tikhiawaz24.in

सोमवार, 10 अप्रैल 2017

खबरें तीखी आवाज़ के

दिल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव साउथ एवेन्यू टीएमसी सांसद मुकुल राय के आवास पर पहुंचे, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अखिलेश की हुई मुलाकात।

दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पीएम टर्नबुल के साथ पीएम मोदी ने अक्षरधाम मंदिर का भ्रमण किया, पीएम मोदी-टर्नबुल अक्षरधाम मेट्रो से पहुंचे, विधि-विधान से मंदिर में पूजा अर्चना की, अक्षरधाम मंदिर का एक-एक कोना पीएम ने दिखाया, अक्षरधाम मंदिर की ऐतिहासिकता के बारे में बताया, पीएम मोदी और टर्नबुल ने पूजा अर्चना की, टर्नबुल मंदिर भ्रमण के दौरान भी वार्ता कर रहे, मेट्रो में सफर के दौरान ऑस्ट्रेलिया के PM ने नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी ली।

दिल्ली: उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उन्नियाल का बयान- पंतनगर कृषि विवि के लिए केंद्र करे मदद, केंद्र राज्य के 5 अनाज मंडियों की मदद करेगी, प्रति मंडी 75 लाख रुपए की मदद की जाएगी, हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी, सुबोध ने राजनाथ और राधामोहन से की मुलाकात।

देहरादून: मनरेगा में लाखों का घोटाला आया सामने, कैंट थाना पुलिस ने ADO को किया गिरफ्तार, कई अधिकारियों की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी, शासन की जांच में कई अधिकारियों के नाम आए सामने।

देहरादून: लव-सेक्स-धोखे का हाई प्रोफाइल मामला, बंगलुरु से एयर होस्टेस पहुंची देहरादून, शादी के लिए 6 साल से झांसा देने का आरोप, युवती ने लगाए, अवैध शारीरिक सम्बन्ध बनाने के आरोप, आरोपी ने कल कर ली दूसरी शादी,आज मामले में केस, IPC 376 में थाना डालनवाला में मुकदमा दर्ज।

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने दिया निर्देश- उत्तराखण्ड-यूपी के लम्बित मामलों पर निस्तारण जल्द, दोनों प्रदेशों के मुख्य सचिव तीन माह में बैठकें करें, लम्बित प्रकरणों के निस्तारण के लिए बैठक करेंगे, लम्बित मामले दोनों राज्यों के हित में नहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हजरत अली के जन्मदिन पर दी हार्दिक बधाई, हजरत अली ने सद्भाव-सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

लखनऊ: मजलिस-ए-उलेमाए हिन्द की बैठक खत्म, कल्बे जव्वाद की अगुवाई में हुई बैठक, सच्चर कमेटी में शिया की अनदेखी, शिया को मुस्लिम पैकेज में 20 फीसदी आरक्षण मिले, 3 तलाक पर शिया संगठन बेवजह हस्तक्षेफ न करे, बाबरी मसले पर बातचीत से हल ज्यादा  बेहतर, शिया गौ हत्या को नाजायज मानते हैं।

लखनऊ: पीपीएस से आईपीएस बनने की डीपीसी सम्पन्न, 25 पीपीएस अफसर आईपीएस बने, शफीक अहमद, मनोज सोनकर,राहुल राज आईपीएस बने, धर्मवीर,अशोक कुमार,सुरेश्वर आईपीएस बने, कल्पना सक्सेना,स्वामीनाथ,ओपी सिंह आईपीएस बने, डॉ.ओपी सिंह,जय प्रकाश यादव,अनिल मिश्रा आईपीएस बने, ओम प्रकाश,संजय कुमार सिंह आईपीएस बने, 5 अफसरों का लिफाफा बंद हुआ, जय प्रकाश सिंह,शकील अहमद का लिफाफा बंद, अमित मिश्रा,शैलेष यादव का लिफाफा बंद।

लखनऊ: डिप्टी सीएम केशव मौर्या का बयान- बीजेपी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी, जनता ने बीजेपी पर विश्वास किया है, बड़े निर्णय हमने कम समय में लिए, हमारी सरकार में अपराधी डरने लगे हैं, सत्ता में बैठा व्यक्ति अपराधियों का संरक्षण नहीं करेगा, बीजेपी लगातार बड़े निर्णय ले रही है, बीजेपी नकल नहीं होने देगी, यूपी में पढ़ाई का वातावरण बनाएंगे, पुरानी सरकारों ने यूपी में नकल करने का काम किया, स्वास्थ्य सेवाएं यूपी में लगातार सुधर रही हैं, माफिया और गुंडे पीडब्ल्यूडी विभाग में नहीं रहेंगे, अच्छी योग्यता वाले अधिकारियों को संरक्षण मिलेगा, विभागों में अच्छे अधिकारियों की कमी नहीं है, पिछली सरकार में कागज पर काम हुआ, पिछली सरकार में कागज पर ही पेमेंट हो गया, हमारी सरकार प्रदेश में सड़कों पर काम कर रही है, पीडब्ल्यूडी विभाग को बदनामी से मुक्त करेंगे, लूट करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी, 28 सड़कों को हाईवे बनाने के लिए एनओसी दी, बहुत सारे सेतु निगम के पुल बिना उपयोग के, पीडब्ल्यूडी की बहुत सारी जमीन कब्जा की हुई हैं, दौरे के दौरान मैं पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ठहरूंगा, मुझे खुशी है कि मैं किसान का बेटा हूं, कई विभागों में सुधार की आवश्यकता है, नए सिनेमा घर बनाने के लिए मानक कम किए गए, मंदिर बनाने का काम पक्षकार करेंगे, मंदिर का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में है, मंदिर मुद्दा समझौते से सुलझेगा, गौ-तस्करी का काम नहीं करने देंगे, एंटी रोमियो टीम बहुत अच्छा काम कर रही है, सपा सरकार में महिलाओं को डर लगता था, योगी की सरकार में महिलाओं का डर खत्म हुआ, बहन-बेटियां बाजार में खुलेआम घूम सकती हैं, अब कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बढ़ गई है, जिन अफसरों को आगे लाना है लाया जाएगा, बीजेपी अपने घोषणा पत्र को पूरा करेगी, हमारा लक्ष्य यूपी को आगे बढ़ाना है, मोदी जी को रोकने के लिए सब एक हुए, हम सबका साथ,सबका विकास चाहते हैं, 2019 में मोदी जी को कोई नहीं रोक पाएगा, विपक्षी पार्टियां अभी से ही डरने लगी हैं, हम यूपी में निवेशकों को लेकर आएंगे, हम यूपी में रोजगार के अवसर पैदा करेंगे।

लखनऊ: चिनहट के अमराई गांव में टेल्को कर्मी के घर लूट, मारपीट कर आरोपी सामान व नकदी लूटकर फरार, मौके पर पहुंची पुलिस ने लूट का सामान बरामद किया, घर के बाहर कुछ दूरी पर किया बरामद, 3 लोग हुए घायल, पुलिस जांच में जुटी।                       

लखनऊ: जयशंकर मौर्य के घर लूटपाट का मामला, एसएसपी ने घटनास्थल का किया मुआयना, क्षेत्राधिकारी गाजीपुर को जल्द खुलासे का अल्टीमेटम, 3 लूटेरों ने परिजनों को बंधक बनाकर की थी लूट, नकदी और सामान लूटकर हुए थे फरार, थाना इंदिरानगर इलाके में हुई थी घटना।

नोएडा: नेशनल वॉयस की खबर का बड़ा असर, शराब के ठेके पर तोड़फोड़ करने का मामला, गांव में पीएसी और पुलिस बल ने मारा छापा, घटना के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, खबर चलने के बाद पुलिस ने की छापेमारी, सेक्टर 49 के बरोला इलाके का मामला।

इलाहाबाद: कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का बयान- सरकार जल्द आबकारी नीति लाएगी, 3 तलाक पर सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे पक्ष, मुस्लिम महिलाओं का पक्ष कोर्ट में रखेंगे।

श्रावस्ती: आग की चपेट में आकर 80 घर जलकर राख, आग से करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका, आग से युवक और एक मवेशी गम्भीर झुलसा, दमकल गाड़ी और ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू, सिरसिया के भभनी कुकुरभुकवा गांव की घटना।

अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी भाजपा सरकार की जांच के रडार पर

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा और बसपा सरकारों के शासनकाल में चलायी गयी विभिन्न विकास परियोजनाएं मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार की जांच के रडार पर हैं।

एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने आज बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वकांक्षी परियोजना गोमती रिवरफ्रंट, जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर लखनउ तथा पुराने लखनउ के सौंदर्यीकरण की परियोजना के साथ-साथ मायावती के पिछले मुख्यमंत्रित्वकाल में 21 चीनी मिलों को बेचे जाने इत्यादि के मामले जांच के घेरे में हैं।

उन्होंने बताया कि बसपा के शासनकाल में चीनी मिलों को बेचे जाने की जांच का आदेश पिछली सात अप्रैल को दिया गया है और जरूरत पड़ने पर सरकार इसकी सीबीआई जांच की सिफारिश भी कर सकती है। इन चीनी मिलों को वर्ष 2010-11 में औने-पौने दामों पर बेचे जाने से सरकार को 1100 करोड़ रपये के नुकसान का अंदेशा है।

अखिलेश ने पिछली चार दिसम्बर को पुराने लखनउ के हुसैनाबाद में एक संग्रहालय की आधारशिला रखने के साथ-साथ इलाके के सौंदर्यीकरण कार्य की शुरआत की थी।

जय प्रकाश नारायण अन्तरराष्ट्रीय केन्द्र भी अखिलेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शुमार था। इस केन्द्र में एक संग्रहालय, एक अतिथि गृह, अन्तरराष्ट्रीय स्तर का तरणताल तथा एक खेल काम्प्लेक्स है।

अधिकारी ने बताया कि लखनउ में बन रहा अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी भाजपा सरकार की जांच के रडार पर है और इस सिलसिले में खेल विभाग से रिपोर्ट मांगी गयी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकार में जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय नगरीय नवीकरण अभियान :जेएनएनयूआरएम: के तहत किये गये कार्यो की जांच

बिजली का तार हवा के झोंको के कारण स्पार्क करके गिर पड़ा


सिंगरामऊ जौनपुर क्षेत्र के कबेली गाँव मे दो खम्भो के बीच लटकता बिजली का तार हवा के झोंको के कारण  स्पार्क करके गिर पड़ा। जिसके कारण खेत मे रखा पचास बोझ गेहूं जलकर राख हो गया। यह गेहू हरिशंकर यादव(पूर्व प्रधान सिरकिना)का था। ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पा लिया अन्यथा कई बीधे का गेहूं जल जाता।

शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपी डॉ. को अपने हिरासत म

गोरखपुर (ब्यूरो)- बनवारपुर चौराहे पर क्लनिक चलाने वाले डाक्टर ने दवा कराने पहुंची युवती से छेड़छाड़ कर दी। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपी डॉ. को अपने हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू कर दी है|

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती दवा कराने क्लीनिक पर पहुंची थी।आरोप है कि जांच कराने के बहाने युवती को केबिन मे ले जाने के बाद डाक्टर ने छेड़छाड़ शुरू कर दी शोर मचाने पर डाक्टर ने उसे छोड़ा|
घर पहुंचने के बाद युवती ने घटना की जानकारी अपने परिवार के लोगो को दी परिवार के लोगो के शिकायत पर गोला पुलिस ने डाक्टर को हिरासत मे लिया है थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है|

बीएसपी सरकार ने अपने चहेते पोंटी चड्ढा को कौड़ियों के भाव बेच दी

जौनपुर। किसी जमाने में पूर्वांचल की प्रमुख चीनी मिलो में शुमार रत्ना शुगर मिल शाहगंज को तत्कालीन बीएसपी सरकार ने अपने चहेते पोंटी चड्ढा को कौड़ियों के भाव बेच दी थी। यह मिल बिकने के बाद जौनपुर और सीमा से आजमगढ़ , अम्बेडकर नगर और सुल्तानपुर के किसानो ने गन्ने की खेती बंद कर दिया। जिसके कारण अन्नदाताओ की माली हालत पतली हो गई। योगी द्वारा बेचीं गई चीनी मिलो की जाँच करने के फरमान से गन्ना किसानो में एक नई आस जग गई है। 1932 में स्थापित रत्ना शूगर मिल 9.75 करोड़ रुपये में ही बेच दी गई थी। इस मिल की उस वक्त कीमत 54 करोड़ होने के बावजूद भी अधिकारियों ने खेल किया। 84 साल बाद भी जिले के गन्ना किसानों को भाजपा सरकार से एक बार फिर इस चीनी मिल को चलाने की आस जगी है। वाराणसी के चार व्यापारी बंधुओं द्वारा वर्ष 1932 में स्थापित रत्ना शूगर मिल को मालिकों द्वारा घाटा दिखाकर बंद किया गया था। 1989 में प्रदेश सरकार ने मिल का अधिग्रहण करके रत्ना शुगर मिल से उत्तर प्रदेश राज्य चीनी मिल निगम लिमिटेड कर इसे शुरू किया। लेकिन 57 साल पुरानी हो चुकी मिल की मशीनों का नवीनीकरण नही कराया। जिसके चलते सरकारें भी मिल संचालन में कामयाब नही हो सकीं और 2006 में मिल बंद हुई तो 80 स्थाई, 450 अस्थाई व 177 सीजनल कर्मचारियों के जीवन यापन का पहिया भी रुक गया। मिल बंद होने से जौनपुर के अलावा आजमगढ़, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर में किसानों ने गन्ने की खेती बंद कर दी। 30 मार्च 2011 को चीनी मिल महज नौ करोड़ 75 लाख रुपए में बेच दी गई। आज  भी मिल पर खरीददारों का सुरक्षा के लिए जवानों का पहरा है। वहीं दूसरी ओर मजदूर संघ, समाजसेवी, राजनैतिक दलों के लोग मिल को बचाने की आस में उच्च न्यायालय  की शरण में हैं।

ड्राइवर के नींद में होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर गड़हे में जा गिरी

Nh56 सुल्तानपुर के लोहरामउ में पलटी ट्रक
सुल्तानपुर वाराणसी राजमार्ग पर लोहरामउ चौराहे के पास राम कुमार के घर के सामने रात्रि लगभग 1 बजे ड्राइवर के नींद में होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर गड़हे में जा गिरी राम कुमार के घर के सामने उनकी कार इस हादसे का शिकार होने से बाल बाल बची up42at 2503 फैज़ाबाद की शेर बहादुर सिंह की बताई जा रही है ड्राइवर और खलासी दोनों फरार है मौके पर 100 नम्बर वैन पहुची थी

एक लाख रुपए का गहना, कुछ नगदी उठा ले चोर

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरीपुरकला पुरवा में मोहम्मद हनीफ के यहां रात में चोरी हो गयी। घर के लोग सुबह पांच बजे उठे तो देखे ताला टूटा हुआ था।घर से चोरो ने लगभग एक लाख रुपए का गहना, कुछ नगदी उठा ले गए। घर के मालिक ने चोरी की सूचना थाने पर दे दी है।तथा बगल के गाँव हिम्मतपट्टी में शोभनाथ और फूलचंद्र  के यहां रात में चोरी हुई सुबह उठे तो लोग देखे ताला तोड़कर हजारो का माल पर कर दिया गया था।

तीखी आवाज़ की खबरे

दिल्ली: डीआरआई ने 15.75 करोड़ रूपए रिकवर किए, 1000 और 500 नोट्स को डीआरआई ने रिकवर किया, खुफिया विभाग की दिल्ली क्षेत्रीय इकाई ने किया रिकवर, झंडेवाला मेट्रो स्टेशन के पास एक परिसर में छापा मारा, डीआरआई ने 10 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, अदालत में डीआरआई ने दर्ज कराई शिकायत।

दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सीएम योगी, सीएम बनने के दूसरी बार मिले योगी, यूपी के हालत से मोदी को कराया अवगत, सूत्रों के हवाले से खबर, यूपी के नौकरशाहों के नाम पर किया मंथन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी हुई चर्चा, डिप्टी सीएम केशव मौर्या के बनने के बाद चर्चा दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सीएम योगी, सीएम बनने के दूसरी बार मिले योगी, यूपी के हालत से मोदी को कराया अवगत, सूत्रों के हवाले से खबर, यूपी के नौकरशाहों के नाम पर किया मंथन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी हुई चर्चा, डिप्टी सीएम केशव मौर्या के बनने के बाद चर्चा।''

  लखनऊ: सपा सांसद डिम्पल यादव का बयान- समाजवादी सरकार ने शानदार विकास कार्य किए, उसी आधार पर विधानसभा का चुनाव लड़ा गया, भाजपा ने जनता को बहकाने-बरगलाने का काम किया, हमारा विकास का मुद्दा उनके छल प्रपंच से दब गया, फिर भी निराश होने की कोई बात नहीं है, लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है।

लखनऊ: अवनीश अवस्थी को प्रमुख सचिव बनाने की खबर निराधार, अवनीश अवस्थी को अभी कहीं तैनाती नहीं मिली, नियुक्ति में अवनीश अवस्थी ने ज्वाइनिंग दी है, एक-दो दिन में अवस्थी की तैनाती पर होगा फैसला।

  लखनऊ: 26 पीपीएस कल बन जाएंगे आईपीएस, पीपीएस से आईपीएस की डीपीसी कल, मुख्य सचिव,प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी होंगे शामिल, 1989-90 बैच के पीपीएस होंगे प्रमोट।

लखनऊ: यूपी विधान परिषद के 8 सदस्यों का डेलिगेशन, 8 दिनों के लिए गुजरात,महाराष्ट्र दौरे पर कल जाएगा, 8 सदस्यों वाली याचिका समिति काम समझेगी, गुजराज-महाराष्ट्र में विधानमंडल के काम समझेगी, एमएलसी चेत नारायण सिंह, सुनील सिंह यादव,  कांति सिंह, शशांक यादव, रमेश मिश्रा डेलिगेशन में शामिल।

लखनऊ: 7 जिलों के डीएम के पद आज हो गए खाली, प्रतापगढ़,बदायूं,बस्ती के डीएम के पद खाली, मुरादाबाद,रामपुर के डीएम भी ट्रेनिंग पर गए, आजमगढ़,कानपुर नगर के डीएम भी ट्रेनिंग पर, 13 आईएएस अफसर मसूरी ट्रेनिंग पर गए। 

लखनऊ: सीएम योगी से त्रिवेंद्र सिंह रावत की मुलाकात कल, कल 5 KD में होगी सीएम योगी से मुलाक़ात, 8.30 बजे उतराखंड के CM योगी से करेंगे मुलाक़ात, उत्तराखंड-यूपी में चल रहे सम्पति बंटवारे पर होगी चर्चा, यूपी-उत्तराखंड से जुड़े कई और अहम मुद्दों पर होगी चर्चा।

लखनऊ: सपा में हार के बाद बैठकों का दौर जारी, पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, राज्य कार्यकारिणी की बैठक भी होगी, सपा महिला प्रकोष्ठ की भी बैठक होगी, कल समाजवादी शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक, समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ ,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, समाजवादी अधिवक्ता सभा की बैठक कल, राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन को मजबूत करने पर करेंगे चर्चा।

लखनऊ: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का बयान- उत्तराखंड महोत्सव में मुझे प्यार मिलता रहा, मैं हमेशा उत्तराखंड महोत्सव में आता रहूंगा, दोनों मिलकर प्रदेश की समस्याओं का हल करेंगे, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों मिलकर आगे चलेंगे।

मेरठ: युवा कल्याण मंत्री चेतन चौहान मेरठ पहुंचे, खिलाड़ियों को हर मुमकिन मदद देने का ऐलान, 5 साल में यूपी के खिलाड़ी लायेंगे बड़े तमगे, खेलकूद विभाग के कार्यक्रम में पहुंचे थे चेतन चौहान।

कुशीनगर: फर्जी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, भर्ती मिले कई मरीज, चिकित्सक फरार, प्रशासन ने सील कर रखा था फर्जी अस्पताल, पिछले दरवाजे से हो रहा था मरीजों का ऑपरेशन, नौरंगिया कोतवाली के कोटवा बाजार का मामला।

गाजीपुर: राजधानी एक्सप्रेस में लूट के बाद जागा रेल प्रशासन, एसपी रेलवे इलाहाबाद, डीएसपी वाराणसी गहमर पहुंचे, भारी दल-बल के साथ गहमर स्टेशन पहुंचे, जल्द खुलासा करने का दिया आश्वासन, जहां ट्रेन रुकी वहां कुछ भी नहीं मिला संदिग्ध- एसपी'

मिर्जापुर: पुलिस आम लोगों के लिए बनी मुसीबत, बिना बताए घर से उठा लेती है मिर्जापुर पुलिस, अहरौरा पुलिस ने युवक को उठाया, अवैध खनन-ब्लॉस्टिंग का आरोप लगाया, थाना अध्यक्ष रमाकांत यादव का कारनामा, किसान यूनियन के लोगों ने आज किया प्रदर्शन।

हाईटेशन तार गिरजाने से 20 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख

जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के मुरारा गांव में खेत के ऊपर से गये हाईटेशन तार गिरजाने से 20 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया। मौके पर तहसीलदार ने पहुंचकर पूछताछ किया। बताते हैं कि रविवार को अपरान्ह तीन बजे 11 हजार बोल्टेज का तार गिरने से कन्हैया सिंह, दुर्गा प्रसाद, विजय, अजीत , बांकेलाल, श्री नारायण उदयभान, अरूण विद्या सिंह व श्री निधि का गेहूं की फसले खेत में धूं-धूं कर जलने लगी और पूरे गांव में अफरातफरी मच गयी।

आग की मार से टूटते जा रहे काश्तकार 
जौनपुरं। विद्युत विभाग की लापरवाही कास्तकारों पर भारी पड़ रही है। कई सालों से सूखा, ओलावृष्टि और अतिवर्षा की मार झेल रहे किसानों के सामने इस साल बेहतर पैदावार खुशहाली लेकर आई है। लेकिन जर्जर विद्युत तार खड़ी फसल और खलिहानों में लगे ढेरों को जलाकर राख कर रहे हैं। इस सब के बावजूद राजस्व विभाग का एक अदद लेखपाल मौके का निरीक्षण कर अग्निकांड पीड़ितों को आर्थिक मदद का आश्वासन देकर आंसू पोंछने का काम करता है। यदि आंकड़ों पर गौर करें तो सप्ताहभर में लाखों रुपए की फसल आग से खाक हो गई। जिले के ग्रामीण इलाकों में करीब तीन-चार दशक पुरानी विद्युत लाइनों से बिजली आपूर्ति हो रही है। जर्जर तारों के कारण जहां आपूर्ति बाधित होती है। वहीं ढीले व ओवरलोड के कारण गर्म हो टूट कर गिरे तारों के कारण आए दिन अग्निकांड की घटनाएं हो रही हैं। इन सब के बावजूद विद्युत विभाग को किसान समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। इन दिनों लगभग सभी खेत और खलिहानों में फसल खड़ी या कटी हुई रखी हैं। ज्यादातर खलिहानों के ऊपर से गांव को जाने वाली विद्युत लाइन गुजरी हैं। हवा के कारण झूलते ढीले तार अग्निकांड की वजह बन रहे हैं।

24 घंटे बाद भी हवा में तीर चला रही वाराणसी पुलिस_

वाराणसी चौक थाने से चंद कदम दूर ठठेरी बाजार मोड़ स्थित संजय अग्रवाल की सराफा दूकान पर असलहे से लैस बदमाशों ने शनिवार को दिनदहाड़े हुए लूट के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। प्राथमिकी के मुताबिक 4 करोड़ की लूट की घटना को चैलेन्ज के रुप में स्वीकार कर जनपद पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही है। हालाँकि मंत्रियों के हस्तक्षेप के कारण पुलिस को सफल अनावरण करने का निर्देश मिल चुका है। सत्ता परिवर्तन के बाद जनपद में यह पहली व्यापारियों संग बड़ी वारदात है। घटना के बाद रविवार होने से ज्यादातर दुकानें तो बन्द रही लेकिन पुलिस को लेकर व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश रहा। घटना के दूसरे दिन सूबे के होमगार्ड, राजनीतिक, पेशन, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर करीब डेढ़ बजे व्यापारी के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर आश्वस्त किया कि घटना का अनावरण जल्द से जल्द होगा। इसके बाद अनिल राजभर ने पुलिस अधिकारियों से बैठक की और पेच कसते हुए कहा कि पुलिस महकमा अपनी कार्यप्रणाली सुधार ले और जल्द से जल्द जनपद की जनता को सुरक्षा मुहैया कराए ताकि उनके भीतर पुलिस और सरकार को लेकर सकारात्मक संदेश जाए।

*बीत गए 24 घंटे*

घटना के बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। हालाँकि 24 घंटे से ऊपर का समय बीत जाने के बाद पुलिस हवा में तीर चला रही है। सीओ दशाश्वमेघ ने बताया कि रविवार होने के कारण सीसीटीवी फुटेज मिल पाने में सफलता नही मिली। जल्द ही सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस घटना का अनावरण करेगी। उन्होंने बताया कि इस घटना को हम लोगों ने चैलेन्ज के रुप में स्वीकार किया है जिसमे एसटीएफ , क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस भी लगी हुई है। रविवार होने के कारण काम धीरे हुआ लेकिन जल्द ही अपराधी हमारे चंगुल में होगा।

48 घंटे बाद खाली हो सकती है 31 जिलों के DM की कुर्सी नियुक्ति विभाग ने 47 आईएएस अफसरों का नाम ट्रेनिंग के लिए फाइनल

लखनऊ। आईएएस ऑफिसरों को अपनी नौकरी के सात साल बाद ट्रेनिंग पर जाना  तय किए गया हैं, ।जिनमें 31 IAS अधिकारी जिलों में डीएम के रूप में तैनात हैं। असली पेंच इन्हीं अफसरों को लेकर फंस रहा है। 9 तारीख को इन अफसरों को ट्रेनिंग पर जाना है। नियमानुसार ट्रेनिंग पर भेजने से पहले इन जिलों में कौन अफसर डीएम के रूप में तैनात होगा इसकी सूची मुख्यमंत्री से अनुमोदित करा लेनी चाहिए। सूत्रों का कहना है कि अभी ऐसी कोई सूची फाइनल नहीं की गई है। जिन अफसरों को ट्रेनिंग में नहीं जाना है वे भी इन 31 जिलों में जाने को बेताब हो रहे हैं।
अफसरों की ट्रेनिंग एक सामान्य प्रक्रिया है। जब आईएएस अफसर अपनी मसूरी और जिले की प्रोबेशन ट्रेनिंग पूरी करके नौकरी शुरू करते हैं तब सात साल से दस साल की नौकरी के बीच में उन्हें फेज तीन की दो महीने की ट्रेनिंग के लिए मसूरी जाना होता है। जहां से वह ट्रेनिंग के लिए कुछ दिन विदेश भी जाते हैं। ये ट्रेनिंग और 17 से 20 साल की नौकरी पूरी होने के बाद पुन: चौथे फेज की ट्रेनिंग के लिए भेजे जाते हैं और अंतिम चरण में जब उनकी नौकरी 28 से 30 साल की हो जाती है तब वह पांचवे फेज की ट्रेनिंग में जाते हैं। हर आफिसर को यह ट्रेनिंग करना अनिवार्य है। मगर अफसर जब अच्छी तैनाती पर होते हैं तो वे इस ट्रेनिंग को कुछ समय के लिए टाल देते हैं, क्योंकि उनको लगता है कि अगर वह ट्रेनिंग पर चले गए तो उनकी जगह कोई और अफसर तैनात हो जायेगा और लौट कर आने पर यह तय नहीं होगा कि उन्हें दोबारा वही कुर्सी मिलेगी या नहीं।
इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। योगी सरकार बनने के बाद नौकरशाह परेशान हैं। क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि किसका दामन पकड़ कर अच्छी तैनाती पाएं। अफसर इसलिए भी परेशान रहते हैं कि नियुक्ति विभाग इस बात की चिंता नहीं करता कि योग्य अफसर अच्छे जिलों में तैनात रहें।
इधर, वर्ष 2000 बैच के ऑल इंडिया टॉपर सौरभ बाबू यूपी के अफसर थे। होना यह चाहिए कि जिस अफसर ने पूरे देश में टॉप किया हो उसे हमेशा अच्छी जगह तैनात रखा जाए। मगर उनको अधिकांशत: छोटे जिलों में रखा गया। लिहाजा उन्होंने डेप्युटेशन पर ही जाना उचित समझा और आजकल वह मुंबई में तैनात हैं। यूपी में कुछ और अफसर भी हैं, जिन्होंने ऑल इंडिया टॉप किया, मगर उनकी तैनाती में भी इस बात का ध्यान नहीं रखा गया और रैक में काफी नीचे स्थान पर रहने वाले अफसरों को अच्छे जिले दिए गए। जाहिर है कि ऐसे हालातों में कोई भी अफसर अपना जिला छोड़कर ट्रेनिंग के लिए आसानी से नहीं जायेगा।

*ट्रेनिंग पर जाने वाले IAS अधिकारी ।*

1. भगेलू राम शास्त्री – 2003
2. सत्येन्द्र कुमार सिंह – 2003
3. वीरेंद्र कुमार सिंह – 2004
4. शमीम अहमद खान – 2005
5. नरेंद्र शंकर पाण्डे – 2005
6. दिग्विजय सिंह – 2005
7. अजय शंकर पाण्डेय – 2005
8. रोशन जैकब – 2004
9. राज शेखर – 2004
10. जितेन्द्र बहादुर सिंह – 2005
11. योगेश्वर राम मिश्रा – 2005
12. योगेश कुमार शुक्ला – 2006
13. दिनेश कुमार सिंह – 2005
14. जुहेर बिन सगीर – 2006
15. कौशल राज शर्मा – 2006
16. प्रांजल यादव – 2006
17. ऋषिकेश बी. यशोद– 2006
18. नवीन कुमार जी.एस. –2007
19. प्रभु नारायण सिंह –2007
20. सुहास एल.वाई. –2007
21. अभय –2007
22. आदर्श सिंह –2007
23. सरोज कुमार –2008
24. किंजल सिंह –2008
25. के. विजयेन्द्र पांडियन-2008
26. कुमार रविकान्त सिंह – 2008
27. पवन कुमार – 2008
28. अमृत त्रिपाठी – 2008
29. राजेश कुमार – 2008
30. बी. चन्द्रकला – 2008
31. अनिल ढींगरा – 2008
32. बाल कृष्ण त्रिपाठी – 2009
33. सुभ्रा सक्सेना – 2009
34. सूर्यपाल गंगवार – 2009
35. अदिति सिंह – 2009
36. विजय किरन आनन्द – 2009
37. भानु चन्द्र गोस्वामी – 2009
38. अनुज कुमार झा – 2009
39. माला श्रीवास्तव – 2009
40. नितिन बंसल – 2009
41. रुपेश कुमार – 2009
42. मासूम अली सरवर – 2009
43. विवेक – 2009
44. भूपेन्द्र एस. चौधरी – 2009
45. प्रकाश बिन्दु – 2009
46. एस. राजालिंगम – 2009
47. वैभव श्रीवास्तव – 2009

रविवार, 9 अप्रैल 2017

ईरानी आज अपना दौर समाप्त करके दिल्ली लौट गई।

अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन टीकरमाफी स्थित बाबा भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी अंतर्गत आयोजित बेकरी टेक्नोलॉजी एंड प्रोडक्ट प्रिपरेशन कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहाँ उन्होंने सैकड़ों छात्रों को संबोधित किया।

स्मृति ईरानी ने मंच से कहा की जब मैं 2014 में यहाँ आई तो देखा की अमेठी पर एक बड़े राजनैतिक परिवार के राजकुमार का कब्ज़ा है। साथ ही उन्होंने अमेठी सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा की ये लोकतंत्र का सबसे बड़ा अपमान है कि एक सांसद को युवराज कहा जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा की हमारी 2014 में यहाँ एक दलित मज़दूर के बेटे से मुलाकात हुई थी और वो आज उत्तर-प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री है।

इससे पहले शनिवार को भी स्मृति ईरानी ने अमेठी दौरे पर गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि सालों से यहां गांधी परिवार का कब्जा है, पर विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। किसान, मरीज सब परेशान हैं, लेकिन अब यहां की विकास की जिम्मेदारी हमारी है।
विधानसभा चुनाव के बाद ईरानी पहली बार अमेठी पहुंचीं, जहां उन्होने कई जगहों का औचक निरीक्षण किया और लापरवाही बरतने वालों को सख्त चेतावनी भी दी।

हर किसी के मुंह से बस यही आवाज निकली, दीदी सही इलाज नही मिल रहा। दवाइयां बाहर से लानी पड़ती हैं। डॉक्टर नहीं मिलते। समस्या सुनने के बाद उन्होंने सीएमएचओ को फटकार लगाई तो वे इधर-उधर झांकते नजर आए। मंत्री ने व्यवस्थाओं में सुधार लाने का निर्देश दिया। 

जिले के सीमा पर पहुंचते ही वे सबसे पहले सीएचसी तिलोई पहुंचीं, जहा उन्होंने किसानों के जमीन लेने कि प्रक्रिया पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उसके बाद वे वहां से सीधे संयुक्त जिला चिकित्सालय गौरीगंज पहुंचीं, जहां स्मृति को देखते ही समस्या बताते वालों का तांता लग गया।