tikhiawaz24.in

गुरुवार, 27 अप्रैल 2017

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें

लखनऊ-संजीव बालियान और राघव लखन पाल सीएम से मिलकर निकले,सीएम योगी आदित्यनाथ से करीब एक घंटे तक चली बातचीत,सहारनपुर की घटना पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का बयान,अखिलेश यादव विपक्ष में, उनका काम है आरोप लगाना-बालियान,जो सही बात थी हमने सीएम के सामने रख दी-संजीव बालियान,कोई तोड़फोड़ नहीं हुई थी, जिसके पास भी फुटेज हो वो हमें दिखा दे,हम लोग मिलने आए थे जो दिखाया जा रहा है वो सही नहीं है-राघव लखन,हमें बुलाया नहीं गया था हम खुद से मिलने आए थे-राघव लखन पाल

लखनऊ-सीएम योगी ने 5 केडी के बाहर छात्राओं से की मुलाकात,डेंटल कॉलेज की छात्राओं से काफिला रोककर मिले सीएम,बढ़ी फीस को लेकर छात्राओं ने सीएम से की शिकायत

हमीरपुर-अवैध खनन के मामले में सीबीआई की जांच जारी,हाईकोर्ट में रिट करने वाले 3 किसानों के दर्ज हुए बयान,उदयपाल सिंह का भूलसी में हुए अवैध खनन पर बयान दर्ज,रामफूल निषाद का पत्योरा में हुए अवैध खनन पर बयान दर्ज,सुधीर शर्मा हमीरपुर का भी बयान सीबीआई ने दर्ज किया,सीबीआई ने कई पीड़ित किसानों के भी दर्ज किए बयान

गाजियाबाद-ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का बयान-जहां बिजली चोरी नहीं वहां मिलेगी 24 घंटे बिजली-श्रीकांत,जहां लाइन लॉस नहीं वहां 24 घंटे बिजली मिलेगी-श्रीकांत,लोनी के 19 में से 9 फीडरों पर 24 घंटे मिलेगी बिजली-श्रीकांत,15 साल की अव्यवस्था को हमने 1 महीने में ठीक कर टेलर दिखाया,पीएम का संकल्प 2018 तक सबको 24 घंटे बिजली मिलेगी-श्रीकांत,24 घंटे बिजली चाहिए तो बिल देने पड़ेंगे-श्रीकांत शर्मा,अवैध कनेक्शनों को कानूनी कर लीजिए -श्रीकांत शर्मा

अयोध्या-सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का बयान-नेताओं कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की जरूरत,अयोध्या के प्रति सीएम योगी की अपार श्रद्धा-मुकुट बिहारी,बीजेपी में ही कार्यकर्ता बन सकता है प्रधानमंत्री-मुकुट बिहारी,राम मंदिर निर्माण की तैयारी,लेकिन बताना कठिन-मुकुट बिहारी

लखनऊ-निजी कॉलेजों के आगे बेबस जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग,15 दिन बाद भी सिर्फ 2 कॉलेजों ने दिया आय-व्यय का ब्यौरा,कॉलेजों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए मांगा गया था ब्यौरा

मऊ-नकल कराने के लिए पैसे न देने पर छात्र की पिटाई,कॉलेज स्टाफ नकल कराने के लिए मांग रहा था पैसे,पीड़ित बीए के छात्र ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार,इंदारा थाना क्षेत्र के शिवानंद महाविद्यालय का मामला    

इटावा-मुलायम सिंह यादव पहुंचे इटावा शहर स्थित आवास,अपने आवास पर मुलायम सिंह ने लोगो से की मुलाकात

लखनऊ-डीजीपी ने सभी थानेदारों को दिए निर्देश,अकेले रह रहे सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिए निर्देश,स्वयंसेवकों की समिति बनाने के डीजीपी के निर्देश

लखनऊ-दिल्ली नगर निगम चुनाव जीत पर बधाई,सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई,पीएम मोदी और अमित शाह को दी बधाई,दिल्ली की जनता का सीएम ने किया अभिनंदन 

वाराणसी-एसएसबी जवान का गृहमंत्री से गुहार का वीडियो वायरल,ब्लड कैंसर से पीड़ित एसएसबी जवान ने लगाई थी गुहार,ब्लड कैंसर से पीड़ित एसएसबी जवान बीएचयू में था भर्ती,इलाज में नहीं हुई कोई लापरवाही-बीएचयू एमएस,बीमारी को देखते हुए एम्स,टाटा जाने की दी गई थी सलाह

इलाहाबाद-कर्मचारी चयन आयोग की कांस्टेबल जीडी भर्ती को हाईकोर्ट में चुनौती,अर्ध सैनिक बलों में 64066 पदों पर होनी थी भर्ती,याचिका में भर्ती में गड़बड़ी और रिक्त 7052 पदों को भरने की मांग,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भारत सरकार, चेयरमैन एसएससी से मांगा जवाब,रीजनल डायरेक्टर सेन्ट्रल रीजन इलाहाबाद से भी दो हफ्ते में मांगा जवाब,हाईकोर्ट ने कुछ चयनित अभ्यर्थियों को भी जारी किया नोटिस,दो हफ्ते के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी अगली सुनवाई,अभय कुमार और 72 अन्य ने हाईकोर्ट में दाखिल की है याचिका

अमरोहा-पिता पर बेटी की गला दबाकर हत्या का आरोप,बोरे में भरा बेटी का शव घर से बरामद,बदबू फैलने से लोगों ने पुलिस को दी सूचना,डिडौली थाना क्षेत्र के जोई गांव की घटना

कानपुर-महिला से अधेड़ ने की छेड़छाड़,महिला ने अधेड़ को ईंट मारकर किया घायल,आक्रोशित अधेड़ ने महिला को जमकर पीटा,कलट्टरगंज थाना क्षेत्र के घंटाघर की घटना

ग़ाज़ियाबाद-अवैध कब्जे की भूमि मुक्त कराने के लिए जीडीए का अभियान,मोरटी मोरटा डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों को जीडीए ने तुड़वाया

फैजाबाद-सुतली बम मिलने से इलाके में हड़कंप,बम डिस्पोजल स्क्वायड ने 3 बमों को किया डिफ्यूज,बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के तेंदवा माफी का मामला

इलाहाबाद-घूरपुर के पालपुर घाट पर यमुना में नाव पलटने का मामला,स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पहुंचे मृतकों के घर,परिजनों को सौंपा चार लाख की सहायता राशि का पत्र,पीड़ित परिवार के खाते में सीधे भेज दी गई है सहायता राशि,मुख्यमंत्री की ओर से पीड़ित परिजनों की दी सांत्वना

लखनऊ-रेलवे ने चलाया सघन टिकट चेकिंग अभियान,लखनऊ में 305 बेटिकट यात्रियों का किया गया चालान,167000 जुर्माना रेलवे विभाग ने वसूला
 
नोएडा-बाइक सवार बदमाशों ने की 54 हजार रुपए की लूटे,बेटी की शादी के लिए पैसे निकालकर जा रहा था व्यक्ति,सीसीटीवी की मदद से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी,नोएडा के सेक्टर 24 कोतवाली क्षेत्र की घटना

सहारनपुर-ट्रांसपोर्ट गोदाम में लगी भीषण आग,दमकल की 2 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी,शहर कोतवाली क्षेत्र के सिनेमा हाल के पास की घटना

चित्रकूट-राजापुर क्षेत्र में 5 लोगों की हत्याओं का मामला,डीआईजी ने घटना स्थल का लिया जायजा,डीआईजी ने खुलासे के लिए 6 टीमे गठित की,राजापुर थाना क्षेत्र अमानपुर अमवा की घटना 

अमेठी-राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में नहीं है प्रभारी डॉक्टर,अमेठी जिले में 18 आयुर्वेदिक अस्पतालों में 3 ही डॉक्टर,आयुर्वेदिक अस्पताल में डॉक्टर न होने से मरीज परेशान

मुरादाबाद-खाद्य पदार्थो के 1 दर्जन नमूने फेल होने से हड़कम्प,अनार का जूस, पनीर, चीनी, के नमूने हुए फेल,मावा का एक नमूना भी जांच में फेल,खाद्य विभाग ने एडीएम कोर्ट में किया वाद दायर,सम्बंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किया

लखनऊ-गायत्री पर दर्ज छेड़छाड़ अपहरण के प्रयास का मामला,पुलिस ने कोर्ट से मांगी थी गायत्री की न्याययिक हिरासत,28 अप्रैल को सीजेएम कोर्ट में होगी मामले की अगली सुनवाई

महोबा-डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा महोबा पहुंचे,अमित शाह के पीए राकेश मिश्रा के आवास पहुंचे,निजी कार्यक्रम में कर रहे हैं शिरकत

लखनऊ-प्रोफेसर कैलाश नारायण बने एकेटीयू के नए प्रतिकुलपति,प्रोफेसर वीके सिंह गोरखपुर विवि के कुलपति बनाए गए थे,वीके सिंह के कुलपति बनाए जाने के बाद से खाली था पद,आईईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में शिक्षक हैं प्रो.कैलाश

बाराबंकी-बीजेपी सांसद प्रियंका रावत की अफसरों को धमकी,प्रेस कांफ्रेंस में अफसरों की खाल खिंचवा लेने की धमकी दी,जितनी मलाई खाई है सब निकलवा लेंगे-प्रियंका रावत,जिलों में अभी भी तैनात हैं पिछली सरकार के अफसर-प्रियंका ,एडिश्नल एसपी बाराबंकी को बताया प्रॉपर्टी डीलर

मऊ-ग्रामीणों ने रोड जामकर किया प्रदर्शन,शराब की दुकान के विरोध में किया प्रदर्शन,पुलिस ने ग्रामीणों पर किया जमकर लाठीचार्ज,ग्रामीणों ने लाठीचार्ज के विरोध में किया पथराव,सरायलखंसी के रस्तीपुर पेट्रोल पम्प की घटना

लखनऊ-निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ एबीवीपी का धरना,स्कूलों में मनमानी फीस बढ़ाने के विरोध में धरना ,स्कूल की सेटिंग से किताब-ड्रेस में कमीशनखोरी रोकने की मांग,हजरतगंज में गांधी प्रतिमा पर किया धरना प्रदर्शन

लखनऊ-आतंक की राह पर भटके युवाओं की घर वापसी कार्यक्रम,यूपी एटीएस ने सही राह पर लाने के लिए बढ़ाया हाथ,एटीएस के कण्ट्रोलरुम पर सूचना दें भटके युवाओं की,समाज की मुख्य धारा से यूपी एटीएस जोड़ेगी भटके युवाओं को,यूपी एटीएम ने जारी किया मदद देने के लिए हेल्पलाइन नम्बर,यूपी एटीएस को 05222304587,9792103156 पर दें सूचना,बिजनौर मॉड्यूल ने कबूली कई युवाओं को भटकाने की कोशिश

आगरा-ETV से बोले एसपी सिंह बघेल-6 माह बाद प्रदेश में दिखेगा बदलाव-बघेल,पहली बार सरकार 24 घंटे काम कर रही-बघेल,बवाल को लेकर निकलेगा बीच का रास्ता

आगरा-जाजऊ हत्याकांड आंदोलन के 2 आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेला,बीजेपी के पूर्व जिला महामंत्री समेत 2 लोग भेजे गए जेल,आंदोलन के दौरान कलेक्ट्रेट में हुआ था बवाल

इलाहाबाद-नवाबगंज में एक परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला,चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पहुचे पीड़ित के घर,परिजनों को दिया निष्पक्ष जांच और इन्साफ का भरोसा,सरकार की तरफ से परिजनों को आठ लाख की आर्थिक मदद,
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना से बेटी को 2.5 लाख का अनुदान

इलाहाबाद-सिद्धार्थनगर,बरेली और झांसी में पुलिस कर्मियों के निलम्बन का मामला,बगैर प्रारम्भिक जांच के निलम्बन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका,हाईकोर्ट ने तीनों जिलों के कप्तानों से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा,9 मई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी मामले की अगली सुनवाई

प्रतापगढ़-सवारियों से भरा टैम्पो बेकाबू होकर पलटा,1 की मौत 9 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,उदयपुर क्षेत्र के ननइयां की घटना

कानपुर देहात-थानेदार से परेशान युवक की एसपी से गुहार,फर्जी एक्सीडेंट मामले में थाने में किया था बंद,बीस हजार रुपये लेकर छोड़ने का आरोप,न्याय न मिला तो CM से करूंगा शिकायत-पीड़ित,सिकन्दरा थाना क्षेत्र का मामला

गाजियाबाद-मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा,डॉक्टरों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप,जिला अस्पताल MMG का मामला

लखनऊ-पश्चिमी यूपी के सासंद सीएम योगी से मिलने पहुंचे,केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के नेतृत्व में पहुंचे सांसद,सीएम के साथ पश्चिमी यूपी के सांसदों की बैठक जारी,सहारनपुर समेत पश्चिमी यूपी के कई मामलों पर हो रही चर्चा

मथुरा-पुलिस और बदमाशों के बीच चल रही मुठभेड़ खत्म,3 बदमाश गिरफ्तार, सर्च अभियान अभी भी जारी,नोएडा से आए व्यापारियों का बदमाशों ने किया था अपहरण,गोवर्धन थाना क्षेत्र के भगौता गांव में हुई मुठभेड़

बुधवार, 26 अप्रैल 2017

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें

दिल्ली: सीएम त्रिवेंद्र ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी से की मुलाकात, उत्तराखंड में NIFT  खोलने पर हुई चर्चा, टेक्सटाइल पार्क खोलने को लेकर भी हुई चर्चा।

दिल्ली: रियल स्टेट कंपनी यूनिटेक की मुश्किलें बढ़ी, विस्टा सोसाइटी के मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, ब्याज जमा नहीं किया तो प्रॉपर्टी करेंगे अटैच, 8 मई तक बिल्डर ब्याज जमा करें – सुप्रीम कोर्ट , 8 मई को मामले की अगली सुनवाई होगी, दिल्ली से सटे गुड़गांव के सेक्टर-70  का मामला।

देहरादून: नेशनल वॉयस की खबर का असर, पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट का मामला, बसंत बिहार थाना क्षेत्र में हुई थी मारपीट, PHQ ने मामले की जांच SSP मुख्यालय को सौंपी।

देहरादून: गढ़वाल कमिशनर विनोद शर्मा ने दिया निर्देश, पूरे मंडल में व्यापक चेकिंग के दिए निर्देश, सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों को निर्देश, परिवहन विभाग को भी कमिश्नर ने दिए निर्देश, चारधाम यात्रा के सड़क संचालन के लिए निर्देश, वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी दिए निर्देश, कमिशनर ने सभी अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

हरिद्वार: बाबा रामदेव को लगा एक और बड़ा झटका, पतंजलि आंवला जूस की बिक्री पर बैन, आर्मी कैंटीन में पतंजलि आंवला जूस पर बैन, पतंजलि आंवला जूस की बिक्री पर लगी रोक, बाबा का आंवला जूस सेहत के लिए हानिकारक, खराब गुणवत्ता रिपोर्ट पर आर्मी कैंटीन में लगी रोक, कोलकाता की सेंट्रल फूड लैब में की गई थी जांच, लैब में जांच में आंवला जूस को बेहतर नहीं पाया गया, आर्मी की सभी कैंटीन से आंवला जूस वापस किया गया।

देहरादून: पुलिस ने संदिग्ध नेपाली को किया गिरफ्तार, संदिग्ध नेपाली ने पासपोर्ट के लिए किया था आवेदन, फर्जी दस्तावेज के आधार पर किया था आवेदन, 21 हजार के कोरियन नोट भी किये गए बरामद, कई एटीएम कार्ड भी किए गए बरामद, एलआईयू ने जांच के दौरान किया गिरफ्तार, आरोपी के बैकग्राउंड के बारे में जुटाई जा रही जानकारी।   

लखनऊ: जगमोहन यादव के खिलाफ CBI जांच के आदेश, नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन ने दिया आदेश, अवैध वसूली की शिकायत पर दिया आदेश, डेढ़ साल पुराने मामला में CBI जांच का आदेश, डीजीपी रहते जगमोहन यादव ने मारा था छापा, श्याम वनस्पति ऑयल लिमिटेड में मारा था छापा, छापा के दौरान डीजीपी पर पैसा मांगने का आरोप, नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन में हुई थी शिकायत।

लखनऊ: डिप्टी सीएम केशव मौर्या का बयान- बीजेपी नेताओं की हिंसक घटनाओं पर बोले केशव, आप लोग मित्र हैं ज्यादा उठा देते हैं मामले को, कोई कार्यकर्त्ता हमारा इस विचार धारा का नहीं है, किसी से अगर भूल चूक हुई होगी तो देखेंगे, आजमगढ़ का नाम बदलने की जानकारी नहीं।

लखनऊ: सीएम योगी के आवास पर समन्वय बैठक जारी, बीजेपी और RSS के बीच समन्वय बैठक जारी, ओम माथुर, सुनील बंसल, केशव मौर्या मौजूद, आरएसएस के पदाधिकारियों के साथ बैठक।

लखनऊ: सीएम योगी के कार्यक्रम में प्रधानों का हंगामा, प्रधानों ने मानदेय बढ़ाने की सीएम से मांग की, मानदेय बढ़ाने को लेकर प्रधानों का हंगामा।

लखनऊ: केंद्रीय मंत्री पंचायतीराज नरेंद्र तोमर का बयान- गांव बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा, मोदी सरकार में पंचायतों को सीधे पैसा जा रहा, गांव में पांच परेशानी होती है, प्रधान चाहे तो निराकरण कर सकता है, 2022 तक हर गरीब परिवार को आवास मिलेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलेगा मकान। 

लखनऊ: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का बयान- पंचायतीराज दिवस पर सीएम ने दी बधाई, देश के विकास के लिए यूपी का विकास जरुरी, गांवों का विकास करना बहुत जरुरी, पीएम ने कहा यूपी का विकास जरुरी, पीएम ने कहा पैसा सीधे ग्राम पंचायतों को देंगे, ग्राम पंचायतों का विकास तेजी से करना है, अलग-अलग समय में पंचायत प्रतिनिधियों से मिलेंगे, पंचायतीराज मंत्रालय योजनाएं बना रहा है, सरकार का फोकस गांवों का विकास, देश के विकास की नींव है पंचायत, अंतिम व्यक्ति को विकास से जोड़ना हमारा लक्ष्य, ग्राम सभा को विकास की धुरी बनाना है, ग्रामोदय, अंत्योदय का सपना साकार होगा, स्मार्ट सिटी के साथ स्मार्ट गांव की भी बात हो, बिजली सुधार के कार्यक्रम तेजी से चला रहे, सुविधा के लिए लोगों का सहयोग जरुरी, बिजली पर वीआईपी संस्कृति खत्म होगी
बिजली मिलेगी तो सभी जिलों को मिलेगी, ट्रांसफार्मर के लिए हेल्पलाइन नम्बर बना रहे, हर गरीब की झोपड़ी में बिजली पहुंचाएंगे, सभी विभाग गड्ढा मुक्त सड़कों के कार्य को शुरू करें, 15  जून तक सभी सड़के गड्ढा मुक्त करें, पूर्वांचल के जिलों में बहुत सारी बीमारियां, बीमारी का मुख्य कारण सफाई न करना है.
सीएम योगी बिजली पर बड़ा बयान - जहां चोरी नहीं होगी वहां 2018 तक बिजली, 2018 तक 24 घंटे बिजली देंगे, यूपी के 71 जिलों को एक समान बिजली देंगे, ग्राम पंचायत सफाई को देखे, बिजली चोरी रुकेगी तो 24 घंटे बिजली देंगे, स्वच्छ गांवों का चयन करेगी यूपी सरकार, गांवों को सम्मानित किया जाएगा, अच्छा काम करने वाले ग्राम पंचायतों का सम्मान, गंदगी नहीं होगी, तो बीमारियां भी नहीं होंगी।

इलाहाबाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला, निगरानी तंत्र बनाने का हाईकोर्ट का निर्देश, सूखा राहत, मिड-डे मील के लिए निगरानी तंत्र, बाल पुष्टाहार, खाद्यान्न आपूर्ति को निगरानी तंत्र, लापरवाह अधिकारियों पर करें कड़ी कार्रवाई - HC, जिला शिकायत निवारण अधिकारियों की तैनाती हो, हाईकोर्ट ने एक माह में तैनाती का दिया आदेश, 30 दिन में हो दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो-HC, कोर्ट ने जिलापूर्ति अधिकारी को दिया निर्देश।

हापुड़: सरकारी डॉक्टर नहीं मानते सीएम का आदेश, सीएमओ कार्यालय पर खुलेआम कर रहे धूम्रपान, डॉ० अनुरागी नहीं मानते सीएम का आदेश, सिगरेट के धुएं के साथ उड़ा रहे सीएम का आदेश, सीएमओ कार्यालय पर अधिकारी करते हैं धूम्रपान।

हाथरस: पति ने पत्न को तलाक की दी धमकी, ससुराल से दहेज की पति कर रहा मांग, मिट्टी का तेल डलकर जाले की कोशिश, विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया आरोप, सदर कोतवाली के लाला का नगला की घटना।

मेरठ: नेशनल वॉयस की खबर का असर, सपा के पूर्व मंत्री की अवैध इमारत की जांच शुरू, वीसी योगेन्द्र यादव ने जेई से मांगी रिपोर्ट, वीसी, जेई पूर्व मंत्री की सांठगांठ से पूरा हुआ निर्माण, प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने कैमरे पर बोलने से किया इनकार, खबर चलने के बाद उपाध्यक्ष ने कागजी घोड़े दौड़ाए, बेगम ब्रिज रोड पर स्थित है बहुमंजिला इमारत।

आगरा: विवाद के चलते 11 दिनों से नहीं मिला खाना, सूरकुटी क्षेत्र के नेत्रहीन विद्यालय का मामला, 13 अप्रैल से विद्यालय के स्टोर में लगा है ताला, पिछले 11 दिनों से नहीं बन रहा है खाना, स्थानीय निवासियों की मदद से मिल रहा खाना, प्रशासनिक प्रयास के बाद भी नहीं सुलझ विवाद।

हापुड़: नेशनल वॉयस की खबर का दमदार असर, सरकारी डॉक्टर के धूम्रपान करने का मामला, डीएम अनिल ढींगरा ने दिए जांच के आदेश, सीएमओ कार्यालय पर धूम्रपान कर रहे थे डॉक्टर, नेशनल वॉयस पर खबर का डीएम ने लिया संज्ञान।                 

इलाहाबाद: पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को राहत, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की मंजूर, दो लाख के बेल बांड पर मिली जमानत, बीस-बीस लाख के दो मुचलकों पर मिली जमानत, एनआरएचएम घोटाले के आरोपी हैं कुशवाहा, जमानत राशि NRHM मिशन में जमा करने का निर्देश, कोर्ट ने साक्ष्यों में छेड़छाड़ न करने दिया निर्देश, ट्रायल में सहयोग का भी दिया है निर्देश।

उन्नाव: अतिक्रमण गिराये जाने पर व्यापारियों में रोष, नाराज व्यापारियों ने जिलाधिकारी से की शिकायत, व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया हंगामा, व्यापारी, महिलाएं अपने साथ लाए मिट्टी का तेल, न्याय न मिलने पर आत्मदाह की दी धमकी, दो दिन पूर्व गिराया गया था अतिक्रमण।

हल्द्वानी: बुधपार्क में पूर्व छात्रसंघ के बैनर तले प्रदर्शन, समाजसेवी सुशील भट्ट की पिटाई के खिलाफ प्रदर्शन, स्कूल के खिलाफ भ्रामक प्रचार करने की भी निंदा, आरोपियों पर पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की मांग।

मेरठ: मीट व्यपारियों को लाइसेंस न मिलने का मामला, नगर निगम में मीट व्यापारियों ने दिया धरना, मीट व्यापारियों ने दी आत्मदाह की चेतावनी, नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन,उत्पीड़न का आरोप, परिवार के साथ आत्मदाह की दी चेतावनी, दो दिन में लाइसेंस न मिले पर दी चेतावनी।

कानपुर: ज्वांइट कमीश्नर के घर छापेमारी का मामला, RTO अनीता पर लटकी निलंबन की तलवार, प्रमुख सचिव परिवहन के पास पहुंची पत्रावली, छापेमारी में बरामद हुए थे 87 लाख, धनराशी का नहीं दे पाए थे ब्यौरा।                       

बरेली: प्रेमिका के लिए पति ने पत्नी को दिया तलाक़, पीड़ित पत्नी ने प्रेमिका का किया था विरोध, तलाक़ के बाद पत्नी को 3 दिन घर में रखा कैद, तलाक के बाद पत्नी को 3 दिन तक भूखा रखा, पीड़िता ने सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, सीएम आवास पर दी आत्मदाह की धमकी, न्याय न मिलने पर पीड़ित महिला ने दी धमकी, पीड़िता ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार, डीआईजी के आदेश पर महिला थाने में केस दर्ज।

बलिया: नेशनल वॉयस की खबर का असर, एसपी ने दो सिपाहियों को किया निलम्बित, सिपाही रणजीत यादव, दिनेश यादव सस्पेंड, नशे में अवैध वसूली करते पकड़े गए थे दोनों।

मनरेगा के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में खोदे गए पोखरे को गरमी के दिनों में नहर या नलकूप से पानी भरे जाने का फरमान















  डॉ- ए के यादव                                                      अंधाधुंध जल दोहन के कारण तेजी से खिसकते भू-गर्भ जलस्तर पर अंकुश लगाने को मनरेगा के तहत खोदे गये जलाशय बस औपचारिकता तक सिमट कर रह गए हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत खोदाई एवं घाट निर्माण के बाद निर्मित आदर्श जलाशयों में जल संरक्षण हेतु अनिवार्य बोरिंग के प्रावधान का अनुपालन न होने से गर्मी आते ही ऐसे पोखरे सूखने लगते हैं। उधर गर्मी के दिनों में पोखरों में पानी भरे जाने के शासनादेश का भी अभी तक अनुपालन नहीं शुरू हो सका है। सूखे जलाशय मुंह चिढ़ा रहे हैं।
चारों तरफ घाट और किनारे पर लहलहाते हरे पेड़-पौधे। बीचोबीच गहरा जलाशय है पर सूखा है। यह दृश्य गर्मी के दिनों में समूची व्यवस्था पर एक सवाल बन जाता है। हाल यह कि यदि किसी जलाशय में पानी है तो या वह निजी स्वामित्व में है या फिर मत्स्य पालन किया जाता है। सार्वजनिक जलाशय तो सूखे ही रहते हैं। तेजी से कट रहे वृक्ष, पट रहे जलाशय, सिकुड़ रहे तालों एवं बढ़ रही आबादी के बीच प्राकृतिक जल का संरक्षण नहीं हो पा रहा है।
पर्यावरण पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव एवं प्रदूषण ने औसत तापमान में वृद्धि कर दिया है। इन कारणों के चलते भूजल स्तर तेजी से प्रतिवर्ष नीचे खिसकता जा रहा है। हाल यह कि गरमी आते ही हैंडपंप पानी छोड़ देते हैं। कुआं का प्रयोग प्रचलन से बाहर हो गया तो जल संरक्षण का यह आम स्त्रोत अब स्वयं अंतिम सांस ले रहा है। बात करें केंद्र से ले कर प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की तो जल संरक्षण हेतु बेहद स्पष्ट प्रावधान वर्णित है।
जलाशयों में विशेषकर आदर्श जलाशयों की खुदाई एवं सुंदरीकरण के साथ ही बीचोबीच बोरिंग अनिवार्य है। गरमी के दिनों में इनमें नहर, शासकीय नलकूप या फिर निजी नलकूप से जल भरे जाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है।
जल संरक्षण के साथ ही श्रमिकों को गांव में रोजगार उपलब्ध कराए जाने हेतु केंद्र सरकार द्वारा संचालित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत पोखरे की खोदाई कर इनलेट व आउटलेट के साथ ही बीचोबीच बोरिंग अनिवार्य है। इस बोरिंग की पाइप का व्यास जलाशय के क्षेत्रफल के अनुसार तय किया जाता है। पाइप पर फिल्टर लगाना भी अनिवार्य है। इसके पीछे मंशा यह कि बरसात का पानी इसके फिल्टर से छन कर पाइप के सहारे नीचे जमीन में जाए। ऐसा होने से गरमी के दिनों में इस जलाशय का पानी आसानी से नहीं सूखेगा। विडंबना यह कि बदलापुर तहसील के चंद गांवों में खोदे गए जलाशयों को अपवाद मान लें तो इस अहम प्रावधान का अनुपालन ही नहीं हो रहा है। इस बाबत अधिकारी भी मौन हैं तो कोई खुलकर बोलता नहीं।
यह जांच का विषय है कि इन पोखरों की खोदाई के बजट में बोरिंग का व्यय प्रदर्शित है या नहीं। यदि ऐसा है तो तय है कि एक बहुत बड़े घोटाले की संभावना भी है। मनरेगा के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में खोदे गए पोखरे को गरमी के दिनों में नहर या नलकूप से पानी भरे जाने का फरमान है। यह भी लगभग बेमानी साबित हो रहा है। निजी नलकूप से पानी भरे जाने पर ग्राम पंचायत द्वारा भुगतान की व्यवस्था भी है।
उपजिलाधिकारी बदलापुर श्री शिवशरणप्पा ने गरमी के दिन में प्यासे पशु पक्षियों ही नहीं वरन जलस्तर बनाए रखने को जलाशयों में पानी भरा जाना जरूरी तो बताया, परन्तु उन्होने यह भी कहा कि इस संबंध में अभी कोई शासनादेश नहीं आया है फिर भी मैं कृषि विभाग के अधिकारियों से बात किया हूँ और मत्स्य पालन वाले तालाबों में पानी भरवाने की बात चल रही है।

फोटो - -

जनपद जौनपुर के बदलापुर तहसील के अंतर्गत सिंगरामऊं सर्किल के बर्रैया गॉव का आदर्श तालाब।

मंगलवार, 25 अप्रैल 2017

बीती रात अग्यात चोरो ने बैंक के पीछे की रोशन दान (खिडकी) तोडकर बैंक में घुस गय

महराजगंज थाना क्षेत्र के यूनियन बैंक आफ़ इंडिया शाखा तेजीबाज़ार ब्रांच में बीती रात अग्यात चोरो ने चोरी करने का प्रयास किया !
स्थानीय ब्रांच में बीती रात अग्यात चोरो ने बैंक के पीछे की रोशन दान (खिडकी) तोडकर बैंक में घुस गये, खिड़की के बगल लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरा तोडते हुए अंदर कूदकर धारदार हथियार से कैशरूम के दरवाजे की कुन्डी काटकर कैश रूम में घुस गये ! कैशरूम की तिजोरी का ताला तोडने का प्रयास कर रहे थे कि अचानक सायरन की आवाज होने लगी चोरों ने डर के मारे बिना चोरी किये ही बैंक से बाहर भाग गये !
मंगलवार की सुबह जब बैंक कर्मचारी बैंक में आये तो बैंक कैशियर गोविंद सिंह ने देखा कि कैश रूम का दरवाजा खुला हैं, खिडकी भी टूटी हैं यह सब देखकर बैंक कैशियर के होश उड़ गये उन्होने घटना की जानकारी बैंक मैनेजर रविन्द्र कुमार  सिन्हा को दिया !
बैंक मैनेजर ने तत्काल इसकी सूचना थाने पर दी,
थानाअध्यक्ष विजय बहादुर सिंह हमराहियो संग फ़ौरन बैंक पर पहुंच गये तथा पुलिसचौकी तेजीबाज़ार के एस0आई0 शिव शंकर सिंह, गिरी बाबा सहित सभी लोग मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया और मैनेजर द्वारा अग्यात चोरों के खिलाफ़ लिखित तहरीर लेकर थानाअध्यक्ष विजय बहादुर सिंह आवश्यक कार्यवाही करने में जुट गये,
बैंक मैनेजर ने घटना की सूचना बैंक सिक्योरटी अफसर (आर0ओ0) जहीर अब्बास को दी वो भी मौके पर उपस्थित हुए बैंक कर्मचारियों से घटना की जानकारी लेकर लिखा पढी कर वापस गये ! इस घटना के बारे में बैंक मैनेजर से पूछे जाने पर उन्होने बताया कि कुछ नुकसान नही हुआ हैं चोर अपने मकसद में कामयाब नही हुए !
मौके पर काफ़ी भीड़ ईकट्ठा हो गई, बैंक ग्राहको को लगभग तीन घंटे बैंक से लेन-देन करने के लिये इंतजार करना पडा !