tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 19 मई 2017

10 वर्ष से जमे 111लेखपालो का तबादला

डीएम  डा बलकार सिंह ने दस वर्ष से एक ही तहसील में तैनात  110 लेखपालों का किया स्थानांतरण ! इनमे  मछली शहर के 36 सदर के 18 बदलापुर के 15 शाहगन्ज के 10 केराकत के 14 तथा मडियाहु के 18 लेखपाल शामिल हैं! लेखपालो मे मचा हडकम्प !

कोतवाल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही कर 25 मई को कोर्ट को अवगत कराने का आदेश

जौनपुर - कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मामले में कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर सीजेएम अभिनय मिश्र ने पुलिस अधीक्षक को शहर कोतवाल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही कर 25 मई को कोर्ट को अवगत कराने का आदेश दिया है।
आरोपी विपिन सिंह निवासी अमेठी वर्तमान में लखनऊ जेल में निरुद्ध है। उसके खिलाफ कोतवाली में लूट का भी एक मुकदमा है ।उसने कोर्ट में जरिए वारंट बी लखनऊ से तलब किए जाने की मांग किया। कोर्ट ने कोतवाल को मामले से जुड़े अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया लेकिन कोतवाल ने न तो अभिलेख प्रस्तुत किया न ही वारंट बी के जरिए आरोपी को तलब करने हेतु निवेदन ही कोर्ट के समक्ष किया। कोर्ट ने आदेश दिया कि कोतवाल अभियुक्त को तलब करने के लिए  कानूनी प्रक्रिया अमल में नहीं ला रहे हैं और अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में शिथिलता बरत रहे हैं जो की आपत्तिजनक है ।

श्रमजीवी विस्फोट कांड मैसेज आया था आतंकवादी रोनी उर्फ आलमगीर ने न्याय मित्र श्याम शंकर तिवारी जिन्होंने दीवानी न्यायालय में उसके मुकदमे में पैरवी किया

जौनपुर - श्रमजीवी विस्फोट कांड मैसेज आया था आतंकवादी रोनी उर्फ आलमगीर ने न्याय मित्र श्याम शंकर तिवारी जिन्होंने दीवानी न्यायालय में उसके मुकदमे में पैरवी किया था उनको नैनी जेल से मार्मिक पत्र भेजा है। चिट्ठी में उसने लिखा है कि आप हमको बहुत मानते थे ।आपने हमारा मुकदमा लड़ने के लिए कहा था । मैं बहुत परेशानी में हूं ।आपसे अच्छा वकील मुझे नहीं मिलेगा ।जितनी बहस आपने जौनपुर न्यायालय में किया था उतनी बहस अगर आप हाईकोर्ट में आकर कर दें तो मैं छूट जाऊंगा ।यह जानकारी अधिवक्ता श्याम शंकर तिवारी ने दिया। उन्होंने बताया की रोनी की चिट्ठी रजिस्टर्ड डाक से दीवानी न्यायालय में उनके बैठने के पते पर आई थी।

विदित हो कि 28 जुलाई 2005 को हरपाल गंज के पास श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में बम विस्फोट में 12 लोगों की मौत हुई और काफी संख्या में लोग घायल हुए ।विचारण व दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम रहे बुद्धिराम यादव ने आरोपी रोनी उर्फ आलमगीर निवासी बांग्लादेश को 30 जुलाई को फांसी की सजा सुनाई थी । रोनीे की तरफ से पैरवी व बहस न्याय मित्र  श्याम शंकर तिवारी एडवोकेट ने  किया था ।आतंकवादी रोनी ने फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील किया है जो लंबित है ।रोनी वर्तमान में इलाहाबाद के नैनी जेल में बंद है ।मामले में एक अन्य आरोपी अब्दुर्रहमान को भी फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। दो आरोपी हिलाल व नफीकुल जो वर्तमान में हैदराबाद के चंचलगुड़ा जेल में बंद हैं उनके मामले में फैसला होना शेष है।

100 न. पर फोन करके बताया की मछली गांव में गोली चली पुलिस खोजबीन की लेकिन सूचना फर्जी

जौनपुर बदलापुर थाना क्षेत्र के मछलीगांव के एक व्यक्ति ने  बुधवार की रात दस बजे डायल 100 न. पर फोन करके बताया की मछली गांव में गोली चली है जिसमे एक युवक की मौत हो गया है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक रितेन्द सिंह को दिया।  उन्होनें ने मयफोर्स से गांव में पहुचं गये। काफी देर तक पुलिस खोजबीन की लेकिन सूचना फर्जी रही।पुलिस ने जब फोन लगया तो युवक का मोबाइल स्विचाफहो गया।
           100 न. की पुलिस ने बताया कि इसी व्यक्ति द्वारा एक सप्ताह पहले भी फोन करके बताया था कि मिरशादपुर में गोली चली है जिसमे दो लोगो की मौत हो गई है। वहां भी पहुचने पर घटना गलत रहा।इस व्यक्ति के हरकत से पुलिस हैरान हो गई है।। इस बाबत को पूछे जाने पर सीओ बदलापुर ने बताया कि व्यक्ति का मोबाइल नम्बर सर्बिलास पर लगाया गया। खोजबीन शुरु है।जल्द ही गिफ्तारी होगी
   

गुरुवार, 18 मई 2017

पूर्व काबीना मंत्री आजम खां के खिलाफ हुई शिकायतों पर राज्य सरकार ने कार्रवाई शुरू

प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री आजम खां के खिलाफ हुई शिकायतों पर राज्य सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल रामनाईक को पत्र लिखकर सूचित किया है। राज्यपाल ने रामपुर के कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता फैसल खां लाला के पत्र के साथ मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा था। इस पत्र में फैसल लाला ने आजम खां द्वारा वक्फ की सम्पत्तियों, सरकारी भवनों पर कब्जे और सरकारी खजाने के दुरुपयोग की शिकायत की थी। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को भेजे गए पत्र में कहा है कि इस संबंध में संबंधित विभाग द्वारा समुचित कार्रवाई की जा रही है।

50 परिवारों को महीनों से पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा















 डॉ ए के यादव

जौनपुर बदलापुर  विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहरीपुर स्थित मुश्लिम बस्ती के लगभग 50 परिवारों को महीनों से पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। हालांकि विभाग को अवगत करवाने के बावजूद समस्या जस की तस है। ऐसे में ग्रामीणों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जाबिर अली, रियाज अहमद, शाबिर अली, इकरामुद्दीन, रियासत अली, लियाकत अली, तौकीर, सलमान, वकील अहमद, रिजवान अहमद, खैरुन्निशा, राबिया बानों, गुलशन बानों, जौहरा बीनों आदि का कहना है कि महीनों से पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि शिराज अहमद के दरवाजे पर लगा हैंडपंप कई माह से पानी नही दे रहा है, हम सभी ने कई बार चंदा इकट्ठा कर मरम्मत कराया परन्तु सफलता नहीं मिली। और कमाल अहमद अपने दरवाजे पर लगे हैंडपंप की चैन खोलकर रख दिए हैं जिससे हैंडपंप शोपीस बनकर रह गया है। इतनी बड़ी बस्ती में मस्जिद पर लगा एक हैंडपंप ही चालू हालत में है जहां पूरी मुश्लिम बस्ती पानी के लिए जुटी रहती है जिससे वहां हर समय अफरा-तफरी मची रहती है। कुछ लोगों को पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। समस्या विभाग द्वारा तैनात स्थानीय कर्मचारियों की मनमानी के कारण पैदा हो रही है। कर्मचारी मनमाने ढंग से  काम कर रहे हैं। विभाग के उच्चाधिकारियों से मौखिक तौर पर उक्त कर्मचारियों की शिकायत भी की गई है। बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को शीघ्र बहाल किया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर पेयजल व्यवस्था को सुचारु नहीं किया गया तो मजबूरन सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेवारी विभाग की ही होगी।
इस बावत ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार हलवाई से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि पूरे ग्राम पंचायत की दस हैंडपंपों की मरम्मत करा चुका हूँ और एक हैंडपंप के रिबोर के लिए विभाग मे आवेदन कर दिया हूँ, रही बात चैन निकालने की तो गॉव का एक व्यक्ति एक हैंडपंप का चैन निकालकर रख लिया है जिससे ग्रामीणों को पेय जल की दिक्कत हो रही है।

रेलवे स्टेशन श्रीकष्णानगर से कोईरीपुर तक हुए रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य देखने मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) शैलेश कुमार पाठक











हिमांशु सिंह
बदलापुर जौनपुर ! रेलवे स्टेशन श्रीकष्णानगर से कोईरीपुर तक हुए रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य देखने मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) शैलेश कुमार पाठक पहुंचे। विधि विधान से पूजन व नारियल फोड़ कर निरीक्षण का शुभारंभ किया। इसके बाद मोटर ट्राली से श्रीकष्णानगर से कोईरीपुर तक बनी रेलवे लाइन के दोहरीकरण कर कार्य देखने निकल गये। वहां पहुंचने के बाद विशेष सैलून से फिर वापस श्रीकष्णानगर पहुंचकर रेलवे ट्रैक को देंखेंगे। और ट्रेन को हरी झण्डी देकर रवाना किये। इस दौरान डीआरएम सतीश कुमार सहित दर्जन भर उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

एसआईटी :विशेष जांच दल: का गठन कर दिया है तथा इस टीम को 72 घंटे में अपनी जांच रिपोर्ट

लखनऊ, कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी अनुराग तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में लखनउ पुलिस ने आज पांच पुलिस अधिकारियों की एसआईटी :विशेष जांच दल: का गठन कर दिया है तथा इस टीम को 72 घंटे में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

एसएसपी दीपक कुमार ने आज पत्रकारों को बताया कि हजरतगंज पुलिस स्टेशन के सरकिल आफिसर के नेतृत्व में पांच अधिकारियों की एक विशेष जांच टीम का गठन कर दिया गया है। इस टीम को कहा गया है कि वह घटना के हर पहलू की गहन जांच करें और अपनी रिपोर्ट 72 घंटे में उन्हें सौंपे।

उन्होंने कहा कि मृतक आईएएस अधिकारी तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, इसलिये बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है तथा उसकी जांच कराई जायेगी। कल देर रात चार डाक्टरों के पैनल ने तिवारी का पोस्टमार्टम किया था।

एक सवाल के जवाब में एसएसपी कुमार ने कहा कि आईएएस तिवारी के परिजनों ने इस मामले में किसी के खिलाफ कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई है अगर परिजन कोई तहरीर देते है तो रिपोर्ट दर्ज कर ली जायेंगी।

गौरतलब है कि कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी अनुराग तिवारी कल सुबह राजधानी लखनउ के हजरतगंज स्थित मीराबाई गेस्टहाउस के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाये गये। किसी व्यक्ति ने डायल 100 सेवा पर फोन करके जानकारी दी कि संदिग्ध परिस्थितियों में मृत एक व्यक्ति मीराबाई गेस्ट हाउस के पास सड़क किनारे पड़ा है। कि मृत व्यक्ति के पास से मिले पहचान पत्र से उनकी शिनाख्त वर्ष 2007 बैच के आईएएस अफसर अनुराग तिवारी के रूप में हुई थी।

कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत के फैसले पर संतोष जताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत के फैसले पर संतोष जताया है। अदालत का फैसला आने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात कर उन्हें धन्यवाद दिया और जाधव मामले में भारत का पक्ष रखने वाले वकील हरीश साल्वे की प्रशंसा की।
सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जाधव को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने आज के अदालत के फैसले को जाधव और उनके परिवार तथा देशवासियों के लिए राहत भरा बताया और हरीश साल्वे तथा उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

2017-18 को किसान वर्ष के रूप में मनाया जा रहा

जौनपुर उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 को किसान वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है जिसमे उ.प्र. सरकार द्वारा किसानों एवं कुषि स्नातकों की उन्नति के लिए वन स्टाफ योजना को क्रियान्वित करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर एग्रीं जक्सन के बैनर तले खुलने वाले इस केन्द्र पर जहॉ एक छत के नीचे किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर खाद बीज दवा मिलेगी वही किराये पर लघु कृषि यन्त्र भी मुहैया कराना चाहती है वही कृषि स्नातकों की तरक्की के विषय में भी सोच रही है। कृषि विभाग द्वारा प्रयोग किये जाने वाले वन स्टाम्प में किसानों को मृदा परीक्षण की सुविधा मुहैया करायी जायेगी तथा उर्वरकों के प्रयोग की संस्तुति की जायेगी । उच्य गुणव्तता के बीज, उर्वरक, जैव उर्वरक, माइक्रोन्युट्रिएन्ट वर्मी कम्पोस्ट, कीटनाशक रसायन तथा जैव कीटनाशक सहित समस्त कृषि निवेशो की आपूर्ति होगी। लघु कृषि यन्त्रों को यहां किराये पर भी उपलब्ध कराया जायेगा, प्रसार सेवाओं में कृषि क्षेत्र निर्देशन का भी कार्य होगा। वन स्टाफ शाप का मालिकाना हक कृषि स्नातकों को ही मिलेगा। सरकार ने स्नातको के लिये कई सुविधा देने का भी एलान किया है।

वन स्टाफ के लिए अर्हता-वन स्टाफ शाप के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियो की अर्हता में जिले का निवासी हो तथा कृषि व्यवसाय प्रबन्धन में स्नातक की डिग्री,एवं उम्र 40 वर्ष से अधिक नहो। एस.सी.एस.टी के लिए 5 वर्ष की छुट अनुमन्य है। विकास खण्ड जलालपुर, बरसठी एवं बक्सा के अभ्यर्थियों की वरीयता दी जायेगीं।

योजना की लागत-वन स्टाफ शाप के लिए अभ्यर्थी को 50 हजार मात्र स्वयं खर्च करने होगें तथा तीन लाख 50 हजार बैकं से ऋण मिलेगा। 

अनुदान की व्यवस्था -इस योजना में कृषि स्नातकों को सरकार की ओर से खाद बीज एवं कृषि रसायनों  की बिक्री का लाइसेन्स की प्रतिपूर्ति अधिकतम 3 हजार रूपया दिया जायेगा। बैकं से प्राप्त लोन पर अनुदान 42 हजार 3 वर्षाे के प्रस्तावित कार्य हेतु दिया जायेगा। वन स्टाफ शाप परिसर का किराया पर 50 प्रतिशत माह अधिकतम 1000 की दर से 12 महीने का 12 हजार रूपया अनुदान देय होगा 

चयन प्रक्रिया- अभ्यर्थियों का चयन जिलास्तरीय जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे गठित कमेटी के द्वारा किया जायेगा । आवेदन पत्र उपनिदेशक कृषि भवन में 31 मई तक किसी भी कार्य दिवस मे जमा किया जा सकता है। 

                               

बैखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद,12 हथियारबंद बदमाशों ने बारातियों से भरी बस लूटी

लखनऊ-सीएम योगी आज विधायकों से करेंगे मुलाकात,विधायक अपनी समस्याओं को लेकर सीएम से मिलेंगे,एनेक्सी में कल शाम 4 से 5 बजे तक होगी मुलाक़ात

लखनऊ-सीएम योगी को विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सौंपा अपने पहले वेतन का चेक,विधायक ने पहले वेतन का 72 हजार रुपए का चेक सीएम को सौंपा,मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने हेतु दिया चेक-विधायक धीरेंद्र सिंह,मुख्यमंत्री जी ने विधायक के सीएम कोष में सहायता की सराहना की,अन्य जनप्रतिनिधि भी प्रेरित होकर करेंगे जरूरतमन्दों की मदद-सीएम,जरूरतमंदों की सहायता के राज्य सरकार के प्रयासों में करेंगे सहयोग

लखनऊ-सीएम योगी आदित्यनाथ से आज मिलेंगे छात्र,कल सुबह 9.30 बजे 5 कालिदास मार्ग आवास होगी मुलाकात,योग दिवस पर न्यूयार्क जाने वाले छात्रों को सीएम देंगे आशीर्वाद

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में आईएएस अफसरों की सूची थोड़ी देर में,शशि प्रकाश गोयल सीएम कार्यालय के प्रमुख सचिव हो सकते हैं,प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस अफसरों की हो सकती है तैनाती,महत्वपूर्ण पदों पर तैनात कई प्रमुख सचिव हटेंगे,प्रमुख सचिव स्तर के कई अफसरों के विभाग बदलेंगे,प्रमुख सचिव स्तर के कई अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव,लंबे समय से महत्वपूर्ण पदों पर जमे प्रमुख सचिव पैदल होंगे

नोएडा-चर्चित आईएएस आराधना शुक्ला का नोएडा प्रेम,प्राधिकरण में एक ही केबिन में 2-2 आईएएस अफसर,केबिन पर कब्जे को लेकर IAS अफसरों में तकरार,आराधना के पास प्रमुख सचिव परिवहन के साथ OSD का भी चार्ज,नोएडा प्राधिकरण में 5 वर्षों से OSD पद पर तैनात हैं आराधना,सपा सरकार में हुई थी आईएएस आराधना शुक्ला की तैनाती,IAS होने बाद भी PSC स्तर के OSD पद नहीं छोड़ रहीं आराधना,प्राधिकरण के चेयरमैन को अलॉट होने वाले घर पर भी IAS का कब्जा,घर के सौदर्यीकरण,सुविधाओं पर खर्च होते हैं हर महीने लाखों रुपए,NRHM घोटाले के आरोपी IAS प्रदीप शुक्ला की पत्नी हैं आराधना

लखनऊ-उप निदेशक सूचना अमजद हुसैन निलंबित,प्रमुख सचिव सूचना ने अनियमितता पर की कार्रवाई

कासगंज-बैखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद,12 हथियारबंद बदमाशों ने बारातियों से भरी बस लूटी,70 बारातियों से भरी बस रुकवाकर लाखों की लूट,लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने बारातियों को पीटा,डॉयल 100 पर सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस,कासगंज कोतवाली क्षेत्र के नमेनी गांव के पास की घटना

*लखनऊ-आईएएस अफसर अनुराग तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा,दम घुटने से हुई आईएएस अनुराग तिवारी की मौत-पोस्टमार्टम* *रिपोर्ट,जांच के लिए आईएएस अफसर के दिल को सुरक्षित किया गया,जांच के लिए आईएएस अफसर का खून भी सुरक्षित किया गया,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह-ASPHYXIA ?

लखनऊ-प्रमुख सचिव खाद्य एवं औषधि ने जारी किया आदेश,औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश को लागू करने के आदेश,सभी डीएम तय करें कि निर्मारित मूल्य से बिकें दवाएं,अधिक मूल्य पर दवा बेंचने वालों पर करें सख्त कार्रवाई

लखनऊ-राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह को हाईकोर्ट से नोटिस,निर्वाचन को लेकर दायर याचिका पर जारी किया नोटिस,स्वाति सिंह के निर्वाचन के खिलाफ इलेक्शन पिटीशन,प्रस्तावक के दस्तखत न मिलने को अखिलेश सिंह की याचिका,जुलाई के पहले हफ्ते तक हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मांगा जवाब

बहराइच-मृतक IAS अफसर अनुराग तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंची मंत्री,बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने परिजनों से की मुलाकात,परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अनुपमा जायसवाल का बयान,आईएएस अनुराग तिवारी के परिजनों के साथ होगा न्याय-अनुपमा,पिता के आरोप पर कहा कि जांच कर होगी कड़ी कार्रवाई-अनुपमा

देवरिया-चेयरमैन अजीत कुमार जायसवाल पर शासन ने की कार्रवाई,चेयरमैन के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज किए गए,करोड़ो रुपए के घाटालो में फंसे हैं चेयरमैन अजीत जायसवाल,नगर पालिका गौरा बरहज के चेयरमैन हैं अजीत जायसवाल

प्रतापगढ़-डायरिया पीड़ित बच्चों को फर्स पर लिटाने का मामला,सीएमओ ने पीड़ित बच्चों को आई वार्ड में कराया शिफ्ट,डॉक्टरों का पैनल बनाकर बच्चों का इलाज कराने का निर्देश,प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में फर्स पर लिटाकर हो रहा था इलाज

बांदा-हमीरपुर से प्रेमिका के दूल्हे को मंडप से उठाने का मामला,हमीरपुर पुलिस ने एक युवती को हिरासत में लिया,पूछताछ जइारी,मौदहा के भवानी गांव से कल असलहधारियों के साथ दूल्हे को उठाया था,लापता दूल्हे का अबतक नहीं लग सका कोई सुराग

इलाहाबाद-अपहरणकर्ता से छूटकर आई युवती ने की आत्महत्या,युवती ने खुद पर केरोसिन ऑयल डालकर लगाई आग,दो दिन अपहरणकर्ता के चंगुल में रहने के बाद छूटी थी युवती,सराय ममरेज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव की घटना

मथुरा-सर्राफा शोरूम में घुसकर दो व्यापारियों की हत्या-लूट का मामला,एसएसपी ने नगर कोतवाल सुरेंद्र यादव को किया निलंबित,सीओ सिटी के खिलाफ विभागीय जांच के दिए आदेश,होलीगेट चौकी इंचार्ज समेत 3 सिपाही पहले हो चुके सस्पेंड,सीसीटीवी में कैद हुई थी हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात

लखनऊ-योग के लिए लॉच हुआ खादी का योग किट,मंत्री सत्यदेव पचौरी ने लॉच किया किट,संस्था आईवियर खादी ने तैयार किया किट,मोदी के योग अभियान को यूपी में खादी का साथ,21 मई को खादी के मैट पर यूपी में होगा योग,कुर्ता,पैजामा,चटाई,अंगौछा और तांबे की बोतल किट में,खादी ग्रामोद्योग केंद्रों से मिल सकता है योग किट

आगरा-रिटायर्ड फौजी को कलियुगी बेटे ने ही मारी गोली,नौकरी न दिलवाने पर कलियुगी बेटे ने मारी गोली,छोटे भाई की फौज में नौकरी लगने से था नाराज,घायल फौजी का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज,जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के अटूस गांव की घटना

लखनऊ-नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आवास पर हुई अहम बैठक,बसपा छोड़ अपने साथ आए नेताओं के साथ की बैठक,नसीमुद्दीन के घर बैठक में नया मोर्चा बनाने का हुआ फैसला,जल्द ही नसीमुद्दीन करेंगे नए मोर्चे के नाम की घोषणा

मुरादाबाद-रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के पत्नी की हत्या,घर में खून से लतपत मिला महिला का शव,सिविल लाइन क्षेत्र के आजादनगर की घटना

नोएडा-2016 राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता आलिया सिंह को पुरस्कार,तैराकी में 2016 में आलिया सिंह को मिले था पदक,DM ने आलिया को 1 लाख का ड्राफ्ट सौंप कर किया सम्मानित

हापुड़-दो पक्षों में शराब पीने को लेकर जमकर मारपीट,पुलिस की मौजूदगी में मारपीट ईटीवी के कैमरे में कैद,3 लोग घायल, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया,हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में फ्रीगंज रोड का मामला

बाराबंकी-जिला अस्पताल में लापरवाही से दो बच्चों की मौत,दुर्घटना में घायल भाई बहन को मिला सही इलाज,अधिक खून बह जाने से ट्रामा सेंटर में हुई मौत,देवा इलाके में सुबह ट्रक ने मारी थी टक्कर

मेरठ-बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी पर की फायरिंग,दुकान में छिपकर व्यापारी ने बचाई जान,सीसीटीवी में कैद हुई फायरिंग की वारदात,ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के रशीदनगर की घटना

लखनऊ-राज्यपाल राम नाईक से मिले स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि,हरिद्वार की भारत माता मंदिर के संस्थापक हैं सत्यमित्रानंद 

मऊ-वाराणसी से पेशी कर लौट रहा कैदी ट्रेन से फरार,ट्रेन रोकने के प्रयास पर सिपाही को आरपीएफ ने पीटा,कैदी को पकड़ने के लिए ट्रेन रोक रहा था सिपाही,मऊ से पेशी पर कैदी को वाराणसी ले गई थी पुलिस

उन्नाव-केंद्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड की टीम पहुंची शुक्लागंज,वैज्ञानिकों ने लिया गंगा जल कर सैम्पल,बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड की मात्रा पाई गई अधिक,गंगा में सीवर गिरने की वजह से बड़ी मात्रा,सेटेलाइट से सीधे लखनऊ में कलेक्ट होगा डाटा

इलाहाबाद-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल हुए वरुण गांधी,देश में किसान, बेरोजगार और महिलाओं के मुद्दों पर की चर्चा,देर से न्याय मिलने पर लोगों को नहीं मिल पाता सही न्याय-वरुण,इलाहाबाद में 100 बेघर लोगों को बनाकर दूंगा मकान-वरुण,'लोगों की मदद से सवा लाख की लागत से एक मकान बनेगा'

अम्बेडकरनगर-बदमाशों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य को मारी गोली,पूर्व जिला पंचायत सदस्य गंभीर हालत में भर्ती,अकबरपुर कोतवाली के रूकुनुद्दीनपुर गांव की घटना

गोरखपुर-कच्ची शराब के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन,अवैध कारोबार पर कार्रवाई को लेकर लगाया जाम,पुलिस पर शराब कारोबारियों को शह देने के आरोप,तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग का मामला

दिल्ली -15 और 16वे संशोधन पर यथास्थिति बनाए रखने का मामला,सुप्रीम कोर्ट शिक्षकों की याचिका पर शुक्रवार को करेगा सुनवाई,शिक्षकों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को दी है चुनौती,HC ने 15 और 16वां संशोधन पर यथास्थिति बनाए रखने के दिए थे आदेश,यथास्थिति से करीब 99 हजार की शिक्षकों की नियुक्ति हुई है प्रभावित

हापुड़-मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,खूनी संघर्ष में 4 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती,पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया,धौलाना थाना क्षेत्र के कंदोला गांव की घटना

रायबरेली-हूटर हटाने पर भड़के नेता ने टीएसआई से की अभद्रता,शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला

लखनऊ-नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान,नगर निगम के जोन-8 में 10 अवैध निर्माण तोड़े गए,40 अस्थाई निर्माणों को भी नगर निगम ने हटाया 

लखनऊ-कक्षा 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में 21 मई से ग्रीष्मावकाश,जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया आदेश

सुल्तानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप,एक आरोपी अरेस्ट,तीन फरार,लंभुवा थाना क्षेत्र का मामला 

बाराबंकी-नहर कटने से सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद, गांव में घुसा पानी,अधिशासी अभियंता से शिकायत के बाद भी नहीं पहुंची मदद,नहर से बहता पानी लगातार फसलों को कर रहा है बर्बाद,नगर कोतवाली क्षेत्र के बस्ती खसपरिया गांव में टूटी नहर

कानपुर-चेकिंग के दौरान पुलिस को लुटेरों ने दी चुनौती,पुलिस करती रही चेकिंग 3 स्थानों पर चेन स्नेचिंग,बाइक सवार बदमाशों ने की चेन स्नेचिंग की घटनाएं,कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में हुई घटनाएं

मथुरा-2 व्यापारियों की गोली मारकर हत्या का मामला,समाजिक संगठनों ने शहर में निकाला कैंडिल मार्च,अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की

नोएडा-ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन अब होंगे ऑनलाइन,1 जून से लाइसेंस के लिए ऑनलाइन होगा आवेदन,लाइसेंस फीस भी ऑनलाइन ही होगी जमा,https://sarathi.nic.in पर होगा ऑनलाइन आवेदन

बांदा-आंधी-तूफान और बारिश के साथ कई इलाकों में गिरे ओले,दीवार गिरने से 1 बच्चे की मौत,आधा दर्जन लोग घायल,कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन रहा बाधित

इलाहाबाद-टौंस नदी में नाव पर आकाशीय बिजली गिरी,1 की मौत दूसरा नाविक गंभीर रुप से झुलसा,खीरी के खूझी पंप कैनाल के पास की घटना