tikhiawaz24.in

मंगलवार, 25 अप्रैल 2017

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें

दिल्ली: कैबिनेट सेक्रेटरी को मिला एक साल का सेवा विस्तार, पीके सिन्हा को मिला एक साल का सेवा विस्तार, कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने लिया फैसला।

देहरादून: कमेटी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अरेस्ट, ठगी के आरोप में पुलिस ने जीजा साले को किया अरेस्ट, करीब 40 लोगों को ठगी का बना चुके थे शिकार, नगर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई,  पूछताछ जारी।        

देहरादून: वन मंत्री हरक सिंह रावत का बयान- मुआवजा को लेकर की जाएगी घोषणा, जंगली जानवरों द्वारा किसी व्यक्ति को मारने पर, परिजनों को मिलेंगी 5 लाख आर्थिक सहायता, अभी तक 3 लाख की आर्थिक सहायता मिलती थी।            

श्रीनगर: सीएम त्रिवेंद्र रावत 25 अप्रैल को पहुंचेंगे बुघाणी, एचएन बहुगुणा की जयंती कार्यक्रम में करेंगे शिकरत, सीएम त्रिवेंद्र हेलीकॉप्टर द्वारा 11.40 बजे पहुंचेंगे सुमाड़ी, सीएम सुमाड़ी से कार से 12.00 बजे पहुंचेंगे बुघाणी, 1.20 बजे बुघाणी से दून के लिए सीएम करेंगे प्रस्थान।                      

छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सली हमले में 26 जवान शहीद, नक्सली हमले में दर्जनों घायल, जवानों पर करीब 350 नक्सलियों ने किया हमला, हमला करने वालो में अधिकतर महिला नक्सली, जवाबी हमले में 12 नक्सली भी ढेर, 2 अलग-अलग जगह हुआ नक्सली हमला।

लखनऊ: यूपी की आज की बहुत बड़ी खबर, यूपी सरकार ने खनन को मंजूरी दी, ई-टेंडरिंग के माध्यम से खनन के ठेके देंगे, अल्प अवधि के लिए खनन पट्टा जारी होगा, बालू, मौरंग की कमी के चलते सरकार का फैसला, यूपी इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन ई-टेंडरिंग करेगा, ई-टेंडरिंग पर संबंधित डीएम पट्टा जारी करेंगे, अधिकतम 6 महीने के लिए ई-टेंडरिंग से पट्टा।

लखनऊ: एशियन डवलपमेंट बैंक,पीडब्लूडी की बैठक कल, पीडब्लूडी मुख्यालय में कल 12 बजे बैठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या रहेंगे मौजूद, राज्य में सड़कों के विकास योजनाओं पर होगी चर्चा, वित्त पोषण को लेकर होगी बैठक में चर्चा।

लखनऊ: नेशनल वॉयस की खबर का असर, CHC की दोषी डॉक्टर एवं स्टॉफ नर्स निलंबित, जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई, उन्नाव के सफीपुर सीएचसी का मामला, स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई, मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने किया निलम्बित।

लखनऊ: 26 अप्रैल को राज्य भण्डारागार निगम की बैठक, निदेशक मण्डल की होगी बैठक, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा लेंगे बैठक, प्रमुख सचिव, सहकारिता, प्रबंध निदेशक भण्डारागार निगम, निदेशक मण्डल के सभी सदस्य बैठक में लेंगे हिस्सा, न्यू हैदराबाद कार्यालय के सभाकक्ष में होगी बैठक।

लखनऊ: सपा महिला सभा की बैठक कल, प्रदेश कार्यालय के लोहिया सभागार में बैठक, सपा कार्यालय में 10 बजे होगी बैठक, डिंपल यादव,जया बच्चन बैठक को करेंगी संबोधित, महिला सभा की प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष रहेंगी मौजूद।

लखनऊ: एटीएस ने दो आरोपियों को किया पेश, मुजम्मिल और मो. नाजिम को किया पेश, एटीएस ने दोनों संदिग्धों को उठाया था, कोर्ट ने 4 मई तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा, मुजम्मिल उर्फ गाजी बाबा को जालंधर से पकड़ा था, मो. नाजिम को मुंबई से किया था गिरफ्तार।                   

लखनऊ: लैंड यूज परिवर्तन के 58 आवेदन निरस्त, तय समय में राशि न जमा करने पर प्रतीक यादव,साधना गुप्ता,अम्बी विष्ट के आवेदन निरस्त, शिवपाल यादव के आवेदन भी निरस्त, कमिश्नर अनिल गर्ग ने किया निरस्त।

लखनऊ: आरएसएस और बीजेपी के बीच बैठक, बैठक में रखा गया प्रस्ताव समन्वय कमेटी बनेगी, मंत्रियों-विधायकों में तालमेल को लेकर कमेटी बनेगी, कार्यकर्ताओं की बात को प्राथमिकता पर रखा जाए, विकास के कार्य हर व्यक्ति तक पहुंचे बैठक में हुई चर्चा, मंडल से लेकर ब्लाक स्तर तक समन्वय होगा, नेशनल वॉयस के पास अहम जानकारी।

लखनऊ: सूचना विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 7 उप निदेशकों को इधर से उधर किया गया, टीएस राणा अब दिल्ली में काम संभालेंगे, संजय राय इलाहाबाद, राजेंद्र यादव आगरा, भूपेंद्र यादव चित्रकूट, दीवान सिंह लखनऊ, वजाहत हुसैन रिज़वी का मेरठ तबादला, नवलकांत तिवारी का गोरखपुर से मुख्यालय तबादला।

लखनऊ: सूचना विभाग में बड़े फेरबदल, वजाहत हुसैन रिजवी का मेरठ तबादला, टीएस राणा का दिल्ली तबादला, रिजवी कुछ दिन पहले मीडिया सेंटर प्रभारी से हटे थे।

आगरा: तीन तलाक ने एक और जिंदगी बर्बाद की, बाह के सुनरक्ती मोहल्ले का मामला, पीड़िता को बच्चे से नहीं मिलने दे रहे ससुरालीजन, ससुरालीजन पीड़ित महिला को कर रहे परेशान, तीन तलाक पीड़िता पहुंची थाने, मैनपुरी के बरनाहल थाने में तैनात है पति।

प्रतापगढ़: वकील धनंजय मिश्रा की गोली मारकर हत्या, वकील की हत्या करके बदमाश फरार, प्रतापगढ़ पुलिस को बदमाशों की खुली चुनौती, लालगंज के धारुपुर के पास की घटना।

प्रतापगढ़: मान्धाता के हरखपुर ग्राम सभा का मामला, कार्यो की जांच करने 3 सदस्यीय टीम पहुंची, डीएम के निर्देश पर 3 सदस्यीय एडीओ की पहुंची, जांच टीम कार्यो के सत्यापन में जुटी, 50 शौचालयों को बनवाने के लिए जारी हुआ धन, इसके बाद अन्य गांवों की होगी जांच।                      

वाराणसी: सुकमा हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, राजेन्द्र प्रसाद घाट पर दी गई श्रद्धांजलि, विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के में दी गई श्रद्धांजलि, जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन।                       

बांदा: धड़ल्ले से हो रहा मिट्टी का अवैध खनन, कवरेज के दौरान पत्रकार को दबंगों ने पीटा, गंभीर हालत में पत्रकार जिला अस्पताल में भर्ती, शहर कोतवाली के केन नदी रोड की घटना।

हमीरपुर: अवैध खनन के मामले में पूछताछ, सीबीआई की टीम ने पांचवें दिन की पूछताछ, पूर्व सपा संसद जालौन को किया तलब, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हमीरपुर तलब, मौदाहा बांध के गेस्ट हाउस में पूछताछ जारी। 

शाहजहांपुर: नेशनल वॉयस की खबर का असर, कोतवाल को चूड़ी पहनाने की कोशिश का मामला, बीजेपी नेता मनोज कश्यप पर मुकदमा दर्ज, 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज, सरकारी कार्यवाही में बाधा डालने पर केस, रोड जाम करना और बलवे की धाराओं में मुकदमा, केके चैधरी को थाने में चूड़िया पहनाने की कोशिश की थी, थाना जलालाबाद का मामला।                      

इटावा: कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, 3 बाइक सवार रोमियो ने की छात्रा से छेड़खानी, कोतवाली के पक्का तालाब स्थित कोचिंग का मामला, छात्रा से 3 बाइक सवार रोमियो ने की छेड़खानी, छात्रा के चिल्लाने पर पीछे से आ रही पुलिस ने पकड़ा, पुलिस की गाड़ी ने तीनों रोमियो को पकड़ा, कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर जेल भेजा।        

इटावा: भर्थना रेलवे स्टेशन का मामला, मालगाड़ी में सीमेंट से भरी वैगन का टूटा डाला, मालगाड़ी के ड्राइवर ने आगे ले जाने को किया मना, भर्थना रेलवे स्टेशन के लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी, वैगन का डाला ठीक करने के लिए पहुंचे कर्मचारी।                      

इलाहाबाद: हाईकोर्ट ने जमीन का अधिग्रहण रद्द किया, 97,3747 हेक्टेयर यमुना एक्सप्रेस-वे का अधिग्रहण रद्द, अथॉरिटी के लिए हुआ अधिग्रहण रद्द किया, गौतमबुद्धनगर के चांदपुर गांव का मामला, 2013 के कानून के तहत मुआवजे का भुगतान हो, मुआवजे का भुगतान न होने पर जमीन वापस हो, दो महीने में जमीन और निर्माण का मूल्यांकन हो।

गाजियाबाद: नगर निगम के कर्मचारी कल रहेंगे हड़ताल पर, निगम कर्मचारी करेंगे अनिश्चतकालीन हड़ताल, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल।

सोमवार, 24 अप्रैल 2017

सोमवार की शाम को अचानक छापेमारी की तो वहां भगदड़ मच गई


सिगरामऊ जौनपुर कस्बे के हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर इस्थित शराब की तीन दुकानों पर SDM बदलापुर ने सोमवार की शाम को अचानक छापेमारी की तो वहां भगदड़ मच गई उन्होंने तहसीलदार के साथ तीनो दुकानों का स्टॉक रजिस्टर लाइसेंस सहित अन्य का ज्ञाता की पड़ताल की पड़ताल में देसी शराब की दुकान में स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला तथा अंग्रेजी शराब की दुकान में भी कोई कागज नहीं मिला मौके पर तीनों दुकानदार अपना वह दिखा कर दिखाने में नाकाम रहे वहां पहुंचे ग्रामीणों ने SDM को ज्ञापन देकर नाराजगी जताई रेलवे स्टेशन पोस्ट ऑफिस धार्मिक स्थल स्कूल के इर्द-गिर्द शराब की दुकान नहीं होना चाहिए जब की यहां तक व्यस्ततम मोहल्ले में सिंह शराब की दुकानें खुल आई गई तो नियम विरुद्ध ग्रामीणों ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई SDM ने कहा कि तीनों दुकानों का कागज मौके पर सही नहीं पाया गया अब उनके विरुद्ध अगली कार्रवाई की जाएगी छापा में छापेमारी में तहसीलदार बदलापुर सहित अन्य लोग रहे इस दौरान वह ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा रही

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें

दिल्ली: सीएम त्रिवेंद्र ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी से की मुलाकात, उत्तराखंड में NIFT  खोलने पर हुई चर्चा, टेक्सटाइल पार्क खोलने को लेकर भी हुई चर्चा।

दिल्ली: रियल स्टेट कंपनी यूनिटेक की मुश्किलें बढ़ी, विस्टा सोसाइटी के मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, ब्याज जमा नहीं किया तो प्रॉपर्टी करेंगे अटैच, 8 मई तक बिल्डर ब्याज जमा करें – सुप्रीम कोर्ट , 8 मई को मामले की अगली सुनवाई होगी, दिल्ली से सटे गुड़गांव के सेक्टर-70  का मामला।

देहरादून: नेशनल वॉयस की खबर का असर, पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट का मामला, बसंत बिहार थाना क्षेत्र में हुई थी मारपीट, PHQ ने मामले की जांच SSP मुख्यालय को सौंपी।

देहरादून: गढ़वाल कमिशनर विनोद शर्मा ने दिया निर्देश, पूरे मंडल में व्यापक चेकिंग के दिए निर्देश, सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों को निर्देश, परिवहन विभाग को भी कमिश्नर ने दिए निर्देश, चारधाम यात्रा के सड़क संचालन के लिए निर्देश, वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी दिए निर्देश, कमिशनर ने सभी अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

हरिद्वार: बाबा रामदेव को लगा एक और बड़ा झटका, पतंजलि आंवला जूस की बिक्री पर बैन, आर्मी कैंटीन में पतंजलि आंवला जूस पर बैन, पतंजलि आंवला जूस की बिक्री पर लगी रोक, बाबा का आंवला जूस सेहत के लिए हानिकारक, खराब गुणवत्ता रिपोर्ट पर आर्मी कैंटीन में लगी रोक, कोलकाता की सेंट्रल फूड लैब में की गई थी जांच, लैब में जांच में आंवला जूस को बेहतर नहीं पाया गया, आर्मी की सभी कैंटीन से आंवला जूस वापस किया गया।

देहरादून: पुलिस ने संदिग्ध नेपाली को किया गिरफ्तार, संदिग्ध नेपाली ने पासपोर्ट के लिए किया था आवेदन, फर्जी दस्तावेज के आधार पर किया था आवेदन, 21 हजार के कोरियन नोट भी किये गए बरामद, कई एटीएम कार्ड भी किए गए बरामद, एलआईयू ने जांच के दौरान किया गिरफ्तार, आरोपी के बैकग्राउंड के बारे में जुटाई जा रही जानकारी।   

लखनऊ: जगमोहन यादव के खिलाफ CBI जांच के आदेश, नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन ने दिया आदेश, अवैध वसूली की शिकायत पर दिया आदेश, डेढ़ साल पुराने मामला में CBI जांच का आदेश, डीजीपी रहते जगमोहन यादव ने मारा था छापा, श्याम वनस्पति ऑयल लिमिटेड में मारा था छापा, छापा के दौरान डीजीपी पर पैसा मांगने का आरोप, नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन में हुई थी शिकायत।

लखनऊ: डिप्टी सीएम केशव मौर्या का बयान- बीजेपी नेताओं की हिंसक घटनाओं पर बोले केशव, आप लोग मित्र हैं ज्यादा उठा देते हैं मामले को, कोई कार्यकर्त्ता हमारा इस विचार धारा का नहीं है, किसी से अगर भूल चूक हुई होगी तो देखेंगे, आजमगढ़ का नाम बदलने की जानकारी नहीं।

लखनऊ: सीएम योगी के आवास पर समन्वय बैठक जारी, बीजेपी और RSS के बीच समन्वय बैठक जारी, ओम माथुर, सुनील बंसल, केशव मौर्या मौजूद, आरएसएस के पदाधिकारियों के साथ बैठक।

लखनऊ: सीएम योगी के कार्यक्रम में प्रधानों का हंगामा, प्रधानों ने मानदेय बढ़ाने की सीएम से मांग की, मानदेय बढ़ाने को लेकर प्रधानों का हंगामा।

लखनऊ: केंद्रीय मंत्री पंचायतीराज नरेंद्र तोमर का बयान- गांव बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा, मोदी सरकार में पंचायतों को सीधे पैसा जा रहा, गांव में पांच परेशानी होती है, प्रधान चाहे तो निराकरण कर सकता है, 2022 तक हर गरीब परिवार को आवास मिलेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलेगा मकान। 

लखनऊ: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का बयान- पंचायतीराज दिवस पर सीएम ने दी बधाई, देश के विकास के लिए यूपी का विकास जरुरी, गांवों का विकास करना बहुत जरुरी, पीएम ने कहा यूपी का विकास जरुरी, पीएम ने कहा पैसा सीधे ग्राम पंचायतों को देंगे, ग्राम पंचायतों का विकास तेजी से करना है, अलग-अलग समय में पंचायत प्रतिनिधियों से मिलेंगे, पंचायतीराज मंत्रालय योजनाएं बना रहा है, सरकार का फोकस गांवों का विकास, देश के विकास की नींव है पंचायत, अंतिम व्यक्ति को विकास से जोड़ना हमारा लक्ष्य, ग्राम सभा को विकास की धुरी बनाना है, ग्रामोदय, अंत्योदय का सपना साकार होगा, स्मार्ट सिटी के साथ स्मार्ट गांव की भी बात हो, बिजली सुधार के कार्यक्रम तेजी से चला रहे, सुविधा के लिए लोगों का सहयोग जरुरी, बिजली पर वीआईपी संस्कृति खत्म होगी
बिजली मिलेगी तो सभी जिलों को मिलेगी, ट्रांसफार्मर के लिए हेल्पलाइन नम्बर बना रहे, हर गरीब की झोपड़ी में बिजली पहुंचाएंगे, सभी विभाग गड्ढा मुक्त सड़कों के कार्य को शुरू करें, 15  जून तक सभी सड़के गड्ढा मुक्त करें, पूर्वांचल के जिलों में बहुत सारी बीमारियां, बीमारी का मुख्य कारण सफाई न करना है.
सीएम योगी बिजली पर बड़ा बयान - जहां चोरी नहीं होगी वहां 2018 तक बिजली, 2018 तक 24 घंटे बिजली देंगे, यूपी के 71 जिलों को एक समान बिजली देंगे, ग्राम पंचायत सफाई को देखे, बिजली चोरी रुकेगी तो 24 घंटे बिजली देंगे, स्वच्छ गांवों का चयन करेगी यूपी सरकार, गांवों को सम्मानित किया जाएगा, अच्छा काम करने वाले ग्राम पंचायतों का सम्मान, गंदगी नहीं होगी, तो बीमारियां भी नहीं होंगी।

इलाहाबाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला, निगरानी तंत्र बनाने का हाईकोर्ट का निर्देश, सूखा राहत, मिड-डे मील के लिए निगरानी तंत्र, बाल पुष्टाहार, खाद्यान्न आपूर्ति को निगरानी तंत्र, लापरवाह अधिकारियों पर करें कड़ी कार्रवाई - HC, जिला शिकायत निवारण अधिकारियों की तैनाती हो, हाईकोर्ट ने एक माह में तैनाती का दिया आदेश, 30 दिन में हो दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो-HC, कोर्ट ने जिलापूर्ति अधिकारी को दिया निर्देश।

हापुड़: सरकारी डॉक्टर नहीं मानते सीएम का आदेश, सीएमओ कार्यालय पर खुलेआम कर रहे धूम्रपान, डॉ० अनुरागी नहीं मानते सीएम का आदेश, सिगरेट के धुएं के साथ उड़ा रहे सीएम का आदेश, सीएमओ कार्यालय पर अधिकारी करते हैं धूम्रपान।

हाथरस: पति ने पत्न को तलाक की दी धमकी, ससुराल से दहेज की पति कर रहा मांग, मिट्टी का तेल डलकर जाले की कोशिश, विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया आरोप, सदर कोतवाली के लाला का नगला की घटना।

मेरठ: नेशनल वॉयस की खबर का असर, सपा के पूर्व मंत्री की अवैध इमारत की जांच शुरू, वीसी योगेन्द्र यादव ने जेई से मांगी रिपोर्ट, वीसी, जेई पूर्व मंत्री की सांठगांठ से पूरा हुआ निर्माण, प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने कैमरे पर बोलने से किया इनकार, खबर चलने के बाद उपाध्यक्ष ने कागजी घोड़े दौड़ाए, बेगम ब्रिज रोड पर स्थित है बहुमंजिला इमारत।

आगरा: विवाद के चलते 11 दिनों से नहीं मिला खाना, सूरकुटी क्षेत्र के नेत्रहीन विद्यालय का मामला, 13 अप्रैल से विद्यालय के स्टोर में लगा है ताला, पिछले 11 दिनों से नहीं बन रहा है खाना, स्थानीय निवासियों की मदद से मिल रहा खाना, प्रशासनिक प्रयास के बाद भी नहीं सुलझ विवाद।

हापुड़: नेशनल वॉयस की खबर का दमदार असर, सरकारी डॉक्टर के धूम्रपान करने का मामला, डीएम अनिल ढींगरा ने दिए जांच के आदेश, सीएमओ कार्यालय पर धूम्रपान कर रहे थे डॉक्टर, नेशनल वॉयस पर खबर का डीएम ने लिया संज्ञान।                 

इलाहाबाद: पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को राहत, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की मंजूर, दो लाख के बेल बांड पर मिली जमानत, बीस-बीस लाख के दो मुचलकों पर मिली जमानत, एनआरएचएम घोटाले के आरोपी हैं कुशवाहा, जमानत राशि NRHM मिशन में जमा करने का निर्देश, कोर्ट ने साक्ष्यों में छेड़छाड़ न करने दिया निर्देश, ट्रायल में सहयोग का भी दिया है निर्देश।

उन्नाव: अतिक्रमण गिराये जाने पर व्यापारियों में रोष, नाराज व्यापारियों ने जिलाधिकारी से की शिकायत, व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया हंगामा, व्यापारी, महिलाएं अपने साथ लाए मिट्टी का तेल, न्याय न मिलने पर आत्मदाह की दी धमकी, दो दिन पूर्व गिराया गया था अतिक्रमण।

हल्द्वानी: बुधपार्क में पूर्व छात्रसंघ के बैनर तले प्रदर्शन, समाजसेवी सुशील भट्ट की पिटाई के खिलाफ प्रदर्शन, स्कूल के खिलाफ भ्रामक प्रचार करने की भी निंदा, आरोपियों पर पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की मांग।

मेरठ: मीट व्यपारियों को लाइसेंस न मिलने का मामला, नगर निगम में मीट व्यापारियों ने दिया धरना, मीट व्यापारियों ने दी आत्मदाह की चेतावनी, नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन,उत्पीड़न का आरोप, परिवार के साथ आत्मदाह की दी चेतावनी, दो दिन में लाइसेंस न मिले पर दी चेतावनी।

कानपुर: ज्वांइट कमीश्नर के घर छापेमारी का मामला, RTO अनीता पर लटकी निलंबन की तलवार, प्रमुख सचिव परिवहन के पास पहुंची पत्रावली, छापेमारी में बरामद हुए थे 87 लाख, धनराशी का नहीं दे पाए थे ब्यौरा।                       

बरेली: प्रेमिका के लिए पति ने पत्नी को दिया तलाक़, पीड़ित पत्नी ने प्रेमिका का किया था विरोध, तलाक़ के बाद पत्नी को 3 दिन घर में रखा कैद, तलाक के बाद पत्नी को 3 दिन तक भूखा रखा, पीड़िता ने सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, सीएम आवास पर दी आत्मदाह की धमकी, न्याय न मिलने पर पीड़ित महिला ने दी धमकी, पीड़िता ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार, डीआईजी के आदेश पर महिला थाने में केस दर्ज।

बलिया: नेशनल वॉयस की खबर का असर, एसपी ने दो सिपाहियों को किया निलम्बित, सिपाही रणजीत यादव, दिनेश यादव सस्पेंड, नशे में अवैध वसूली करते पकड़े गए थे दोनों।

जिला अस्पताल, विकास भवन और सदर तहसील का बारी-बारी से औचक निरीक्षण

जौनपुर यूपी के राज्यमंत्री नगर विकास  गिरीश चंद्र यादव एवं सांसद डा. केपी सिंह ने सोमवार को जिला अस्पताल, विकास भवन और सदर तहसील का बारी-बारी से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों ने राज्यमंत्री व सांसद को बताया कि चिकित्सक बाहर की दवाइयां लिखते है जिससे हम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विकास भवन में निरीक्षण में कई कर्मचारी नदारत मिले और संबंधित अधिकारी को अनुपस्थित कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया। इसके बाद सदर तहसील में अधिकतर लेखपाल गायब थे जिससे नाराज जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।  सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे जब राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और सांसद डा. केपी सिंह का काफिला जैसे ही अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में पहुंचा तो इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। जनप्रतिनिधियों ने एक-एक कर सभी मरीजों से अस्पताल का हाल पूछा। मरीजों ने बताया कि यहां पर चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवाइयां लिखी जाती है जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद दोनों जनप्रतिनिधि जिला महिला अस्पताल पहुंचे और वहां पर निरीक्षण किया गया। राज्यमंत्री व सांसद ने पहले दोनों अस्पतालों के सीएमएस को बुलाया लेकिन जब वह मौके पर नहीं पहुंच सके तो चिकित्सकों को प्रारम्भिक रुप से यह निर्देश दिया गया कि मरीजों के साथ सौतेला व्यवहार न करें और बाहर की दवाएं लिखना बंद कर दें। औषधि गृह का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

इसके बाद काफिला विकास भवन की ओर रुख किया। यहां पहुंचते ही दोनों जनप्रतिनिधियों विकास भवन के मुख्य गेट पर ताला लगवा दिया इसके बाद अपने रक्षकों को यह कहते हुए वहां खड़ा कर दिया कि कोई भी व्यक्ति बाहर से अंदर न आने पाये और कोई अंदर से बाहर न जाने पाये। इसके बाद दोनों ने एक-एक विभाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारी को यह निर्देश दिया कि अनुपस्थित कर्मचारी का एक दिन का वेतन काट दें और जो बिना बताये गायब हो गये है कि उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाय। इसके बाद दोनों जनप्रतिनिधियों का काफिला सदर तहसील में पहुंचा। निरीक्षण के दौरान कई लेखपाल और राजस्वकर्मी गायब मिले। इस पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी का सख्त हिदायत देते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा।

बार बालाओं के साथ वर्दी मे डांस करने वाले दारोगा लाइन हाज़िर

गोण्डा  यूपी  के गोण्डा जिले में आयोजित एक समारोह में बार बालाओं के साथ वर्दी मे डांस करने वाले दारोगा कॊ पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाज़िर कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सोशल मीडिया पर गोण्डा जिले के मनकापुर कोतवाली मे तैनात उप निरीक्षक बृजभूषण यादव कॊ कल जगतापुर गांव मे एक निजी समारोह मे बार बालाओं के साथ वर्दी मे ठुमके लगाने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लाइन हाज़िर कर दिया।

तीन बच्चो की माँ अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया

जौनपुर बरईपार सिकरारा थाना क्षेत्र के गोनापार गाँव  के गुप्ता बस्ती में रविवार की रात लगभग 10 बजे सास की डाट से क्षुब्ध तीन बच्चो की माँ माया (29) पत्नी संजय गुप्ता ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया। जिससे वह लगभग अस्सी प्रतिशत जल गयी। उसकी सास चंद्रावती ने 108 बुलाकर अस्पताल लेकर गयी। जहा उसका जिला महिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। उसका पति संजय रोजी रोटी के सिलसिले में परदेश रहता है।

चर्चा है कि रविवार की शाम उसकी सास चंद्रावती से उसकी अनबन हुआ था। जिससे वह पुलिस चौकी पर गयी थी। जहा पहुँच उसकी सास चंद्रावती समझा कर घर लेकर आयी। वही रात लगभग 10 बजे वह घर में ही खुद को आग के हवाले कर लिया। हलाकि लोगो के प्रयास से वह बच गयी लेकिन काफी जल जाने से हालत गंभीर है। माया के पास एक पुत्र और दो पुत्री है। उसकी शादी 11 वर्ष पूर्व हुयी थी।

बदलापुर,जौनपुर।मासूम के साथ दुष्कर्म,पीड़ित बच्ची अस्पताल में ,बदलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला

रास्ते में रोककर मारपीट कर घायल युवक

सिंगरामऊ जौनपुर स्थानीय क्षेत्र के सिरकिना गांव निवासी प्रमोद मौर्या का पुत्र रोहित कुमार मौर्या सुबह महुली चौराहे पर गया था। वहां से वापस आते समय कुछ लोगों ने उसे बीच रास्ते में रोककर मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। उक्त युवक घर का कुछ आवश्यक सामान लेने महुली गया था, वहां से वापस आते समय उसी गांव के कुछ लोग उसे रोक कर मारने पीटने लगे। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। उसके बाद मारने वाले भाग खड़े हुए। घटना की सूचना पाकर वहां पहुंचे उसके पिता प्रमोद मौर्या  उसे लेकर थाने पहुचे जहाँ  कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही थी।

सैकड़ों बीघे खेत तालाब व नहर के रूप में परिवर्तित हो चुके

सभी जानते हैं, प्रशासन हो या पुलिस। जौनपुर का सिंगरामऊं हो, बदलापुर हो या फिर जिले की सीमा का इलाका । अब मिट्टी का खनन खुलेआम दिखने लगा है। सिंगरामऊं थाना क्षेत्र के कछौरा गॉव में कई बीघे खेती पर आजकल मिट्टी का अवैध खनन निर्वाध गति से किया जा रहा है। वह भी जोरदार तरीके से। आसपास के इलाके भी इससे अछूते नहीं हैं।यूं तो क्षेत्र में हो रहा अवैध मिट्टी खनन किसी से भी छिपा नहीं है।

कछौरा के विभिन्न मजरों में मौजूद गांवों की खेती तो तबाह हो ही रही है, अब इतने बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं कि कोई भी इसमें फंसकर हादसे का शिकार हो सकता है। जिले की सीमा पर गोमती नदी के कछार में बसा यह गांव मिट्टी और रेत के खनन के लिए 'कुख्यात' है। खनन की गई मिट्टी की ढुलाई के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों का इस्तेमाल किया जाता है। सैकड़ों बीघे खेत तालाब व नहर के रूप में परिवर्तित हो चुके हैं। कई दिनों से बदलापुर के शाहपुर गॉव निवासी केदार नाथ यादव की जेसीबी दर्जनों ट्रैक्टरों के साथ कछौरा गॉव के हीरालाल हरिजन के खेत में अवैध खनन में लगी हुई है।ज्यादातर खनन रात में किया जाता है। इसके लिए रात में जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल होता है।क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन पर अंकुश नही लग पा रहा है। अधिकारियों की उदासीनता के चलते खनन कार्य जोरों पर चल रहा है, हर रोज दर्जनों ट्रैक्टर मिट्टी लादकर ग्रामीण चकरोडो की धज्जियां उड़ा रहे है। जानबूझकर भी अधिकारी अंजान बने हुए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस खनन से सीमावर्ती किसानों के खेत की मिट्टी बरसात होने पर कटकर खेती करने लायक नहीं रह जायेगी तथा रिहायसी इलाके में खनन से लोगों के भवनों को भी खतरा बढ़ रहा है, तथा पर्यावरण भी प्रभावित होगा। इसके लिए प्रशासन की आंख नहीं खुली तो ग्रामीण सड़क पर उतरने को मजबूर हो जायेंगे।

काशीवासियों के प्यार ने सुर लगाने पर मजबूर कर दिया

वाराणसी प्रख्यात पार्श्व गायिका आशा भोंसले रविवार की देर शाम भैंसासुर घाट पर आयोजित सुर गंगा संगीत महोत्सव में पहुंची तो  केवल सम्मान लेने लेकिन काशीवासियों के प्यार ने सुर लगाने पर मजबूर कर दिया।

श्रोताओं से मुखातिब होते हुए आशा ताई ने कहा कि आप सब ने  कितना प्यार दिया। मैं भी शिवभक्त हूं। फिर पहला गीत गुनगुनाईं- प्रेम में तोहरे ऐसी पड़ी हूं, पुराना जमाना नया हो गया...। तुरंत पूछ बैठीं कि सुर ऊंचा हो गया ना, ऊंचा हो गया। यह कहते हुए माइक संचालक अन्नू कपूर को देने लगीं तो लोगों ने हर-हर महादेव जयघोष के साथ वन्स मोर का शोर गुंजा दिया।

*चुरा लिया है तुमने जो दिल को*...

आशा जी ने माहौल भांपते हुए अपना गाया चिरपरिचित गीत -चुरा लिया है तुमने जो दिल को, नजर नहीं चुराना सनम... सुनाया तो दर्शक झूम उठे। इसके बाद सदाबहार गीत-झुमका गिरा रे बरेली के बजार में... का एक मुखड़ा सुनाया। बोलीं, बाबा की नगरी में हूं इसलिए भजन शंकर भण्डारी भोले.. की भी एक पंक्ति सुनाई।

*पिया अब तो आ जा*...
श्रोता गदगद हो चुके थे पर उनका झूमना अभी बाकी था। आशा जी ने यह हसरत भी अपने दूसरे सदाबहार गीत से पूरी कर दी-पिया तू अब तो आ जा, शोला सा मन दहके आ के बुझा जा, तन की ज्वाला ठंडी हो जाए, ऐसे गले लगा जा.....। अन्नू कपूर ने विशिष्ट अंदाज में आगे लाइन पूरी की-मोनिका, माई डार्लिंग ...।