tikhiawaz24.in

सोमवार, 24 अप्रैल 2017

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें

लखनऊ-राजस्थान के गवर्नर कल्याण सिंह के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग,लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग,विशेष विमान के गेयर में तकनीकी खराबी के चलते लैंडिंग विशेष विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित,जयपुर से लखनऊ आ रहा था कल्याण सिंह का विशेष विमान

लखनऊ-पॉलीटेक्निक दाखिले की संयुक्त प्रवेश परीक्षा संपन्न,मिर्जापुर में पकड़ा गया एक मुन्ना भाई बीजेएल इंटर कॉलेज में दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा,आजमगढ़ में 2, मुजफ्फरनगर में 4 संदिग्ध अभ्यर्थी पकड़े गए ,संदिग्ध अभ्यर्थियों पर जांच के बाद परिषद लेगा निर्णय,पहली पारी में 90 फीसदी छात्र रहे उपस्थित,दूसरी पाली में 89 फीसदी छात्रों ने दी परीक्षा

मुरादाबाद-तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला,बाइक सवार दोनो युवकों की मौत पर मौत,सामान लेकर बाजार से घर जा रहे थे दोनों सगे भाई,मूड़ापांडे थाना क्षेत्र में जीरो प्वाइंट के पास की घटना

पीलीभीत-संदिग्ध परिस्थितियों में मां बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ,गंभीर हालत में दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,गजरौला थाना क्षेत्र के अजीतपुर गांव का मामला

आगरा-आरएसएस और बीजेपी नेताओं ने किया प्रदर्शन,केरल में संघ कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन,हरिपर्वत थाना क्षेत्र के संजय पैलेस में विरोध प्रदर्शन

रायबरेली -आकाशीय बिजली गिरने से तीन घरों में लगी आग,लाखों का सामान जला, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू,डलमऊ थाना क्षेत्र के चांदपुर लूक गांव का मामला

भदोही-शिक्षक और रसोइए को ग्राम प्रधान के पीटने का मामला,मिड-डे मील का जबरन चेक कटवाने के लिए पीटा था,शिक्षक दल ने एसपी से मिलकर की कार्रवाई की मांग,मुकदमा दर्ज, 2 आरोपी अरेस्ट, ग्राम प्रधान अभी भी फरार,सुरियांवा थाना क्षेत्र के भोरी प्राथमिक विद्यालय का मामला

मेरठ-दो सगी बहनों ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार,बहनों ने दबंगों पर लगाया मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप,दुकान पर कब्जे की नीयत से लगाया मारपीट का आरोप,दबंगों ने दोनों बहनों पर डकैती का कराया गया मुकदमा,गंगानगर थाना क्षेत्र का मामला

रामपुर-खेत पर मिर्च लेने गई मासूम के साथ रेप,गांव के ही युवक ने किया मासूम से दुष्कर्म,पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर,शहजाद नगर थाना क्षेत्र का मामला

इटावा-चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म,पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया केस,उसराहार थाना क्षेत्र का मामला

दिल्ली-CM योगी ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू से की मुलाकात,दोनो नेताओं को बीच यूपी में एयर कनेक्टिविटी को लेकर हुई चर्चा,कुशीनगर,गोरखपुर,आगरा एयरपोर्टों पर नियमित कनेक्टिविटी पर चर्चा,कुशीनगर समेत कई एयरपोर्टों के निर्माण में तेजी लाने पर भी हुई बात,उड्डयन मंत्री ने जल्द समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

बरेली-यूपी के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह का बयान,तालाबों को नहरों, नलकूपों से भरा जायेगा- धर्मपाल सिंह,सिंचाई में टपक पद्धति को दिया जाएगा बढ़ावा- सिंचाई मंत्री,सहारनपुर आगरा प्रकरण पर भी बोले मंत्री धर्मपाल सिंह,कानून को हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई- धर्मपाल,रविवार को गेहूं क्रय केंद्र बंद होने पर नाराज हुए मंत्री धर्मपाल,गेहूं क्रय केंद्रों को सातों दिन खोलने के आदेश- धर्मपाल सिंह

वाराणसी-काशी में बिगड़ा मौसम का मिजाज,धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी,कई जगह शादी समारोह के उड़े टेंट,जंसा के खरगुपुर गांव में बारिश के साथ गिरे ओले

आगरा-चंबल नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत,दोनों युवकों के शवों को बाहर निकला गया खेड़ा राठौर के नंदगवां गांव के चंबल घाट का मामला

वाराणसी-42 पुड़िया हिरोइन के साथ होमगार्ड गिरफ्तार,वर्दी की आड़ में होमगार्ड कर रहा था तस्करी कैंट थाना क्षेत्र से हुई होमगार्ड की गिरफ्तारी

नोएडा-जिलाधिकारी ने दिया जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेश,सभी प्राइवेट स्कूलों में हो स्कूल वार टीम का गठन,फीस वृद्धि व अन्य तरह के शुल्क में हो पारदर्शिता,अभिभावकों की रोज मिल रही शिकायतों के बाद दिए निर्देश

आगरा-सदर थाने में बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के उत्पात का मामला,बवाल के दौरान दारोगा से छीनी थी रिवाल्वर,ताज रोड पर दारोगा की रिवाल्वर हुई बरामद,दो युवक दारोगा की रिवाल्वर फेंक कर भागे,पुलिस चेकिंग के दौरान फंस गए थे दोनो युवक

लखनऊ-राष्ट्रीय पंचायत दिवस का आयोजन कल राजधानी लखनऊ में,विशिष्ट उपलब्धि वाले 550 पंचायत प्रतिनिधि होंगे सम्मानित,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे अध्यक्षता,यूपी के 2500 तथा अन्य प्रदेशों के 700 लोग # प्रतिभाग,सुबह 10 बजे से राम मनोहर लोहिया विधि संस्थान में आयोजन

लखनऊ-कल निरस्त रहेगी लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस,सहारनपुर अंबाला रेलखंड पर होगा निर्माण कार्य,मंगलवार को सुबह 9 से 4 बजे तक होगा कार्य

इलाहाबाद-यमुना नदी में नाव पलटने का मामला,गोताखोरों ने तीन शवों को नदी से बाहर निकाला लगभग सात लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी,अंधेरा होने के चलते गोताखोरों को हो रही परेशानियां,मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख का मुआवजा,आपदा राहत कोष से मिलेगा आर्थिक मुआवजा,नाव से यमुना नदी पार करते समय हुआ हादसा,घूरपुर थाना क्षेत्र के पाल पट्टी गांव का मामला

महोबा-12वीं की छात्रा की 3 मनचलों ने की पिटाई,बाजार से घर जाते वक्त मनचलों ने पीटा
पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, दो हुए फरार,शहर कोतवाली के नथुपुरा-प्रेमनगर के बीच की घटना

अलीगढ़-इलाज में देरी होने से AMU के छात्रों ने डॉक्टर को पीटा,आक्रोशित डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाएं बंद की,आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग,मारपीट की तस्वीरें सीसीटीवी में हुई कैद,अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज की घटना

लखनऊ-गवर्नर के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग का कई फ्लाइटों पर असर,के बाद कई विमानों के आने जाने पर पड़ा असर,लखनऊ से उड़ान भरने, लैंडिंग करने वाली फ्लाइटों पर पड़ा असर गो एयर 397 की मुम्बई-लखनऊ फ्लाइट 14 मिनट डिले,जेट एयरवेज़ 639 की दिल्ली-लखनऊ फ्लाइट 18 मिनट डिले,गो एयर 214 की मुम्बई-लखनऊ फ्लाइट 30 मिनट डिले,इंडिगो 959 की मुम्बई-लखनऊ फ्लाइट 33 मिनट डिले

आजमगढ़-लापरवाही के आरोप में विद्युत विभाग का जेई निलंबित,अधिषाशी अभियंता ने की जेई पर कार्रवाई ,निलंबन के बाद विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप,शहर के बदरका क्षेत्र में तैनात था विद्युत विभाग का जेई

पीलीभीत-14 दिन पहले विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला,बीसलपुर पुलिस ने मौत का किया खुलासा,आरोपी पति ने हरिद्वार में डूबकर मौत होना बताया था,गांव के ही कटना नदी के किनारे मिला नर कंकाल,पुलिस ने खुदवा कर नरकंकाल को परीक्षण के लिए भेजा,बीसलपुर थाना क्षेत्र के भसूड़ा गांव का मामला

वाराणसी-सुर गंगा संगीत महोत्सव के मंच पर पहुची आशा भोसले,आशा भोसले ने गाना गा कल समारोह में बांधा समां,भैंसासुर घाट पर चला रहा है 40 दिवसीय संगीत महोत्सव

पीलीभीत-इण्टर की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म ,नशीला पदार्थ सुंघाकर छत से उठा ले गए थे आरोपी तीन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज,पीड़िता को जिला महिला अस्पताल कराया गया भर्ती बरखेड़ा थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला

रविवार, 23 अप्रैल 2017

बोर्ड ने एक विशेष सोशल मीडिया समिति बनाने का फैसला किया

लखनऊ, तीन तलाक की व्यवस्था को लेकर सवालों से घिरा आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड शरई कानूनों के बारे में लगातार उलझते भ्रम को दूर करने के लिये सोशल मीडिया पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारियों में जुटा है।

बोर्ड ने एक विशेष सोशल मीडिया समिति बनाने का फैसला किया है, जो इन मीडिया माध्यमों के जरिये तलाक, शादी, हलाला, वारिसाना हक, महिला अधिकार समेत तमाम मसलों से सम्बन्धित मुस्लिम पर्सनल लॉ के बारे में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराएगा।

बोर्ड के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य मौलाना यासीन उस्मानी ने आज टेलीफोन पर  बताया कि संस्था के शीर्ष पदाधिकारियों समेत एक बड़ा वर्ग यह महसूस करता है कि जिन माध्यमों से शरई कानूनों की आलोचना हो रही है, उन्हीं माध्यमों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर एक सही तस्वीर सामने रखी जाए।

उन्होंने बताया कि गत 15..16 अप्रैल को लखनउ में हुई बोर्ड की कार्यकारिणी की बैठक में इस मुद्दे को सामने रखते हुए एक सोशल मीडिया समिति बनाने का फैसला किया गया है। इसके गठन के लिये बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी और महासचिव मौलाना वली रहमानी को अधिकृत किया गया है।

उस्मानी ने बताया कि इस समिति के बहुत जल्द गठित हो जाने की उम्मीद है। बहुत मुमकिन है कि इसमें बोर्ड के ही ऐसे लोगों को शामिल किया जाएगा जो सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत रूप से सक्रिय हैं और शरई कानूनों की हर बारीकी पर तुरन्त प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

बोर्ड के सदस्य ने कहा कि उन्होंने बैठक के दौरान यह विचार रखा था कि बोर्ड अपना कोई टीवी चैनल और अखबार भी शुरू करे।

यमुना घाट के सामने रविवार की शाम तेज आंधी के दौरान नाव पलटी


यूपी के इलाहाबाद के करैली तारापुर यमुना घाट के सामने रविवार की शाम तेज आंधी के दौरान नाव पलट गई। नाव में सवार लगभग एक दर्जन लोग लापता हैं। देर शाम एक वृद्ध का शव बरामद किया गया।
प्रारंभिक खबरों के अनुसार, दो महिलाओं समेत चार लोग सुरक्षित निकाल लिया गया है। महिलाओं ने बताया कि नाव में उनके साथ दो बच्चे भी थे, जिनका पता नहीं चल पाया। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। यमुना में जाल डाला जा गया है और गोताखोर लापता लोगों को खोजने में लगे हैं।

एक्जिट पोल के नतीजे पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिये आज हुये मतदान में एक्जिट पोल के नतीजे पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी :भाजपा: के पक्ष में जाते दिख रहे है। शाम साढ़े पांच बजे तक हुये मतदान के तुरंत बाद जारी सभी प्रमुख एक्जिट पोल में भाजपा को 200 से अधिक वार्ड में जीत मिलने का दावा किया गया है। जबकि आम आदमी पार्टी :आप: और कांग्रेस के बीच दूसरे और तीसरे नंबर के लिये कांटे की टक्कर बतायी गयी है।

तीनों नगर निगमों के 272 में 270 वार्ड के लिये सुबह आठ बजे से शाम साढ़े पांच तक हुये मतदान के तुरंत बाद सबसे पहले सी-वोटर एबीपी न्यूज द्वारा जारी एक्इिजट पोल में भाजपा को 218 वार्ड में जीत मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। वहीं आप को 24 और कांग्रेस को 22 वार्ड जीतने का दावा किया गया है। इंडिया टुडे द्वारा जारी दूसरे एक्जिट पोल में भी भाजपा का पलड़ा भारी दिखाया गया। इसमें भाजपा को तीनों निगमों में पूर्ण बहुमत के साथ 202 से 220 के बीच सीटें मिलने और आप को 23 से 35 तथा कांग्रेस को 19 से 31 तक सीमित रखा गया है। एक्जिट पोल में भाजपा को 43 प्रतिशत वोट मिलने और आप को 24 प्रतिशत वोट मिलने की बात कही गयी है।

एक्जिट पोल के अलावा मतदान खत्म होने के बाद डीयू से संबद्ध विकासशील राज्य शोध केन्द्र द्वारा जारी चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में भी भाजपा को 214 सीटे मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। जबकि आप को 29 और कांग्रेस को 24 सीटें मिलने की बात कही गयी है। संगठन का 39147 मतदाताओं से मिले नमूनों के आधार पर सभी 272 वार्ड में सर्वेक्षण करने का दावा किया गया है।

तीन नगर निगमों के 272 वार्ड में से 270 वार्ड के लिये आज सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ।

तीखी आवाज पर बड़ी खबरें

दिल्ली: पीएम मोदी ने किया ट्वीट- जीएसटी पर आम सहमति के लिए धन्यवाद, जीएसटी एक राष्ट्र की आकांक्षाओं को दर्शाती है।

दिल्ली: नई दिल्ली हवाई अड्डे पर नागरिक विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू और योगी की हुई मुलाकात, यूपी के हितों के बारे में चर्चा की, विमानन सम्बंधी मुद्दों पर भी योगी ने की चर्चा, आगरा हवाई अड्डे को लेकर भी चर्चा हुई, आगरा को दक्षिणी भारत के शहरों से जोड़ना है, आगरा में पर्यटन की बहुत संभावनाएं हैं-सीएम।

दिल्ली: एमसीडी इलेक्शन पर बीजेपी नेता श्याम जाजू का बयान-  26 तारीख को दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा, कांग्रेस का बुराहाल, आम आदमी पार्टी का खस्ता हाल।

दिल्ली: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का बयान- नई भारत के दृष्टिकोण को पाने के लिए प्रयास, सभी राज्यों,सीएम के संयुक्त प्रयास से होगा काम, "टीम इंडिया" को आज एक बार फिर इकट्ठा किया, ताकि वैश्विक रुझानों को लेकर चर्चा हो सके, भारत को तैयार करने के तरीके पर चर्चा की जा सके, सहयोगी राज्यों को लाभ में प्रतिबिंबित करते हैं-पीएम।

लखनऊ: हुसैनाबाद में करोड़ों के चंदन के पेड़ गायब, सुंदरीकरण के नाम पर खेल किया, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन व राज्य मंत्री सुरेश पासी की जांच में खुलासा, दुर्गा देवी मार्ग से पिक्चर गैलरी तक 55 पेड़ काटे गए, क्लॉक टावर व शीश महल तालाब तक 285 पेड़ काटे, वन विभाग ने किया पेड़ कटवाने में खेल।

लखनऊ: बेशर्मी पर आमादा हैं यूपी के पीसीएस, नीलीबत्ती के लिए तड़प रहे हैं कई पीसीएस, 12 पीसीएस ने नीलीबत्ती को लेकर सीएम को लिखा है पत्र, इनकी लॉट साहबी है की जाती नहीं, क्या इन अफसरों को सस्पेंड करेंगे सीएम, यूपी के इन अफसरों का दुस्साहस तो देखिए।

लखनऊ: बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने स्वर्गीय अखिलेश दास के बेटे विराज दास, हेमंत्वा विश्वकर्मा एसोसिएशन के अध्यक्ष बने, सुपर सीरीज डॉ अखिलेश के नाम पर होगी।

इलाहाबाद: माघ मेले में अधिकारियों की मौत का मामला, नाश्ते,खाने के नाम बंदरबांट का मामला, माघ मेले में खाने के नाम पर हुई थी लूट,जांच अधिकारी ने डीएम को सौंपी जांच रिपोर्ट, समोसे की दुकान से बिल किया गया था पास, 1200 रुपये प्रति प्लेट खाना खाया गया था, नेशनल वॉयस ने मौज का किया था खुलासा, अधिकारियों के मौज का खुलासा किया था, माघ मेले में खाने के नाम पर बर्बादी।

नोएडा: सुपरटेक बिल्डर बना गुंडा बिल्डर, शिकायत पर बिल्डर के बाउंसरों ने पीटा, फ़्लैट मालिक को जमकर पीटा बाउंसरों ने, सोसायटी में पानी,बिजली की शिकायत पर पिटाई, सोसायटी में बिल्डर ने तैनात कर रखे हैं बाउंसर, फ्लैट मालिक को आई पिटाई से गंभीर चोटें, पुलिस पर शिकायत न सुनने का भी आरोप, 100 लोगों ने थाने का किया घेराव,तब केस दर्ज, सेक्टर 74 में है सुपरटेक की कैप टाउन सोसायटी, सेक्टर 49 पुलिस ने बाउंसरों पर केस दर्ज किया।

फतेहपुर: सपा नेता शिवपाल यादव का बयान- 3 माह पहले अखिलेश ने जो वादा किया,पूरा किया, राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते नहीं दिला पाए जीत, बीजेपी को हटाने के लिए  परिवार का साथ आना जरुरी, अखिलेश सरकार के काम की जांच पर शिवपाल, राजकाज है चलता रहेगा, गायत्री प्रजापति के सवाल को हंसकर टाल गए, नोट-जब बोले तब चलाइए।

बलरामपुर: व्यक्ति पर तेंदुए के हमला करने का मामला, पीड़ित परिजनों की दी गई आर्थिक सहायता राशि, डीएफओ ने परिजनों को 10 हजार रुपये दिया , 5 लाख रुपये देने का दिया था आश्वासन, सिरसिया के बालू गांव में हुआ था हमला।

प्रतापगढ: तीन तलाक ने एक और जिंदगी बर्बाद की, देवर से मामूली बात पर राजिया दो दिया तलाक, पति ने फोन कर पत्नी को दिया तलाक, दुधमुंहे बच्चे से साथ पत्नी घुट-घुटकर मर रही, पीड़िता ने पीएम और सीएम को लिखी चिट्ठी, न्याय की गुहार लगा रही पीड़िता रजिया, नगर कोतवाली के चिलबिला की है राजिया, पट्टी कोतवाली के मदईपुर का है पति नईम, नगर कोतवाली इलाके का मामला।

प्रतापगढ़: जिला जेल में कारागार मंत्री ने मारा छापा, सदर विधायक छापेमारी के दौरान रहे मौजूद, निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे कटरा, जिला जेल में छापेमारी से बंदीरक्षकों में हड़कम्प।

चित्रकूट: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हत्या, 4 नामजद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, मृतक युवक के साथियों पर हत्या का आरोप, मृतक पर भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले, सदर कोतवाली के गोल तालाब की घटना।

जौनपुर: नगर विकास मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया औचक निरीक्षण, सरायपोख्ता पुलिस चौकी का किया निरीक्षण, गंदगी देख कर नाराज हुए राज्यमंत्री, जल्द ही सफाई करने का दिया निर्देश।

मऊ: घंटों से मां,उसके मासूम बेटे का शव पड़ा ट्रैक पर, कई ट्रेनें शव के ऊपर से होकर गुजरी चुकी हैं, सीमा विवाद में पड़ा है दोनों का रेलवे ट्रैक पर शव, हलधरपुर के रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पास की घटना, मऊ में पुलिस सीमा विवाद में उलझी,शव ट्रैक पर पड़ा।

सुल्तानपुर: एसपी दफ्तर के सामने मुस्लिम महिला ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पति के तलाक के बाद हो रही परेशान, महिला न्याय के लिए लगा रही गुहार, बल्दीराय क्षेत्र नंदौली की है महिला।

शनिवार, 22 अप्रैल 2017

महानिबन्धकों ने भी अपनी अपनी गाड़ियों में लगी नीली बत्ती हटवा द

इलाहाबाद केंद्रीय कैबिनेट के वीवीआईपी कल्चर ख़त्म करते हुए लालबत्ती के इस्तेमाल पर अंकुश का परिणाम शुक्रवार को उच्च न्यायालय में भी दिखा।
      केंद्रीय कैबिनेट के इस निर्णय का सम्मान करते हुए चीफ जस्टिस डी.बी भोंसले ने अपनी गाड़ी से लाल बत्ती तत्काल हटाने का आदेश दिया। चीफ जस्टिस को लखनऊ जाना था तो उन्होंने अपने स्टाफ को आदेश दिया की वे बिना लाल बत्ती लगाए लखनऊ जायेंगे। चीफ जस्टिस के इस फरमान की जानकारी जैसे ही लगी हाईकोर्ट के अन्य जजों ने भी अपनी गाड़ियों से लाल बत्ती हटवा दी।
       यही नहीं हाईकोर्ट के अन्य न्यायिक अधिकारियों व महानिबन्धकों ने भी अपनी अपनी गाड़ियों में लगी नीली बत्ती हटवा दी। यद्यपि केंद्रीय कैबिनेट का वीवीआईपी कल्चर खत्म करने व गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने के आदेश पर अमल एक मई से होना है। परन्तु  केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस निर्णय का सम्मान करते हुए हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और अन्य जजों ने भी आज से ही लाल बत्ती  अपनी गाड़ियों में इस्तेमाल पर रोक लगा दी।

विभूति एक्सप्रेस एक कार से टकरा गई जिससे पांच लोगों की मृत्यु


भदोही उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के औराई क्षेत्र में वाराणसी-इलाहाबाद रेलखण्ड पर आज शाम विभूति एक्सप्रेस एक कार से टकरा गई जिससे पांच लोगों की मृत्यु हो गई।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) सूत्रों के अनुसार गौरीडीह गांव के पास मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर एक कार ट्रेन संख्या 12334 विभूति एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गई जिसमें पांच लोगों सतीश कुमार त्रिपाठी (58) विवेक कुमार (40) राम सजीवन मिश्रा (70) दीप कुमार (35) और अजीत त्रिपाठी (32) की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मिलावट करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्घ अभियान चलाकर नियमों के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित

लखनऊ खाद्य पदाथरें में मिलावट करने वालों की अब खर नहीं। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ऐसा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ निर्देश दिये हैं कि मिलावट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

योगी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रस्तुतिकरण के दौरान कल देर रात कहा, ‘‘खाद्य पदाथोर्ं में मिलावट करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्घ अभियान चलाकर नियमों के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करायी जाये।’’ उन्होंने कहा, ‘‘खाद्य पदाथोर्ं में मिलावट मानवता के विरुद्घ जघन्य अपराध है। खाद्य पदाथोर्ं के नमूनों के विश्लेषण के लिये प्रदेश के समस्त जिलों में प्रयोगशालायें स्थापित करायी जायेंगी। प्रथम चरण में प्रत्येक मण्डल में खाद्य पदाथोर्ं के विश्लेषण की प्रयोगशालायें प्राथमिकता से स्थापित करायी जायें। वर्तमान में प्रदेश के मात्र छह जिलों लखनउ, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी, झांसी एवं मेरठ में प्रयोगशालायें स्थापित हैं।

इन प्रयोगशालाओं से प्रतिवर्ष मात्र लगभग 18 हजार खाद्य नमूनों के विश्लेषण किये जाने पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुये योगी ने कड़े निर्देश दिये कि खाद्य पदाथोर्ं में मिलावट करने वालों के विरुद्घ अभियान चलाकर अधिक से अधिक खाद्य नमूनों का विश्लेषण करने हेतु मासिक लक्ष्य निर्धारित किया जाये।

उन्होंने कहा कि थोक एवं फुटकर औषधि लाइसेंस ऑनलाइन प्रणाली का सु़दृढ़ीकरण पारदर्शिता के साथ आगामी 100 दिन में क्रियान्वित कराया जाये। ऑनलाइन सेम्पिल मैनेजमेंट सिस्टम को विकसित कर प्रयोगशालाओं में लागू कराया जाना सुनिश्चित कराया जाये।

कैंसर संस्थान का आधे-अधूरे निर्माण के बावजूद उद्घाटन कर दिया गया

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी में कैंसर संस्थान के आधे अधूरे निर्माण के बावजूद उद्घाटन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि यह चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के साथ खिलवाड़ है।

योगी ने यहां चिकित्सा शिक्षा विभाग के एक कार्यक्रम में कल देर रात कहा, ‘‘लखनऊ के चकगंजरिया स्थित कैंसर संस्थान का आधे-अधूरे निर्माण के बावजूद उद्घाटन कर दिया गया। कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी के उपचार के लिए बिना पूरी तैयारी और व्यवस्था के उद्घाटन करना स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवाओं के साथ खिलवाड़ जैसा है।’’ उन्होंने कहा कि कैंसर संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाएं जांच का विषय हैं। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेजों व संस्थानों को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ तथा उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई, इटावा से संबंद्ध करने के लिए गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने केजीएमयू से संबद्घ रायबरेली रोड स्थित ट्रॉमा सेंटर-2 को बेहतर संचालन के लिए एसजीपीजीआई को हस्तांतरित कराए जाने के भी निर्देश दिए।

राज्य में चिकित्सकों और चिकित्सा शिक्षकों की कमी की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इस कमी को हर हाल में पूरा करना होगा। इस कमी को दूर करने के लिए कार्य योजना बनाई जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘यह हम सबके लिए चिन्ता का विषय है कि ग्रामीण व दूर-दराज के इलाकों और छोटे कस्बों में योग्य चिकित्सकों की कमी है। चिकित्सकों का आकषर्ण शहरों और सुविधाओं की तरफ रहता है ।

पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह आज भाजपा में शामिल

नई दिल्ली- कांग्रेस से छह वर्ष के लिए निष्कासित की गयीं दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह आज भाजपा में शामिल हो गयीं। पार्टी मुख्यालय में दिल्ली भाजपा नेताओं की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए होने वाले मतदान में जब 24 घंटे से भी कम समय बचा है ऐसे में बरखा ने भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।