tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 5 मई 2017

तीखी आवाज़ पर ब्रेकिंग समाचार

गोरखपुर-गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा को लेकर अलर्ट,पुलिस ने गोरखनाथ मंदिर का किया निरीक्षण,डॉग स्क्वॉयड, बम निरोधक दस्ते ने जांची सुरक्षा,सुरक्षा के लिहाज से मंदिर परिसर का हुआ मुआयना,मंदिर की सुरक्षा और पुख्ता करने पर हुआ मंथन,मंदिर आने वाले फरियादियों की आवाजाही पर खास नजर 

वाराणसी-चेकिंग के दौरान रोकने पर कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग,भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास,भागने के प्रयास में पुलिस बूथ को भी बदमाशों ने मारी टक्कर,पुलिस ने पीछा कर 2 बदमाशों को पकड़ा,एक मौके से फरार,जनसा थानाध्यक्ष समेत 3 घायल,अस्पताल में भर्ती,नागालैंड का नम्बर लिखी गाड़ी में सवार थे बदमाश,फूलपुर थाना क्षेत्र में बाबतपुर चौराहे के पास से गिरफ्तारी

उन्नाव-सर्राफा व्यापारी से बदमाशों ने लूटी 10 लाख की ज्वैलरी,लूट का विरोध करने पर व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली,गंभीर हालत में व्यापारी लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया,स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर दो बदमाशों को धर दबोचा,स्थानीय लोगों ने दबोचे गए दोनों बदमाशों को जमकर पीटा,दोनों बदमाशों की हालत गंभीर, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर,सरेशाम लूट की घटना से व्यापारियों में भारी आक्रोश,उन्नाव जनपद के मौरावां कस्बे की घटना

नोएडा-नोएडा सेक्टर 24, सेक्टर-58 कोतवाली की काटे गए कनेक्शन,बिजली विभाग ने बकाया बिल न जमा करने पर की कार्रवाई,विद्युत सप्लाई बंद होने पर वायरलेस सेट, कम्प्यूटर बंद 

लखनऊ-सपा का 3 सदस्यीय दल 7 मई को जाएगा इलाहाबाद,इलाहाबाद विवि परिसर में हुई घटना की करेगा जांच,10 मई को जांच दल अध्यक्ष अखिलेश को सौंपेगा रिपोर्ट

लखनऊ-एसटीएफ की जांच में फिर पकड़ा गया घटतौली वाला पंप,जवाहर भवन के पास इंडियन ऑयल वाला पंप पकड़ा गया,पेट्रोल पंप से दो चिप बरामद,दो मशीन से चिप निकली मिली,इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप की 4 मशीनें हुई सीज

मेरठ-युवक ने पत्नी और भतीजे को मारी गोली,खुद को भी गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या,पत्नी और भतीजे की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,पति-पत्नी के विवाद में बीच बचाव कर रहा था भतीजा,रोहता थाना क्षेत्र के चिंदौड़ी गांव की घटना

लखनऊ-बेसिक शिक्षा विभाग में बच्चों की किताबों के टेंडर का मामला,निदेशालय में कमेटी के सामने टेंडर खोलने की हुई प्रक्रिया,13 फर्मों ने टेंडर खोलने की प्रक्रिया में लिया हिस्सा,250 करोड़ का है बच्चों की किताबों का टेंडर,कल बच्चों की किताबों की टेंडर प्रक्रिया होगी फाइनल  

लखनऊ-पंचायतीराज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने विभागीय बैठक की,स्वाच्छ भारत मिशन के तहत कम प्रगति वाले जिलों को चेतावनी,10 फिसड्डी जिलों को सुधार लाने की दी चोतावनी,सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर करें कार्य-भूपेन्द्र चौधरी,प्रतेक माह में गांवों के विकास कार्यों का होगा निरीक्षण-भूपेन्द्र चौधरी,विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई-भूपेन्द्र चौधरी

आगरा-राज्यपाल राम नाईक का आगरा आगमन कल,पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे गवर्नर

बरेली-तलाक पीड़िता निदा खान पर जानलेवा हमला,निदा कर रहीं हैं तलाक पीड़ितों की मदद,हमलावरों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़,तलाक का केस वापस करने का बनाया दबाव,बारादरी थाने में निदा खान ने दर्ज कराई शिकायत 

फिरोजाबाद-कार सवार बदमाशों ने दो बच्चों का किया अपहरण,पुलिस ने दोनो बच्चों को कराया मुक्त,बदमाश अरेस्ट,रामगढ़ थाना क्षेत्र में सांची रोड की घटना        

प्रतापगढ़-पुलिस की अवैध वसूली का वीडियो हुआ वायरल,गाड़ी छोड़ने के नाम पर पैसे लेते कैमरे में हुआ सिपाही,नए एसपी के आदेश पर शहर में चल रहा चेकिंग अभियान,नगर कोतवाली सिविल लाइन चौकी में तैनात है सिपाही

बरेली-सख्ती के बावजूद नहीं सुधर रहे गेंहू क्रय केंद्र,मंडल में गेंहू केंद्र बंद पर 24 क्रय केंद्र प्रभारी सस्पेंड,कमिश्नर ने लापरवाही पर केंद्र प्रभारियों को किया सस्पेंड,बंद मिले क्रय केंद्र प्रभारियों पर एफआईआर की चेतावनी

वाराणसी-विकास भवन वाराणसी ने पेश की नजीर,पूरी तरह से सौर ऊर्जा से प्रकाशमान होगा विकास भवन,सौर ऊर्जा चालित यूपी का पहला विकास भवन बना वाराणसी,ज्यादा उत्पादन पर ग्रिड को भी सप्लाई देगा विकास भवन,हर साल बचेगी साढ़े 8 लाख की बिजली

गाजियाबाद-तेजरफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर,कार सवार 3 लोगों की मौके पर मौत,1 व्यक्ति घायल,अस्पताल में कराया गया भर्ती,मुरादनगर इलाके की घटना

चित्रकूट-वन दारोगा और वाचक को दबंगों ने पीटा,वन विभाग की जमीन पर कब्जा हटवाने गए थो दोनों,गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल भेजा गया,3 लोगों पर कर्वी कोतवाली में मुकदमा दर्ज,चित्रकूट के कर्वी कोतवाली क्षेत्र की घटना

आगरा-साफ-सफाई के मामले में बहुत पीछे रह गई ताज नगरी,देश के 434 शहरों के सर्वे में आगरा का 263वां स्थान,मथुरा 352वें और फ़िरोज़ाबाद 375वें स्थान पर रहा,स्वच्छता को लेकर केंद्र सरकार ने जारी की रिपोर्ट

कानपुर देहात-बीएसए ने प्राथमिक स्कूलों का किया निरीक्षण,50 बच्चों में मौके पर 8 बच्चे मिले उपस्थित,रजिस्टर पर दर्ज थी सभी बच्चों की उपस्थिति,बीएसए ने दो अध्यापिकाओं को किया निलंबित,अकबरपुर के सलावतपुर प्राथमिक विद्यालय का मामला

लखीमपुर-बोलेरो ने साइकिल सवार दंपति और बच्चे को कुचला,गंभीर हालत में तीनों घायलों को अस्पताल भेजा गया,मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के अमीरनगर इलाके की घटना

कानपुर-चलती कार में अचानक लगी आग,देखते देखते ही कार धू-धूकर जलने लगी आग,दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू,कानपुर के नया गंगापुल क्षेत्र की घटना

जौनपुर-बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत,नाराज लोगों ने शव रखकर लगाया जाम,बोलेरो चालक को गिरफ्तार करने की मांग,सराय ख्वाजा थाना के सिद्दीकपुर बाजार का मामला

मेरठ-आग लगने से जलकर राख हुआ ट्रांसफॉर्मर,सूचना के एक घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ी,लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के हुमायूं नगर का मामला

फैजाबाद-शासन के निर्देश पर आज भी चला चेकिंग अभियान,शहर में स्थित साकेत पेट्रोल पंप को किया गया सीज,घटतौली पकड़े जाने पर सीज किया गया पेट्रोल पंप

झांसी-फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग,आस पास की कई दुकानें भी आई आग की चपेट में,दमकल की 3 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं,नवाबाद थाना क्षेत्र में गोविंद चौहारे के पास की घटना

बदायूं-हर्ष फायरिंग में छत पर खड़े बच्चे की मौत,आलापुर के ककराला वॉर्ड नं 4 का मामला

कानपुर-रिक्शे से बाजार जा रही मां-बेटी की क्रेन से दबकर मौत,जल्दबाजी के चक्कर में क्रेन ने मां-बेटी को कुचला,काकादेव थाना क्षेत्र के विजयनगर इलाके की घटना

लखीमपुर-घटतौली मिलने पर पेट्रोल पंप को किया गया सीज,संपूर्णानगर में धारीवाल पेट्रोल पंप पर मिली घटतौली,जिला प्रशासन ने चलाया पेट्रोल पंप चेकिंग अभियान

सुल्तानपुर-बीए की परीक्षा दे रहे दो मुन्ना भाई गिरफ्तार,दूसरे के स्थान पर दोनों दे रहे थे परीक्षा,विवेकानंद एसएस महाविद्यालय मधैया का मामला

मेरठ-घटतौली की शिकायत पर पेट्रोल पंपों पर छापेमारी,प्रशासन की टीम ने एक पेट्रोल फिलिंग मशीन सील की,2 पेट्रोल पंपों से सैंपल भरे, दो पेट्रोल पंपों की सेल रुकवाई

बहराइच-शासन के आदेश पर चलाया गया चेकिंग अभियान,घटतौली को लेकर कई पेट्रोल पंपों की हुई चांज,मिहिरपुर में संदिग्ध डिवाइस मिलने पर पेट्रोल पंप सीज

हापुड़-फिटनेस और लिखित परीक्षा के आधार पर पोस्टिंग,पिछले सप्ताह दारोगाओं का एसपी ने लिया था टेस्ट,टेस्ट के आधार पर 42 दारोगाओं का कार्यक्षेत्र बदला,पुलिस व्यवस्था को चुस्त और फास्ट बनाने की पहल

बाराबंकी-तीन अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर प्रशासन ने की कार्रवाई,गड़बड़ी पाए जाने पर तीन पेट्रोल पंपों की 4 मशीनें सीज,मशीनों के पुर्जे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए,नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित हैं तीनों पेट्रोल पंप

महोबा-शासन के आदेश पर पेट्रोल पंपो पर छापेमारी अभियान,कामदगिरी पंप पर गड़बड़ी मिलने पर किया गया सीज,ओपी पेट्रोल पंप को भी गड़बड़ी मिलने पर किया सीज,घटतौली और अन्य अनियमितता मिलने पर कार्रवाई

पीलीभीत-युवक को दोस्तों ने मारा चाकू,गंभीर हालत में युवक को अस्पताल भेजा गया,शराब पिलाने के बहाने युवक को ले गए थे जंगल,पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया गांव की घटना

आगरा-कंडेक्टर से बदमाशों ने 25 हजार रुपए लूटे,कैश,मोबाइल,टिकट मशीन लूटकर बदमाश फरार,एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के रामबाग चौराहे की घटना
बाराबंकी-ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से नाबालिग की मौत,जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बेरिया गांव का मामला

बाराबंकी-प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों में संघर्ष,संघर्ष में दोनों गुटों के एक दर्जन लोग घायल,पुलिस ने 3 को गिरफ्तार कर शुरू की जांच,जहांगीराबाद क्षेत्र के करंद गांव का मामला

ब्रेकिंग समाचार

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना के काफिले पर आतंकियों ने किया हमला

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ कल केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू से करेंगे मुलाकात, केन्द्रीय योजनाओं पर होगी चर्चा

बुलंदशहर: युवक और युवती को पुलिस ने कर लिया है बरामद, एसएसपी बुलंदशहर ने दी जानकारी

लखनऊ: यूपीएटीएस स्पेशल कोर्ट ने फैजाबाद से पकड़े गए आइएसआई एजेंट आफताब अली को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

नोएडा: आधा दर्जन से अधिक झोपड़ियों में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाडियां मौके पर मौजूद, नोएडा सेक्टर 50 की घटना

लखनऊ: आईजी सतीश भारद्वाज ने जोन के सभी कप्तानों को करीब 2000 पुलिसकर्मियों को नई तैनाती में भेजे जाने के निर्देश दिए, 6 मई तक ट्रांसफर सर्टिफिकेट देने को कहा

दिल्ली: यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कह- दिसम्बर 2018 तक हर घर को बिजली,1.85 करोड़ घरों को बिजली पहुंचाने वादा पूरा करेंगे

यूपी: प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सेल्फी और वीडियो बनाते दिखे विधायक, विधानसभा के तिलक हॉल मे विधायकों ने की फोटोग्राफी

झारखंड: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अस्पताल में भर्तीJ-K: भदरवाह में नाले में गिरी मिनी बस, 3 लोगों की मौत, 10 जख्मी

पी एटीएस ने संदिग्ध आईएसआई एजेंट जावेद और अख्तर का ट्रांजिट
रिमांड हासिल किया

यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ गैंगरेप का मामले में अमरेंद्र सिंह और विकास वर्मा सह आरोपी हैं. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से किया इनकार

बस्ती : सरकारी डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार।
जिले के सभी डॉक्टरों ने किया वहिष्कार।
8 अप्रैल को महिला अस्पताल में तीमारदारों ने डॉक्टरों से की थी बदसलूकी।
अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होने से नाराज है डॉक्टर।

बस्ती :बभनान नगर पंचायत कस्बे मे सरकारी तालाब पर श्मशान घाट बनाने का मामला ।
डीएम ने एसडीएम को जाँच कर शासन को रिपोर्ट भेजने का दिया निर्देश।
जल्द ही होगी दोषियों के खिलाफ कार्यवाही।
श्मशान घाट मे कमीशन खाने वालो को कतई बख्सा नही जायेगा: सीपी शुक्ल विधायक।सीएम योगी से मिलकर कराउंगा मामले पर सख्त कार्यवाही- विधायक
चेयरमैन और ईओ की मिलीभगत से सरकारी धन का हुआ है दुरुपयोग।
सपा के नेता है बभनान नगर पंचायत के अध्यक्ष मो0 सईद खां।

उन्नाव : दो बाइक सवार युवक क्रासिंग पार करते समय शताब्दी ट्रेन से काट कर युवक की मौत एक की हालत गंभीर  घटना स्थल पर नही पहुची पुलिस उन्नाव सहजनी की तरफ जाते समय हुआ हादसा गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी क्रासिंग की घटना

बाराबंकी : जिले में 200 गाँव के लिये परिवाहन निगम शुरू करेगा बस सेवा,साढ़े तीन लाख लोगो को जोड़ने की कोशिश में परिवाहन विभाग,सी एम योगी के निर्देश पर गाँव देहात में बस सेवायों का विस्तार,9 नये रुटो पर बसों को चलाने की तैयारी

यूपी: 7 मई को CM योगी आदित्‍यनाथ का आगरा दौरा, सीएम बनने के बाद पहली बार जा रहे आगरा

दिल्ली: प्रो. तारिक मंसूर बनाए गए अलीगढ़ विवि के वाइस चांसलर,तीन नामों में से प्रो. तारिक मंसूर पर बनी सहमति

दिल्‍ली: अक्षरधाम मंदिर के पास हुई हत्या की गुत्थी सुलझी, भूरा गैंग के मुखिया समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

यूपी : EVM से छेड़छाड़ के मुद्दे पर चुनाव आयोग ने 12 मई को बुलाई सर्वदलीय बैठक

गुरुवार, 4 मई 2017

सरकार प्रदेश मे भले ही पेट्रोल पम्प पर घटतौली रोकने के लिए छापे मारी

जौनपुर ।  सरकार प्रदेश मे भले ही पेट्रोल पम्प पर घटतौली रोकने के लिए छापे मारी करा रही है लेकिन सरकार के इस हुक्म का असर जौनपुर के पम्प मालिको पर नही है नही सरकारी तंत्र आज तक एक भी पेट्रोल पम्प के बिरूद्ध कार्यवाही कर सका है ।इससे बाट माप बिभाग सवालो के कटघरे मे खड़ा नजर आ रहा है
मिली सूचना के मुताबिक जिला प्रशासन के नाक के नीचे जनपद मुख्यालय पर स्थित 90प्रति० पेट्रोल पम्पो पर धड़ल्ले से  पेट्रोल डीजल की घट तौली की जा रही है । यहां पर चोरी और सीना जोरी वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। मजेदार बात है कि मुख्यालय के एक दो पम्पो को छोड़ बाटमाप बिभाग के द्वारा छापा मारी से परहेज किया जा रहा है जहां छापेमारी घटतौली चेक करने के लिए किया गया वहां भी कागजी कोरम पूरा करने से अधिक कार्यवाही का न किया जाना बिभाग को सवालो को कटघरे मे खड़ा करता है । प्रशासन भी न जाने गम्भीर नही नजर आ रहा है जिसके चलते उस पर भी सवाल खड़ा हो रहा है ।जो भी हो जोस्थिति नजर आ रही है उससे यही संकेत मिलते है कि योगी सरकार के किसी भी आदेश का असर पम्प मालिको सहित सम्बन्धित बिभाग के लोगो पर नही है ।

पशु तस्करो को पकड़ने का प्रयास ग्रामीणों ने पिकप किये आग के हवाले

गौरा बादशाहपुर , थाना के अर्न्तगत ग्राम देवाकलपुर के राजभर बस्ती में बिति रात पशु तस्कर पहुचे Iऔर पशु चुराने कि फिराक में ही थे कि तब तक पुरे गाँव वाले निद से जग गये और सब मिल कर पशु तस्करो को पकड़ने का प्रयास करने लगे जिसके बाद पशु तस्कर अपनी पिकअप लेकर भाग निकले ग्रामीणों ने सौ नo से सूचना पुलिस को दि गयी जिसके बाद सिनियर पुलिस आफिसर बासदेव यादव ,अपनी  टिम के साथ पिछा कर रहे थे व गाँव वाले ,
पशु तस्कर तारा हसन पुर कि तरफ भाग निकले जिस पर ग्रामिणो ने दुसरे गाँव में सूचना दी जिस पर गाँव वाले सड़क के बिचो बिच दो चौकी लगा दिए I जहाँ पर जब पशु तस्कर पहुंचे तो उन्होने अपनी स्पीड कम नही की और पिकअप से  उसे उछाल दिया  जिसकी वजह से अनियत्रित होकर हसनपुर गाँव के तिराहे पर मोड़ नही पाये और खेत में जाकर घुस  गए ।
और अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले और ग्रामिणो का गुस्सा पिक अप न० उत्तर प्रदेश 5० बी ० टी० 19 O 7 , जो शुद्ध हिन्दी में भी नही लिखा था । उसे 
खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुंच मार्यवाही कर रही थी।

एक व्यक्ति की शत विक्षत लाश पाये जाने से सनसनी फैल गई


जौनपुर आज सुबह जौनपुर सिटी स्टेशन पर रेलवे ट्रेक के नजदीक एक व्यक्ति की शत विक्षत लाश पाये जाने से सनसनी फैल गई ।बाद में स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान कलीम के रूप मे की।कलीम नगर कोतवाली थाना क्षेत्र मोहल्ला अहमद खाँ मण्डी निवासी था और कई दिनों से बिमार चल रहा था।मृतक टेम्पो चलाकर अपने बच्चों का पालन पोषण करता था।मृत्यु की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।लाश को रेलवे पुलिस ने अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक के मरने का कारण बिमारी से ग्रसित हो कर आत्महत्या करने का कयास लगाया जा रहा है।

बुधवार, 3 मई 2017

जिला पंचायत सदस्य व् भाजपा नेता ने जताई जान माल का खतरा

प्रतापगढ़।जिला पंचायत सदस्य व् भाजपा नेता ने जताई जान माल का खतरा,कुंडा कोतवाली में तहरीर दे कर लगायी गुहार।पुलिस को दिए तहरीर में उन्होंने कहा है गत दिवस उनके साथ रहने वाले लालचंद्र पासी के रिहायसी छप्पर को हमलावरो ने एक साजिश के तहत आग के हवाले कर दिया।हमलावर इस फ़िराक में थे यदि वह आग बुझाने जाते तो उन पर गोलियों से हमला करते।

 हरिहरपुर गांव में में स्थित साधन सहकारी समिति रजनी पुर मैं गेहूं की खरीद ना होने से किसान 5 ट्रैक्टर गेहू लेकर वापस

सिगरामऊ जौनपुर क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में में स्थित साधन सहकारी समिति रजनी पुर मैं गेहूं की खरीद ना होने से किसान 5 ट्रैक्टर गेहू लेकर वापस चले गए कई किसानों का गेहूं बाहर ही टोल के लिए रखा गया है का एक केंद्र पर गेहूं करने के लिए पैसा ना होने की वजह से यह दुर्व्यवस्था आई है सदा सहकारी समित रजनी पुर में 1680 कुंतल गेहूं अबतक खरीदा जा चुका है और 1304 कुंतल गेहूं की खरीद सरकारी अकरम चर्च की अब पैसा भोले के अभाव में गेहूं खरीदना संभव नहीं हो इसकी वजह से किसान बुधवार की सुबह अपना पास ट्रैक्टर गेहूं लेकर वापस चले गए जबकि 23 किसान गोदाम के बाहर है अपना जरूरत कर गेहूं खरीदी जाने का इंतजार कर रहा हूं शासन प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नहीं है इस समय से वहां गेहूं खरीदने के लिए धनराज उपलब्ध कराई जाए यदि ऐसा नहीं हुआ तो किसानों का गेहूं यूं ही पड़ा रहेगा क्या फिर औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर हो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बदलापुर शिव हड़प्पा ने कुछ दिनों पूर्व क्रय केंद्र पर छापा मारा था तो वहां सब कुछ ठीक-ठाक पाया गया था अब जबकि गेहूं की खरीद चरम पर हैं तो विभाग ने पैसा वा गोरा देने से कतरा रही बिक्की किसानों की भीड़ प्रतिदिन बढ़ती जा रही है उसे जाने पर वहां तैनात सचिव वीर बहादुर सिंह ने बताया कि अभी तक 1681 कुंतल गेहूं की खरीद हो चुके हैं बड़ा भी है लेकिन पैसे के अभाव में किसानों को भुगतान नहीं किया जा पड़ा और किसान अभी अपना गेहूं वही पर रखे हुए हैं जैसे इस आसन से धनराशि मिलेगी तो ऐसे ही गेहूं खरीद की जाएगी

तीखी आवाज़ पर ब्रेकिंग समाचार

दिल्ली: मनोज तिवारी आवास पर हमले का मामला, पुलिस इस हमले को रोडरेज मान रही है, 11:00 बजे पुलिस मीडिया से करेगी प्रेस वार्ता।

देहरादून: सीएम रावत के निर्देश पर जनता कार्यक्रम निर्धारित, पहले महीने के सोमवार को 9:30 बजे, तीसरे सोमवार को 10 बजे दूसरे,चौथे सोमवार को कार्यकर्ताओं से 10 बजे से 11 बजे तक करेंगे मुलाकात।

देहरादून: 1 मई को अजय भटट् सादगी से मनाएंगे 57वां जन्मदिन, शहीद स्थल पर सफाई अभियान में शामिल होंगे, सुकमा हमले में शहीद हुए जवानों को करेंगे समर्पित।

देहरादून: उत्तराखंड विधान सभा सत्र आज से होगा शुरू, विधान सभा सत्र में कुल 3 विधेयक पेश होंगे, उत्तराखंड आकस्मिकता निधि अधिनियम,  सहकारी समिति, एक विधेयक पुनर्विचार के लिए विधेयक , बीते विधान सभा सत्र में लौटाया गया था विधेयक।

देहरादून: सरकारी राशन के दाम बढ़ाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गांधी पार्क में 10 से 12 बजे तक देंगे धरना, राज्य सरकार ने सरकारी राशन के दाम बढ़ाए हैं।

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली पहले पड़ाव फाटा से दूसरे पड़ाव के लिए करेगी प्रस्थान, गौरीकुंड के लिए सुबह 8 बजे प्रस्थान करेगी डोली, गौरीकुंड गौरी माई मंदिर में डोली करेगी रात्रि प्रवास।

रुद्रप्रयाग: 3 मई को केदारनाथ धाम आएंगे पीएम मोदी, हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान-मौसम विभाग।

देहरादून: सीएम रावत ने दिव्यांगजनों को केदारनाथ के लिए किया रवाना, दिव्यांग गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ तक वृक्षारोपण कर पैदल यात्रा करेंगे।

जोशीमठ: जनपद में मौसम के बदले मिजाज, बद्रीनाथ में हुइ हल्की बर्फबारी, 6 मई को खुलने हैं बद्रीनाथ के कपाट, बद्रीनाथ में जमी 2 इंच तक बर्फ, कड़ाके की ठंड और शीतलहर बढ़ी।   

लखनऊ: सीएम से जनता दरबार में मिलने पहुंची गायत्री की पत्नी और बेटी, सीएम से नहीं हुई मुलाकात, जन सुनाई में मंत्री ने दिया न्याय का भरोसा, रेप के आरोप में जेल बंद है पूर्व मंत्री ग्रायत्री प्रसाद, सीएम योगी से दोबारा मुलाकात करेगा परिवार।

लखनऊ: समस्याओं को उजागर करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर शांतिपूर्ण एकता मार्च का किया आयोजन, श्रमिकों के बच्चों के लिए आज से शुरू होगी योजना, योगी सरकार देगी श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति, श्रम राज्यमंत्री मन्नू कोरी करेंगे योजना को लांच।

लखनऊ: हवाई हजयात्रियों पर पड़ सकता है अतरिक्त आर्थिक बोझ, 10 से 15 हज़ार रुपये बढ़ सकता है हजयात्रा का किराया, केंद्र सरकार के हवाई किराया बढ़ाने पर होगा पर असर।

लखनऊ: सीएम योगी आज 11 बजे एनेक्सी में करेंगे बैठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य होंगे शामिल, राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह,मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण, प्रमुख सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म, प्रमुख सचिव परिवहन के साथ एनेक्सी में बैठक।

लखनऊ: गौ चिकित्सा मोबाइल एंबुलेंस सेवा रवाना, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दिखाई हरी झंडी, मनरेगा मजदूर संगठन ने 12 एंबुलेंस की व्यवस्था की, गौवंश सेवा का विस्तार होगा-डिप्टी सीएम।

लखनऊ: सीएम को रिपोर्ट सौंपने में बड़ी लापरवाही, 7 दिन में सौंपनी थी रिपोर्ट बीत गए 15 दिन, सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपनी थी रिपोर्ट, आवास राज्यमंत्री के निरीक्षण में मिली थी खामियां, जेपीएनआईसी,हुसैनाबाद, जनेश्वर मिश्र पार्क का किया था निरीक्षण।

लखनऊ: चार चरणों में हो सकते हैं शहरी निकाय चुनाव, अधिसूचना 25 से 30 मई के बीच जारी होगी, कल परिसीमन की रिपोर्ट लेंगे आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग अधिसूचना कर सकती है जारी, यूपी में 14 नगर निगम हैं,202 नगर पालिका हैं, उत्तर प्रदेश में कुल 483 नगर पंचायत हैं।

गाजियाबाद: एसएसपी गाजियाबाद रियलिटी चेक में हुए फेल, 20 मिनट बाद भी नहीं पहुंचे अपने दफ्तर SSP हरिनारायान सिंह, डीएम के आदेशों को नहीं मानते एसएसपी।

शामलीं: एक ही गांव के 40 बच्चे अति कुपोषित, सीएमओ के गोद लिए गांव शामली ब्लॉक के कुडाना गांव का मामला।

बागपत: खाद्य विभाग की मिलीभगत से राशन कालाबाजारी का हो रहा बड़ा कारोबार, हर महीने पकड़ी जाती है कालाबाजारी, छापामारी में 65 कुंतल राशन, बडौत कोतवाली क्षेत्र का मामला।

बरेली: कैंट क्षेत्र के ठिरिया निजावत में आईजी के आदेश पर ठगी करने वाले गिरोह पर केस दर्ज, रिटायर्ड फौजी बेटों के साथ चलाता था गिरोह, ठगी का शिकार हुई महिला ने की थी शिकायत, आरोपियों ने महिला से की थी छेड़छाड़।

जालौन: नेशनल वॉयस के रियल्टी चेक में फेल हुए अधिकारी, सीएम योगी के आदेश को नहीं मान रहे अधिकारी, 9 बजे तक नहीं पहुंचते कार्यालय, जिलाधिकारी 9.10 बजे पहुंचे कार्यालय, एसपी 9.30 बजे तक नहीं पहुंचे, फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे कार्यालय कर रहे है इंतजार।

प्रतापगढ़: रेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही, लाखों का इलेक्ट्रानिक सामान जलकर खाक,15 दिन पूर्व अमृतसर से बुक हुआ था सामान, अमृतसर से प्रतापगढ भेजा गया सामान, प्रतापगढ के बजाय वाराणसी चला गया सामान, वाराणसी में उतारने के बाद लगी आग।

बरेली: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव जफरयाब का बयान- तीन तलाक का मुद्दा भाजपा का प्रोपेगंडा, तीन तलाक से सारी समस्या दूर नहीं होगी, भीख मांगने वाली महिलाओं के बारे सोंचे, मथुरा,काशी,हरिद्वार में भीख मांग रही बहनें, भीख मांग रही बहनों के बारे में सोचना चाहिए।

लखनऊ-गायत्री प्रजापति का परिवार सीएम आवास से बाहर निकला,सीएम योगी आदित्यनाथ से नहीं हो सकी मुलाकात- परिजन,जनता दरबार में आज अन्य मंत्री सुनीं जनसमस्याएं-परिजन,जब तक नहीं मुलाकात हो तब तक आते रहेंगे- गायत्री के परिजन,गायत्री प्रजापति को झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा- परिजन

प्रतापगढ़-ग्राम प्रधान के बेटे का कुएं में शव मिलने का मामला, पुलिस को कुएं से शव निकलने से ग्रामीणों ने रोंका,पहले आरोपियों की गिरफ्तार फिर निकलने देंगे बेटे का शव,कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ढुकुही ताजपुर गांव की घटना

लखनऊ-4 चरणों में हो सकते हैं निकाय चुनाव,14 नगर निगमों,202 नगर पालिका,483 नगर पंचायतों के होंगे चुनाव,25 से 30 मई के बीच जारी हो सकती है सूचना

लखनऊ-तेज आंधी बारिश ने बीजेपी के कार्यक्रम में डाली खलल,कार्यक्रम में लगी आधा दर्जन होर्डिंग आंधी से उखड़ी,साइन्टिफिक कन्वेन्शन सेंटर में BJP कार्यसमिति की बैठक

प्रतापगढ़-अनियंत्रित कार नहर में गिरी,महिला समेत 2 लोगों की मौत,हथिगवां के गोलहाबेती की घटना

लखनऊ-राजधानी लखनऊ में तेज हवा के साथ हुई बारिश,बारिश ने बदला मौसम का मिजाज,चिलचिलाती गर्मी से लोगों को मिली निजात,सुबह से ही तेज़ हवाओं के साथ मौसम ने ली करवट

हाथरस-ज़िला अस्पताल में डॉक्टरों की संवेदनहीनता उजागर,हादसे में मृत व्यक्ति का शव 18 घंटे पड़ा रहा अस्पताल में,लाचार पत्नी और बेटा ई-रिक्शा में ले लादकर ले गए शव,जिला अस्पताल में खड़ा रहा शव वाहन,किसी ने नहीं की मदद

भदोही-बगीचे में नग्न अवस्था में मिला अधेड़ का शव,हत्या की आशंका,पुलिस कर रही मामले की जांच,गोपीगंज थाने के कतराही की घटना

कानपुर-नशेबाज ने किशोर की चाकू मारकर की हत्या,हैलेट में इलाज के दौरान हुई किशोर की मौत,नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंबेडकर बस्ती की घटना

गोरखपुर-पेड़पर युवक की लटकती लाश मिलने से सनसनी,एक माह पहले युवक की पत्नी ने की थी आत्महत्या,आवसाद में फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका,बांसगांव थाना क्षेत्र के आसेखोर गांव की घटना

पीलीभीत-तालाब में तैरता मिला नवजात शिशु का शव,गर्भपात करा कर फेंके जाने की आशंका,सुनगड़ी थाना क्षेत्र के गौहनियां का मामला

लखीमपुर-तेज हवाओं के साथ आंधी तूफ़ान का कहर,बिजली पोलों पर गिरे पेड़,जिले भर की बत्ती गुल,आम की फसल को भारी नुकसान

भदोही-कार की टक्कर से महिला की मौत,सड़क पार करते समय हुआ हादसा,ज्ञानपुर के लखनो गांव की घटना

उन्नाव-6 ट्रकों में लदे 147 मवेशी पुलिस ने किया बरामद,3 तस्करों को गिरफ्तार,आधा दर्जन मौके से फरार,हसनगंज थाना क्षेत्र के लखपेड़ा चौराहे से हुई बरामदगी

कानपुर-तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर,कार सवार 2 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी बाई पास की घटना

ललितपुर-महिला के साथ गैंगरेप, दो लोगों पर रेप का आरोप,कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज,थाना मड़ावरा इलाके की घटना

मथुरा-कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग,आग लगने से लाखों रुपए का कपड़ा जलकर हुआ राख,दमकल की गाड़ी मौके पर,राया थाना के कटरा बाजार की घटना

इलाहाबाद-अटाला इलाके में प्रतिबंधित पशु काटे जाने पर कार्रवाई,पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार,चौकी प्रभारी अटाला किए गए लाईन हाज़िर,खुल्दाबाद थाने की घटना  

महराजगंज-पोल्ट्री फार्म के कैसियर से 1.80 लाख की लूट,ड्राइवर की तहरीर पर पुलिस दर्ज की एफआईआर,बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बेलसर गांव की घटना

सोनभद्र-ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर,महिला की मौत,पति गंभीर रुप से घायल,सीएचसी में भर्ती,चोपन थाना क्षेत्र के डाला कस्बे की घटना

कानपुर-महारजपुर के सकीपुर गौशाला का मामला,संदिग्ध परिस्थितियों में दो गायों की हुई मौत,पोस्टमार्टम में कुपोषण से मौत की हुई पुष्टि,गौशाला की लापरवाही के चलते गायों की मौत

कानपुर-गर्मी आते ही सेंट्रल स्टेशन पर सक्रिय हुए अवैध वेंडर,मिनरल वाटर के नाम पर बेंचा जा रहा नलके का पानी,दूषित पानी पीने से यात्रियों की खराब हो रही तबियत,,बोतल में भरकर अवैध रूप से बेंचते हैं नल का पानी,आरपीएफ और जीआरपी सूचना के बाद भी मौन,कानपुर रेलवे स्टेशन पर सक्रिय हैं सैकड़ों अवैध वेंडर

लखनऊ-बीजेपी कार्यालय पर जनता दरबार का कार्यक्रम आज से शुरू,कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आज कार्यालय पर सुनेंगे जनसमस्याएं,सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आम लोगों से मिलेंगे कृषि मंत्री 

हापुड़-छत से गिरकर भारतीय किसान यूनियन के नेता की मौत,छत से उतरते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा,हापुड़ में गढ़ कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट का मामला

बुलंदशहर-7वीं की छात्रा से गैंगरेप,आरोपी फरार,गाँव के ही दो दबंगों पर गैंग रेप का आरोप,पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज,बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र की घटना 
  

लखनऊ-यूपी बीजेपी प्रभारी ओम माथुर पहुंचे लखनऊ,बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे ,बीजेपी विधायक पंकज सिंह भी साथ में मौजूद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि वास्तव में लोकतंत्र की सबसे जवाबदेह

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि वास्तव में लोकतंत्र की सबसे जवाबदेह संस्था यानी विधायिका के सामने विश्वसनीयता का संकट खड़ा है मगर जहां सम्भावनाएं होती हैं, वहीं उंगली भी उठ सकती है। मुख्यमंत्री ने 17वीं विधानसभा के निर्वाचित विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिये गये सम्बोधन में कहा कि किसी लोकतंत्र में विधायिका का अपना महत्व है। जिन तीन स्तम्भों पर लोकतंत्र खड़ा है, उनमें विधायिका की भूमिका को कोई नकार नहीं सकता। हालांकि विधायिका के सामने विश्वसनीयता का संकट खड़ा है।

उन्होंने अपना एक अनुभव साझा करते हुए कहा ‘‘संसदीय लोकतंत्र में कोई एक संस्था ऐसी है जो सचमुच जवाबदेह है तो वह विधायिका ही है। जिस जनता ने हमें चुना है, पांच साल बाद हमें फिर उसी जनता के पास जाना होता है। निश्चित रूप से हमारी जवाबदेही होती है। क्या हम उम्मीद कर सकते हैं कि कोई न्यायाधीश या कार्यपालिका का कोई प्रतिनिधि अधिकारी पांच साल बाद जनता के बीच जाएगा.. बिल्कुल नहीं।’’ योगी ने कहा ‘‘इस देश में न्यायपालिका, सेना या नौकरशाही से सेवानिवृत्त व्यक्ति बाद में सांसद या विधायक बनना चाहते हैं, लेकिन फिर भी सांसदों और विधायकों पर उंगली उठती हैं। मेरा मानना है कि जहां सम्भावनाएं हैं, वहीं उंगली भी उठ सकती है।’’ उन्होंने कहा कि विश्वसनीयता का जो संकट हम सबके सामने है, उसमें कहीं ना कहीं सदन में हमारी अनुपस्थिति, मर्यादा से परे आचरण तथा जनप्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगना भी कारण है। एक व्यक्ति द्वारा फैलायी गयी गंदगी से पूरी व्यवस्था बदनाम होती है।