tikhiawaz24.in

गुरुवार, 20 अप्रैल 2017

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर जबर्दस्त लू का प्रकोप

उत्तर प्रदेश में चढ़ते पारे और पुरवा हवा के साथ बढ़ती उमस से लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। बांदा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर जबर्दस्त लू का प्रकोप रहा। इस दौरान इलाहाबाद, आगरा, कानपुर, झांसी, मेरठ, वाराणसी, लखनउ तथा बरेली मण्डलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटे के दौरान बांदा एक बार फिर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

समूचा प्रदेश प्रचंड गर्मी से जूझ रहा है, जहां ज्यादातर जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है। वहीं पुरवा हवा के कारण उमस बढ़ने से लोगों को पसीने वाली गर्मी से जूझना पड़ रहा है। घरों और दफ्तरों में कूलर तथा एयर कंडीशनर बड़ा सहारा हैं।

हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में आंधी और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। राज्य के पश्चिमी भागों में लू चलने की सम्भावना है।

रात्रि में दर्जनों ताला तोड़कर लाखों रुपए के गहना समेत नगदी पर हाथ साफ

  सिगरामऊ जौनपुर क्षेत्र के भूला गांव में ब्राह्मण बस्ती में भोलानाथ मिश्र के यहां चोरों ने रात्रि में दर्जनों ताला तोड़कर लाखों रुपए के गहना समेत नगदी पर हाथ साफ कर दिया। एक गांव में पति पत्नी  घर के अंदर सभी कमरों में ताला लगाकर बरामदे में सो रहे थे रात को 1:00 बजे के बाद में वह सो गए तो  चोरों ने खिड़की का ताला तोड़कर  अंदर घुस गए जहां तीन कमरों में रखे दो बड़े भाग 4 छोटे भाग 4 अटैची के तालो को तोड़ डाला उसके बाद उसमें रखा उनकी बहू का पूरा  गहना तक चुरा ले गए ।कुछ दिनों पूर्व घर पर सुबह घरवालो ने देखा तो चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मौके की छानबीन की तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों को बांस के बने पुल से छुटकारा मिला

सिगरामऊ जौनपुर क्षेत्र के सिरकिना गांव में पीली नदी पर बनने वाला बहुप्रतीक्षित पुल का निर्माण आखिरकार शुरू हो गया। अब ग्रामीणों को बांस के बने पुल से छुटकारा मिल जाएगा। उक्त स्थान पर काम शुरू होते हैं क्षेत्र में खुशी का माहौल हो गया है। लोक निर्माण बिभाग के कार्य की गति देख कर ग्रामीण फूले नहीं समा रहे है। एक तरफ इधर ग्रामीण खुश हैं दूसरी तरफ उसका श्रेय लेने के लिए जनप्रतिनिधि अलग-अलग बयान दे रहा है। चुनाव के ठीक पहले तत्कालीन बदलापुर विधायक ओमप्रकाश बाबा दुबे द्वारा पी डब्लू डी के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में  प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था स्वीकृत होने पर उसका शिलान्याश भी कराया गया था।  ग्रामीणों में त्रिभुवन यादव, दयाशंकर यादव, जंग बहादुर यादव, मथुरा राम, राम कुमार के प्रस्ताव पर पुल नाबार्ड योजना के अंतर्गत स्वीकृत हुआ था। स्वीकृत होने के  ठीक बाद आचार संहिता लग जाने की वजह से उक्त कार्य शुरु नहीं हो सका था। उस कार्य की स्वीकृति कराकर वहां पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों व् बिधायक ने लोगों को एक बेहतर संदेश दिया था। अब चुनाव के ठीक बाद वह कार्य तेज गति से शुरू हो गया है। वहाँ जेसीबी लगाकर मिट्टी का कार्य शुरू करा दिया गया है। और उसका फ्रेम गिरा कर पुल के निर्माण कार्य को गति प्रदान की जा रही है। दर्जनों मजदूर उक्त स्थल पर अपने कार्यों में जुटे हुए हैं। पीडब्ल्यूडी के जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि नाबार्ड योजना के अंतर्गत स्वीकृत इस कार्य को कराया जा रहा है।

108 पर काल करने पर इस एम्बुलेंश की सेवा उपलब्ध कराई जायेगी

जौनपुर के जिलाधिकारी डा0 बलकार सिंह ने आज जिले में आधुनिक जीवन रक्षक सुविधाओं से युक्त दो एम्बुलेंश को हरी झंडी दिखाकर जिला अस्पताल के लिए रवाना किया।
                              मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रविन्द्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने प्रदेश के सभी जिलो के लिए दो एम्बुलेंश उपलब्ध कराया है, उन्होंने बताया कि यह एम्बुलेंश में ए.सी., वेन्टीलेटर, ई.सी.जी. आक्सीजन, सक्सन मशीन, ओडी, इमरजेंसी की सभी सुविधाएं उपलब्ध है। इसमें एक टेक्निशियन मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध रहेगा, जिसे विशेष रुप से प्रशिक्षण 25 दिन का हैदराबाद में दिया गया है।
                        मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि टोलफ्री नम्बर 108 पर काल करने पर इस एम्बुलेंश की सेवा उपलब्ध कराई जायेगी। इस एम्बुलेंश का संचालन 108 की तरह जीबीके कम्पनी लखनऊ द्वारा संचालित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने एम्बुलेंश का विधिवत निरीक्षण किया तथा आवश्यक उपकरण के बारे में भी सीएमओ से जानकारी प्राप्त किया। इस अवसर पर डा0 आर के सिंह, डा0 रामप्यारे, डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी, झुलई यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

गलतियों के खिलाफ मुखरता से कार्रवाई करने का आह्वान किया

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सिविल सेवा के अधिकारियों को प्रमुख पदों पर आसीन राजनेताओं की ‘‘हां में हां न मिलाने’’ की हिदायत देते हुये उनकी गलतियों के खिलाफ मुखरता से कार्रवाई करने का आह्वान किया है। सिंह ने आज 11वें लोकसेवा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में देश भर से जुटे लोकसेवकों से देश और जनता के हित में किसी भी तरह के दबाव में आये बिना अपना काम जारी रखने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर प्रमुख पदों पर आसीन सियासी जमात के लोग कोई गलत आदेश दें तो लोक सेवक बेहिचक उन्हें कानून दिखा कर बतायें कि गलत आदेश देकर वे कानून का उल्लंघन कर रहे हैं।


इतना ही नहीं सिंह ने अधिकारियों से ऐसे किसी फैसले से जुड़ी फाइल पर दस्तखत भी नहीं करने को कहा। उनका इशारा साफ तौर पर केन्द्र शासित राज्यों दिल्ली और गोवा में राज्य सरकार और नौकरशाहों के बीच हाल ही में अधिकारक्षेत्र को लेकर उपजे विवाद की ओर था। दिल्ली सरकार में अधिकारक्षेत्र का विवाद अदालत तक जा पहुंचा है। गृह मंत्री ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि वे अहम पदों पर बैठे राजनेताओं की हां में हां मिलाते हुये आंख मूंद कर उनके आदेशों का पालन न करें। सिंह ने कहा कि सरकार ‘गुड गवर्नेंस’ के लक्ष्य को ‘स्मार्ट गवर्नेंस’ तक ले जाने के लिये प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस प्रतिबद्धता को तकनीक और लोकसेवकों की मदद से ही पूरा किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि देश और जनता के हित में लोकसेवक अपनी अंतरात्मा की आवाज को दबा कर काम न करें। इसके साथ ही सामाजिक बदलाव का हवाला देते हुये सिंह ने लोक सेवकों को मिले विधिक अधिकारों का जिम्मेदारी और जवाबदेही से इस्तेमाल करने की अपील की।

बर्खास्त तेजबहादुर बृहस्पतिवार को अपने घर पहुंचे

रेवाड़ी । सोशल मीडिया पर खाने की बुराई करने के आरोपों के चलते सीमा सुरक्षा बल के बर्खास्त तेजबहादुर बृहस्पतिवार को अपने घर पहुंचे। अपने गृह जिले रेवाड़ी पहुंचने पर रोडवेज बस से उतरते ही पत्नी शर्मिला, पूर्व विधायक नरेश यादव व अन्य परिजनों ने उनका माला पहनाकर जोरदार किया स्वागत। इस दौरान यहां मौजूद पत्रकारों से तेज बहादुर ने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया, लेकिन सजा गलत दी गई। सबूत देने के बावजूद बर्खास्त किया गया। ऐसे में वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
वहीं, इससे पहले एएनआइ से बातचीत में कहा कि मैं सरकार से निवेदन करता हूं कि वह मेरी बात सुने। मैं यह कहना चाहता हूं। मैंन कोई वेतनमान या सुविधा बढ़ाने की बात नहीं कही, बल्कि मैंने तो सिर्फ अच्छे खाने और छुट्टियों का मसला उठाया था।
मुझे अपनी बात रखने का मौका ही कहां दिया गया। मुझे इतने दिनों तक गिरफ्तार करके रखा गया। मैंने ऊंचे लेवल पर हर जगह शिकायत की थी। कहीं सुनवाई नहीं हुई। मुझे बर्खास्त करने में भी नियमों का ध्यान नहीं रखा गया। मैं बर्खास्तगी के खिलाफ कोर्ट जाऊंगा। मुझे सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के असर की जानकारी नहीं थी। मैं तो भ्रष्टाचार के खिलाफ पीएम मोदी की मुहिम का हिस्सा बनना चाहता था।
इससे पहले बीएसएफ ने जवान तेजबहादुर यादव को बुधवार को बर्खास्त कर दिया था। इस पूरे मामले की जांच की जिसमें पाया गया था कि तेजबहादुर यादव के कारण बीएसएफ की छवि को नुकसान पहुंचा है। इससे पहले बीएसएफ ने तेज बहादुर का वीआरएस रद कर दिया गया था। तब बीएसएफ ने कहा था कि जब तक जांच पूरी नहीं होती है तब तक वह बीएसएफ को नहीं छोड़ सकते।
जम्मू के पुंछ में लाइन ऑफ कंट्रोल पर तैनात तेज बहादुर ने 9 जनवरी को सोशल मीडिया में वीडियो डालकर खराब खाना दिए जाने की शिकायत की थी। इस मामले ने काफी काफी तूल पकड़ा था। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी बीएसएफ से इस मामले की पूरी जांच करने को कहा था। इस वीडियो के आने के बाद कई और जवानों के मिलते-जुलते वीडियो सामने आए थे।

20 कुन्तल मछलियां मरी


बदलापुर जौनपुर।थाना क्षेत्र के हंकारपुर गांव में पुनीत सिंह के तालाब में गुरुवार की सुबह 20 कुन्तल मछलियां मर गाई।उनका अरोप है कि गांव के दो लोगो ने जहरीली पदार्थ डाले है। मांमला थाने तक पहुचा

बुधवार, 19 अप्रैल 2017

समस्त जनपदवासियों से दोपहर 1 बजे भण्डारी रेलवे स्टेशन पहुंच कर मुम्बई जाने वाली नई ट्रेन का स्वागत करने की अपील

जौनपुर। जौनपुर जनता के बहुप्रतिक्षित मांग जौनपुर से मुम्बई के लिए ट्रेन की मांग को रेल मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है जो कल दिनांक 20 अप्रैल 2017 को गाजीपुर रेलवे स्टेशन से रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हां जी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन गाजीपुर से औढ़िहार, केराकत होते हुए जौनपुर जक्शन (भण्डारी स्टेशन) पर दोपहर 1 बजे पहुचेगी जहाँ पर जौनपुर के सांसद डा0 केपी सिंह हरी झण्डी दिखाकर मुम्बई के लिए रवाना करेंगे। उक्त ट्रेन गाजीपुर सिटी लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस है, जो जफराबाद, मड़ियाहूं, जंघई, प्रयाग, इलाहाबाद होते हुए मुम्बई जायेगी। मड़ियाहूँ रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2 बजे मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद जी हरी झण्डी दिखा कर रवाना करेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जेड.आर.यू.सी.सी. दिल्ली रेलवे के सलाहकार सदस्य कृष्ण कुमार जायसवाल (मुन्नू) व डी.आर.यू.सी.सी. रेलवे लखनऊ मण्डल के सलाहकार सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने देते हुए समस्त जनपदवासियों से दोपहर 1 बजे भण्डारी रेलवे स्टेशन पहुंच कर मुम्बई जाने वाली नई ट्रेन का स्वागत करने की अपील किया। मुम्बई के लिए नई ट्रेन चलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय व जौनपुर सदर के विधायक व नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हां व सांसद डा0 केपी सिंह व सांसद रामचरित्र निषाद के प्रति आभार प्रकट करते हुए बधाई दिया।

समस्त जनपदवासियों से दोपहर 1 बजे भण्डारी रेलवे स्टेशन पहुंच कर मुम्बई जाने वाली नई ट्रेन का स्वागत करने की अपील

जौनपुर। जौनपुर जनता के बहुप्रतिक्षित मांग जौनपुर से मुम्बई के लिए ट्रेन की मांग को रेल मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है जो कल दिनांक 20 अप्रैल 2017 को गाजीपुर रेलवे स्टेशन से रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हां जी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन गाजीपुर से औढ़िहार, केराकत होते हुए जौनपुर जक्शन (भण्डारी स्टेशन) पर दोपहर 1 बजे पहुचेगी जहाँ पर जौनपुर के सांसद डा0 केपी सिंह हरी झण्डी दिखाकर मुम्बई के लिए रवाना करेंगे। उक्त ट्रेन गाजीपुर सिटी लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस है, जो जफराबाद, मड़ियाहूं, जंघई, प्रयाग, इलाहाबाद होते हुए मुम्बई जायेगी। मड़ियाहूँ रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2 बजे मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद जी हरी झण्डी दिखा कर रवाना करेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जेड.आर.यू.सी.सी. दिल्ली रेलवे के सलाहकार सदस्य कृष्ण कुमार जायसवाल (मुन्नू) व डी.आर.यू.सी.सी. रेलवे लखनऊ मण्डल के सलाहकार सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने देते हुए समस्त जनपदवासियों से दोपहर 1 बजे भण्डारी रेलवे स्टेशन पहुंच कर मुम्बई जाने वाली नई ट्रेन का स्वागत करने की अपील किया। मुम्बई के लिए नई ट्रेन चलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय व जौनपुर सदर के विधायक व नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हां व सांसद डा0 केपी सिंह व सांसद रामचरित्र निषाद के प्रति आभार प्रकट करते हुए बधाई दिया।

दोपहर के समय आग लग जाने से दो बीघे गेहूँ का नुकसान हो गया

सिगरामऊ जौनपुर क्षेत्र के गौरी शंकर मंदिर के बगल बुधवार की दोपहर आग लग जाने से दो बीघे गेहूँ का नुकसान हो गया। साथ ही आग हवा के झोंके से आगे बढ़ती गई। हवा के  दबाव में आग रजनी पुर गांव के करीब पहुंचने लगी तो वहां हाहा कार मच गया। समय से पहुंची दमकल गाड़ी के जवानों ने सिंगरामऊ थाने के उप निरीक्षक संजय सिंह की देखरेख में पुलिसकर्मियों व दमकल कर्मियों ने आग पर समय रहते काबू पा लिया। इसमें ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चला कर उन्हें पानी देने में भरपूर सहयोग किया। आग बुझाने में सैकड़ों लोग लग रहे यदि समय पर दमकल न पहुंचता तो कई एकड़ फसल व रजनीपुर गांव जल जाता। हवा का वेग इतना था कि उस आग पर काबू पाना बहुत मुश्किल था। लेकिन दमकलकर्मियों की बहादुरी का नतीजा रहा कि आग समय से बुझ गई और कोई जनहानि धरान नहीं हो पाई

कक्ष निरीक्षक डॉ ० बृजेश प्रताप सिंह नें नकल करते हुए पकड़ा

सिंगरामऊ/जौनपुर -  स्थानीय सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में चल रही विश्व विद्यालयीय परीक्षा 2017 में आज दिनांक 19-04-2017 वुधवार को प्रथम पाली में बी०एस-सी० भाग एक प्राणिविज्ञान द्वितीय प्रश्न-पत्र के एक छात्र को कक्ष निरीक्षक डॉ ० बृजेश प्रताप सिंह नें नकल करते हुए पकड़ा​ और उसे रिस्टीकेशन करते हुए विश्व विद्यालय को सूचित कर दिया।

एक महीने में योगी के ताबड़तोड़ फैसलों से हर कोई हैरान

आज योगी आदित्यनाथ को उत्तरप्रदेश के सीएम बने एक महीने पूरा हो गया है। पिछले एक महीने में योगी के ताबड़तोड़ फैसलों से हर कोई हैरान है। जिस तरह से उन्होंने संकल्प पत्र में किए वादों पर अमल करना शुरू किया, सारी जनता उनकी दीवानी हो गई। मीडिया कवरेज और सोशल मीडिया पर योगी जितने चर्चित रहे, उन्होंने पीएम मोदी को भी इस मामले में मात दे दी।

सत्ता में आते ही उन्होंने अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी। जिसकी देखा-देखी अन्य राज्यों में भी अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई करने की मांग उठने लगी। उन्होंने आते ही इस साल के दिसंबर तक 30 जिलों को खुले में शौच से मुक्त करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही सभी सरकारी दफ्तरों में गुटखा, पान मसाला और प्लास्टिक पर भी बैन लगा दिया।

योगी ने कुर्सी संभालते ही अपने भी विधायकों को अपनी संपत्ति की पूरी जानकारी देने को कह डाला, जिसकी तारीफ हर जगह हुई। इसके साथ ही उन्होंने अपने मंत्रियों को सुबह 9:30 बजे तक ऑफिस पहुंचने और घर से किसी भी तरह के आदेश न देने की सख्त हिदायत दी है।

सीएम योगी ने दो दिन के अंदर ही कई बड़े फैसलों पर मुहर लगा दी और कई सरकारी दफ्तरों में औचक निरीक्षण कर सोशल मीडिया पर ‘नायक’ बन गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी तुलना नायक फिल्म के अनिल कपूर से कर दी।

पिछले एक महीने से योगी ने कई ताबड़तोड़ फैसलों और कार्रवाई से पूरी मीडिया में छाए रहे। उन्होंने पिछले एक महीने में लोकप्रियता के मामले में पीएम मोदी को भी पीछे कर दिया।

हिन्दू युवा वाहिनी के नाम का दुरुपयोग करने वालों की अब खैर नहीं

सच खबरें की खबर का असर योगी हुए शक्त
 सीएम योगी ने कार्यवाही करने का दिया निर्देश
लखनऊ। हिंदू युवा वाहिनी के नाम पर गुंडागर्दी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है।
सीएम योगी ने वाहिनी के नए प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री की नियुक्ति के साथ ही उन्हें संगठन के नाम पर गुंडागर्दी करने वालों और निष्कासित होने के बाद भी संगठन के नाम का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
सूत्रों की मानें तो संगठन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश राय और महामंत्री पीके मल्ल ने प्रेसवार्ता में यह बात कही। पीके मल्ल ने कहा कि जो लोग अनुशासनहीनता व संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित किए जा चुके हैं वे अब भगवा गमछा लगाकर स्वयं को पार्टी का पदाधिकारी बताकर भ्रम फैला रहे हैं।
सड़क पर होर्डिंग-बैनर लगाकर खुद को संगठन का पदाधिकारी बताकर गुमराह किया जा रहा है। कुछ लोग तो पार्टी के सदस्य रहे ही नहीं, जबकि कुछ को बाहर कर दिया गया है।
बता दे अभी चन्द दिवस पहले  'सच खबरें ' ने  गरूआ धारी पगड़ी बांध कर कार्यालयो मे आतंक मचाये जाने की खबर जारी किया था जो योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उप्र के संज्ञान मे पहुंचते ही उन्होने गम्भीरता से लिया और शक्त आदेश दिया कि गेरूआ धारी पगड़ी बांध कर हिन्दू युवा वाहिनी के नाम पर कार्यालयो  मे आतंक मचाने वालो के खिलाफ एक्शन होगा । ऐसे लोग संगठन से बाहर कर दिये जायेगे ।

मंगलवार, 18 अप्रैल 2017

दीवार के सहारे लगे छप्पर में बंधी गाय घायल

खुटहन  जौनपुर शेख असरखपुर गाँव में मंगलवार को  तीन कमरे का कच्चा मकान अचानक ढह गया। संयोग अच्छा था कि सभी परिवार के लोग घर में ताला लगाकर   खेत मे गेहूँ की फसल काटने गये थे। दीवार के सहारे लगे छप्पर में बंधी गाय घायल हो गई। जिसका उपचार चल रहा है। गाँव निवासी अशोक कुमार का मकान  अचानक ढह गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मलबे मे दबी गाय को कड़ी मसक्कत कर बाहर निकाला। घटना में पचास हजार से अधिक की क्षति का अनुमान है।

कमरे की छत मे लगे हुक के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर खुद फांसी पर झूल

खुटहन  जौनपुर बीरमपुर गाँव में सोमवार की रात गृह कलह से तंग आकर एक 30 वर्षीय विवाहिता ने अपने कमरे की छत मे लगे हुक के सहारे  साड़ी का फंदा बनाकर खुद फांसी पर झूल गयी। उसी कमरे में उसकी दो बेटियाँ और बेटा भी सोया हुआ था। अपने बच्चों की ममता भी मौत के आवेग को नही रोक सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण हेतु भेज दिया है। घंटों चली पंचायत के बाद मामला न सुलझने पर मृतका के चचेरे भाई ने थाने में तहरीर दे दिया है। आरोप के आधार पर पुलिस पति, सास और ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गाँव निवासी संतोष तिवारी पुत्र राम आसरे का विवाह लगभग 15 वर्ष पूर्व बक्सा थाना क्षेत्र के बलुआ लकेसर गाँव निवासी रामसूरत मिश्रा की पुत्री  ललिता देवी के साथ धूमधाम से हुआ था। उससे एक पुत्र शिवा 5 वर्ष, पुत्री दिशा 7 व शिवानी 11 वर्ष  भी है। पति संतोष मिलेट्री कैन्टीन में नौकरी करता है।

सोमवार की रात अपने तीनों बच्चों के साथ ललिता कमरे में सोने चली गई। सुबह जब उसकी बड़ी बेटी शिवानी की नींद खुली तो माँ का शरीर साड़ी के फंदे में झूलता देख वह जोर जोर से रोने लगी। मौके पर जुटे आस पास के लोगों ने फंदे को काट शव नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। मामले की सूचना पुलिस और मायके पक्ष को दी गई। गाँव में घंटों चली पंचायत के बाद भी मामला सुलझ नही सका। मृतका के चचेरे भाई ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसे विवाह के बाद से ही प्रताड़ित किया जाता रहा है। जिससे आजिज आकर उसने इहलीला समाप्त कर लिया। आरोप के आधार पर पुलिस ने पति संतोष, सास दुर्गा देवी और ससुर रामआसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. यहां 41 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है. इस फेरबदल के तहत योगेश शुक्ला को राज्य संपत्ति अधिकारी बनाया गया है, जबकि राजीव रौतेला को गोरखपुर का जिला अधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा आशीष गोयल को इलाहाबाद का कमिश्नर बनाया गया है. इससे पहले पिछले हफ्ते बुधवार को भी 20 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया था. नए बदलाव के तहत डॉ प्रभात कुमार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अध्यक्ष बनाया गया है. सत्येंद्र सिंह को वेटिंग लिस्ट में डाला गया है. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग के सचिव तथा राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के निदेशक आशीष कुमार गोयल को इलाहाबाद का मण्डलायुक्त बनाया गया है. वह राजन शुक्ला का स्थान लेंगे, जिन्हें नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेंशन विभाग के प्रमुख सचिव पद पर भेजा गया है. पंचायती राज विभाग के सचिव अमित गुप्ता को झांसी का मण्डलायुक्त बनाया गया है.वह के. राम मोहन राव का स्थान लेंगे जिन्हें आगरा मण्डल का आयुक्त नियुक्त किया गया है. राव को चंद्रकांत के स्थान पर भेजा गया है, जिन्हें राज्य मानवाधिकार आयोग लखनउ के सचिव पद पर भेजा गया है. संजय अग्रवाल को हटाया गया चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव तथा सिफ्सा के अधिशासी निदेशक आलोक कुमार-तृतीय को चित्रकूट का मण्डलायुक्त बनाया गया है. वरिष्ठ आईएएस संजय अग्रवाल को ग्रेटर नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए उर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव तथा उत्तर प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है। प्रभात कुमार को ग्रेटर नोएडा , यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर पर प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के लिए शोभा यात्रा निकाली


सिंगरामऊं - - क्षेत्र के रतासी बाजार में नव निर्मित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर पर प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के लिए शोभा यात्रा निकाली गयी। मंगलवार को नव निर्मित मंदिर को खूब सजाया गया, पुरोहित संजीव उपाध्याय ने लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा को स्नान कराया तथा मंदिर निर्माणकर्ता रवी शंकर जायसवाल के नेतृत्व में प्रतिमा को रथ पर सवार करके डीजे की भक्ति धुनो के साथ आसपास के सैकड़ो महिला पुरुष थिरकते हुए जयश्री राम का गगनभेदी नारा लगाते हुए शोभा यात्रा को निकले, रतासी के शिवमंदिर जमऊपट्टी के हनुमान मंदिर एंव शिव मंदिर तथा फिरोजपुर के शिवमंदिर तथा बहरीपुर के हनुमान मंदिर तथा शिव मंदिर होते हुए शोभा यात्रा वापस आयोजन स्थल पर वैदिक मंत्रों के साथ प्राण प्रतिष्ठा के साथ समाप्त हुई। तीन दिन पूर्व से ही प्रवचन का कार्यक्रम चल रहा था, प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत बुद्धवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

कारोबारी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार

नई दिल्ली:कारोबारी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें स्कॉटलैंड यार्ड ने गिरफ्तार किया है। अब उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि भारतीय बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की देनदारी का सामना कर रहे माल्या देश छोड़कर काफी वक्त से लंदन में रह रहे थे। माल्या पर कई दूसरे गंभीर वित्तीय आरोप भी लगे हुए हैं।

किंगफिशर एयरलाइन पर करीब 9000 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है। यह कर्ज एसबीआई की अगुवाई वाले 17 बैंकों के समूह ने दिया था। पिछले साल मार्च में माल्या भारत से निकल गए थे। उससे पहले उन्होंने यूएसएल के साथ डील की थी, जिसमें उन्हें कंपनी से हटने के एवज में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिली थी और उस वक्त रही किसी भी ‘पर्सनल लायबिलिटी’ से वह मुक्त कर दिए गए थे।

तबसे माल्या ब्रिटेन में है। इसके कुछ दिन बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने माल्या को अपने पासपोर्ट के साथ व्यक्तिगत रूप से 30 मार्च, 2016 को पेश होने को कहा था। भारत ने इस साल 8 फरवरी को औपचारिक तौर पर ब्रिटेन सरकार को भारत-ब्रिटेन प्रत्यर्पण संधि के तहत माल्या के प्रत्यर्पण का औपचारिक आग्रह किया था। वहीं, प्रॉपर्टीज की नीलामी अब लैंडर्स की ओर से एसबीआई कैप ट्रस्टी करा रहा है।

गिरफ्तारी का था अंदेशा?
विजय माल्या को क्या अपनी गिरफ्तारी का अंदेशा हो गया था? माल्या ने कुछ वक्त पहले ही ट्वीट करके बैंकों से समझौते की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वह बैंकों से 9000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने के लिए एकमुश्त समझौता करने को तैयार हैं। उन्होंने लिखा था कि सार्वजनिक बैंको में एक बार में ही सारा कर्ज चुकाने का प्रवाधान है। सैकड़ों कर्जदारों ने इस नियम के तहत कर्ज चुकाया है फिर क्या वजह है कि उन्हें ऐसा करने से रोका जा रहा है।

युवक बेगमपुरा एक्सप्रेस से गिरकर घायल

सिगरामऊ जौनपुर स्थानीय हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पहले एक युवक बेगमपुरा एक्सप्रेस से गिरकर घायल हो गया। उपचार के लिए उसे पीएचसी सिगरामऊ में भर्ती कराया गया। सुल्तानपुर जनपद के कोइरीपुर नगर पंचायत निवासी राजेश जायसवाल (35) बेगमपुरा एक्सप्रेस से जौनपुर जा रहे थे। अचानक हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पहले केबिन के पास गिरकर गंभीर रुप से जख्मी हो गए, उन्हें घायलावस्था देखने वाले कुछ लोग उठाकर पीएचसी सिगरामऊ ले गए। जहां प्राथमिक उपचार करा कर परिजनों को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे परिजन प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अपने साथ ले गए।