लखनऊ में एसटीएफ के पेट्रोल पंपों पर छापे के दौरान तेल चोरी का मामला सामने आया है. इसके तहत 7 पेट्रोल पंपों पर छापा मारा गया था, इन पंपों पर कम पेट्रोल देने का आरोप था. यह तेल मशीन के नीचे चिप लगाकर चोरी किया जाता था, जिससे एक दिन में लगभग 40 से 50 हजार रुपये तक की धांधली होती थी. धोखाधड़ी सामने आने के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया है.
एसटीएफ ने छापे मारकर कई मशीनें सील कर दी हैं, कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन, सप्लाई विभाग, तेल कंपनियों के प्रतिनिधित्व व कई आला अफसर मौजूद थे. छापेमारी के दौरान सभी पेट्रोल पंपों से कई चिप और रिमोट बरामद किये गये. एसटीएफ ने यह कार्रवाई ग्राहकों की शिकायत के बाद की है.
1 हजार पेट्रोल पंप पर लगाई चिप
पकड़े गये आरोपी ने एसटीएफ को बताया कि उन्होंने 1 हजार से भी ज्यादा पेट्रोल पंपों पर चिप लगाई है, जिसके जरिये यह चोरी की जा सकती है. उत्तर प्रदेश के अलावा यह धंधा देश के कई और बड़े राज्यों में भी चल रहा है. एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक के अनुसार, पेट्रोल कम देने के मामले में एक बड़े गैंग का हाथ हो सकता है जो कि देशभर में एक्टिव है.एसटीएफ ने इस मामले में गैंग से जुड़े राजेंद्र नामक शख्स को गिरफ्तार किया है, यह छापा एसटीएफ की 7 टीमों ने किया.
बताया जा रहा है कि एक पेट्रोल पंप पर इस गैंग के कई लोग शामिल रहते थे. जिसमें से एक पेट्रोल डालने पर, दूसरा उसे रिमोट के जरिये चिप को चालू करने पर रहता था.
tikhiawaz24.in
शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017
तेल मशीन के नीचे चिप लगाकर चोरी किया जाता था
मुख्यमंत्री इस दौरान उनके आफिस में लैंडलाइन पर फोन कर सकते हैं
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अधिकारियों को चेताया है कि सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक उन्हें कार्यालय में हर हाल में उपस्थित रहना होगा और स्वयं मुख्यमंत्री इस दौरान उनके आफिस में लैंडलाइन पर फोन कर सकते हैं। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने आज कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि अधिकारी कामकाज और कानून-व्घ्यवस्था दुरुस्त करने के लिहाज से दफ्तर में पूरा समय दें। मुख्यमंत्री सुबह नौ बजे से शाम छह बजे के बीच किसी भी वक्त किसी भी अधिकारी को उनके ऑफिस के लैंडलाइन में भी फोन कर सकते हैं।’’
शर्मा ने कहा, ‘‘यदि अधिकारी इस दौरान अपने ऑफिस में नहीं मिले तो उनको बाहर या फील्ड में जाने के बारे में वाजिब कारण बताना होगा, अन्यथा उनको दंडित किया जा सकता है।’’ उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी गांवों में शाम सात से सुबह सात बजे तक बिजली देने का निर्देश दिया गया है। ओलावृष्टि और आंधी आने पर यदि बिजली के तार टूटे तो उनको दुरुस्त करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया कि सभी नगर आयुक्तों और जिलाधिकारियों को शहरों के साथ-साथ विशेष रूप से गांवों में स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।
मंत्री ने कहा कि पानी बचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसके अलावा महानगरों को प्लास्टिक के उपयोग से मुक्त करें। आने वाले समय में बारिश होगी, ऐसे में जलभराव न हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। सबसे ज्यादा चूंकि प्लास्टिक की वजह से रूकावट होती है इसलिए प्लास्टिक के लिए एक अभियान चलाना चाहिए। शर्मा ने अगले सौ दिन के लिए योगी सरकार की योजनाओं का उल्ले
शिव पाल यादव ने शहीदों को शहादत पर दी श्रधांजलि
प्रतापगढ़। शिवपाल यादव का बयान--अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोकसभा में 5 सीटें और विधानसभा में 47 सीटे मिली। अखिलेश ने कहा था 3 महीने बाद सरकार गठन के बाद पार्टी का नेतृत्व नेता जी को सौप देंगे। सरकार तो बनी नही अब नेताजी को संगठन सौपने से पार्टी और परिवार एक हो सकते हैं। शिव पाल यादव ने शहीदों को शहादत पर दी श्रधांजलि। कहा- आतंकवाद पर सबको एक होकर लड़ना चाहिए। प्रतापगढ़ में जूनियर बार के पूर्व अध्यक्ष विनोद पाण्डेय की अगुवाई में हुआ शिवपाल यादव का स्वागत।सपा नेता वासिक सिद्दीकी समेत सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। निजी समारोह में शामिल होने जौनपुर जा रहे थे शिवपाल यादव। शिव मोहन, समाचार प्लस।
विधायक केसर सिंह गंगवार समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बरेली, उत्तर प्रदेश के बरेली में बैंक प्रबंधक से मारपीट, जबरन उठा ले जाने और धमकी देने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक केसर सिंह गंगवार समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।
मामला सत्ताधारी पार्टी के विधायक से जुड़ा होने के कारण एसपी (देहात) यमुना प्रसाद ने बैंक शाखा पहुंच कर घटना की जानकारी हासिल की और बैंककर्मियों के बयान दर्ज कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। गुरुवार को बैंक इम्प्लाइज यूनियन और बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंचाने पर रिपोर्ट दर्ज की गयी।
लागत की उच्च स्तरीय समीक्षा कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए
लखनऊ यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं में हो रही देरी और बढ़ती लागत पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि इन परियोजनाओं में हुए लेटलतीफी, उपयोगिता व लागत की उच्च स्तरीय समीक्षा कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट के निर्माण में हुई धांधली पैसे की बर्बादी का सबसे बड़ा नमूना है। योगी ने मुख्य सचिव, सिंचाई, वित्त एवं नियोजन विभाग के प्रमुख सचिवों को इन परियोजनाओं की समीक्षा कर, इन्हें पूरा करने के लिए कार्य योजना और रणनीति तैयार करने को कहा है। योगी ने गुरुवार को यह निर्देश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रस्तुतिकरण के दौरान दिए।
उन्होंने कहा कि अब शिथिलता और हीला-हवाली से काम नहीं चलेगा। भ्रष्टाचार को हर हाल में बंद करना है। किसी भी कीमत पर जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने अभियन्ताओं व उच्च अधिकारियों को गुणवत्ता की जांच व समयबद्धता के लिए औचक निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोमती रिवरफ्रण्ट डेवलेपमेण्ट परियोजना में गोमती के चैनेलाइजेशन के क
15 दिनों के भीतर हो जाना चाहिये और निस्तारण की स्थिति से आवेदकों को भी तत्काल अवगत कराये
नितिन त्रिपाठी
प्रतापगढ़(ब्यूरो)- प्रभारी जिलाधिकारी श्री महेन्द्र बहादुर सिंह ने मा0 मुख्यमंत्री जी प्रतिबद्धताओं के मद्देनजर जन शिकायतों/परिवादों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल देते हुये कहा है कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने अपेक्षा की है कि सभी जिलाधिकारी, सभी पुलिस अधीक्षक, परिक्षेत्रीय पुलिस उपमहानिरीक्षक, मण्डलायुक्त एवं समस्त जोनल पुलिस महानिरीक्षक प्रतिदिन 9 बजे पूर्वान्ह से 11 बजे पूर्वान्ह तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर नागरिकों की शिकायतें सुने और समयबद्ध रूप से उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होने बताया है कि जन समस्याओं और शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण अधिकतम 15 दिनों के भीतर हो जाना चाहिये और निस्तारण की स्थिति से आवेदकों को भी तत्काल अवगत कराया जाये। प्रभारी जिलाधिकारी ने अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की है कि जन शिकायतों एवं उसके निस्तारण की स्थिति विषयक सूचना पाक्षिक रूप से प्रत्येक माह की 16 तारीख तक एवं द्वितीय पक्ष की सूचना आगामी माह की पहली तारीख तक शासन को उपलब्ध कराया जाये ताकि जनपदवार शिकायतों की संख्या एवं निस्तारण की स्थिति संकलित रूप से मा0 मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत हो सके।
प्रभारी जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों से यह अपेक्षा की है कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये और इसमें किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की उदासीनता, शिथिलता एवं अनवधानता कदापि क्षम्य नही होगी।
यह आदेश प्रभारी जिलाधिकारी श्री महेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा दिया गया किन्तु सबसे अधिक लम्बित शिकायते उन्ही के कार्यालय की है !
तीखी आवाज़ पर ब्रेकिंग समाचार
लखनऊ: डिप्टी सीएम केशव मौर्या का दौरा कल, दो दिन के एमपी दौरे पर कल होंगे रवाना, दतिया में स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल।
बरेली: मालगाड़ी में आग से विभाग में हड़कम्प, मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर पाया काबू, कई घण्टे तक रेलवे यातायात रहा प्रभावित, बड़ा हादसा टला, मौके पर पहुंची GRP,RPF, स्थानीय पुलिस,रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे, डीजल टैंकर ट्रेन चनेहटी से जा रही थी वनथरा, चनेहटी रेलवे स्टेशन के आउटर पर हुआ हादसा।
लखनऊ: लखनऊ एसएसपी मंजिल सैनी ने चार्ज छोड़ा, जयप्रकाश लखनऊ के प्रभारी एसएसपी बने, मंजिल सैनी चार्ज देकर दिल्ली गई ।
आगरा: बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी 3 गोलियां,गंभीर घायल, घायल युवक को अस्पताल भेजा गया, एसपी समेत थाना पुलिस मौके पर , मलपुरा थाना क्षेत्र के धनौली की घटना।
लखनऊ: दो विभागों का प्रजेंटेशन ख़त्म हुआ, सीएम के सामने हुआ प्रजेंटेशन , एनेक्सी में सीएम के सामने चल रहा प्रजेंटेशन ।
लखनऊ: पेट्रोल पंप पर एसटीएफ का छापा, मेडिकल कॉलेज के पेट्रोल पम्प पर छापा, चौक इलाके क मामला।
लखनऊ: सीएम योगी का कल एमपी दौरा, मंडला और डिण्डौरी का योगी करेंगे दौरा, 12.30 बजे सीएम योगी अमौसी से होंगे रवाना, मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के आवास पर कार्यक्रम, यूपी सीएम योगी कल एमपी के दौरे पर ।
झांसी: सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह का बयान, ‘एरच बांध की फाइलों के मामले की होगी जांच’, बुंदेलखण्ड में कोई प्यासा नहीं रहेगा-सिंह, नहरों की सफाई मशीनों से नहीं होगी-सिंह, ‘अब मजदूरों से नहरों की सफाई कराई जाएगी’।
लखनऊ: ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा कल जाएंगे आगरा, 4 बजे ऊर्जा भवन अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक, 4:30 बजे ऊर्जा भवन में श्रीकांत शर्मा की होगी पीसी।
लखीमपुर खीरी: धार्मिक कार्यक्रम के दौरान झड़प का मामला दर्ज, आपस में भिड़े थे दो गुट,11 पर केस दर्ज, 11 लोगों के खिलाफ डकैती, छेड़छाड़,बलवा का केस, 3 महिलाओं समेत 18 लोगों पर दूसरे ने केस दर्ज कराया, मारपीट, फायरिंग, जानलेवा हमला,बलवा का केस।
लखनऊ: गवर्नर ने अभिनेता के निधन पर जताया शोक, गवर्नर ने विनोद खन्ना के निधन पर दुःख जताया, फिल्म जगत ने एक सितारा खो दिया- राम नाईक, राजनीति में भी अपूर्णीय क्षति हुई- राम नाईक।
लखनऊ: सीएम ने परशुराम जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी, सीएम ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी, ‘समाज में समानता,न्याय की स्थापना में अतुलनीय योगदान’, उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए-सीएम।
दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर कहा, नेता विपक्ष के बिना भी नियुक्ति सम्भव, केंद्र सरकार लोकपाल की नियुक्ति कर सकती है, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर कहा , सरकार को बदलाव का इंतजाम नहीं करना चाहिए, कानून में बदलाव होने का इंतजार नहीं करना चाहिए, लोकपाल की नियुक्ति प्रक्रिया जारी रखनी चाहिए।
दिल्ली: सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर , यूपी सरकार की छवि सुधारने का जिम्मा संघ को , संघ और भाजपा नेताओं के बीच बनी रणनीति, जिला स्तर पर संघ के प्रचारकों को मिली जिम्मेदारी, भाजपा कार्यकर्ताओं को संयमित रखने की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं के आक्रामक तेवर से है चिंतिंत , लगातार हो रही घटनाओं को लेकर चिंतित, संघ के शीर्ष नेता,भाजपा के पदाधिकारी चिंतित।
गुरुवार, 27 अप्रैल 2017
तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें
दिल्ली: एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की मुलाकात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रहे मौजूद, शिवराज और ज्योतिरादित्य की एक साथ मौजूदगी ।
दिल्ली: रीता बहुगुणा जोशी केंद्र को भेजेंगी डीपीआर, 15 दिन में केंद्र सरकार को भेजेंगे डीपीआर-रीता, 18 महीने का विकास का टारगेट-रीता, अयोध्या शहर को सुंदर बनाया जाएगा-रीता, आगरा में हुई घटना पर रीता ने जताई चिंता, महिला सुरक्षाकर्मी को किया जाएगा तैनात-रीता, महेश शर्मा ने आगरा की घटना पर जताई चिंता, यूपी डीजीपी सुलतान सिंह से महेश ने की बातचीत, डीजीपी ने जल्द कार्रवाई के दिए आश्वासन।
दिल्ली: केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा का बयान, UP के पांच शहरों का समग्र विकास होगा-महेश, अयोध्या, बनारस, गोरखपुर का समग्र विकास, मथुरा और वृंदावन का समग्र विकास होगा-महेश।
दिल्ली: कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का बयान , रामायण सर्किट पर काम जल्द पूरा होगा-रीता,‘ताजमहल के पास लपका गैंग पर होगी कार्रवाई, कृष्णा सर्किट, रामायण सर्किट पर चर्चा-रीता, यूपी में गुंडागर्दी पर जल्द लगाम लगाई जाएगी-रीता, पर्यटन विभाग में महिला पुलिसकर्मियों को बढ़ाएंगे-रीता।
मुंबई: विनोद खन्ना की अंतिम यात्रा में पहुंचे अमिताभ, अमिताभ के साथ अभिषेक बच्चन भी पहुंचे, कबीर बेदी, उदित नारायण, डैनी भी पहुंचे, विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में उमड़ा बॉलीवुड।
भोपाल: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का बयान, भगवा आतंकवाद कांग्रेस की देन–प्रज्ञा, 9 साल का लम्बा अन्याय झेला, अभी आरोपों से आधी मुक्ति हुई है,‘मौजूदा सरकार न्याय के लिए प्रयास करती है,मेरी गिरफ्तारी कांग्रेस की साजिश-प्रज्ञा।
लखनऊ: मदरसा बोर्ड के परीक्षार्थियों में आयी कमी, मदरसा बोर्ड परीक्षा में 50 हजार परीक्षार्थी हुये कम, 3 लाख 75 हजार 190 परीक्षार्थी दे रहे हैं परीक्षा, मुंशी मौलवी और आलिम की चल रही है परीक्षा।
लखनऊ: सीएम योगी के सामने प्रजेंटेशन शुरू, आज 3 विभागों का प्रजेंटेशन शुरू, सिंचाई एवं जल संसाधन का प्रजेंटेशन, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल का प्रजेंटेशन, ग्रामीण अभियंत्रण का प्रजंटेशन शुरू, कैबिनेट मंत्री,विभागों के प्रमुख सचिव मौजूद।
लखनऊ: राज्यमंत्री सुरेश पासी का बयान, LDA के घोटालेबाजों पर जल्द गिरेगी गाज, दोषियों के खिलाफ तकनीकी जांच हो रही-पासी, जांच के बाद होगी बड़ी कार्रवाई-सुरेश एलडीए में भ्रष्टाचार की हो रही है जांच।
लखनऊ: मध्यांचल विद्धुत वितरण निगम का पीसी, एमडी का बयान, प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं के लिये सर्वदा योजना लागू, शहरी ग्रामीण में कटिया वालों को नया कनेक्शन मिलेगा, लोगों को कनेक्शन देने का काम आज से शुरू, प्रथम चरण में 4 किलो वाट के ग्राहकों के लिये होगा, इसके लिये 15 जून तक होगा रजिस्टेशन, 71 प्रतिशत ग्रामीण के पास कनेक्शन नहीं है, कटिया से कर रहे हैं इस्तेमाल-एमडी, शहरों में 19 प्रतिशत लोग कटिया से ले रहे बिजली, कटिया से चोरी रूकी तो यूपी में कम नहीं होगी बिजली।
फैजाबाद: बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल का बयान, छात्रों,शिक्षकों का अनुपात होगा सही-अनुपना, शहरी क्षेत्र में अध्यापक ज्यादा बच्चे कम-अनुपमा, ग्रामीण क्षेत्र में बच्चे ज्यादा अध्यापक है कम-अनुपमा,‘भ्रूण हत्या पर रोक से कन्याओं का लिंगानुपात बढ़ा’।
लखनऊ: एलडीए वीसी अनिल गर्ग ने जिम्मेदारी बांटी, सचिव अरुण कुमार को ट्रांसगोमती की जिम्मेदारी, अपर सचिव सीमा सिंह ने सिस गोमती की जिम्मेदारी ।
मथुरा: लड़कियों के फोटो किए फेसबुक पर वायरल, वायरल फोटो के नीचे किए अश्लील कमेंट, लड़कियों के परिजनों मे भारी रोष, आरोपियों पर परिजनों ने दी तहरीर, वृंदावन कोतवाली क्षेत्र का मामला।
लखनऊ: शाहजहांपुर एसपी का तबादला निरस्त, केबी सिंह शाहजहांपुर एसपी बने रहेंगे, विपिन टाडा एसपी महोबा बनाए गए।
लखनऊ: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में 4 नाम, सांसद रमाशंकर कटेरिया का नाम सबसे आगे, अशोक कटेरिया,विनोद सोनकर भी रेस में शामिल, बीजेपी उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर का भी नाम रेस में।
लखनऊ: योगी सरकार में सजा के बजाय मिल रहा ईनाम, रजनीश गुप्ता,जितेंद्र कुमार पर लगातार मेहरबानी, रविंद नायक और राजीव रौतेला काट रहे मलाई, तमाम दावों के बाद भी कामयाब हैं ऐसे अफसर ।
इमर्जेंसी ब्रेक लगाकर फौरन ट्रेन रोक दी वरना बड़ा हादसा हो सकता
अमृतसर से बिहार के सहरसा जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस के एक जनरल कोच के एक्सल बाक्स में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर चालक ने इमर्जेंसी ब्रेक लगाकर फौरन ट्रेन रोक दी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
गुरुवार को गोंडा स्टेशन से निकलने के बाद मिश्रौलियां रेलवे क्रासिंग पर अचानक एक जनरल बोगी के एक्सल बाक्स से धुआं निकलता दिखाई दिया। धुआं निकलते देख यात्रियों ने शोर मचाया तो कोच से गुजर रहे आरपीएफ सिपाही ने वाकी टाकी से गार्ड को सूचना दी। इसके बाद तत्काल चालक ने इमर्जेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।
कंट्रोल रूम को सूचना के बाद फौरन रेलवे की टीमें मौके पर पहुंची। आग लगने वाले एक्सल बाक्स की बोगी को अलग किया गया और आग पर फौरन काबू पा लिया गया। रेलवे ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित है।
बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का निधन हो गया
लम्बी बीमारी के बाद बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का निधन हो गया. उन्होंने 141 फिल्मों में काम किया था. वो 70 साल के थे. वो अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट में मंत्री भी बने थे. पिछले कुछ दिनों से मुंबई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.
बता दें कि कुछ समय पहले उनकी एक तस्वीर पर सामने आई थी, जिसमें वे काफी कमजोर और बीमार नजर आ रहे थे. विनोद खन्ना ने बतौर विलेन फिल्म इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत की थी. हालांकि एक समय वह ओशो से प्रभावित होकर संन्यास भी ले लिया था. बाद में उन्होंने फिर वापसी की.
बाहुबली 2 का प्रीमियर टला
करण जौहर ने विनोद के निधन की वजह से बाहुबली 2 का प्रीमियर टाल दिया. उन्होंने कहा, 'बाहुबली 2 की पूरी टीम दुखी है. हम लोगों ने गुरुवार रात को प्रस्तावित फिल्म का प्रीमियर टालने का फैसला लिया है.'
बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने निधन पर दुख जताते हुए कहा, "हम काफी दुखी महसूस कर रहे हैं. हमें उनके ठीक होने की उम्मीद थी.' विनोद के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके ऋषि कपूर ने अमर अकबर एंथोनी का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'हमेशा मिस करेंगे अमर'. बता दें कि फिल्म में विनोद ने अमर का रोल किया था.
बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो ने कहा, 'वो बढ़िया कलाकार थे. उन्होंने अलग-अलग रंग से ज़िंदगी जिया है. ओशो के साथ गए, राजनीति में आए, उनकी मुस्कुराहट याद रह जाएगी.'
अयोध्या में बरसों से बंद पड़ी रामलीला का मंचन शुरू किया जाय
अयोध्या: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बरसों से बंद पड़ी रामलीला का मंचन शुरू किया जाएगा. यह निर्देश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं. उन्होंने कहा, अयोध्या में कई वर्षओं से बंद पड़ा रामलीला का मंचन प्रारंभ कराया जाए. इसी प्रकार मथुरा में रासलीला एवं चित्रकूट में भजन संध्या कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराया जाए. सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अयोध्या में रामलीला का मंचन कई साल से बंद चल रहा था, जिसे फिर से शुरू करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं. इससे पूर्व बुधवार को ही सीएम ने यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बड़े पैमाने पर IAS और IPS अफसर बदल दिए हैं. सहारनपुर के SSP लव कुमार को नोएडा भेजा गया है. इन्हीं के घर पर पिछले हफ्ते बीजेपी के कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया था.
मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ मन्दिर में ई-पूजा, ई-डोनेशन, कैलाश मानसरोवर यात्रा एवं सिन्धु यात्रा हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल वेबसाइट को आगामी 15 दिन में लॉन्च कराने के निर्देश दिए. योगी ने देर रात धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रस्तुतिकरण के दौरान कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा हेतु आवश्यकतानुसार बाउण्ड्री निर्माण के साथ-साथ तीर्थ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अप्रोच रोड बनाने का कार्य प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराया जाए.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलो में प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति की
1. इलाहाबाद - आशुतोष टंडन 2. फतेहपुर - सत्यदेव चौधरी 3. प्रतापगढ़ - स्वाती सिंह 4. कौशांबी- लक्ष्मी नारायण चौधरी 5. वाराणसी - सुरेश खन्ना 6. जौनपुर - रीता बहुगुणा जोशी 7. चंदौली - जयप्रकाश निषाद 8. गाजीपुर - बृजेश पाठक 9. मीरजापुर - राजेश अग्रवाल 10. सोनभद्र - अर्चना पाण्डेय 11. संतरविदासनगर - ओमप्रकाश राजभर 12. आजमगढ़ - केशव प्रसाद मौर्य 13. बलिया - श्रीकांत शर्मा 14. मऊ - नंदगोपाल गुप्ता नंदी 15. गोरखपुर - धर्मपाल सिंह 16. देवरिया - अनुपमा जायसवाल 17. कुशीनगर - राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह 18. महराजगंज - रमापति शास्त्री 19. बस्ती - सिद्धार्थनाथ सिंह 20. संतकबीरनगर - आशुतोष टंडन 21. सिद्धार्थनगर - चेतन चौहान 22. गोंडा - उपेन्द्र तिवारी 23. बलरामपुर - सुरेश राणा 24. श्रावस्ती - रणवेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी सिंह 25. बहराइच - स्वामी प्रसाद मौर्य 26. फैजाबाद - सतीश महाना 27. अंबेडकरनगर - एसपी सिंह बघेल 28. बाराबंकी - दारा सिंह चौहान 29. सुलतानपुर - जयप्रताप सिंह 30. अमेठी - मोहसिन रजा 31. लखनऊ - राजेश अग्रवाल 32. रायबरेली - नंदगोपाल गुप्ता नंदी 33. हरदोई - अनिल राजभर 34. उन्नाव - रमापति शास्त्री 35. सीतापुर - रीता बहुगुणा जोशी 36. खीरी - गुलाब देवी 37. कानपुर नगर - केशव प्रसाद मौर्य 38. कानपुर देहात - मुकुट बिहारी वर्मा 39. फर्रुखाबाद - चेतन चौहान 40. इटावा - स्वतंत्र देव सिंह 41. औरैया - धर्म सिंह सैनी 42. कन्नौज - संदीप सिंह 43. बांदा - धर्मपाल सिंह 44. महोबा - दारा सिंह चौहान 45. हमीरपुर - मनोहर लाल मन्नू कोरी 46. चित्रकूट - डॉ. महेन्द्र सिंह 47. झांसी - राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह 48. जालौन - जय कुमार सिंह जैकी 49. ललितपुर - सूर्य प्रताप शाही 50. आगरा - दिनेश शर्मा 51. मथुरा - भूपेन्द्र सिंह चौधरी 52. फीरोजाबाद - नीलकंठ तिवारी 53. मैनपुरी - गिरीश चंद्र यादव 54. अलीगढ़ - सुरेश राणा 55. हाथरस - उपेन्द्र तिवारी 56. एटा - अतुल गर्ग 57. कासगंज - सुरेश पासी 58. बरेली - बृजेश पाठक 59. बदायूं - स्वामी प्रसाद मौर्य 60. पीलीभीत - मुकुट बिहारी वर्मा 61. शाहजहांपुर - लक्ष्मीनारायण चौधरी 62. मुरादाबाद - डॉ. महेन्द्र सिंह 63. संभल - बलदेव औलख 64. रामपुर - दिनेश शर्मा 65. बिजनौर - श्रीकांत शर्मा 66. अमरोहा - ओमप्रकाश राजभर 67. मेरठ - सिद्धार्थनाथ सिंह 68. गाजियाबाद - सुरेश खन्ना 69. हापुड़ - सत्यदेव चौधरी 70. गौतमबुद्धनगर - जयप्रताप सिंह 71. बुलंदशहर - स्वतंत्र देव सिंह 72. बागपत - एसपी सिंह बघेल 73. सहारनपुर - सूर्य प्रताप शाही 74. मुजफ्फरनगर - सतीश महाना 75. शामली - अनुपमा जायसवाल
