहरण,कार सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम,हापुड़ कोतवाली के एसएसबी चौकी के पास की घटना 

मथुरा-आग लगने से कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख,दमकल गाड़ी ने आग पर पाया काबू,रिफाइनरी थाना क्षेत्र के बुंदेला गांव की घटना 

लखीमपुर खीरी-गेहूं खरीद में खीरी जिला यूपी में टाप पर,6 दिनों में 1381.25 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद,950 मीट्रिक टन के साथ शाहजहांपुर दूसरे नम्बर पर,एडीएम ने केंद्र प्रभारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश 

आजमगढ़-वसूली के लिए युवक ने नंगा एमएमएस बनाया,एक नामाजद समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज,सिधारी थाना क्षेत्र के हडहवा बाबा इलाके का मामला
 
आजमगढ़-बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या,बाइक सवार 2 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम,शहर कोतवाली के हाफिजपुर पेट्रोल पंप के पास की घटना 

एटा-नगला बाजार में एसएसआई की पिटाई का मामला,मौके से भागने वाले SI और हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर,एसएसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर,दमकल की गाड़ी देर से पहुंचने पर भड़के थे ग्रामीण,जैथरा पुलिस ने दो दर्जन लोगों पर केस दर्ज किया,पुलिस की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

संभल-युवक की गंगा नदी में डूबकर मौत,पुलिस ने शव को किया बरामद,रजपुरा थाना के चाऊपुर गंगा तट की घटना

मथुरा-स्कूटी सवार दंपति को ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर,पत्नी की मौत पति गंभीर रुप से घायल,अस्पताल रेफर,कोसीकला थाना क्षेत्र के नहर पुल की घटना

बागपत-विवाद में दो पक्षों में फायरिंग,धारदार हथियार चले,4 लोग घायल,दो की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,बडौत कोतवाली क्षेत्र के बडौली गांव की घटना 

लखनऊ-9वें इंटरनेशनल चिल्ड्रेन फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत,कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,सीएमएस यूनिटी कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन

बाराबंकी-स्लाटर हाउस को प्रशासन ने किया सीज,फतेहपुर क्षेत्र में चला रहा था स्लाटर हाउस,कुर्सी रोड पर भी स्लाटर हाउस की हुई जांच

बाराबंकी-अवैध बैट्री बनाने वाली फैक्ट्री पर वाणिज्यकर की छापेमारी,35 लाख रुपए की पकड़ी गई छापेमारी में कर चोरी,बिना लाइसेंस के बडे पैमाने पर हो रहा था बैट्री का निर्माण,नगर कोतवाली आलापुर में चल रही थी फैक्ट्री 

बाराबंकी-नदी के किनारे मिला दिव्यांग का शव,परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप,बदोसराय कोतवाली के रसूलपुर का मामला 

बाराबंकी-जिले में एफआईआर मेला का आज दूसरा दिन,सभी थानों में दर्ज हर तरह की एफआईआर

बाराबंकी- FIR दर्ज करने में लापरवाही पर दीवान,सब इंस्पेक्टर लाइन हाजिर ,सफदरगंज थाने के निरीक्षण में एसपी ने किया लाइन हाजिर 

इलाहाबाद-बोर्ड परीक्षाओं में नक़ल को लेकर 123 परीक्षा केंद्रों पर कार्रवाई,प्रदेश भर में अब 15 केंद्रों की अलग अलग परीक्षाएं निरस्त,54 केन्दों को डिबार किये जाने की बोर्ड को मिली संस्तुतियां,प्रदेश भर के 54 परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की होगी स्क्रीनिंग

कन्नौज-ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,गुरसहायगंज के पूर्वी बाईपास की घटना

संभल-कार ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर,1 की मौत 1 गंभीर रुप से घायल अस्पताल रेफर ,रजपुरा थाना के संभल रोड का मामला 

मेरठ-सेना की टीम ने एक संदिग्ध को किया अरेस्ट,संदिग्ध के पास से पाकिस्तान के पत्र बरामद,पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस कर रही पूछताछ,लालपुर थाना क्षेत्र के छावनी इलाके से अरेस्टिंग

मैनपुरी-भूमाफियों ने चारागाह की जमीन को पट्टों में दर्ज करा किया प्लाटिंग,प्रशासन ने करोड़ों रुपए की भूमि चारागाह में किया तब्दील,मैनपुरी तहसील के धाराऊ गांव का मामला 

रायबरेली-वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या से सनसनी,हत्या के बाद शव को खेत में फेंककर बदमाश फरार,डलमऊ थाना क्षेत्र के गुरौली गांव में मिला शव

आजमगढ़-वसूली के लिए युवक का एमएमएस बनाने का मामला,1 नामजद समेत 10 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज,15 दिनों से सुनवाई न होने पर पीड़ित ने SSP से लगाई गुहार,हड़हवा थाना क्षेत्र में बनाया था युवक का अश्लील MMS

सिद्धार्थनगर-संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,गुलहौरा थाना क्षेत्र के जाजरगठिया गांव  की घटना

फतेहपुर-बवाल में नेता समेत 600 लोगों पर मुकदमा,रामनवमी पर जुलूस रोकने पर हुआ था झगड़ा,व्यापारी नेता को पीटने पर भड़का था आक्रोश,शहर क्षेत्र के चौक चौराहे का मामला 

सिद्धार्थनगर-बंदर के हमले में दर्जन भर मासूम घायल,डरकर भागे बच्चे का छत से गिरकर हाथ टूटा,बच्चों का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज,डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव की घटना 

सिद्धार्थनगर-आग का तांडव, 215 बीघा फसल जलकर राख,दमकल और ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू,जिले के अलग अलग इलाकों का मामला,डुमरियागंज के खुरपहवा,रुद्रौलिया,अंदुआ शनिचरा,फत्तेपुर की घटना 

सिद्धार्थनगर-आदर्श रेलवे स्टेशन पर शुद्ध पेयजल की दिक्कत,500 मीटर लम्बे प्लेटफार्म पर सिर्फ 1 हैंडपंप,शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन का मामला 

अलीगढ़-मंत्री को किया फोन तो अफसरों में दौड़ा करंट,सीडीएफ फीडर से बत्ती गुल होने पर मंत्री से शिकायत,आंधी के चलते देहात क्षेत्र में आपूर्ति बाधित हुई थी 
 
अलीगढ़-बीएसए  ने 8 शिक्षकों को किया निलंबित,एक दर्जन से अधिक शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा,शिक्षक बालिका से रहे थे स्कूल में झाडू,सरकारी स्कूलों के निरीक्षण में मिली अनियमितताएं ।

हरिहरपुर गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने से पाँच दिनों से अंधेरा व्याप्त

जौनपुर स्थानीय क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने से पाँच दिनों से अंधेरा व्याप्त है। ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना पांच दिनों पूर्व एसडीओ बदलापुर को दी गई थी। लेकिन आज तक उसे बदला नहीं जा सका,  इस संबंध में हरिहरपुर गांव निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमापति मिश्रा ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना एसडीओ बदलापुर हरीश कुमार प्रजापति को दी जा चुकी है। लेकिन बिजली विभाग की तरफ से अभी बदले जाने की कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसकी वजह से आम जनता, किसान, छात्र पांच दिनों से अंधेरे में रहने को विवश हैं। यदि 2 दिन के अंदर फुका ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो ग्रामीण इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करेंगे।

तीखी आवाज पर बड़ी खबरें

लखनऊ-16 अप्रैल तक अफसरों को हर हाल में देना होगा संपति का ब्यौरा,सीएम योगी ने IAS,PCS अफसरों को संपंति का ब्यौरा देने के दिए थे निर्देश,बड़ी संख्या में IAS, PCS अफसरों ने संपति का ब्यौरा नहीं दिया,राज्य सरकार ने संपत्ति का ब्यौरा देने के लिए 10 दिन का और समय दिया 

लखनऊ-सभी 6 विभागों के प्रजेंटेशन को सीएम योगी ने विस्तार से देखा,कमियों को चिन्हित कर विभागों को कड़े क़दम उठाने का आदेश दिया,'उत्तर प्रदेश में गुजरात का मॉडल अपनाया जाएगा','खास तौर पर जो क्षेत्र छूटे हुए है वहाँ उद्योग लगाया जाएगा','बुंदेलखंड के लिए विशेष तौर पर उद्योग जगत को लाने का काम किया जाएगा','पिछली सरकार की विकास की योजनाओं,पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को चलाया जाएगा',अगर किसी में योजना में धाँधली हुई है तो उसकी जाँच होगी,सभी समाजवादी योजनाओं का नाम अब मुख्यमंत्री के नाम से होगा,11 अप्रैल को सरकार की दूसरी कैबिनेट होगी-मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह

लखनऊ-उत्पाद कर चोरी में पान मसाला कम्पनी का डायरेक्टर गिरफ्तार,दिल्ली की सेंट्रल कस्टम एक्ससाइज इंटलीजेंस टीम ने किया गिरफ्तार,पूछतांछ के दौरान तबीयत खराब होने के चलते लोहिया में कराया गया था भर्ती,ठीक होते ही कस्टम टीम ने लोहिया अस्तपाल से गिरफ्तार किया,100 करोड़ से अधिक की उत्पाद कर चोरी का आरोप 

लखनऊ-UPSIDC में अच्छा दिखाने, बुरा छिपाने का खेल,MD अमित घोष के कार्यकाल पर पाँच बड़े सवाल,दस महीने में साढ़े सात सौ करोड़ की ज़मीन एलॉट,दस महीने में साढ़े पाँच सौ करोड़ के ठेके बाँट डाले,दस महीने में सवा सौ तबादलों का रिकॉर्ड बना डाला,सीबीआई जाँच में फँसी फ़र्म को भी डेढ़ सौ करोड़ का ठेका,कानपुर-इलाहाबाद स्कीमों में पेमेंट ज़्यादा काम कम

लखनऊ-अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि सीएम से मिले,अर्ध कुम्भ मेले को लेकर सीएम से विस्तृत चर्चा की,स्लाटर हाउस मामले में सीएम को धन्यवाद,अर्ध कुम्भ मेले में स्थाई निर्माण कराए-नरेंद्र गिरि,अवैध स्लाटर हाउस बंद होने चाहिए-नरेंद्र गिरि 

आगरा की डॉ. विद्या गुप्ता को राजस्थान में जेल,लिंग परीक्षण में गिरफ़्तार डा. विद्या को 18 तक जेल,यमुनापार स्थित विद्या नर्सिंग होम का लाइसेन्स निलम्बित,भरतपुर पुलिस ने आगरा से की थी डा. विद्या की गिरफ़्तारी,डॉक्टर विद्या के साथ उनके 4 सहयोगियों को भी जेल,आगरा में धड़ल्ले से चला रहीं थी लिंग परीक्षण का गोरखधंधा,आगरा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की शह से काला कारोबार,विद्या नर्सिंग होम पर लम्बे समय से हो रहा था लिंग परीक्षण,एत्माउद्दौला के ट्रांस यमुना स्थित विद्या नर्सिंग होम का मामला 

मेरठ-IPL पर जुआ खेलने वाले 4 युवक गिरफ्तार,परतापुर पुलिस ने होटल क्रोम से की अरेस्टिंग

मथुरा-लूट का विरोध कर ने पर बदमाशों ने परिवार को पीटा,नगदी और गहने लूटकर बदमाश मौके से हुए फरार,बदमाशों की मारपीट में 4 लोग घायल,एक गंभीर ,गोवर्धन थाना क्षेत्र अडिंग गांव की घटना

हापुड़-मार्निग वाक पर निकली युवती का बदमाशों ने किया अपहरण,कार सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम,हापुड़ कोतवाली के एसएसबी चौकी के पास की घटना 

मथुरा-आग लगने से कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख,दमकल गाड़ी ने आग पर पाया काबू,रिफाइनरी थाना क्षेत्र के बुंदेला गांव की घटना 

लखीमपुर खीरी-गेहूं खरीद में खीरी जिला यूपी में टाप पर,6 दिनों में 1381.25 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद,950 मीट्रिक टन के साथ शाहजहांपुर दूसरे नम्बर पर,एडीएम ने केंद्र प्रभारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश 

आजमगढ़-वसूली के लिए युवक ने नंगा एमएमएस बनाया,एक नामाजद समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज,सिधारी थाना क्षेत्र के हडहवा बाबा इलाके का मामला
 
आजमगढ़-बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या,बाइक सवार 2 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम,शहर कोतवाली के हाफिजपुर पेट्रोल पंप के पास की घटना 

एटा-नगला बाजार में एसएसआई की पिटाई का मामला,मौके से भागने वाले SI और हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर,एसएसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर,दमकल की गाड़ी देर से पहुंचने पर भड़के थे ग्रामीण,जैथरा पुलिस ने दो दर्जन लोगों पर केस दर्ज किया,पुलिस की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

संभल-युवक की गंगा नदी में डूबकर मौत,पुलिस ने शव को किया बरामद,रजपुरा थाना के चाऊपुर गंगा तट की घटना

मथुरा-स्कूटी सवार दंपति को ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर,पत्नी की मौत पति गंभीर रुप से घायल,अस्पताल रेफर,कोसीकला थाना क्षेत्र के नहर पुल की घटना

बागपत-विवाद में दो पक्षों में फायरिंग,धारदार हथियार चले,4 लोग घायल,दो की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,बडौत कोतवाली क्षेत्र के बडौली गांव की घटना 

लखनऊ-9वें इंटरनेशनल चिल्ड्रेन फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत,कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,सीएमएस यूनिटी कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन

बाराबंकी-स्लाटर हाउस को प्रशासन ने किया सीज,फतेहपुर क्षेत्र में चला रहा था स्लाटर हाउस,कुर्सी रोड पर भी स्लाटर हाउस की हुई जांच

बाराबंकी-अवैध बैट्री बनाने वाली फैक्ट्री पर वाणिज्यकर की छापेमारी,35 लाख रुपए की पकड़ी गई छापेमारी में कर चोरी,बिना लाइसेंस के बडे पैमाने पर हो रहा था बैट्री का निर्माण,नगर कोतवाली आलापुर में चल रही थी फैक्ट्री 

बाराबंकी-नदी के किनारे मिला दिव्यांग का शव,परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप,बदोसराय कोतवाली के रसूलपुर का मामला 

बाराबंकी-जिले में एफआईआर मेला का आज दूसरा दिन,सभी थानों में दर्ज हर तरह की एफआईआर

बाराबंकी- FIR दर्ज करने में लापरवाही पर दीवान,सब इंस्पेक्टर लाइन हाजिर ,सफदरगंज थाने के निरीक्षण में एसपी ने किया लाइन हाजिर 

इलाहाबाद-बोर्ड परीक्षाओं में नक़ल को लेकर 123 परीक्षा केंद्रों पर कार्रवाई,प्रदेश भर में अब 15 केंद्रों की अलग अलग परीक्षाएं निरस्त,54 केन्दों को डिबार किये जाने की बोर्ड को मिली संस्तुतियां,प्रदेश भर के 54 परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की होगी स्क्रीनिंग

कन्नौज-ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,गुरसहायगंज के पूर्वी बाईपास की घटना

संभल-कार ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर,1 की मौत 1 गंभीर रुप से घायल अस्पताल रेफर ,रजपुरा थाना के संभल रोड का मामला 

मेरठ-सेना की टीम ने एक संदिग्ध को किया अरेस्ट,संदिग्ध के पास से पाकिस्तान के पत्र बरामद,पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस कर रही पूछताछ,लालपुर थाना क्षेत्र के छावनी इलाके से अरेस्टिंग

मैनपुरी-भूमाफियों ने चारागाह की जमीन को पट्टों में दर्ज करा किया प्लाटिंग,प्रशासन ने करोड़ों रुपए की भूमि चारागाह में किया तब्दील,मैनपुरी तहसील के धाराऊ गांव का मामला 

रायबरेली-वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या से सनसनी,हत्या के बाद शव को खेत में फेंककर बदमाश फरार,डलमऊ थाना क्षेत्र के गुरौली गांव में मिला शव

आजमगढ़-वसूली के लिए युवक का एमएमएस बनाने का मामला,1 नामजद समेत 10 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज,15 दिनों से सुनवाई न होने पर पीड़ित ने SSP से लगाई गुहार,हड़हवा थाना क्षेत्र में बनाया था युवक का अश्लील MMS

सिद्धार्थनगर-संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,गुलहौरा थाना क्षेत्र के जाजरगठिया गांव  की घटना

फतेहपुर-बवाल में नेता समेत 600 लोगों पर मुकदमा,रामनवमी पर जुलूस रोकने पर हुआ था झगड़ा,व्यापारी नेता को पीटने पर भड़का था आक्रोश,शहर क्षेत्र के चौक चौराहे का मामला 

सिद्धार्थनगर-बंदर के हमले में दर्जन भर मासूम घायल,डरकर भागे बच्चे का छत से गिरकर हाथ टूटा,बच्चों का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज,डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव की घटना 

सिद्धार्थनगर-आग का तांडव, 215 बीघा फसल जलकर राख,दमकल और ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू,जिले के अलग अलग इलाकों का मामला,डुमरियागंज के खुरपहवा,रुद्रौलिया,अंदुआ शनिचरा,फत्तेपुर की घटना 

सिद्धार्थनगर-आदर्श रेलवे स्टेशन पर शुद्ध पेयजल की दिक्कत,500 मीटर लम्बे प्लेटफार्म पर सिर्फ 1 हैंडपंप,शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन का मामला 

अलीगढ़-मंत्री को किया फोन तो अफसरों में दौड़ा करंट,सीडीएफ फीडर से बत्ती गुल होने पर मंत्री से शिकायत,आंधी के चलते देहात क्षेत्र में आपूर्ति बाधित हुई थी 
 
अलीगढ़-बीएसए  ने 8 शिक्षकों को किया निलंबित,एक दर्जन से अधिक शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा,शिक्षक बालिका से रहे थे स्कूल में झाडू,सरकारी स्कूलों के निरीक्षण में मिली अनियमितताएं 

गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया

सिंगरामऊ(जौनपुर) क्षेत्र के अनुसार गॉव में अज्ञात कारणों से रिहायसी छप्पर में आग लगने से, उसमे रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। उक्त गॉव के दलित बस्ती निवासी सुक्खू पुत्र राम अभिलाख के छप्पर में गुरूवार की दोपहर में किन्ही कारणों से आग लग गयी। देखते ही देखते अगल-बगल के चार रिहायसी छप्पर जलने लगे। चीख पुकार सुन ग्रामीण दौड़ कर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। छप्पर में रखा पीड़ित के गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।

झोलाछाप डाक्टरों के यहां छापेमारी की गयी

सिंगरामऊ(जौनपुर) ।स्वास्थ्य विभाग की सघन छापेमारी में झोलाछाप डाक्टरों के क्लीनिक की जॉच कर नोटिस दी गयी। अपर मुख्यचिकित्साधिकारी जौनपुर डा० जयनरेश ने गरूवार को क्षेत्र की मेढ़ा बाजार, दुधौड़ा,रतासी,घनश्यामपुर सहित कई बाजारों में झोलाछाप डाक्टरों के यहां छापेमारी की जिसमें मेढ़ा और घनश्यामपुर बाजार के दो डॉक्टरों को डा० जयनरेश ने बगल के दुकानदारों के माध्यम से नोटिस देते हुए उन लोगों से सेलफोन पर बात करने के बाद दस अप्रेल तक अपने प्रतिष्ठान का वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा। अन्यथा कार्रवाई की जायेगी। इसी दौरान उन्होनें पल्स पोलियो अभियान में कार्यरत विकास खंड बदलापुर की चारों टीमों का भी निरीक्षण किया। पल्स पोलियों अभियान की प्रगति भी देखी। छापेमारी से क्षेत्र की बाजारो के झोलाछाप डाक्टरों सहित अवैध मेडिकल स्टोर संचालकों में दिन भर अफरा तफरी मची रही।

लोडेड मालगाड़ी को अत्यंत धीमे चलाकर पटरी की मानक क्षमता को मापा गया

सिंगरामऊ  अप्रैल क्षेत्र के श्रीकृष्णा नगर रेलवे स्टेशन से कोईरीपुर रेलवे स्टेशन तक बिछाई गई नई रेलवे लाइन का परीक्षण गुरुवार की देर शाम तक चलता रहा। रेल विभाग की संरक्षा इकाई द्वारा लोडेड मालगाड़ी को अत्यंत धीमे चलाकर पटरी की मानक क्षमता को मापा गया। रेल के इंजन पर सवार चालक अत्यंत सावधानी के साथ पटरी की क्षमता को मापते हुए धीमी गति से श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन से हरपालगंज के रजनीपुररेलवे क्रासिंग तक लाया गया। इसे लेकर लोगो में कौतूहल बना रहा। एक तरफ जहां फत्तूपुर रेलवे क्रासिंग पर घंटो जाम लगा रहा।वहीं दूसरी तरफ नये रेलवे ट्रैक पर इस प्रथम रेल परीक्षण को ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित होकर देख रहे थे। इसकी शुरुआत श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन से शाम को तीन बजे से हुई और यह 10 किलोमीटर की परिधि में देर शाम तक चलता रहा। रेलवे दोहरीकरण के लिए मानक के अनुसार रेल लाइन बिछाई गई है कि नहीं इसे लेकर यह परीक्षण भरी मालगाड़ी को धीमी गति से चला कर किया जा रहा था। जगह-जगह विभाग के कर्मचारी मौजूद थे यह रेलगाड़ी बहुत धीमी गति से रेल की पटरी पर चल रही थी।

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें

दिल्ली: आज बीजेपी की संसदीय दल की बैठक, थोड़ी देर में संसद परिसर में शुरू होगी बैठक.

लखनऊः सीएम आवास पर हजारों की संख्या मे पहुंचे फरियादि, बैनर-पोस्टर लेकर शांति पूर्ण ढंग से कर रहे सीएम आवास पर प्रदर्शन, सीएम योगी ने फरियादियों को अंदर बुलाया, एक-एक कर सभी से मिल रहे सीएम योगी.

लखनऊ: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को सौंपा 24 घंटे सप्लाई का ब्लू प्रिंट, कार्य योजना पर आज इंजीनियरों से चर्चा करेंगे श्रीकांत शर्मा,  2019 तक हर घर में बिजली देने के लक्ष्य पर काम.

लखनऊः बीजेपी का 37वां स्थापना दिवस आज, पीएम मोदी बीजेपी कार्यालय पहुंचे. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने किया स्वागत, पीएम मोदी और अमित शाह ने पं दीन दयाल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,  प्रदेश भर में बीजेपी आज मना रही स्थापना दिवस.

देहरादूनः 5 मई को दून आएंगे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, फॉरेस्ट अकादमी के दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत, आशियाना में रुकेंगे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, 6 मई को जौलीग्रांट से दिल्ली के लिए होंगे रवाना.

कानपुर देहातः दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही महाबोधि एक्सप्रेस पलटने से बची, दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रेक पर मरम्मत कार्य, ब्लाक लगा होने के बावजूद ट्रेन रवाना की गई, झिंझक से जाने का सिग्नल दे दिया गया, आनन-फानन में OHE से बिजली कटवाई गई, इससे ट्रेन ब्लाक स्थल पर पहुंचने से पहले ही रुक गई, थाना मंगलपुर के झिंझक स्टेशन का मामला.

लखनऊः आज 10 बजे स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बलरामपुर अस्पताल का करेंगे निरीक्षण.

लखनऊः डॉक्टर की पिटाई से आहत युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कल रात डॉक्टर ने युवक को पीटा था, पुलिस ने NCR दर्ज कर कार्रवाई टरकाई, मोहनलालगंज स्थित नर्सिंगहोम का मामला .

कानपुरः नेशनल वॉयस की खबर का असर- 3 तलाक़ मामले में  पीड़िता आलिया को सीएम योगी से मिलने का मिला समय, आज सीएम से मिलकर गुहार लगाएंगी पीड़िता.

प्रतापगढ़ः  मछली लदी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, रोड़ पर मछली पकड़ने वालों की जुटी भीड़, चालक और क्लीनर हुए घायल, नगर कोतवाली के कटरा मेदिनीगंज का मामला.

हापुड़ः चोरों ने पुलिस लाईन में बने मदिंर को बनाया निशाना, हजारों की नकदी व समान पर किया हाथ साफ, हापुड़ देहात के पुलिस लाईन का मामला.

बांदा: बबेरू कोतवाली क्षेत्र के तराया गांव में युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा.

मथुरा: सीएम योगी के आदेश बेअसर, डॉक्टरों की लापरवाही ने ली प्रसूता की जान, स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं कराया प्रसव, संसाधनों का अभाव बताकर कर दिया रेफर, एम्बुलेंस भी नही कराई उपलब्ध, मथुरा ले जाते समय रास्ते मे महिला की हुई मौत, मथुरा के सुरीर का मामला.

बागपत: बड़ौत-मुजफरनगर मार्ग पर हुए कार एक्सीडेंट में शिक्षक की हुई मौत, 4 लोगों की हालत गंभीर.

लखनऊ: अतिरिक्त प्रधान सचिव, चिकित्सा,स्वास्थ्य अरुण कुमार सिन्हा की आज शाम 5 बजे करेंगे प्रेस कांफ्रेंस.

देवरिया: अतीक अहमद के देवरिया जेल में शिफ्ट होने के बाद सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क एसपी ने सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम.

बुधवार, 5 अप्रैल 2017

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें

लखनऊ-भूतपूर्व सैनिक के साथ एटीएम का नंबर पूछकर टप्पेबाजी,बैंक अधिकारी बनकर पूछा पिन ओर निकाल लिए 50 हजार,PGI थाना क्षेत्र के तेलीबाग कॉलोनी के SBI ATM का मामला 

आगरा-सिपाही से दबंग ने मांगी एक लाख की रंगदारी,रंगदारी न देने पर सिपाही को जान से मारने धमकी,आरोपी के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज,एसपी सिटी कार्यालय में तैनात है सिपाही प्रशांत

आगरा-शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ किया शारीरिक शोषण,इज्जत के डर से छात्रा ने की आत्महत्या,मुकदमा दर्ज,आरोपी युवक फरार,सदर थाना क्षेत्र का मामला

आगरा-शोभायात्रा के दौरान मची अफरा तफरी और भगदड़,स्वागत समारोह के दौरान नशेबाजी में भिड़ गये युवक,1 युवक गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती,एमएम गेट क्षेत्र के मोदी कटरा की घटना

कानपुर-रिसेप्शन पार्टी में युवती से दबंग युवक ने की छेड़छाड,विरोध करने पर दबंग ने साथियों संग भाई-बहन को पीटा,चमनगंज थाना क्षेत्र के प्रेम नगर इलाके की घटना

बहराइच-नानपारा पुलिस चौकी में गूंजी शहनाई,पुलिस ने करायी रसोईया की बेटी की शादी,पुलिस ने बारातियों को अपने हाथों खिलाया खाना,लोगों के सहयोग से उपलब्ध कराया शादी का सामान

कानपुर--बाइक सवार लुटेरों ने महिला का पर्स,मोबाइल लूटा,लुटेरे फरार,मन्दिर दर्शन के लिए आई थी महिला,जूही थाना क्षेत्र के बारा देवी चौराहे की घटना

मेरठ-3 महीने से लापता किसान का शव बरामद,शव के पास से सुसाइड नोट बरामद,बीमारी के चलते आत्महत्या करने की बात कही,परतापुर थाना क्षेत्र के सीपुरा गांव की घटना

मथुरा-किराना की दुकान में लगी भीषण आग,स्थानीय आग बुझाने का कर रहे प्रयास,सूचना पर भी मौके पर नहीं पहुंची दमकल,नगर कोतवाली के महोली रोड की घटना

मेरठ-शराब पीने के विरोध में प्रोफेसर के घर तोड़फोड़ का मामला,4 आरोपी छात्र गिरफ्तार,मुख्यारोपी सपा छात्र नेता फरार,लालकुर्ती थाना क्षेत्र के मेरठ कॉलेज का मामला

अयोध्या-अयोध्या में राम नवमी की धूम,लाखों श्रद्धालुओं ने किया सरयू स्नान,श्रद्धालुओं मंदिरों में कर रहे पूजा अर्चना,अयोध्या में 30 से 35 लाख श्रद्धालु मौजूद,दोपहर 12 बजे मनाया जायेगा रामजन्मोत्सव,जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए

मेरठ-कपड़ा व्यापारी से बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूटे,विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारी,गम्भीर हालात में व्यापारी अस्पताल में भर्ती,सरधना थाना क्षेत्र के गंगनहर पटरी की घटना 

लखीमपुर खीरी -जिले में हल्की बूंदा-बांदी शुरु,छाए काले बादल,गेहूं की फसल को लेकर किसान परेशान 

बांदा-पुलिस ने 3 ट्रकों में लदे मवेशी किए बरामद,2 पशु तस्करों को किया गिरफ्तार,साथी फरार,नरैनी,अतर्रा,और शहर क्षेत्र से बरामदगी

पुलिस ने छापेमारी कर अवैध ढंग से बेचे जाने के लिए घर में रखा दो लाख रूपये कीमत

रामनगर। नेवढ़िया पुलिस ने छापेमारी कर अवैध ढंग से बेचे जाने के लिए घर में रखा दो लाख रूपये कीमत की विदेशी मदिरा जब्त करते हुए तीन लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की छान बीन कर रही है।
बताया जाता है कि नेवढ़िया थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव निवासी कमला पटेल उर्फ़ मुक्खू के घर में अवैध ढंग से बेचने के लिए शराब रखी हुई है जिस पर थानाध्यक्ष मय फ़ोर्स मुक्खू के घर पहुंच कर छापेमारी किये जिस पर उसके घर से मध्य प्रदेश निर्मित 24 पेटी विदेशी मदिरा बरामद हुई जिसकी कुल कीमत दो लाख रूपये बताई जा रही है। छापेमारी के दौरान घर के सभी सदस्य घर छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस कमला पटेल उर्फ़ मुक्खू समेत दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अन्य स्थानों पर दबिश में लगी है