tikhiawaz24.in

शनिवार, 6 मई 2017

तीखी आवाज़ पर ब्रेकिंग समाचार

लखनऊ-सफाई अभियान की लखनऊ में आज सीएम करेंगे शुरुआत,बालू अड्डा पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री,सुबह 7 बजे बालू अड्डे पर सीएम श्रमदान की करेंगे शुरुआत

लखनऊ-कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की प्रेस कांफ्रेंस आज 2.30 बजे,मीडिया सेंटर प्रेस रूम में होगी सिद्धार्थनाथ सिंह की प्रेस कांफ्रेंस

लखनऊ-सिद्धार्थनगर पुलिस की लापरवाही से शातिर अपराधी साबिर फरार,असलहाधारी 10 पुलिस कर्मी खाते रहे चाय,पकौड़ी, फरार हुआ शातिर,हिरासत से शातिर अपराधी साबिर हथकड़ी समेत फरार,शामली का साबिर सिद्धार्थनगर जेल में था बंद,हरियाणा में पेशी से लौटते समय साबिर हुआ फरार,बाराबंकी के जैदपुर में ढाबे में पुलिस करा रही थी नाश्ता,पश्चिमी यूपी का शातिर इनामी बदमाश रहा है साबिर,सिद्धार्थनगर के पुलिसकर्मियों को साबिर चकमा देकर फरार

लखनऊ-मुकीम काला का एक और साथी पुलिस हिरासत से फरार,मुकीम काला के साथ 1.5 लाख का इनामी था साबिर,पश्चिमी यूपी में कई बड़ी वारदातों को दे चुका है अंजाम,मुकीम काला को छोड़ गैंग के सभी बदमाश हो चुके हैं फरार,एसटीएफ ने मुकीम और साबिर को किया था गिरफ्तार,पीलीभीत जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव,बहस के लिए 22 मई की तारीख डीएम ने की निर्धारित,DM ने अपर जिला जज को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया,अविश्वास प्रस्ताव बहस की कराई जाएगी वीडियोग्राफी
 
गाजियाबाद-सीबीआई कोर्ट में सीबीआई ने दी दलील,अमनमणि ने ही किया था पत्नी सारा का कत्ल-सीबीआई,'हत्या की धाराओं में अमनमणि पर चलना चाहिए मुकदमा',सीबीआई कोर्ट ने 8 मई को होगी मामले की सुनवाई 

लखनऊ-नगर विकास मंत्री मलिन बस्ती में आज करेंगे श्रमदान,बालू अड्डा,नवाब पुरवा,बड़ा बरहा,विद्यावती वार्ड में अभियान,नगर आयुक्त समेत कई अफसर भी उतरेंगे सफाई कार्य में
सुबह 7 से 9 बजे तक हर माह के पहले शनिवार को कैंपेन

आगरा-ASI को सहारनपुर के उत्खनन में 4 हज़ार साल पुराने अवशेष मिले,रामपुर मनिहारन के सकतपुर में खोदाई करा रही एएसआई,ताम्रनिधि संस्कृति एवं चित्रित मृद्भांड पात्र मिले,खोदाई में माला, खिलौने, जानवरों की मूर्तियाँ, गाड़ी के पहिए मिले,खोदाई के नतीजों से अधीक्षण पुरातत्व विद उत्साहित

एटा-रोड़वेज बस अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकराई,एक की मौत ,एक दर्जन से अधिक लोग घायल,जैथरा  थाने के परौली गांव के समीप का मामला

गाजियाबाद-नगर निगम मे 1477 करोड का बजट किया पास,851.53 करोड़ आय व 625.55 करोड व्यय का बजट पेश,कैलाश मानसरोवर यात्री विश्रामालय के लिये जमीन का प्रस्ताव
8125 वर्गमीटर जमीन निशुल्क देने का प्रस्ताव पास

इलाहाबाद-कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी आज आएंगे इलाहाबाद,जूडापुर में हुई चार हत्या के बाद बचे परिजनों से करेंगे मुलाकात,कई निजी कार्यक्रमों में भी होंगे शामिल 

लखनऊ-नगर विकास मंत्री मलिन बस्ती में आज करेंगे श्रमदान,बालू अड्डा,नवाब पुरवा,बड़ा बरहा,विद्यावती वार्ड में अभियान,नगर आयुक्त समेत कई अफसर भी उतरेंगे सफाई कार्य में
सुबह 7 से 9 बजे तक हर माह के पहले शनिवार को कैंपेन

इलाहाबाद-एक्सिस बैंक के कर्मचारी,शुआट्स के अकाउंटेंट पर ठगी का आरोप,दोनों पर सांठगांठ कर 22 करोड़ की ठगी करने का आरोप,सांठगांठ कर शुआट्स के पैसे रिश्तेदारों के खाते में किए गए ट्रांसफर,बैंक की आंतरिक जांच में पहले ही दोषी पाया गया था बैंक कर्मचारी,शुआट्स अकाउंटेंट राजेश कुमार विवि के खातों में करवाता रहा गड़बड़ी,बैंक अधिकारी की तहरीर पर दोनों के खिलाफ सिविल लाइंस केस दर्ज  

औरैया-दो ट्रकों की आमने-सामने हुयी भिड़ंत,ट्रक चालक सहित चार लोग घायल
थाना एरवाकटरा के उमरैन गांव के पास की घटना

वाराणसी-बीएचयू अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत,परिजनों ने नर्स पर लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप,पीड़ित परिजनों की शिकायत पर लंका थाने में केस दर्ज

प्रतापगढ़-स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर में ऑटो चालक की मौत,नबाबगंज थाना क्षेत्र के आलापुर रेलवे क्रॉसिंग की घटना

मथुरा-व्यक्ति की गला दबाकर हत्या से हड़कम्प,घर के बाहर पड़ा मिला शव,पुलिस मौके पर 
सदर कोतवाली क्षेत्र के माता गली की घटना 

 बांदा-मामूली विवाद में दबंग महिला को मारी गोली,महिला गंभीर रूप से घायल ट्रामा सेन्टर मे भर्ती,कमासिन थाना क्षेत्र के साडासानी गांव की घटना

बदरीनाथ धाम में आधी रात के बाद ही मंदिर में प्रवेश करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू

वैदिक मंत्रोचारण, विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ भू-वैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट ब्रह्ममुहूर्त में 4.15 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके साथ ही चार धाम यात्रा पूरी तरह से शुरू हो चुकी है। अब आगामी छह माह तक भगवान बदरी विशाल की पूजा यहीं होगी।
बदरीनाथ धाम में आधी रात के बाद ही मंदिर में प्रवेश करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। कपाट खुलते ही भगवान बदरी विशाल के जयकारों से बदरीनाथ धाम गूंज उठा। इस दौरान सेना के बैंड की धुन के साथ ही श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते रहे। इस मौके पर करीब दस हजार श्रद्धालुओं की भीड़ थी।
कपाट खुलने की प्रक्रिया तड़के तीन बजे से शुरू हुई। रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी अपने निवास स्थान से उद्वव जी को लेकर मंदिर के सिंहद्वार पर पहुंचे। इसी दौरान बामणी गांव के बारीदार भी कुबेर गली से भगवान कुबेर को सिंहद्वार तक लेकर आए।
मंदिर के प्रांगण में सिंहद्वार पर सुबह साढ़े तीन बजे प्रार्थना मंडम में पूजा कार्यक्रम शुरू किया गया। इसके बाद सुबह करीब सवा चार बजे मंदिर समिति के पदाधिकारियों, वेदपाठियों, हक हकूकधारियों की उपस्थिति में मंदिर के कपाट खोल दिए गए। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति, मेहता थोक, भंडारी थोक प्रार्थना कक्ष से लगे तालों को अपनी-अपनी चाबी से खोले।

कपाट खुलने के बाद मुख्य पुजारी ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने गर्भगृह में जाकर इस वर्ष की पूजाएं शुरू की। साथ ही उद्धवजी व कुबेरजी को भगवान बदरी विशाल के साथ स्थापित कर दिया गया।

इससे पहले गत दिवस आद्य गुरु शंकराचार्य की गद्दी और गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा के साथ उद्धव जी व कुबेर जी की उत्सव डोली भी शुक्रवार को योग-ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर से बदरीनाथ धाम पहुंची थी।

शुक्रवार, 5 मई 2017

तालाबों को पानी से लबालब होने का दावा करने वाले हाकिमों की ही आंखों का पानी सूख गया

डॉ ए के यादव
जौनपुर गहराते जल संकट को देखते हुए शासन ने तालाबों में पानी भरवाए जाने के निर्देश दिए हैं, जबकि  तालाब, गड़हा या पोखरे भूराजस्व के अभिलेख में तो दर्ज हैं परन्तु भूमाफियाओं के बुलंद हौंसले के चलते उनका अस्तित्व ही नहीं बचा है, जो बचे भी है उन तालाबों में पक्षियों भर के लिए भी पानी नहीं है। तालाब मैदान बने हुए है। तालाबों को पानी से लबालब होने का दावा करने वाले हाकिमों की ही आंखों का पानी सूख गया। शासन के फरमान पर प्रशासन तालाबों को भरवाने का फरमान जारी करता है, बड़े अधिकारी  खुद सहायक अधिकारियों की बैठक कर तालाबों को भरवाने का आदेश देते हैं तो जिम्मेदारों द्वारा दो  कदम आगे बढ़ते हुए तालाबों को भरवाए जाने का दावा करते हुए शेष को जल्द भरवाने का आश्वासन दे दिया जाता है, लेकिन हकीकत जानना चाहेंगे तो सरकारी सिस्टम की पोल खोल खुलती नजर आयेगी। सिचाई विभाग जिन तालाबों को पानी से भरवाए जाने का दावा करता रहा है, हकीकत में उनमें एक बूंद पानी नहीं मिलेगा।  हालत यह है कि अधिकांश तालाबों में कागजों पर पानी भरा है।  यह हाल जनपद जौनपुर के बदलापुर तहसील का है। जहां नजीर के तौर पर आपको दिखा सकते हैं कि न्यायपंचायत सिंगरामऊं, जोखापुर के कुछ गॉवों के अभिलेखों में तो दर्जनों तालाब और पोखरियां दर्ज हैं मगर स्थलीय निरीक्षण में नाममात्र ही दिखायी पड़ेगा।  मेढ़ा गॉव में  5, दुधौड़ा में 18, पूरारजवार में 6,  धनीगोपालपुर में 4, इनामीपुर में 14,  चंदापुर में 6, नकहरा भीलमदेव में 2,  तथा नकहरा खानदेव में 22, । इस प्रकार 8 गॉवों मे कुल छोटे बड़े 77 तालाब या गड़हे अभिलेखित हैं परन्तु इनमें से मौके पर मात्र एक दर्जन की संख्या में भी बचे होंगे जिनकी निशानी बची है बाकी भूमाफियाओं के चंगुल में है। ऐसी स्थिति में सिंचाई विभाग तालाबों में पानी भरना भी चाहे तो कहां भरे यह यक्ष प्रश्न है। तालाबों में पानी भरवाए जाने का उद्देश्य लोगों को पशुओं आदि के लिए आसानी से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है। गहराते जल संकट को देखते हुए शासन की ओर से लिए गए निर्णय पर तालाबों में पानी भरवाए जाने के कार्य पर भी सरकारी व्यवस्था ने पानी फेर दिया है। कुछ तालाबों की स्थिति देखकर लगता है कि इन तालाबों में काफी पहले ही पानी समाप्त हो गया था और इसके बाद किसी ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया है। सरकारी व्यवस्था, रिपोर्ट और कागजों में भले ही गहराते जल संकट में लोगों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है, कागजों पर तालाबों में पानी भरवा दिया गया है, लेकिन लोगों को इसका कितना फायदा मिल रहा है ये ग्रामीणों से बेहतर कौन समझ सकता है। गांवों में स्थिति तालाबों में उड़ती धूल लोगों को मुहं चिढ़ा रही है। ऐसे में लोग पानी के लिए दूसरे संसाधनों पर निर्भर हो रहे हैं।

तीखी आवाज़ पर ब्रेकिंग समाचार

दिल्ली: निर्भया केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, चारों दोषियों की मौत की सजा बरकरार, मुकेश, अक्षय, पवन, विनय की फांसी बरकरार, दोषियों ने फांसी की सजा के खिलाफ की थी याचिका, 16 दिसम्बर 2012 को दिल्ली में हुई थी घटना, चलती बस में निर्भया के साथ हुआ था गैंगरेप, फैसला सुनाते ही कोर्ट में बजी तालियां, सर्वसम्मति से तीनों जजों ने लिया फैसला- सुप्रीम कोर्ट , 2 बजकर 3 मिनट पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, फैसले से खुशी हुई – निर्भया की मां।

दिल्ली:  निर्भया के पिता का बयान- सुप्रीम कोर्ट ने इंसाफ किया, आज मुझे देरी से फर्क नहीं पड़ा, सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया के दर्द को समझा, न्याय की लड़ाई लम्बी है, देशवासियों और मीडिया का शुक्रिया, फैसले से पूरी तरह संतुष्ट।

दिल्ली: मालेगांव ब्लास्ट का मामला, कर्नल पुरोहित की जमानत याचिका पर व सुप्रीम कोर्ट का महाराष्ट्र सरकार, NIA को नोटिस, सुप्रीम कोर्ट ने 4 हफ्ते में मांगा जवाब।

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में यूनिटेक के मालिक चंद्रा एंड सन्स  तीनों पेश हुए, चंद्रा की तरफ से कोर्ट में एक स्किम पेश की गई, चंद्रा ब्रदर्स हर महीने बायर्स को 5 करोड़ देगा-स्कीम, फ्लैट डिलीवर को लेकर बायर्स कोर्ट गए थे।

दिल्ली: राष्ट्रीय हैंडीक्राफ्ट प्रमोशन वर्कशाप, मावलंकर हाल में चल रहा कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया शुभारंभ, राज्यमंत्री अजय टम्टा भी है मौजूद, हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा मिलने पर चर्चा।
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी का बयान- बुनकर को दर-दर की ठोकरें न खानी पड़े, बुनकरों को एक कार्ड ईसू किया गया, शिल्पकारों के लिए भी पहचान पत्र जारी किए गए, माली हालत सुधारने को कई अहम निर्णय लिए, बच्चों को शिक्षा का प्रावधान किया, बच्चों की शिक्षा का 75 फीसदी खर्च सरकार उठाएगी।

दिल्ली: बॉर्डर पर दीवार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, किस तरह की जनहित याचिका है – सुप्रीम कोर्ट,  कोर्ट ने याचिकाकर्ता, सीनियर वकील को तलब किया।

दिल्ली: 20 साल पूरे होने पर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण का डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग इंडिया वे फॉरवर्ड पर सेमिनार, केंद्रीय संचार मंत्री मनोज सिन्हा सेमिनार में मौजूद, केंद्रीय राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी सेमिनार में।                        

लखनऊ: राज्य निर्वाचन आयुक्त सतीश अग्रवाल  ने निकाय चुनाव की मतदाता सूची पर अधिसूचना जारी की, 25 मई को मतदाता सूची प्रकाशित होगी, इस दौरान वोटरों के नाम जोड़े, हटाए जाएंगे।

लखनऊ: केंद्र में 1984 बैच सचिव पर इम्पैनल्ड, 1985 बैच भी सचिव पद पर प्रोन्नत, यूपी के दो आईएएस दुर्गाशंकर मिश्रा और अनंत सिंह अब केंद्र में सचिव बनेंगे, 1985 बैच में यूपी का कोई आईएएस सेलेक्ट नहीं, 1984-85 बैच के 83 आईएएस सचिव बनेंगे।

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान- देश के स्वच्छ शहरों में सिर्फ वाराणसी, 100 स्वच्छ शहरों में सिर्फ वाराणसी, पीएम के विकास के सपने को पूरा करेंगे, देश के गंदे शहरों में यूपी के 9 शहर, 30 शहरों को हम दिसंबर तक ओडीएफ घोषित करेंगे, स्वच्छता अभियान में डीएम नोडल अफसर होंगे, 7 मई को, आगरा जा रहे हैं सीएम योगी आदित्यनाथ, आगरा से स्वच्छता मिशन अभियान की शुरुआत, 720 वार्डों को ओडीएफ घोषित कर चुके हैं, अधिक धनराशि के लिए केंद्र से मदद मांगी, स्मार्ट सिटी में 14 शहरों का चयन हुआ है, अमृत योजना में यूपी के 61 शहरों का चयन, सम्पूर्ण यूपी को स्वच्छता अभियान से जोड़ेंगे, कूड़ा प्रबंधन के लिए 10 शहरों में योजना बनाई, डेढ़ लाख पीएम आवास के प्रस्ताव केंद्र को भेजे, पीएम आवास योजना से पत्रकारों की भी मदद करेंगे, तीन चरणों में स्मार्ट सिटी योजना में होगा काम, यूपी में 6 लाख आवास बनाने का प्रस्ताव, लखनऊ मेट्रो का कार्य प्रगति पर है, बहुत जल्द लखनऊ मेट्रो की शुरुआत करेंगे, वाराणसी में मेट्रो की प्रक्रिया की शुरुआत हुई है, कानपुर, आगरा और वाराणसी का डीपीआर केंद्र को भेजा, मेरठ, गोरखपुर, झांसी मेट्रो के लिए डीपीआर बना रहे, रीयल एस्टेट कानून 1 मई से लागू है, बायर्स के साथ ब्लैक मेलिंग नहीं होगी, डेढ़ महीने में यूपी में बहुत बदलाव हुआ, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में चुनौती।

लखनऊ: शिवपाल के बयान पर अखिलेश ने झाड़ा पल्ला, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बयान- मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं, इस बात की जानकारी नहीं है, कलाकारों को बुलाया गया था, आज सपेरों को बुलाया गया था, सपेरे बीन बजाकर पार्टी का प्रचार करेंगे, हर वर्ग ने सदस्यता अभियान में रुचि दिखाई, हम आस्तीन के सांपों को निकालना जानते हैं, हर तरह की परीक्षाओं में पास होना चाहिए, हम लोग इस परीक्षा में फिर से पास होंगे                     

बुलंदशहर घटना पर बोले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव- हिंदू युवा वाहिनी के लोगों को दिल्ली जाना चाहिए, अलग धर्म में शादी करने वाले नेताओं पर हमला करें, बीजेपी के कई नेताओं ने दूसरे धर्म में शादियां की, मैं बंगाल की सीएम समते कई लोगों से मिला हूं, देश में सेक्युलर लोगों से मिलना बहुत जरुरी है, निकाय चुनाव पर बोले अखिलेश यादव, कांग्रेस से दोस्ती जारी रहेगी, गठबंधन की बात टाल गए अखिलेश यादव।

लखनऊ: केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू का बयान- हमने नई परम्परा शुरू की है, केंद्र के अधिकारी राज्यों में कर रहे समीक्षा, विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे अधिकारी, पिछली सरकार का केंद्र से तालमेल नहीं था, योगी सरकार तालमेल के साथ काम कर रही, मेरठ और रायबरेली को 2 करोड़ रुपए दिए, स्मार्ट सिटी के प्रपोजल के लिए 2 करोड़ दिए, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो का उपयोग करेंगे, केंद्रीय योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे, सीएम से कहा कि पीएम की तरह रोडियो का उपयोग करें, क्षेत्रीय भाषाओं का दूरदर्शन, रेडियो पर इस्तेमाल बढ़ाएंगे, विधानसभा के लाइव प्रसारण का प्रस्ताव मिला है, दूरदर्शन यूपी सरकार से मिलकर आगे बढ़ेगा, फिल्म इंस्टीट्यूट पर भी बात हुई है, रीयल एस्टेट कानून 1 मई से लागू है, रीयल एस्टेट केवल 14 प्रदेशों ने लागू किया है, ‘यूपी सरकार ने बदलाव के लिए 1 महीने का वक्त मांगा, जुलाई में रेगुलेटरी अथॉरिटी के गठन का आश्वासन, ‘नोएडा में रियल एस्टेट में कई निवेशकों की शिकायत मिली, धोखा देने पर बिल्डरों को जेल जाना पड़ेगा, 2022 तक सबको मकान का सपना, आसान नहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना में यूपी सबसे पीछे, पिछली सरकार को 13 लेटर लिखे,11 हज़ार का प्रस्ताव मिला, अटल मिशन योजना में 61 शहरों को जोड़ा गया, अयोध्या को विशेष महत्व के चलते जोड़ा गया, अमृत योजना में 13 लाख टैप कनेक्शन देने का वायदा, यूपी सरकार ने टैप कनेक्शन देने का किया वादा, योगी जी सन्यासी है, उनके पास पैसा नहीं, साफ-सफाई के मामले में यूपी काफी पीछे, लखनऊ मेट्रो का काम पूरा होने से पहले उद्घाटन हुआ, लखनऊ मेट्रो को पूरा करने को योगी से बात हुई, ब्यूटीफुल मुख्यमंत्री और हेल्पफुल प्रधानमंत्री हैं।

बरेली: निदा के घर तोड़फोड़ का 3 तलाक से लेनादेना नहीं, एसपी सिटी रोहित सिंह का मामले पर बयान- निदा के भाई मोईन से बाइक ओवरटेक का विवाद, ओवरटेक को लेकर एक युवक से हुआ था विवाद, 3 तलाक मामले से घटना का संबंध नहीं-एसपी सिटी।

सहारनपुर: मूर्ति तोड़ने पर 2 पक्षों में जबरदस्त खूनी संघर्ष, एक युवक की हत्या, कई लोग घायल, महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान बवाल, दोनों पक्षों में पथराव, गोली चलने की सूचना, उपद्रवियों ने कई घरों में आग लगाई, पूरे गांव में उपद्रव और आगजनी जारी, पुलिस की गाड़ी भी उपद्रवियों ने तोड़ी, बड़गांव थाना क्षेत्र के शब्बीरपुर गांव की घटना।

चंदौली: सड़कें बनाने में सामने आया घोटाला, तीन महीने पहले बनीं सड़कें उखड़ी, शिकायत पर DM ने दिए जांच के आदेश, 10 करोड़ की लागत से बनी थी 21 सड़कें, नक्सल प्रभावित गावों को तहसील से जोड़ती हैं सड़कें, नक्सल प्रभावित नौगढ़ तहसील क्षेत्र का मामला।

नोएडा: बिंल्डर और अथॉरिटी की हाई लेवल मीटिंग शुरु, सीईओ,सभी बिल्डर, डीएम,क्रेडाई समेत अधिकारी मौजूद, निवेशकों की शिकायतों पर बुलाई गई मीटिंग, अथॉरिटी की लापरवाही,गठजोड़ से निवेशक परेशान, सरकार बदलने के बाद बिल्डरों के साथ पहली मीटिंग, बिल्डरों पर कार्रवाई न होने से बिल्डर निवेशकों पर हावी, सेक्टर-6 के नोएडा अथॉरिटी के बोर्ड रूम चल रही मीटिंग।

गाजीपुर: ओपियम कारखाना पर लगा गया ताला, ऑनलाइन मॉनीटरिंग सिस्टम न लगाने पर कार्रवाई, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने उत्पाद चेम्बर पर मार्च में लगाया था ताला, ऑनलाइन मॉनीटरिंग न होने से अभी तक उत्पादन नहीं किया जा सका शुरू, उत्पाद बंद होने से 400 मजदूर,20 अधिकारियों पर संकट, 2013 में ही मॉनीटरिंग सिस्टम लगाने का दिया था निर्देश, 2015 में नोटिस जारी होने के बाद भी गंभीरता से नहीं लिया।

सुल्तानपुर: कक्कू पाण्डेय यूथ ब्रिगेड ने सांसद वरुण गांधी के खिलाफ गुमशुदगी की तहरीर, 4 महीनों से संसदीय क्षेत्र में ना आने से लोग नाराज, नगर कोतवाली में सौंपी गई सांसद के खिलाफ तहरीर।

हरिद्वार: पौड़ी ब्रह्मकुंड पर किया जा रहा अस्थियों का विसर्जन, विनोद खन्ना की पत्नी और भाई पहुंचे हर की पौड़ी, कर्मकांड के साथ किया जा रहा अस्थियों का विसर्जन।

नोएडा: कोर्ट के आदेश पर मायावती के भाई आनंद पर धोखाधड़ी करने का दर्ज हुआ केस, आनंद के 2 साथियों पर भी मुकदमा दर्ज, महिला ने आनंद पर दर्ज कराया केस, पैसे लेकर फ्लैट ना देने का लगाया आरोप, सूरजपुर थाने में आनंद पर केस दर्ज किया गया।

इलाहाबाद: इविवि के हॉस्टलों को अवैध छात्रों से खाली कराने का मामला, इविवि के वीवी ने कहा कोर्ट के आदेश का करेंगे पालन, वैध छात्रों को विवि खुलने के बाद फिर से एलाट होगा हॉस्टल, एग्जाम के बाद वाश आउट के लिए खाली होंगे हॉस्टल, IAS,PCS परीक्षार्थियों को दिए जाएंगे समर हॉस्टल, वीसी ने खुद पर लगाए गए भ्रष्टाचार का खंडन किया, ज्वॉइनिंग से अब तक 1-1 पैसे का हिसाब है मेरे पास, शिक्षकों का एक वर्ग मेरे खिलाफ कर रहा है दुष्प्रचार, विश्विद्यालय की भलाई के लिए करता रहूंगा काम-वीसी।

सम्पादक व प्रसिध्द व्यंगकार कृष्णकांत श्रीवास्तव एकलब्य का आज इलाज के दरम्यान बीएचयू में निधन

छिपकली की लाश के सम्पादक व प्रसिध्द व्यंगकार कृष्णकांत श्रीवास्तव एकलब्य का आज इलाज के दरम्यान बीएचयू में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर मिलते ही साहित्य जगत समेत अन्य समाजसेवी संठनो में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। एकलब्य जी अपनी रचानाओ के माध्यम अपने जिले का नाम देश स्तर पहुंचाने का काम किया है। वे एक दर्जन से अधिक किताबो लिख चुके है।
वे मूल रूप से जिले सिकरारा थाना क्षेत्र के कसनही गांव के निवासी थे। पिछले कई वर्षो से रूहट्टा मोहल्ले में अपना मकान बनाकर पूरे परिवार के साथ रहते थे।
वे अपने पीछे अपना भरापूरा परिवार छोड़कर गये। उनके बड़े पुत्र समाजसेवी बाबा धर्म पुत्र अशोक है। दूसरे नम्बर के पुत्र विनय श्रीवास्तव नगर पालिका परिषद में कर्मचारी है और तीसरे के पुत्र सरोज श्रीवास्तव बीआरपी इण्टर कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहे है मौजूदा समय में वे अपना दल से जुड़कर सक्रिय राजनीत कर रहे है।

उत्तर प्रदेश में दूरदर्शन और आकाशवाणी की सेवाओं का विस्तार

केेन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में दूरदर्शन और आकाशवाणी की सेवाओं का विस्तार किया जायेगा।
इसके अलावा क्षेत्रीय भाषाओं पर आधारित कार्यक्रमों और एफएम स्टेशन की स्थापना के जरिये पडोसी देश नेपाल तक दूरदर्शन और आकाशवाणी को और अधिक प्रभावी बनाया जायेगा।
सूबे में विकास कार्यो की समीक्षा करने आये श्री नायडू ने यहां पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूरदर्शन पर विधानसभा सत्र के सजीव प्रसारण की सलाह दी थी।

हत्या मामले के चार दोषियों की मौत की सजा आज बरकरार


नयी दिल्ली उच्चतम न्यायालय ने 16 दिसंबर, 2012 के सनसनीखेज बलात्कार और हत्या मामले के चार दोषियों की मौत की सजा आज बरकरार रखते हुये कहा कि इस अपराध ने चारों ओर सदमे की सुनामी ला दी थी और यह बिरले में बिरलतम अपराध की श्रेणी में आता है जिसमें बहुत ही निर्दयीता और बर्बरता के साथ 23 वर्षीय छात्रा पर हमला किया गया था।

शीर्ष अदालत ने कहा कि दोषियों ने पीड़ित की अस्मिता लूटने के इरादे से उसे सिर्फ मनोरंजन का साधन समझा।

न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खडपीठ ने दो अलग अलग लेकिन परस्पर सहमति व्यक्त करते हुये सर्वसम्मति के निर्णय में दिल्ली उच्च न्यायालय का फैसला बरकरार रखा जिसने चारों दोषियों को मौत की सजा देने के निचली अदालत के निर्णय की पुष्टि की थी।

इस निर्णय के बाद अब मुकेश, पवन, विनय शर्मा आरै अक्षय कुमार सिंह को मौत की सजा दी जायेगी।

इस सनसनीखेज वारदात के छह अभियुक्तों में से एक राम सिंह ने तिहाड़ जेल में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी जबकि छठा अभियुक्त किशोर था। उसे तीन साल तक सुधार गृह में रखने की सजा सुनायी गयी थी।

पीठ ने अपने फैसले में दोषियों के हाथों सामूहिक बलात्कार की शिकार हुयी इस छात्रा के साथ इस अपराध के बाद उसके गुप्तांग में लोहे की राड डालने, चलती बस से उसे और उसके पुरूष मित्र को फेंकने और फिर उन पर बस चढाने का प्रयास करने जैसे दिल दहलाने वाले अत्याचारों के विवरण का जिक्र किया है।

न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की तीन सदस्यीय खंडापीठ ने 27 मार्च को इस मामले में दोषियों की अपील पर सुनवाई पूरी की थी। इस मामले में न्यायमूर्ति मिश्रा और न्यायमूर्ति भानुमति ने अलग अलग परंतु सहमति के फैसले सुनाये।

न्यायालय ने कहा कि इस अपराध की किस्म और इसके तरीके ने सामाजिक भरोसे को नष्ट कर दिया और यह बिरले में बिरलतम की श्रेणी में आता है जिसमें मौत की सजा दी जानी चाहिए।

शीर्ष अदालत ने कहा कि पीड़ित ने संकेतों के सहारे मृत्यु से पूर्व अपना बयान दिया क्योंकि उसकी हालत बहुत ही खराब थी परंतु उसके इस बयान में तारतम्यता थी जो संदेह से परे सिद्ध हुयी। पीठ ने यह भी कहा कि पीडित और दोषियों की डीएनए प्रोफाइलिंग जैसे वैज्ञानिक साक्ष्य भी घटना स्थल पर उनके मौजूद होने के तथ्य को सिद्ध करते हैं।

पीठ ने कहा कि चारों दोषियों, राम सिंह और किशोर की आपराधिक साजिश साबित हो चुकी है। इस वारदात के बाद उन्होंने पीडित और उसके दोस्त को बस से बाहर फेंकने के बाद उनपर बस चढा कर सबूत नष्ट करने का प्रयास किया।।

न्यायालय ने यह भी कहा कि पीडित के साथ बस में यात्रा करने वाले उसके मित्र और अभियोजन के पहले गवाह की गवाही अकाट्य और भरोसेमंद रही।

चारों दोषियों ने अपनी अपील में दिल्ली उच्च न्यायालय के 13 मार्च, 2014 के फैसले को चुनौती दी थी। इस फैसले में उच्च न्यायालय ने चारों दोषियों को मौत की सजा सुनाने के निचली अदालत के निर्णय की पुष्टि की थी।

युवक का शव मचा हड़कम्प सूचना पर पहुची बदलापुर पुलिस

जौनपुर - बदलापुर थाना क्षेत्र के  कटहरी गाव के एक बगीचे मे संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला 40 वर्शीय युवक का शव मचा हड़कम्प सूचना पर पहुची बदलापुर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए जिसकी पहिचान नन्हे दुबे निवाशी कटहरी थाना बदलापुर के रूप मे हुई शव को अन्त परिक्षण हेतु भेज दिया वही ग्रामीणो की माने तो मृतक नन्हे दुबे लेदुका बाजार युनियन बैंक के ए टी यम मे गार्ड पद पर तैनात थे जिसे लेकर क्षेत्र मे तरह-तरह की चर्चाए चल रही है।

बरेली में भी प्रशासन ने पेट्रोल पम्प पर छापेमारी

बरेली:लखनऊ में पेट्रोल पम्प में चिप लगाकर पेट्रोल की घटतौली के मामले के बाद अब बरेली में भी प्रशासन ने पेट्रोल पम्प पर छापेमारी शुरू कर दी है बरेली में डी एम् पिंकी जोवेल के नेतृत्व में पुलिस व् एस टी एफ के साथ शहर के दो पेट्रोल पंप पर छापेमारी की
दोनों पम्पो पर गड़वड़ी पाए जाने पर दोनों पम्पों की एक -एक मशीन को बंद कर जांच के आदेश किये गए है।

*पेट्रोल डलवाने से पहले ये रखे सावधानी*
1:मीटर मे शून्य देखकर तेल ले,
2:मीटर मे रु या मात्रा फीड ना कराये,
3:समय समय पर पेट्रोल पम्प पर (5) लीटर का पीतल का मेजर चैक कर के तेल ले,
4:टंकी फूल करते है तो कभी कभी पम्प से फिल्टर पेपर ले कर चैक करे,
5:पेट्रोल पम्प पर लगातार एक ही पाईप या मशीन से तेल ना ले,
6:पेट्रोल या डीजल लेने पर कैश मेमो जरूर ले,