tikhiawaz24.in

शनिवार, 22 अप्रैल 2017

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें

लखनऊ-डिप्टी CM केशव मौर्या के आदेश पर सस्पेंड हुआ UPRNN का लुटेरा,इनकम टैक्स के छापे में शिव आश्रय शर्मा के पास मिली अकूत संपत्ति,केशव मौर्या के प्रमुख सचिव PWD को विभागीय जांच के आदेश,प्रमुख सचिव PWD सदाकांत ने शुरु की जांच 
 
हमीरपुर-अवैध खनन की CBI जांच में बड़ा खुलासा,CBI के सूत्रों से अवैध खनन की बड़ी खबर,अवैध खनन की हमीरपुर में CBI कर रही है जांच,बी चंद्रकला ने करीब 50 अवैध खनन के पट्टे दिए थे,संध्या तिवारी ने 8,भवनाथ ने 2 अवैध पट्टे दिए थे,हाईकोर्ट ने ई-टेंडरिंग के दिए थे आदेश,इसके बाद भी सीधे दे दिए गए खनन के अवैध पट्टे,2015 में हाईकोर्ट के आदेश पर सारे पट्टे निरस्त हुए थे,बी चंद्रकला,संध्या तिवारी,भवनाथ के पट्टे निरस्त किए थे,फिर भी हमीरपुर में जमकर होता रहा अवैध खनन,खनिज अधिकारी मोइनुद्दीन,रामकुमार से CBI कर सकती है पूछताछ,सपा MLC रमेश मिश्रा के पास अवैध वसूली का था सिंडीकेट,रमेश मिश्रा की देखरेख में ही बड़े पैमाने पर अवैध खनन,गायत्री प्रजापति के करीब हैं सपा MLC रमेश मिश्रा,संजय दीक्षित,जावेद हबीब,अशोक सचान,रज्जन सिंह,राम अवतार राजपूत हैं अवैध खनन के बड़े माफिया,घुलसी,बक्छा,टीकापुर,भेड़ी खरका में हुआ अवैध खनन,चंदौस,चिकासी,बेरी,पतारा,नैठी में हुआ अवैध खनन,सहजना,सौहरापुर,कनौता में अवैध खनन हुआ,कलौली तीर,संकरी पीपर जैसे दर्जनों घाटों शामिल,गायत्री के मंत्री बनने के बाद सैकड़ों स्थानों पर हुआ अवैध खनन 
 
लखनऊ-डीजीपी के बाद अब बारी अंगद का पांव बने IPS अफसरों की,डेढ़ दर्जन जिलों के कप्तान की तबादला सूची हो गई तैयार,कई दागी कप्तानों की कुर्सी हिली,DIG,IG भी रहें तैयार,लम्बे समय से एक ही जिले में जमे कप्तानों का हटना तय,विवादित दागी अफसरों का पूरा चिट्ठा DGP सुलखान सिंह के पास,लखनऊ,उन्नाव,इलाहाबाद,आगरा,नोएडा,बरेली के SSP डेंजर जोन में,मुरादाबाद,गोरखपुर,रायबरेली,सहारनपुर के कप्तान की कुर्सी खतरे में,लिखित तौर पर ट्रांसफर मांग चुकी SSP मंजिल सैनी का भी हटना तय,देवरिया,बस्ती,बागपत,बदायूं,इटावा,खीरी,गोंडा,प्रतापगढ़,झांसी,आजमगढ़,मथुरा,कानपुर नगर,अम्बेडकरनगर,फर्रुखाबाद के कप्तान की कुर्सी हिली,गाजीपुर और हरदोई के भी कप्तानों की कुर्सी खतरे में

जौनपुर-कुएं में गैस रिसाव से 3 लोगों की दर्दनाक मौत,एक की हालत गंभीर,जिला अस्पताल भर्ती,कुएं में गिरी गाय निकालने के दौरान हुआ हादसा,मीरगंज के करौर गांव की घटना

गोरखपुर-इंसेफ्लाइटिस पर सीएम की सक्रियता का दिखने लगा असर,मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन,इंसेफ्लाइटिस से दिव्यांग हुए बच्चों के लिए निशुल्क इलाज,कमिश्नर की मौजूदगी में दिव्यांग बच्चे ने फीता काटकर उद्घाटन

आगरा-जुड़वा बेटियों के जन्म लेने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाला,8 महीने से बेटियों के साथ मायके में रहने को मजबूर विवाहिता,पीड़िता ने पति पर लगाया तलाक की धमकी देने का आरोप,देश की 3 बेटियों को बचाने की पीड़िता ने पीएम से लगाई गुहार,3 तलाक की परम्परा को खत्म करने की लगाई गुहार,ताजगंज थाना क्षेत्र के कहरही गांव का मामला

आगरा-पिता ने पीएम और सीएम को भेजा इच्छा मृत्यु का प्रार्थना पत्र,4 बच्चों के साथ पिता ने लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार,पत्नी के लापता होने से परेशान है पीड़ित पिता,बच्चों के देखभाल करने की वजह से नहीं कमा पा रहा पिता,न्यू आगरा थाना क्षेत्र के अमर विहार दयाल बाग का मामला

मुरादाबाद-आरटीओ विभाग में दलालों के खिलाफ अभियान,50 से ज्यादा दलालों को कार्यालय से खदेड़ा गया,RTO विभाग के कर्मचारियों ने दलालों के चैम्बर हटवाए,कार्रवाई के बाद दलालों में मचा हड़कम्प
 
कानपुर-शताब्दी ट्रैवेल्स पर छापे में पकड़ी गई करोड़ो की टैक्स चोरी,इनकम टैक्स की छापेमारी के बाद जागा परिवहन विभाग,शताब्दी ट्रैवेल्स की बसें सीज करने पहुंचा परिवहन विभाग,सालों से पैरलर ट्रांसपोर्ट चला रहा था BJP नेता लालू गंगवानी

मऊ-कब्जा हटवाने गई टीम पर दबंगों ने किया पथराव,अपनी ही झोपड़ियों में दबंगों ने लगा दी आग,राजस्व विभाग,पुलिस,चकबंदी के कर्मचारियों को दौड़ाया,तीन झोपड़िया जली, 3 पुलिस कर्मी मामूली घायल,कोपागंज थाना क्षेत्र के फतेपुर ताल नर्जा गांव की घटना

प्रतापगढ़-युवती की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने गला दबाकर की हत्या,हत्याकर कर प्रेमी ने खेत में फेंका था युवती का शव,उदयपुर थाना क्षेत्र के उमरार गांव का मामला

नोएडा-विद्युत विभाग ने शुरु की बिल भुगतान एमनेस्टी स्कीम,1000 रुपये से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे बिल बकायेदार,रजिस्ट्रेशन के बाद आसानी से बिल कर सकेंगे जमा,लेट बिजली बिल जमा करने पर ब्याज से मिलेगी छूट 

लखनऊ-गैंगरेप पीड़िता को चलती ट्रेन में तेजाब पिलाने का मामला,पीड़िता और उसके बच्चे को अब भी धमका रहे आरोपी,मंत्री से लेकर कलक्टर तक दर-दर भटकने को मजबूर पीड़िता,सीएम के आश्वासन के बाद भी न नौकरी मिली,न सुरक्षा,सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्रामा जाकर लिया था हाल

कानपुर देहात-दो घरों में आग लगने से मचा हड़कंप,हज़ारों का नुकसान,ग्रामीण आग बुझाने में जुटे,रसूलाबाद के असालतगंज का मामला 

कानपुर-उर्सला अस्पताल में दलालों का बोलबाला,इलाज के नाम पर मरीजों से ठगी का खेल जारी,जांच से लेकर इलाज के नाम पर अस्पताल में मची लूट,पैसे की बंदरबांट को लेकर दो डॉक्टरों में जमकर मारपीट,मौके पर पुलिस पहुंचते ही दोनों डॉक्टर हुए गायब,शहर कोतवाली में दोनो डॉक्टरों ने दी तहरीर

लखनऊ-3 तलाक पर बोले मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सदस्य ज़फरयाब जिलानी,तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला होगा मान्य-ज़फरयाब,कोर्ट के फैसले के बाद आगे की रणनीति तय करेगा बोर्ड-ज़फर,सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है तीन तलाक मामला,यूपी सरकार महिलाओं की तरफ से रखेगी कोर्ट में पक्ष

लखनऊ-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर 24 अप्रैल को आएंगे लखनऊ,डॉ. अखिलेश दास के तेहरवीं संस्कार में शामिल होंगे राजबब्बर,गुलाम नबी आजाद समेत कई कांग्रेसी नेता भी होंगे शामिल
 
लखनऊ-व्यापारी सम्मेलन में बोले गृहमंत्री राजनाथ सिंह-1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा GST-राजनाथ सिंह,GST से कोई दिक्कत हुई को बदलाव किया जाएगा-गृहमंत्री,PM ने कहा,व्यापारियों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी-गृहमंत्री,भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से लगाम लगेगी-गृहमंत्री,देश ने नोटबंदी पर साथ दिया-गृहमंत्री राजनाथ सिंह 

लखनऊ-फतेहपुर में पत्नी की हत्याकर लाश गायब करने का मामला,अपनी बहन की लाश के लिए 20 दिन से भटक रहा भाई,पहले पति ने रची थी पत्नी के भागने की कहानी,पुलिसिया पूछताछ में पति ने कबूला हत्या का जुर्म,लाश बरामदगी की गुहार लगाने DGP ऑफिस पहुंचा परिवार,फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र की घटना

बलरामपुर-डाक्टरों की कमी से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल,संयुक्त चिकित्सालय में ठप है इमरजेंसी सेवा,जिला अस्पताल के 10 डाक्टर लम्बी छुट्टी पर गये,पद के सापेक्ष 30 प्रतिशत डाक्टर भी नही है जिले में

वाराणसी-कमिश्नर,डीएम ने किया जल निगम का निरीक्षण,अधर में लटकी योजनाओं की मांगी डिटेल,जल्द प्रोजेक्ट पूरा करने का दिया आदेश

सहारनपुर-शोभा यात्रा में बवाल का मामला,सपा की जांच कमेटी पहुंची सहारनपुर,सपा के 5 पूर्व मंत्रियों का कमेटी पहुंची,पूर्व मंत्रियों को घटनास्थल जाने से रोका गया,धरने पर बैठे सपा के 5 पूर्व मंत्री,जनकपुरी के सड़क दूधली गांव में हुआ था बवाल 

सिद्धार्थनगर-मध्यप्रदेश से जारी हुये इनपुट के बाद जिले में अलर्ट,बार्डर पर हर आने जाने वालों की हो रही सघन तलाशी,सीसीटीवी कैमरे की मदद से बार्डर पर हो रही निगरानी,अलर्ट के बाद सिविल पुलिस और एसएसबी चौकस

बस्ती-चाचा पर भतीजी से रेप,हत्या के आरोप का मामला,पुलिस ने आरोपी चाचा को किया गिरफ्तार ,वॉल्टरगंज थाना के अगयां गांव की घटना

मिर्जापुर-बाइक चोर गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,10 बाइक,2 रिवॉल्वर,1 तमंचा हुआ बरामद,अदलहाट के देवलाशी मोड़ से हुई गिरफ्तारी

लखनऊ-IPS एसोसिएशन की आज देर शाम को होगी बैठक,सप्रू मार्ग स्थित पुलिस आफिसर्स मेस में होगी बैठक,सहारनपुर SSP ऑफिस में BJP नेताओं की तोड़फोड़ से IPS संघ नाराज,सीएम योगी से मिलकर अपनी नाराजगी दर्ज कराएगा एसोसिएशन

इलाहाबाद-इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने अपनी गाड़ी से उतरवाई लालबत्ती,हाईकोर्ट के अन्य न्यायमूर्तियों ने भी अपनी गाड़ी से उतरवायी लालबत्ती,न्यायिक अधिकारियों और महानिबन्धकों ने भी गाड़ी से उतारी नीली बत्ती

बरेली-जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय में तोड़फोड़,पंचायत सदस्य के पति पर तोड़फोड़ का आरोप,सदस्य बोर्ड बैठक स्थगित करने की कर रहा था मांग,जिला पंचायत अध्यक्ष ने आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की

मुजफ्फरनगर-अमेरिका CIA का फर्जी एजेंट अरेस्ट,अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी CIA का फर्जी एजेंट,CIA के फर्जी एजेंट फर्जी आईडी के साथ धरा गया,CIA में नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी,आरोपी श्यामलाल खतौली पुलिस ने किया अरेस्ट 

आगरा में आपूर्ति विभाग की बड़ी लापरवाही,ताजनगर में राशन कार्ड धारकों के अजब नाम,राशन कार्ड में पत्नी के नाम की जगह लिखा जज,अ,य,र,ल,व नाम से बनाए गए राशन कार्ड,पहले भी आलू,बैगन के नाम से बन चुके हैं राशन कार्ड,बार-बार नामों में बड़ी गड़बड़ी से लोग परेशान,सदर तहसील के बरौली अहिर ब्लाक में भारी गड़बड़ी

संभल-ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में 5 लोग घायल,घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,हयातनगर थाना क्षेत्र के गंवा मार्ग की घटना

संतकबीरनगर-पंचायत बैठक में सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत का मामला,कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों सपाईयों ने SP कार्यालय घेरा,महुली के नाथनगर ब्लॉक में कल बैठक के दौरान हुआ था बवाल

अम्बेडकरनगर-मुख्तार अंसारी के बेटे की गाड़ी से हूटर,काली फिल्म उतरवाई,पुलिस ने अवैध रूप से लगे हूटर और काली फिल्म को उतरवाया,बसखारी थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

गोरखपुर-टेंट हाउस कारोबारी की मौत का मामला,खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगाया,पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया,गुलरिया थाने के सरहरी इलाके का मामला 

फैजाबाद-कार,बाइक और साइकिल की टक्कर में 2 लोगों की मौत,एक व्यक्ति गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया,कैंट थाना क्षेत्र के बनवीरपुर के पास हुआ हादसा

नोएडा-प्रेमिका के शादी से मना करने पर शादीशुदा युवक ने की आत्महत्या,परिजनों ने प्रेमिका और उसकी मां के खिलाफ हत्या का दर्ज कराया केस,नोएडा के सेक्टर 20 कोतवाली क्षेत्र का मामला

प्रतापगढ़-कैशियर की पत्नी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,लूट के इरादे से घर में घुसे युवक ने गला काटकर की हत्या,पुलिस ने युवक के पास से लूटे गए जेवर भी किए बरामद,4 दिन पूर्व पट्टी कस्बे में दिन दहाड़े हुई थी महिला की हत्या

लखनऊ-प्रो. एस सिमहाद्री तेलंगाना के सपा प्रदेश अध्यक्ष बने,राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया नामित,नागलक्ष्मी गडिराजू को सपा ने तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष से हटाया 

हापुड़-करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत,घर में काम करते समय आया करंट की चपेट में,एक मजदूर की हलात गंभीर, अस्पताल में भर्ती,हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गढ़ चौराहे की घटना

लखनऊ-एक टैंकर अवैध स्प्रिट पकड़ी गई,अवैध शराब बनाने के लिए जा रही थी स्प्रिट,सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में पकड़ी गई अवैध स्प्रिट,आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची 

फर्रुखाबाद-ग्रामीणों ने बिजली विभाग के SDO व जेई को बनाया बंधक,ग्रामीणों ने अधिकारियों पर लगाया अवैध वसूली का आरोप,कमालगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव का मामला

महोबा-ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने की बैठक,सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ की समीक्षा,अमित शाह के PA के घर भी जाएंगे मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह 

पीलीभीत-पूरनपुर खंड शिक्षा अधिकारी का कारनामा उजागर,रिश्वतखोरी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल,तैनाती के नाम पर शिक्षिका से मांगे 12 हजार रूपए

लखनऊ-बेसिक शिक्षा विभाग ने चयनित किए यूनिफार्म के नए सैंपल,जुलाई से सरकारी स्कूलों के छात्रों को दी जानी है नई ड्रेस,विभागीय मंत्री को भेजे गए यूनिफार्म के 14 सैंपल

लखनऊ-पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन कल,प्रदेश में 935 केन्द्रों पर करीब 4.5 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा,दो पालियों में प्रवेश परीक्षा का किया जाएगा आयोजन

मथुरा-शराब की दुकान में लोगों ने की तोड़फोड़,आगजनी,कॉलोनी में शराब ठेका खुलने के विरोध में उतरे लोग,हाईवे थाना क्षेत्र के कर्मयोगी कॉलोनी का मामला 

कुशीनगर-रास्ते के विवाद में पड़ोसियों में जमकर मारपीट,मारपीट में घायल वृद्ध व्यक्ति की मौत,तरयां सुजान के बेदूपार गांव की घटना

हमीरपुर-अवैध खनन की सीबीआई जांच का मामला,मौरंग माफिया दिनेश मिश्रा से CBI ने 2 घंटे की पूछताछ,किसानों के खेतों से खनन के मामले किसानों को हो रही गवाही,मौदाहाबांद गेस्ट हाउस में सीबीआई कर रही पूछताछ

प्रदेश की जनता को अपने हर फैसले से ये बता पाएं कि पुलिस उनके लिए ह

उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी सुलखान सिंह ने आज कार्य भार ग्रहण कर लिया  है. सुलखान सिंह अब यूपी के नए डीजीपी हैं. शनिवार को चार्ज लेते वक्त डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि हमारा मकसद होगा कि हम प्रदेश की जनता को अपने हर फैसले से ये बता पाएं कि पुलिस उनके लिए है।उन्हें सुरक्षा देने के लिए है. गुंडागर्दी करने वाला सत्ता पक्ष का हो या कोई भी हो इसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले सुलखान सिंह पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के पद पर तैनात थे. उनकी छवि एक ईमानदार और सख्त अधिकारी की है. साल 1980 बैच के आईपीएस अफसर सिंह सितम्बर 2017 में सेवानिवृत्त होंगे. सुलखान सिंह ने जावीद अहमद का स्थान लिया है, जिन्हें पुलिस महानिदेशक (पीएसी) के पद पर नयी तैनाती दी गयी है. इसके अलावा सरकार ने अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था), दलजीत सिंह चौधरी को अपर पुलिस महानिदेशक (आर्थिक अपराध शाखा) के साथ-साथ लाजिस्टिक्स का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है.

इसके साथ ही वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा को एडीजी ‘लॉ एंड आर्डर’ बनाया गया है. कुल 12 अधिकारियों के स्थानांतरण हुए हैं।

पत्रकार के विरूध धोखाधड़ी समेत कई गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज हुआ


जौनपुर/मड़ियाहूनौकरी दिलाने के नाम पर लाखो रूपये की ठगी करने के मामले में मड़ियाहूं थाने में एक तथाकथित पत्रकार के विरूध धोखाधड़ी समेत कई गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस की इस कार्यवाही से फ्राड, बेइमान और दलाल जैसे लोगो के पत्रकारो में हड़कंप मच गया है।अपर पुलिस अधीक्षक अरूण श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर अगर मामला सही पाया गया तो उसके विरूध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के परवलपुर गांव के निवासी योगेन्द्र पाल ने कोतवाली मे तहरीर दिया है कि कौशल पाण्डेय पुत्र रखवाली पाण्डेय निवासी कनवा थाना मड़ियाहूं ने मुझसे और मेरे अन्य 15 साथियो से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखो रूपये लिया है। हम लोगो को फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया जब हम लोग नियुक्ति पत्र लेकर कचेहरी बाबू पद पर ज्वाईन करने गये तो पता चला कि यह नियुक्ति पत्र फर्जी है। इसके बाद हम लोग अपना पैसा वापस मांगने उसके घर गये तो वह गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने योगेन्द्र की तहरीर पर आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 406, 504 ,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है खबर लिखे जाने तक अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बाहर है पुलिस गिरफ्तारी के लिए जगह.जगह दबिश दे रही है।

शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें

लखनऊ-प्राइमरी स्कूलों में चस्पा होगी तैनात शिक्षकों की फोटो,फोटो के साथ शिक्षकों के मोबाइल नंबर भी दर्ज होंगे,बेसिक शिक्षा में सुधार के लिए योगी सरकार का फैसला,स्कूल के हर कमरे में संबंधित शिक्षकों के फोटो-नबर लगेंगे ,सरकारी अस्पतालों में भी डॉक्टरों के फोटो-नंबर लगेंगे
फोटो देख मरीज कर सकेंगे नियुक्त डॉक्टर की पहचान,डॉक्टर के न होने पर मोबाइल नंबर देख कर सकते हैं फोन,बुंदेलखंड की समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने दिए निर्देश,चिकित्सा और शिक्षक विभाग के अफसरों को CM के निर्देश

लखनऊ-मुलायम सिंह पर 4 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया,गुरुवार को उनके आवास पर पहुंची बिजली विभाग की टीम,बकाया बिजली बिल जमा करने का दिया नोटिस 

लखनऊ-कई लोगों से वापस लिया जा सकता है यश भारती पुरस्कार,सीएम योगी ने यश भारती पुरस्कार की गहन समीक्षा करने के दिए निर्देश
जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई-सीएम आदित्यनाथ,पुरस्कारों के वितरण के दौरान उसकी गरिमा का भी ध्यान रखा जाए-CM,अपात्रों को अनावश्यक पुरस्कृत करने से पुरस्कार की गरिमा गिरती है-CM

संभल-पूर्व विधायक के पुत्र भूपेंद्र काली पर जानलेवा हमला,भूपेंद्र की कार पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,दो लोग घायल,अस्पताल में भर्ती कराए गए,रजपुरा थाना क्षेत्र के उमरिया गांव की घटना

मथुरा-रियलिटी चेक में गायब मिले टीबी अस्पताल के डॉक्टर,अस्पताल कर्मी और डॉक्टर कोई नहीं पहुंचता समय से,सुबह से लाइन लगाए मरीजों को घंटों करना पड़ता है इंतजार,CM योगी की सख्ती के बाद भी मथुरा के डॉक्टर पुराने ढर्रे पर

इलाहाबाद-हाईकोर्ट सहित प्रदेश भर के अधिवक्ता आज रहेंगे हड़ताल पर,अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से रहेंगे पूरी तरह से विरत,एडवोकेट्स अमेंडमेंट बिल 2017 का कर रहे हैं विरोध,बार काउंसिल ऑफ इण्डिया ने किया है हड़ताल का आह्वान,हर जिले में डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजेंगे ज्ञापन

मेरठ-हेड कांस्टेबल और पड़ोसियों के विवाद का मामला,IG के आदेश के बाद हेडकॉस्टेबल और बेटों पर मुकदमा दर्ज,पड़ोसियों की तहरीर पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज,टीपीनगर थाना क्षेत्र के देवलोक कालोनी का मामला 

मेरठ-स्वच्छता और विकास को लेकर सीएम प्रधानों से करेंगे वार्ता,जनपद के 36 प्रधान होंगे सीएम योगी की क्लास में शामिल,राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर होगी सीएम की क्लास,24 अप्रैल को लखनऊ में होगी CM योगी की प्रधानों से साथ वार्ता

झांसी-मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. हरिशचंद्र आर्य ने दिया इस्तीफा,जूनियर डॉक्टरों हमले से आहत सीएमएस ने दिया इस्तीफा,जूनियर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों में हुई थी मारपीट,8 जूनियर डॉक्टरों पर सीएमएस ने दर्ज कराई थी एफआईआर 

लखनऊ-एडवोकेट अमेंडमेंट बिल के विरोध में अधिवक्ता हुए लामबंद,आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे प्रदेश भर के अधिवक्ता,बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर आज काम करेंगे बंद

बांदा-चाचा ने भतीजी की गोली मारकर की हत्या,जमीनी विवाद के चलते घटना को दिया अंजाम,वारदात को अंजाम देकर आरोपी चाचा फरार
गिरवां थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना

बरेली -अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत,एक की हालत गंभीर ,जिला अस्पताल में कराया भर्ती,बहेड़ी कोतवाली के बिलरिया मोड़ पर हुआ हादसा

शाहजहांपुर-घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी,जमीनी विवाद में चचेरे भाई ने वारदात को दिया अंजाम,निदोही थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार इलाके की घटना

देवरिया-22 लाख के सरकारी राशन को डकार गए अधिकारी,2 मार्केटिंग इंस्पेक्टर समेत 4 कर्मचारी निलंबित हुए,डिप्टी RMO संजीव सिंह के खिलाफ जांच के आदेश,DM की जांच में खुला राशन की कालाबाजारी का खेल,सदर तहसील क्षेत्र के बैतालपुर इलाके का मामला

आगरा-बार सीएचसी के फार्मासिस्ट पर सीएमओ की मेहरबानी,लापरवाही पर किया गया तबादला सीएमओ ने रोका,क्षेत्रीय लोगों ने लापरवाह फार्मासिस्ट को हटाने की मांग की,17 वर्षों से बाह CHC में तैनात है फार्मासिस्ट अहिबरन यादव

मुगलसराय-आरपीएफ ने ट्रेन से असलहा तस्कर को किया अरेस्ट,तस्कर के पास से 4 पिस्टल और 8 मैगजीन बरामद,जीआरपी और आरपीएफ तस्कर से पूछताछ में जुटी,मुलगलसराय स्टेशन पर कालका मेल से हुई गिरफ्तारी

कुशीनगर-ड्यूटी के दौरान सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,ट्रेजरी विभाग में तैनात थे मृतक सूर्यभान यादव,एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे,पडरौना कोतवाली के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला

गाजियाबाद-5 हजार के ईनामी बदमाश नीटू को पुलिस ने किया अरेस्ट,दिल्ली-NCR में 2 दर्जन से अधिक लूटों को दे चुका था अंजाम,लोनी पुलिस ने एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया

लखनऊ-मत्स्य पालकों के लिए चल रही आवास योजना का नाम बदला जाएगा,निसाद राज गूहा मछुआ आवास योजना नाम करने के दिए निर्देश,मत्स्य मंत्री ने अपनी समीक्षा बैठक में नाम बदलने के दिए निर्देश 

कौशाम्बी -26 सफाई कर्मियों को डीपीआरओ ने किया निलंबित,भाड़े पर सफाई करने के आरोप में किया गया निलंबित,क्षेत्र में सफाई कर्मियों की लापरवाही से फैल रही थी गंदगी 

कौशाम्बी-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत,परिजनों ने जहर देकर मारने का लगाया आरोप,अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई युवक की मौत,पश्चिम सरीरा थाना क्षेत्र के डुगौली गांव की घटना 

गाजियाबाद-ऑडी कार मामला,सरेंडर की अर्जी देने के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हुए डॉ. मनीष रावत,कोर्ट ने दी मामले पर सुनवाई को 26 अप्रेल की तारीख,ऑडी कार और आटो की टक्कर में महिला समेत 4 लोगों की हुई थी मौत

पीलीभीत-पेड़ पर लटकता मिला वृद्ध का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,केस दर्ज ,बिलसंडा थाना क्षेत्र के मुडगवां गांव की घटना 

जवाहर भवन के छठे तल पर शुक्रवार दोपहर आग लगने से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश राजधानी में जवाहर भवन के छठे तल पर शुक्रवार दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना पाकर कर्मचारी कार्यालय से निकलकर बिल्डिंग के बाहर आ गये। आग एसी के कंट्रोल रूम में लगी थी। कर्मचारियों के सूचना देने पर सुरक्षा में लगे स्टाफ ने आग पर नियंत्रण पाया। पूरे भवन की बिजली काटनी पड़ीफायर ब्रिगेड को सूचना देने पर दमकल वाहन पहुंचा लेकिन भवन के बाहर खड़े वाहनों और अतिक्रमण की वजह से वह अंदर नहीं आ पाया। हजरतगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने पर पूरे भवन की लाइट काट दी गई। काफी देर तक बिजली नहीं रहने से कामकाज प्रभावित रहा। कर्मचारी नेता सुशील कुमार बच्चा और रामकुमार धानुक ने बताया कि जवाहर भवन में सेंट्रल एसी लगा होने के बाद भी अधिकारियों ने प्राइवेट एसी लगवा रखा है, जिसके कारण बिजली का दबाव बहुत बढ़ जाता है। इसी कारण से आग लगी है। आग लगने पर अलार्म भी नहीं बजा, जिसको देख कर लगता है कि वो भी खराब पड़ा है। उन्होंने कहा कि कई बार अग्निशमन व्यवस्था ठीक करवाने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।नहीं टला है जवाहर व इंदिराभवन से आग का खतरालखनऊ। यहां 10 केवी की वाइरिंग पर पचास केवी बिजली का भार है। व्यवस्थित वायरिंग का अभाव है। सेंट्रल एसी होने के बावजूद पूरे भवन के विभिन्न तलों पर 10-10 एसी चल रहे हैं। बिजली खींचने वाले कम्प्यूटरों की संख्या भी कम नहीं है। एक बार नहीं कभी-कभी तो दिन में कई बार विभिन्न तलों से शार्ट-सर्किट की सूचना लोक निर्माण विभाग के मेंटेनेंस अधिकारियों के लिए आफत बन जाती है। मिनी सचिवालय कहे जाने वाले जवाहर भवन में शुक्रवार को लगी आग का भी यही कारण था।

प्रस्तावित अधिवक्ता विरोधी अविवेकपूर्ण संशोधन से सम्बन्धित  प्रतियां जलायी

जौनपुर  बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर जौनपुर जिले के दीवानी न्यायालय ,कलेक्ट्रेट व तहसीलों सहित आयकर ,व्यापार कर के अधिवक्ता विधि आयोग के चेयरमैन बी एस चौहान  को उनके पद से हटाने की मांग करते हुए आज दिन में दो बजे उनके खिलाफ नारेबाजी, विरोध प्रदर्शन कर चेयरमैन द्वारा एडवोकेट्स एक्ट में प्रस्तावित अधिवक्ता विरोधी अविवेकपूर्ण संशोधन से सम्बन्धित  प्रतियां जलायी।
                       सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के मंत्री अनिल सिंह कप्तान ने यह जानकारी देते हुए बताया अधिवकता अधिनियम में होने जा रहे प्रस्तावित संसोधन के विरुद्ध बार काउंसिल आँफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्र के आह्वान पर आज जौनपुर जिले के सिविल कोर्ट ,कलेक्ट्रेट ,सहित सभी तहसीलों व आयकर} ,व्यापार कर के अधिवक्ता आधे दिन न्यायिक कार्यो का वहिष्कार किया और दिन दो बजे प्रस्तावित संसोधन की प्रतियां जलाई गयी ।उन्होंने कहा कि इसके पश्चात अधिवक्ता विरोधी प्रस्तावित संशोधन वापस लेने की विधि आयोग से मांग का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया ।

बहकर आए युवती का मिला शव

बदलापुर जौनपुर नदी में बहकर आए युवती का मिला शव पुलिस की सहायता से शव को निकाला गया बाहर युवती की पहचान अभी नहीं हुई मामला खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकि्छा गोमती नदी के पुल के पास की घटना

मैं शिलान्यास में नहीं बल्कि काम करने में विश्वास करता--रमेश चंद्र मिश्र

सिंगरामऊ जौनपुर स्थानीय सिरकिना गाँव में स्थित पीली नदी पर नाबार्ड द्वारा स्वीकृत पुल पीडब्ल्यू दी द्वारा बनाया जा रहा है। इधर दो दिन से जबसे पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ तबसे चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। दो दिन में वहां दो घटनाएं हुईं। बुधवार को उस स्थान से वह पत्थर गायब कर दिया गया, जिसका शिलान्यास तीन माह पहले तत्कालीन विधायक ओम प्रकाश बाबा दुबे ने किया था। वहाँ गुरुवार को बर्तमान विधायक रमेश चंद्र मिश्र के नाम का पत्थर लगा दिया गया। लेकिन विधायक ने खुले मंच से यह कहते हुए शिलान्यास करने से इंकार कर दिया कि मैं शिलान्यास में नहीं बल्कि काम करने में विश्वास करता हूँ। अब मैं शिलान्यास नहीं बल्कि लोकार्पण करूंगा। उसके बाद बाकायदा भूमिपूजन करके वापस चले गए।और शिलान्यास का पत्थर नहीं खुला।

खुशखबरी। नर्सरी, एल के जी, यू के जी एवं एक में 25 प्रतिशत बच्चो को निःशुल्क शिक्षा दिया जायेगा।


आप सभी को बताते हुए हमें अपार हर्ष हो रहा है कि    मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेन्ट्रल एकेडमी सिंगरामऊ, जौ नपुर इस नये सत्र  2017-18 से सिंगरामऊ क्षेत्र एवं आस पास के अलाभित,अति निर्धन असहाय ,के अलावा कैंसर पीड़ित,एड्स पीड़ित,या जनजाति के बच्चों को कक्षा नर्सरी, एल के जी, यू के जी एवं एक में 25 प्रतिशत बच्चो को निःशुल्क शिक्षा दिया जायेगा।इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी ऑन लाइन फार्म भरे या नामांकन फार्म पर काउंटर हताक्षर करा कर जमा करे। आप सभी के जानकारी में ऐसे पात्र हो तो हमारे यहाँ विद्यालय पर भेजे।              भवदीय डॉ.संजय सिंह, प्रबन्धक

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें

लखनऊ: नोएडा के काली कमाई के कुबेर पर शिकंजा, नोएडा के पूर्व OSD यशपाल सिंह के 4 ठिकानों पर आयकर निदेशक संजीव यादव के नेतृत्व में इनकम टैक्स का छापा, वाईपी सिंह की 250 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, वाईपी सिंह के पास हरिद्वार, गोवा में FIVE STAR होटल, नोएडा-एनसीआर में अकूत संपत्ति मिली,  माया राज में नोएडा का बॉस था वाईपी सिंह, नोएडा के हर जमीन घोटाले के पीछे वाईपी सिंह का हाथ, आयकर विभाग की कार्रवाई में ईडी भी शामिल होगा.

लखनऊः यूपी में 42 हजार करोड़ का पंजीरी घोटाला, बाल विकास पुष्टाहार विभाग की समीक्षा करेंगे सीएम, पंजीरी बटने वाले इस विभाग की आज होगी समीक्षा, 11 साल में 42 हजार करोड़ की पंजीरी का घोटाला, सिंडिकेट ने यूपी में जमकर लूटी पंजीरी, सीएम आज इसी विभाग की समीक्षा करेंगे.

लखनऊः  सीएम के नेतृत्व में मंत्रिमण्डल के सदस्यों ने VIP संस्कृति को खत्म करने का लिया निर्णय, राज्य में लाल, नीली बत्ती के प्रयोग को करेंगे खत्म, लाल, नीली बत्ती के प्रयोग को तत्काल समाप्त किया जाए, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेन्स, आर्मी, पुलिस वाहन इन सब पर नहीं होगा लागू होगा नियम, VIP की सुरक्षा में लगे अतिरिक्त बलों को भी करेंगे कम, लाल, नीली बत्ती के रोक से VIP कल्चर को खत्म करेंगे.

लखनऊः केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा- 11 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे राजनाथ सिंह, लखनऊ में जयपुरिया संस्थान का उद्घटान करेंगे, 12 30 बजे दिवंगत अखिलेश दास के घर जायेंगे, 5 बजे राजनाथ कार्यकर्ता सम्मेलन में लेंगे भाग, 6.30 बजे मंत्री ब्रजेश पाठक के कार्यक्रम में जाएंगे, 22 को 11.30 बजे व्यापार मंडल के कार्यक्रम भाग लेंगे, कार्यक्रम के बाद नई दिल्ली के लिय रवाना होंगे.

लखनऊः स्पीकर हृदय नारायण दीक्षित ने अपनी गाड़ी से लालबत्ती हटाई.

मैनपुरीः नाबालिग की गोली मारकर हत्या का प्रयास, मामूली विवाद में नाबालिग को मारी गोली, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, गुस्साएं लोगों ने जाम लगाकर की नारेबाजी, सदर कोतवाली के बड़े चौराहा की घटना.

लखीमपुरः दर दर ठोकर खा रही तीन तलाक पीड़िता, योगी जी से मांग बंद हो तीन तलाक, महिलाओं का उत्पीड़न किया जाए बंद, ईसानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है तीन तलाक पीड़िता.

मथुराः संस्कृति विवि पर स्कॉलरशिप में धांधली का आरोप, छात्रों ने स्कॉलरशिप में धांधली का लगाया आरोप, नाराज छात्रों ने संस्कृति विवि पर किया प्रदर्शन.

दिल्लीः 23 अप्रैल को मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से होगी शुरू, 23 अप्रैल को एमसीडी चुनाव के लिए होगी वोटिंग.

बदायूंः पुलिस की जीप को फूंकने का मामला, पुलिस ने 36 लोगों को किया नामजद, 60 अज्ञात लोगों पर मुकदमा किया दर्ज, सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज, दो बच्चों की मौत, महंत की हालत गंभीर, 500 बीघा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद, दूसरे आरोपी महंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार, उघैती थाना क्षेत्र का मामला.

बागपतः जनपद में पानी के टैंकरों से कराई जाएगी पेयजल की आपूर्ति, सीडीओ ने जल निगम को सोपा जिम्मा, गांव-गांव जकर की जाएगी पेयजल की आपूर्ति.

लखनऊः घरेलु कलह के चलते युवक ने लगाई फांसी, कारपेंटर का काम करता था युवक, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, चौक थाना क्षेत्र के तम्बाकू मंडी का मामला.

गाजियाबादः निवाड़ी नगर पंचायत चेयरमैन पर जानलेवा हमला, दफ्तर में घुसकर ठेकेदार ने किया हमला, बिना टेंडर जबरन ठेका लेने का बना रहो थे दबाव, विरोध करने पर किया जनलेवा हमला, आरोपी संजीव त्यागी मौके से फरार, घायल चेयरमैन गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती.

कानपुरः युवती से 6 लोगों ने किया दुष्कर्म का प्रयास, लड़की ने डायल 100 पर सूचना देकर बुलाई पुलिस, पूछताछ जारी, हरबंसमोहल थाना क्षेत्र के सुतरखाना का मामला.

गुरुवार, 20 अप्रैल 2017

प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के तहत सभी जिलों में जन औषधि स्टोर खोले जाएंगे

उत्तर प्रदेश की जनता को स्तरीय एवं सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के तहत सभी जिलों में जन औषधि स्टोर खोले जाएंगे। इन औषधि केन्द्रों पर गरीब मरीजों के लिए अच्छी दवाओं की उपलब्धता कम दामों पर सुनिश्चित हो सकेगी।
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आज यहां संयुक्त सचिव, केमिकल एवं फर्टिलाइजर्स मंत्रालय, भारत सरकार के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जन औषधि केन्द्रों के संचालन से जहां लोगों को काफी कम दामों में जेनरिक दवाएं मिलेंगी, वहीं व्यापक स्तर पर बेरोजगार फार्मासिस्टों को रोजगार भी मिल सकेगा। प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र की स्थापना के लिए जल्द ही भारत सरकार से अनुबंध किया जाएगा।